Saturday, September 21, 2024
Breaking News

राष्ट्रीय पोषण माह पर जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

प्रयागराज। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केन्द्रीय संचार ब्यूरो प्रयागराज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सांसद केशरी देवी पटेल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम का आयोजन महिला सेवा सदन डिग्री कालेज प्रयागराज में हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयास से भारत की धरती पर पैदा होने वाले मोटे अनाज श्री अन्न की आज पूरी दुनिया में मांग हो रही है। उन्होंने महिलाओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि बेटियों के खान पान और शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। बच्चों को सही शिक्षा और पोषण के द्वारा ही आगे बढ़ाया जा सकता है। जब हम स्वस्थ्य रहेंगे तभी हमारा मस्तिष्क स्वस्थ्य रहेगा और जब देशवासी स्वस्थ्य रहेंगे तो देश सशक्त और मजबूत रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान अति विशिष्ट के रूप में प्रयागराज के महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस पोषण माह 2023 का केंद्र बिंदु मानव जीवन के महत्वपूर्ण चरणों-गर्भावस्था, शैशवावस्था, बचपन और किशोरावस्था के बारे में व्यापक जागरूकता पैदा करना है। इसका उद्देश्य “सुपोषित भारत, साक्षर भारत, सशक्त भारत“ पर केंद्रित है।

Read More »

अधिवक्ताओं ने जगह-जगह प्रदर्शन कर सरकार के पुतले जलाये

फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। हापुड़ की घटना को लेकर पूरे प्रदेश भर के अधिवक्ताओं में रोष लगातार बढ़ रहा है। हड़ताल समाप्त होने का नाम नहीं ले रही। गुरुवार को अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जिले भर की विभिन्न तहसीलों में सरकार का पुतला दहन किया। सदर तहसील में अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। वहीं एसपी सिटी ने उनके बीच खड़े होकर कहा कि अधिवक्ता भाइयो, तभी अधिवक्ताओं ने आवाज लगाई जिंदाबाद।
हापुड़ की घटना के बाद विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर रोज किसी न किसी रूप में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। गुरुवार को अधिवक्ताओं ने सदर तहसील में सरकार का प्रतीकात्मक पुतले की रैली निकाली और उसके बाद पुतला दहन किया। उन्होंने पुलिस प्रशासन और सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इसी बीच पहुंचे एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा और सीओ सदर हीरालाल कनौजिया के सामने ही मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसके बाद एसपी सिटी ने हाथ उठाकर कहा अधिवक्ता भाइयो, तभी अधिवक्ताओं ने आवाज लगाई जिंदाबाद। अधिवक्ताओं का कहना है कि सरकार हापुड़ की घटना के दोषियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है।

Read More »

व्यापारियों की समस्या का समाधान करने की मांग की

फिरोजाबाद। उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल व्यापारियों की समस्याओं को लेकर नगर आयुक्त से मिला और उनका समाधान कराएं जाने की मांग की।
गुरूवार को उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रवीन्द्र लाल तिवारी के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल नगर आयुक्त घनश्याम मीणा से मिला और व्यापारियों की समस्या से अवगत कराया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्मार्ट सिटी रोड बनने के दौरान बस स्टेंड के बाहर बनी 13 दुकानों को नगर निगम द्वारा ध्वस्त कर दिया गया था। उन दुकानदारों को दुकाने देने की बात की गई थी। लेकिन अभी तक दुकानदारों को लोहे के खोखे उपलब्ध नहीं कराएं गए। नगर आयुक्त ने दुकानदारों को दुकाने देने का आश्वासन दिया है। वहीं एक ठेला स्वामी को मरम्मत के लिए 10500 रूपए देने की बात कही है। पार्षद देशदीपक यादव ने कहा कि स्मार्ट रोड को जल्द से जल्द पूरा किया जाये। जिससे आम जनता व व्यापारियों को आगमन में समस्या से निजात मिल सके।

Read More »

हिन्दी दिवस पर कवि ओमपाल सिंह किये गये सम्मानित

फिरोजाबाद। राष्ट्रीय स्तर के कवि एवं पूर्व सांसद प्रोफेसर ओमपाल सिंह निडर को साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए हिन्दी दिवस के अवसर पर प्रमुख साहित्यक संस्था नर्मदा आव्हान सेवा समिति द्वारा राष्ट्र कवि माखनलाल चतुर्वेदी स्मृति अलंकरण से सम्मानित किया गया। यह सम्मान माहेश्वरी मांगलिक भवन हरदा मध्य प्रदेश में आयोजित सम्मान समारोह में प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल द्वारा प्रदान किया गया। इस मौके पर साहित्य अकादमी मध्य प्रदेश के निदेशक कैप्टन किशोर करैया, देवकृष्ण व्यास, चेयरमेन हरदा भारती कमेडिया सहित तमाम कवि, लेखक एवं साहित्यकार उपस्थित थे। श्री निडर को सम्मानित किए जाने पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संस्थान के हरिओम शर्मा आचार्य, भगवान दास शंखवार, अरविंद बघेल, प्रेमवीर सविता, राकेश कुमार सिंह, मूवी शर्मा, रक्षा कुलश्रेष्ठ, जया शर्मा, प्रीति श्रोत्रिय आदि ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी है।

Read More »

महिला शक्ति की पदाधिकारियों ने मनाया हिन्दी दिवस

फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला शक्ति द्वारा 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस के रूप में महाराजा अग्रसेन स्कूल दुर्गा नगर में धूमधाम से मनाया गया। बच्चों को महिला शक्ति की पदाधिकारियों ने हिंदी दिवस का महत्व बताया।
संस्था की अध्यक्ष पूनम गुप्ता ने बताया कि हिन्दी दिवस को मनाने का कारण देश में अंग्रेजी भाषा का प्रचलन बढ़ना और हिन्दी भाषा की उपेक्षा को रोकना है। उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी मातृ भाषा है। इसका सभी लोगों को सम्मान करना चाहिए। प्रशासनिक निर्देशिका प्राची अग्रवाल ने बताया कि हिन्दी हमारी राजभाषा है। जिसका उपयोग अधिकतर सरकारी दफ्तर, प्रशासनिक कार्य में किया जाता है। हमें अपनी राजभाषा का सम्मान करना चाहिए। वित्त निर्देशिका राखी बंसल ने बताया कि स्कूल के बच्चों ने हिंदी कविताऐं सुनाई। सभी बच्चों को उपहार दिया गया। बच्चों ने एक साथ सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा .गीत गाकर हिंदी के प्रति और जोश बढ़ाया।

Read More »

अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर फूंके प्रदेश सरकार के पुतले

सिकंदराराऊ, हाथरस। सिविल बार एसोसिएशन सिकंदराराऊ ने हापुड़ प्रकरण में बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश द्वारा चलाये जा रहे आंदोलन के तहत जीटी रोड पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका तथा न्यायिक कार्य से विरत रहकर धरना प्रदर्शन जारी रखा। पुतला दहन के दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस अवसर पर आनंद पालीवाल, सीपी शर्मा, जितेंद्र कुमार यादव, अभय चौहान , देवव्रत यादव, वीरू सिंह, हिमांशु दीक्षित, हिमांशु शर्मा, बनी सिंह बघेल, मनोज कुमार सिसोदिया, बिंबसार सांकृत्यायन, प्रियांशु दरगड, दीपेश पाठक, भगवान सिंह, प्रवेंद्र, गौरव कुमार चौहान आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

Read More »

आयुष्मान भवः अभियान के अंतर्गत लगेंगे आयुष्मान मेले

मथुरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौमुहां पर जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह ने अपनी सहभागिता करते हुए आयुष्मान भवः अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष मुदिता शर्मा, मंडल अध्यक्ष चौमुहाँ डॉ. राजवीर सिंह उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह ने कहा कि यह पहल ‘आयुष्मान भारत’ कार्यक्रम की सफलता के मद्देनजर शुरू की गई है। इस अभियान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन यानी 17 सितंबर से लागू किया जाएगा। इस अभियान के तहत आगामी 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक आयुष्मान योजना से जुड़े सभी स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों पर आयुष्मान मेले लगेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप चौधरी ने कहा कि आगामी दिनों में सभी पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। इसके साथ ही स्वच्छता रैली, अंग दान, रक्तदान हेतु लोगों को प्रेरित भी किया जाएगा।

Read More »

जिला गंगा तथा पर्यावरण समिति की बैठक में जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन के निस्तारण की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की।

मथुरा। जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर नवागत जिलाधिकारी सख्त हैं। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला गंगा तथा पर्यावरण समिति की बैठक ली। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कांस्ट्रक्शन वेस्ट, ई वेस्ट, जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन के निस्तारण की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की।
श्री सिंह ने अधिशाषी अधिकारी नगर निगम, नगर पालिका परिषद तथा नगर पंचायत के अधिकारियों से कहा कि सभी वार्डाे में स्वच्छता का विशेष ध्यान दें और कूड़ा का उठान समय से कराते हुए निगरानी भी करें। सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध भी करें और इससे पर्यावरण पर होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में नागरिकों को जागरूक किया जाय। जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत स्वास्थ्य केंद्रों से जो अपशिष्ट उठान हो रहा है, समय समय पर निरीक्षण करते रहे। क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को निर्देशित किया कि जनपद में प्रदूषण से संबंधित जो कार्य किए गए है उनकी निरीक्षण रिपोर्ट से अवगत कराएं। जो एमआरएफ सेंटर का निर्माण कार्य चल रहा है, उसको समय से पूरा कराएं।

Read More »

चरस की तस्करी करने के आरोप में चार गिरफ्तार

मथुरा। एएनटीएफ आपरेशनल यूनिट आगरा जोन आगरा व मथुरा पुलिस की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से 50 किलो 496 ग्राम चरस बरामद की गई है जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग तीन करोड रुपये है। चरस की खेप को सफारी कार में छुपा कर ले जाया जा रहा था। मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों नूर अहमद पुत्र मकसूद रजा निवासी चमरौली थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी, आबिद पुत्र जब्बीर अहमद निवासी खेता सराय थाना टिकैत नगर जनपद बाराबंकी, नूर आलम पुत्र सोहराव निवासी चमरौली थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी तथा मो. शाहिद पुत्र मो. राशिद निवासी चमरौली थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी को यमुना एक्सप्रेस वे मांट टोल प्लाजा से गिरफ्तार किया गया।

Read More »

बिजली चोरी करने वालों पर कसेगा शिकंजा

मथुरा। विद्युत विभाग के तमाम काम निजी हाथों में हैं। मीटर रीडिंग लेने का काम भी प्राइवेट कांट्रेक्टर के जिम्मे है। इस से कई तरह की परेशानियां भी सामने आने लगी हैं। प्राइवेट कंपनी के कर्मचारियों और विद्युत विभाग के बीच समन्वय की कमी का खामियाजा ईमानदार उपभोक्ताओं केा भुगतना पड रहा है। वहीं तमाम ऐसे उपभोक्ता जो कुछ मीटर रीडरों के साथ मिलकर विभाग को नुकसान पहुंचा रहे हैं ऐसे उपभोक्ताओं और मीटर रीडरों पर नकेल कसने के लिए हर घर दस्तक अभियान चलाया गया है। तीस सितम्बर तक यह अभियान चलेगा। इस दौरान विभाग का कर्मचारी मीटर रीडर के साथ हर कनेक्शन तक पहुंचेगा और वास्तविक स्थिति से विभाग को अवगत कराएगा। विभाग में इस तरह की शिकायत लगातार मिल रही थीं कि मीटर रीडर मिली भगत कर विभाग को आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे हैं। विभाग द्वारा बिलिंग और रीडिंग लेने की जिम्मेदारी निजी क्षेत्र को दी गई है। वहीं कुछ मीटर रीडरों के साथ मिलकर रीडिंग और लोड का खेल करने वाले उपभोक्ताओं पर विभाग अब शिकंजा कर रहा है।

Read More »