फिरोजाबाद। नवरात्री के चौथे दिन मां के भक्तों ने मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्माण्डा की विधि विधान से पूजा अर्चनाकर मन्नत मांगी।
शुक्रवार को मां दुर्गा के स्वरूप मां कूष्मांडा की घर-घर विधि-विधान के साथ पूजा की गई। मां के भक्त घरों में कलश स्थापित कर मां की आराधना कर रहे हैं। माता कूष्मांडा भक्तों को रोग, शोक और विनाश से मुक्त कर आयु, यश, बल और बुद्धि प्रदान करती हैं। कोरोना संक्रमण के चलते भक्तों का मंदिरों में थर्मल स्क्रीनिंग कर मास्क लगाकर प्रवेश दिया जा रहा है। मंदिरों में मातारानी के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है। भक्त भी गाइड लाइन का पालन करते हुये मातारानी के दर्शन कर रहे है। मंदिर के अंदर पुरोहित मां के स्वरूपों की पूजा आरती और भोग अर्पण कर रहे हैं। मां अपनी मंद मुस्कान द्वारा अंड अर्थात ब्रह्मांड को उत्पन्न करने के कारण इन्हें कूष्माण्डा देवी के नाम से जाना जाता है।
बढ़ते कोरोना मामलों को लेकर डीएम ने भीडभाड़ वाले बाजारों का लिया जायजा
गाइडलाइन का पालन न करने वाले दुकानदार व बिना मास्क घूमने वालों के कांटे चालान
फिरोजाबाद। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर जिलाधिकारी ने शुक्रवार को देरसांय अधिकारियों के साथ नगर की सड़कों पर उतर कर जायजा लिया। बिना मास्क घूमने एवं कुछ दुकानदारों द्वारा गाइड लाइन का पालन न करने वाले दुकानदारों के चालान कटवाकर सख्त हिदायत दी। साथ ही लोगों से मास्क लगाने, सामाजिक दूरी का पालन करने के प्रति जागरूक किया। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने नगर के भीड़भाड़ वाले सदर बाजार, जैन मंदिर, नगर पालिका मार्केट का नगर मजिस्ट्रेट गुलशन कुमार एवं क्षेत्राधिकारी हरिमोहन सिंह के साथ पैदल भ्रमण कर लोगों को मास्क, सामाजिक दूरी के प्रति जागरूक किया। नियमों का पालन न करने वाले दुकानदारों सिटी प्लाजा स्थित हॉलीवुड बॉलीवुड कलेक्शन, शास्त्री मार्केट स्थित बंसल गारमेंट तथा हजारीलाल साड़ी सिलेक्शन एवं बिना मास्क के घूम रहे लोगों के चालान भी कटवाये।
फिरोजाबाद में 73 निकले संक्रमित,13 मरीज हुए डिस्चार्ज
फिरोजाबाद। बेकाबू कोरोना संक्रमण की चाल ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। सरकार द्वारा हर रोज नई गाइडलाइन जारी कर लोगों को सचेत किया जा रहा है। लेकिन जनपद में आम जनमानस जागरूक होने को राजी होता नहीं दिख रहा है। हर जगह भीड़ का नजारा बना है। लोग मास्क को हिस्सा नहीं बना रहे। प्रदेश सरकार ने भी रविवार को वीकेंड लाॅकडाउन की घोषणा करते हुये आवश्यक सेवाओ की छूट दी है। सरकार भी लोगों को बार-बार जागरूक करने को कह रही है। वहीं जिलाधिकारी द्वारा कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने को अधीनस्थों को सख्त निर्देश दिए गए। जिससे कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ा जा सके।
Read More »भारतीय सर्वण महासभा की बैठक संपन्न
फिरोजाबाद। भारतीय सर्वण महासभा की एक बैठक जिला कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में महासभा के पदाधिकारियों से त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में सर्वण समाज के उम्मीदवारों को जिताने का निर्णय लिया गया। सर्वण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव उपाध्याय ने कहा कि सभी एकजुट होकर जिला पंचायत एवं प्रधानी के चुनाव लड़ रहे समाज के प्रत्याशियों के साथ लगकर उन्हे चुनाव जिताने का कार्य करें। चुनावों में समाज के अधिक से अधिक प्रत्याशी जीतेगें तभी समाज की ताकत बढेगी।
Read More »श्रमिकों की रोस्टर के हिसाब से लगाएं ड्यूटी
फिरोजाबाद। सहायक श्रम आयुक्त एके सिंह ने समस्त कारखाना स्वामियों को निर्देशित किया कि वर्तमान में कोविड-19 वैश्विक महामारी का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, जिसके चलते बचाव के उपाय करते हुए कोविड-19 प्रोटोकॉल का प्रतिपालन किया जाना आवश्यक है। अतः ऐसी स्थिति में जनपद में संचालित समस्त प्रतिष्ठानों एवं इकाइयों के संचालन के समय श्रमिकों की संख्या के सापेक्ष स्टाफ को रोस्टर के अनुसार कार्य कराया जाए। साथ ही कार्यरत कर्मचारियों को मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करते हुए दो गज की दूरी के साथ ही सैनिटाइजर की व्यवस्था उपयोगिता अनुसार करना सुनिश्चित करें।
Read More »भारतीय जन कल्याण सेवार्थ समिति ने बांटे मास्क
फिरोजाबाद। भारतीय जन कल्याण सेवार्थ समिति ने रसूलपुर क्षेत्र में मुख्य अतिथि पंडित श्रीकान्त उपाध्याय राष्ट्रीय संगठन मंत्री राष्ट्रीय युवा वाहिनी भाजपा की अध्यक्षता में लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक कर मास्क बांटे। जिसमें पं. श्रीकान्त उपाध्याय ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर काफी भयानक है। हमें सरकार की गाइड लाइन का पालन करना होगा। जरूरत पड़ने पर ही घर से मास्क लगाकर निकले। साथ ही छोटे बच्चों व बुर्जुगों को बिल्कुल भी न निकलने दे। वहीं दो गज की दूरी का विशेष ध्यान रखे।
नमाज अदा कर मांगी कोरोना महामारी को खत्म होने की दुआ
फिरोजाबाद। शुक्रवार को माहे रमजान का पहला जुम्मा था। रोजेदारों ने बहुत कम संख्या में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ गाइडलाइन का पालन कर मस्जिदों में नमाज अदा की। रोजेदारों ने नमाज पढ़कर अल्लाह ताला से कोरोना महामारी को खत्म करने की दुआ की। साथ ही शहर और हिंदुस्तान में अमन, खुशहाली और भाईचारे के लिए भी दुआ की। करबला कमेटी अध्यक्ष हिकमत उल्ला खान ने करबला की मस्जिद में नमाजियों को मास्क दिए। वहीं आम लोगों को भ्रमण कर मास्क बांटे। उन्होंने जनता से अपील की है कि वह अपने साथ ही परिवार की सुरक्षा के लिये मास्क लगाएं, बार-बार हाथ धोये, सामाजिक दूरी का पालन करे।
ट्रेन से कटकर युवक की मौत
फिरोजाबाद। लाइनपार के आलमपुर जारखी क्षेत्र स्थित रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर अज्ञात करीब 20-22 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस शव पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल लेकर आयी। थाना प्रभारी लाइनपार ने बताया कि ये करीब 20 से 22 वर्षीय युवक था। बताया गया मंदबुद्धि का था। यहीं आसपास घूमता रहता था। इसकी पास ही रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर मौत हो गयी है। बाकी और शिनाख्त नहीं हो सकी है।
Read More »गृह कलह के चलते युवक ने की आत्महत्या
फिरोजाबाद। सिरसागंज क्षेत्र ग्राम नगला भजोरी निवासी 22 वर्षीय अनीश कुमार पुत्र ओमप्रकाश ने फांसी के फंदे पर लटक बीती देर रात खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी सिरसागंज ने बताया कि जानकारी में आया है कि मृतक ने गृह कलह के चलते आत्महत्या की है।
Read More »दुकान में सिलेंडर फटने से लगी आग
मौके पर पहुँची फायर बिग्रेड की गाड़ी, सामान जलकर स्वाहा
फिरोजाबाद। न्यू बघेल काॅलोनी ईट मंडी के पास स्थित चाय की दुकान में अचानक सिलेंडर फटने से आग लग गई। आनन-फानन में सूचना फायर बिग्रेड को दी गई। आग लगने से दुकानदार का हजारों का नुकसान हो गया। थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
मामला थाना उत्तर क्षेत्र न्यू बघेल कालोनी ईट मंडी के पास का है। जहां ठारपूठा निवासी रामेश्वर दयाल चाय की दुकान चला रहा है। शुक्रवार को चाय बनाते समय अचानक सिलेंडर फटने से आग लग गई। जिसमें उक्त दुकानदार बाल-बाल बच गया और मामूली रूप से झुलस भी गया। आग लगने की जानकारी होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस दौरान काफी संख्या में महिला-पुरूष की भीड़ लग गई। हर कोई दुकान की तरफ रूख करता देखा गया।