Wednesday, July 17, 2024
Breaking News

नवागंतुक अधिकारियों ने अपना कार्यभार सकुशल रूप से करना किया शुरू

सरकार की मंशा के अनुरूप शासकीय कार्याें को युद्धस्तर पर किया जायेगा पूराः नवागंतुक अधिकारी
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जनपद में नवागंतुक सीएमओ के पद पर डा. कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, एनएचएआई के परियोजना प्रबन्धक के पद पर आरके वर्मा व जिला पूर्ति अधिकारी के पद पर अंशिका दीक्षित द्वारा अपना पदभार ग्रहण करने के पश्चात विभागीय कार्य सकुशल रूप से करना प्रारंभ कर दिया गया है तथा नवागंतुक अधिकारियों ने कहा 

Read More »

भर्ती बोर्ड की लापरवाही की सजा भुगत रहे 4000 भावी दरोगा

2017.05.27 01 ravijansaamnaसैकड़ों अभ्यर्थियो ने लखनऊ में डाला डेरा, प्रदर्शन किया बोले सरकार कराए पोस्टिंग,
लखनऊ, पंकज कुमार सिंह। पुलिस बल की कमी से जूझ रहे उत्तर प्रदेश को आज भी पुलिस बल की मांग बनी हुई है। इसी कमी की पूर्ति के प्रयास में तत्कालीन उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2011 में 4000 दरोगाओं की भर्ती की गई थी। लेकिन यह भर्ती आज तक नहीं हो सकी। जबकि इस भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण वर्ष 2016 में पूरा हो चुका है। शनिवार को दरोगा भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों ने पोस्टिंग की मांग को लेकर लखनऊ में 26 मई से लगातार आमरण अनशन पर बैठ गए है। शुक्रवार को सैकड़ो अभ्यर्थियों ने कैण्डल मार्च भी निकाला था। अभ्यर्थियों की मांग है कि ग्रुप डिस्कशन हो चुका है और प्रशिक्षण भी पूरा हो चुका है। अब सरकार पोस्टिंग कराए। सामूहिक बातचीत के दौरान 

Read More »

शराब ठेका हटाने लिए दिया धरना, फूंका आबकारी विभाग का पुतला

2017.05.27. 1 ssp shrab theka virodhकानपुर, अर्पण कश्यप। चौ राम गोपाल यादव चौराहा बर्रा-8 पर शराब ठेका खुलने का विरोध अब स्थानीय लोगों ने करना शुरू कर दिया है। गायत्री सेवा समिति के बैनर तले शुक्रवार को क्षेत्रीय पार्षद पुत्र अर्पित यादव ने स्थानीय लोगों के साथ धरना दिया। अर्पित यादव ने बताया कि बर्रा-8 स्थित ब्ल्सि अस्पताल चौराहा के पास पहले से ही कई शराब ठेके खुले हैं जिनपर शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है और इस चौराहा पर से गुजरने वाली क्षेत्र की बहन बेटियों को शराबियों की छींटाकसी का सामना करना पड़ता है लेकिन सबकुछ चुपचाप सहते हुए चली जाती हैं। हद तो अब यहांतक हो गई है कि चौ. राम गोपाल चौराहा पर शराब का ठेका खोलकर क्षेत्रीय लोगों की नींद हराम करने का काम किया गया है।

Read More »

अब अपंजीकृत नोटरी धारक भी बन जायेंगे भवन स्वामी!

2017.05.26. 2 ssp kda news jarauliजरौली फेस एक व दो के लोगों को मिलेगी राहत
कानपुर विकास प्राधिकरण को मिलेगा वित्तीय लाभ
कानपुर, जन सामना ब्यूरो। कानपुर विकास प्राधिकरण अब तक उन्हें ही वैध कब्जेदार मानता रहा है जिन्होंने कानपुर विकास प्राधिकरण से सम्पत्ति का आवंटन करवाया हो या मूल आवंटी से पंजीकृत अनुबन्ध करवाया हो, लेकिन अब प्राधिकरण की नींद टूट चुकी है और अपना राजस्व बढ़ाने के लिए अपंजीकृत कब्जेदारों को भी मालिकाना हक देने को राजी हो गया है। इससे जहां एक ओर उन लोगों को राहत मिल जायेगी जो लोग दसकों से मालिकाना हक पाने के लिए जद्दोजेहाद कर रहे थे वहीं दूसरी ओर वर्तमान कब्जेदार उन मूल आवंटियों के ब्लैकमेलिंग से भी बच जायेंगे जो दसकों पहले अपने भवनों को बेंच कर चले गए थे।
बताते चलें कि जागरूकता के अभाव में हजारों क्रेताओं ने अपंजीकृत दस्तावेजों के सहारे बेचनामा करार दसकों पहले कर लिया था लेकिन कानपुर विकास प्राधिकरण ने उन्हें सम्पत्ति का मालिकाना हक देने से मना कर दिया था।

Read More »

फौजी ने थानाध्यक्ष को दो तमाचे जड़े

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। कोतवाली गेट पर डम्फर चालक को हड़का रहे फौजी को रोकना पुलिस को मंहगा पड़ गया। फौजी के दो थप्पड़ खाकर कार्यवाहक थानाध्यक्ष चैंधिया गये। बाद में दबाव पड़ने पर फौजी को थाने से छोड़ दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सजेती क्षेत्र के ग्राम मवई भच्छन निवासी विवेक विश्वकर्मा की बहन की शादी कोतवाली के पास स्थित गेस्ट हाउस से आज है। जिसमें शरीक होने आए रिस्तेदार फौजी सुनील कुमार ओझा की आज शुक्रवार सुबह बाइक में कट मारने को लेकर कोतवाली गेट पर डम्फर चालक से बहस हो रही थी। पुलिस के सिपाहियों के हस्ताक्षेप के बाद फौजी व सिपाही भिड़ गये। 

Read More »

दबंगों ने पुजारी की नाक व गुप्तांग काटा

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। तन्त्र मन्त्र की शंका में दबंग तान्त्रिक को मारपीट के बाद रात में घर से उठा ले गये और उसकी नाक व गुप्तांग काट कर उसे घायल कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर कोतवाली पहुंचे ग्राम जगन्नाथपुर निवासी नत्थू ने पुलिस को बताया आज तड़के सुबह गाॅव के विमलेश छोटे चन्दा व छुटकी ने उसके घर पर धावा बोल कर उसे व उसकी पत्नी राजकुमारी के साथ मारपीट की और बेहोशी की हालत में मुझे(नत्थू) उठा ले गये। खेतों में ले जाकर उक्त लोगों ने धारदार हथियार से उसकी नाक व गुप्तांग काट दिया। सुबह पुत्र बहू व पत्नी ढूढ़ती हुई खेतों में पहुंची जहाॅं से घायल नत्थू को उठा कर घर लाई और अब न्याय के लिये थाने आई है। पीड़ित नत्थू का कहना है कि मेरे घर के सामने शंकर जी का सार्वजनिक मन्दिर है जिसे दबंग हटाना चाहते हैं। इसी बात से नाराज उक्त लोगों ने घटना को अंजाम दिया है।

Read More »

अंग्रेज ने भीमराव की पत्नी का हाथ तोड़ा

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। थाना क्षेत्र के ग्राम ककरहिया में बीती रात बच्चों के झगड़े से नाराज दबंगों ने रात दस बजे हमला बोलकर वृद्ध शषि पत्नी भीमराव निवासी ग्राम ककरहिया पतारा ने पुलिस से शिकायत की है कि पड़ोसी कल्लू गुड़िया व अंगे्रेज ने बच्चों के विवाद में बीती रात हमला बोल कर मारपीट की जिससे उसका हाथ टूट गया है।

Read More »

उधारी मांगने पर छोटे भाई पर हमला

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। उधारी का रूपया मांगने पर बड़े भाई के परिवार ने हमला कर छोटे भाई व भतीजी को घायल कर दिया। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस से शिकायत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम गढोलामऊ निवासी रामस्वरूप के पुत्र लल्लन ने पुलिस को बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व अपने बड़े भाई गंगा सिंह को ट्यूबवेल बोर कराने के लिए एक लाख ग्याहर हजार पाॅच सौ रूपया दिया था। कई बार मांगने के बाद भी उधारी नहीं दी। आज सुबह पुत्री नेहा बड़े भाई गंगा सिंह के यहाॅं पैसे मांगने गई तो गाली गलौच कर भगा दिया। पीछे से आए गंगा सिंह पुत्र सुनील पत्नी सावित्री देवी ने हमला कर पीड़ित लल्लन को जमकर पीटा बचाने दौड़ी पुत्री नेहा को भी जमकर मारा पीटा। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है।

Read More »

महिला ने पति पर लगाया जहर देने का आरोप अस्पताल में भर्ती

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना दक्षिण क्षेत्र के हिमायूपुर में एक महिला ने संदिग्ध हालत में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। महिला ने पति पर जहर देकर मारने का प्रयास करने का अरोप लगाया। मायका पक्ष ने थाने में तहरीर दी है। दक्षिण क्षेत्र के हिमायूपुर निवासी अजय कुमार की पत्नी 22 वर्षीय पत्नी सावित्री ने विगत रात्रि में संदिग्ध हालत में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसने अर्ध अचेत हालत में डायल 100 को फोन द्वारा घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की माने तो उसके पति ने अतिरिक्त दहेज के चलते उसके साथ मारपीट करते हुए मुख में जहर डालकर पानी डाल दिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गयी। पुलिस ने घटना की जानकारी उसके मायके जनपद आगरा के बलकेश्वर निवासी शम्भूनाथ पिता को दी। जिला अस्पताल में पहुच महिला के माता-पिता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Read More »

खेत में पड़ा मिला शौच को गई किशोरी का शव

दुष्कर्म की आशंका, गत शाम की घटना के बाद गांव में सनसनी
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना बसई मौहम्मदपुर क्षेत्र के गांव गढ़ी तिवारी गढ़ी टीकरी में शौच करने गये एक किशोरी मृत हालत में खेत में मिली। जिसके शव को इलाका पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। प्रत्यक्ष दर्शियों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की आशंका जाहिर की है। बसई मौहम्मदपुर क्षेत्र के गांव गढ़ी तिवारी स्थित गढ़ी टीकरी निवासी शारदा प्रसाद की पुत्री 16 वर्षीय ममता गत दिवस शाम को अपने घर से खेत की ओर शौच करने गयी थी। 

Read More »