Thursday, March 20, 2025
Breaking News

सुनहरा लम्हा : धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की धरती पर सुरक्षित वापसी एक बड़ी वैज्ञानिक उपलब्धि मानी जा रही है। वे जून 2024 में बोइंग के “स्टारलाइनर” मिशन के तहत अंतरिक्ष गए थे, लेकिन तकनीकी खामियों के चलते उनकी वापसी में नौ महीने की देरी हुई। इस कारण वे अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर लंबे समय तक रुके रहे। यह मिशन न केवल तकनीकी दृष्टिकोण से महत्त्वपूर्ण था, बल्कि अंतरिक्ष में लंबे समय तक रहने के प्रभावों को समझने में भी सहायक होगा। उनकी सुरक्षित वापसी से भविष्य में अंतरिक्ष अभियानों के लिए नई संभावनाएँ खुलेंगी। इससे नासा और बोइंग को स्टारलाइनर की खामियों को सुधारने का मौका मिलेगा। उनके अनुभव और उपलब्धियाँ न केवल अंतरिक्ष क्षेत्र बल्कि विज्ञान और तकनीक में रुचि रखने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए एक प्रेरणा हैं। उनकी कहानी यह संदेश देती है कि सीमाएँ केवल मानसिकता में होती हैं और यदि कोई लक्ष्य निर्धारित किया जाए, तो उसे प्राप्त किया जा सकता है।

Read More »

राजनीतिक दल बूथ लेवल एजेंटों की अवश्य करें नियुक्तिः डीएम

फिरोजाबाद। जिला निर्वाचन आयोग की बैठक में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचन संबंधी जानकारी दी गई। डीएम रमेश रंजन ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की, सभी राजनीतिक दल बूथ लेवल एजेंटों की नियुक्ति अवश्य करें। निर्वाचन में पारदर्शिता और निष्पक्षता लाने हेतु ऐसा करना अति आवश्यक है। सभी बूथ लेवल एजेंट, बीएलओ से समन्वय कर त्रुटि रहित मतदाता सूची बनाने में मदद करें, साथ ही साथ सभी राजनीतिक दल अपने बूथ लेवल एजेंटों को मौके पर भेजकर यह भी पता लगायें की निर्वाचन प्रक्रिया में कोई बाधा तो उत्पन्न नहीं हो रही हैं। ईवीएम वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के साथ त्रैमासिक निरीक्षण किया।

Read More »

हमारा आंगन-हमारे बच्चे कार्यक्रम में बच्चों को बांटे स्कूली बैग एवं प्रशस्ति पत्र

फिरोजाबाद। हमारा आँगन-हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन ब्लाक संसाधान केन्द्र फिरोजाबाद पर किया गया। जिसका शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया।
कार्यक्रम में जया शर्मा, सुभाष एसआरजी ने कहा कि हमारा आँगन हमारे बच्चे की प्रारंभिक शिक्षा आंगनबाड़ी के बच्चों से प्रारंभ होती है। ब्लॉक प्रमुख डा. लक्ष्मी नारायण यादव, एडीएम विशु राजा, बीएसए आशीष कुमार पाण्डेय ने जनपद के 20 निपुण बच्चों, 10 उत्कृष्ट शिक्षकों, 10 उत्कृष्ट शिक्षक संकुलों, 10 ऑगनवाड़ी सुपरवाईजर, 10 ऑगनवाड़ी कार्यकत्री, तथा निपुण छात्रों के अभिभावकों को स्मृति चिन्ह, स्कूल बैग, प्रशस्ति पत्र, मेडल उपलब्ध कराते हुए सम्मानित किया।

Read More »

शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया मूल्यांकन

फिरोजाबाद। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उमेश चंद्र यादव व जिला मंत्री राजीव कुमार शर्मा के नेतृत्व में यूपी बोर्ड के जिले में चारों मूल्यांकन केंद्रो पर काली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली, सेवा सुरक्षा, वित्तविहीन शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन, निःशुल्क चिकित्सा सुविधा लागू करने आदि मांगे शासन से लगातार की जा रही है, लेकिन सरकार इन मांगों को पूरा नहीं कर रही है। विवशता में संगठन को आंदोलन करना पड़ रहा है।

Read More »

चूड़ी जुड़ाई करते समय डिब्बी फटी, आग लगने से एक ही परिवार के चार लोग झुलसे

फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में चूड़ी जुड़ाई करते समय डिब्बी फटने से आग लग गई। जिसमें एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों का कहना है कि केरोसिन के नाम पर कुछ और चूड़ी जुड़ाई के लिए दिया जा रहा है, जिससे कई बार इस प्रकार की घटनाएं घटित हो चुकी हैं।
थाना उत्तर क्षेत्र स्थित कबीर नगर निवासी अमर सिंह का परिवार चूड़ी जुड़ाई का काम करता है। बुधवार को पूरा परिवार चूड़ी जुड़ाई कर रहा था। तभी अचानक डिब्बी फटने से आग लग गई। जिससे चूड़ी जुड़ाई कर रही 22 वर्षीय प्रीति पुत्री अमर सिंह, 16 वर्षीय ललिता पुत्री अमर सिंह, 18 वर्षीय प्रकाश पुत्र अमर सिंह और 6 वर्षीय हिमांशु पुत्र नीरज बुरी तरह झुलस गए। घटना होते ही चीख पुकार मच गई।

Read More »

सी.एल. जैन महाविद्यालय में चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ

फिरोजाबाद। सी.एल. जैन महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के शारीरिक, मानसिक, और सामाजिक कौशल को विकसित करने के उद्देश्य से बुधवार को चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्रबंध समिति के पूर्व सचिव डॉ अनिल कुमार यादव तथा प्राचार्य डॉ वैभव जैन ने मां शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान महाविद्यालय के सभी शिक्षक तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारी ने छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन मनोबल बढ़ाया। खेलकूद का आयोजन गेम्स प्रभारी डॉ कुबेर सिंह के सुपरविजन में चल रहा है। पहले दिन वालीबॉल, खो-खो, बैडमिंटन गेम्स में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। खो-खो में चार टीम ने भाग लिया। जिसमें फर्स्ट टीम विनर रही।

Read More »

संस्कार भारती महानगर का होली मिलन एवं सदस्यता ग्रहण समारोह सम्पन्न

फिरोजाबाद। संस्कार भारती महानगर का होली मिलन एवं सदस्यता ग्रहण समारोह सीबी गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया। होली मिलन समारोह में महिलाओं ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम मे चार-चॉद लगा दिए।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि देवीचरन अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम का आगाज कृतिका पलिया ने संस्कार भारती के ध्येयगीत से की। वहीं संस्था परिवार की महिलाओं ने होली के गीत पर जमकर नृत्य कर कार्यक्रम में चार-चॉद लगा दिए। भाजपा नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष डॉ सतीश दिवाकर का संस्था अध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता और सभी पदाधिकारियों ने फूल माना पहनाकर स्वागत किया। संस्था के कलाकार प्रख्यात गायक धर्मेन्द्र सिंह व गायिका सोनम सेठ सहित नीरज दीक्षित ने होली के गीत सुनाकर लोगों का दिल जीत लिया।

Read More »

उद्यान मंत्री ने 106 नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र

रायबरेली। जनपद रायबरेली के सामुदायिक भवन रतापुर में वि0ख0 हचन्दपुर की 42, सतावं 10, लालगंज 05, खीरों 15 एवं सरेनी क्षेत्र की 34 नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि नियात उ0प्र0 दिनेश प्रताप सिंह रहे। इस कार्यक्रम में राज्यमंत्री, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय द्वारा कुल 106 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इसके पूर्व प्रोबेशन विभाग द्वारा संचालित स्पांसरशिप योजना के तहत चयनित पात्र 11 लाभार्थियो का प्रमाणपत्र वितरित किये गये।

Read More »

किसान दिवस पर सीडीओ ने किसानों की समस्याओं पर त्वरित निस्तारण का दिया निर्देश

चन्दौली। प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी राल्लपल्ली जगत साईं की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई और उन्हें विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई। सीडीओ ने किसानों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। सीडीओ ने अनुपस्थित अधिकारियों के प्रतिनिधियों को सख्त चेतावनी दी और कहा कि अगली बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी स्वयं उपस्थित रहेंगे, अन्यथा शासन को आवश्यक कार्यवाही हेतु अवगत करा दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। किसानों द्वारा गेहूं की कटाई के समय आगजनी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए तहसील और ब्लॉक स्तर पर फायर ब्रिगेड की व्यवस्था की मांग की गई। इस पर सीडीओ ने संबंधित विभाग को निर्देश दिया कि जल्द ही इसका समाधान किया जाए।

Read More »

आरेडिका में 6वें महाप्रबंधक क्रिकेट कप 2025 का समापन

रायबरेली। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना रायबरेली में दिनांक 03 मार्च से 18 मार्च तक 6वें इण्टर सेक्शन महाप्रबंधक क्रिकेट कप 2025 का आयोजन गोमती इण्डोर स्टेडियम में किया गया। इस टूर्नामेंट में आरेडिका के विभिन्न विभागों से 17 टीमों ने प्रतिभाग किया। 10मार्च को हुए सेमी फाइनल में फर्निशिंग प्रथम ने शेल एसेम्बली को और एडमिन ब्लॉक ने इलैक्ट्रिकल पीएस को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच का फाइनल मुकाबला फर्निशिंग प्रथम और एडमिन ब्लॉक की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें फर्निशिंग प्रथम ने पहली पारी में खेलते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 115 रन का लक्ष्य दिया, वहीं एडमिन ब्लॉक की टीम 4 विकेट के नुकसान पर निर्धारित ओवरों में 91 बनाकर उपविजेता बनी। मैच के दौरान दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए खेल का लुत्फ उठाया।

Read More »