Saturday, September 21, 2024
Breaking News

प्राथमिक विद्यालय सेहुडा में निपुण चौपाल का आयोजन, 27 बच्चे पुरस्कृत

संतकबीरनगर। गुरुवार को सेमरियावा शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सेहुड़ा के परिसर में निपुण चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल का शुभारंभ ग्राम प्रधान अफजाल अहमद द्वारा किया गया। निपुण चौपाल में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी सेमरियावा आशीष कुमार सिंह द्वारा निपुण चौपाल को लेकर कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों व अभिभावकों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। नोडल शिक्षण संकुल अब्दुल रहीम ने पढ़ाई करने के लिए बच्चों को प्रेरित करते हुए बताया कि आज के दौर में शिक्षा हमारे लिए अति आवश्यक है। वही खंड शिक्षा अधिकारी निपुण चौपाल में उपस्थित अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि अपने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय अवश्य भेजें साथ ही घर पर पढ़ने के लिए उन्हें प्रेरित करें जिससे शिक्षित होकर बच्चे बेहतर मुकाम हासिल कर सके।

Read More »

ग्राम रोजगार सेवक एकता संघर्ष समिति ने सौंपा मांग पत्र

संतकबीरनगर। गुरुवार को ग्राम रोजगार सेवक एकता संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडे के नेतृत्व में रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र खंड विकास अधिकारी को सौंपा, मांगें पूर्ण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ग्राम पंचायतों में मनरेगा सहित विभिन्न विकास कार्यों को मूर्त रूप देने में अहम भूमिका निभाने वाले ग्राम रोजगार सेवकों ने शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र खंड विकास अधिकारी को सौंपते हुए जल्द से जल्द संगठन की मांगों को पूर्ण करने की मांग की, अन्यथा की स्थिति में सभी जनपदों में वृहद आंदोलन की चेतावनी दी।

Read More »

आज हम चांद पर है।

सांप और साधुओं का देश कहा जाने वाला भारत आज स्पेस टेक्नोलॉजी में दुनिया के ताकतवर देशों के साथ खड़ा है। भारत चंद्रयान-3 मिशन के साथ चंद्रमा पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन गया है। चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान का रोवर चांद की सतह का अध्ययन करेगा और यह लैंडर के अंदर बैठकर गया है। लैंडर के मिशन की पूरी अवधि एक चंद्र दिवस की रहने वाली है, जो पृथ्वी के 14 दिन के बराबर है। पिछली बार क्रैश लैंडिंग हुई थी। पर इस बार अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत चांद की सतह पर लैंड करने वाला चौथा देश बन गया है। स्पेस के क्षेत्र में हमारी विशेषज्ञता में जबर्दस्त इजाफा हुआ है। भारत के चंद्रयान-3 को सॉफ्ट लैंडिंग में सफलता से भारत ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश तो बना ही है साथ ही दक्षिणी ध्रुव के इलाके में लैंडिंग कराने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।

Read More »

मुख्य सचिव से भारत सरकार में खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव ने भेंट की

लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र से भारत सरकार में खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव संजीव चोपड़ा ने भेंट की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में खाद्य एवं रसद विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रस्तुतीकरण किया गया। अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि भारत सरकार द्वारा गेहूँ पर लागू की गई स्टॉक लिमिट का प्रदेश स्तर पर अनुश्रवण किया जा रहा है। लाभार्थियों को राशन के वितरण के समय घटतौली की शिकायतों को दूर करने के उद्देश्य से राशन की दुकानों में स्थापित ई-पॉस मशीन को इलेक्ट्रॉनिक कांटे से इण्टीग्रेट किये जाने का अभिनव प्रयोग किया जा रहा है। नवीन व्यवस्था के अंतर्गत ई-पॉस वितरण प्रणाली तकनीकी उन्नतीकरण से बेहतर बनेगी। इसके लिए राशन की दुकानों पर 4 जी अथवा 5 जी इंटरनेट कनेक्टिविटी सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी तथा लाभार्थियों को खाद्यान प्राप्ति के उपरांत शत-प्रतिशत एसएमएस भी भेजा जाएगा।

Read More »

अमृतकाल के पंच प्रण पर युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया

सरवनखेड़ा, कानपुर देहात। नेहरू युवा केंद्र कानपुर देहात के तत्वाधान से युवा एकेदमी और सेवा महिला समिति के द्वारा युवा एकेदमी सरवनखेड़ा में आज मंगलवार को अमृतकाल के पंच प्रण पर युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चौहान ने कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। जबकि कार्यक्रम की अयोजिका दीपिका सिंह सेंगर ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले 25 साल की यात्रा को देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण करार दिया। सरवनखेड़ा विकास खण्ड क्षेत्र के कस्बा सरवनखेड़ा मे आयोजित कार्यक्रम की आयोजक दीपिका सिंह सेंगर ने कहा कि इस अमृत काल में विकसित भारत, गुलामी की हर सोच से मुक्ति, विरासत पर गर्व, एकता और एकजुटता व नागरिकों द्वारा अपने कर्तव्य पालन के पंच प्राण का आह्वान किया।

Read More »

गैर हाजिर 11 आगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय काटने के निर्देश

सन्दलपुर, कानपुर देहात। ब्लॉक कार्यालय परिसर में हुई आगनबाड़ी कार्यकत्रियों की बैठक में 11 कार्यकत्रियों की अनुपस्थिति रहने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने स्पष्टीकरण कर साथ में एक दिन का मानदेय काटने के निर्देश दिए। बाल विकास परियोजना कार्यलय परिसर में आगनबाड़ी कार्यकत्रियों की बैठक का आयोजन हुआ। इसमें बाल विकास परियोजना अधिकारी माधुरी नेही व 10 परियोजना के ब्लॉक को ऑर्डिनेटर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण ट्रेकर संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों का वजन, लम्बाई सही तरीक़े से भरना वीएचएसएनडी सत्र पर सैम बच्चों को मोबलाइज करना, टेक होम राशन का वितरण, सीबीई गतिविधियों जैसे अन्न प्रशासन व गोद भराई आदि पर विस्तार से जानकारी दी। आयोजन में 11 परियोजना से ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर सुनील दीक्षित, शैलेन्द्र त्रिपाठी, आशीष सिंह, कपिल यादव, आशीष मिश्रा, स्वेता शर्मा, आशीष श्रीवास्तव, मनोज कुमार कुशवाहा, संजीव शर्मा, योगेंद्र मिश्रा ने भाग लिया।

Read More »

संचारी रोगों की रोकथाम के लिये निर्मित मोबाइल एप ‘सरोकार’

कानपुर देहात। जिलाधिकारी नेहा जैन के मार्गदर्शन में संचारी रोगों की रोकथाम के लिये एक मोबाइल एप सरोकार का निर्माण किया गया है। जिसके अंतर्गत आम जनमानस अपने आसपास की ऐसी कोई भी स्थिति यथा जल भराव, गंदगी इत्यादि की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उक्त के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है कि उपरोक्त मोबाइल एप का व्यापक प्रचार प्रसार आम जनमानस में किया जाना आवश्यक है। सरोकार एप पर यदि आपके आसपास जल भराव, गंदगी या ऐसी कोई भी स्थिति है जिससे संचारी रोग फैल सकते हैं, तो आप अपने मोबाइल फोन पर प्ले स्टोर में जाकर sarokarkanpurdehat टाइप करे और सरोकार एप को डाउनलोड कर इंस्टाल कर लें।

Read More »

स्कूलों के निरीक्षण में बीएसए को मिली खामियां, लगाई फटकार

कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने अमरौधा विकासखंड का दौरा कर परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। विद्यालयों में गंदगी पाए जाने तथा छात्र-छात्राओं की संख्या कम होने पर शिक्षकों को फटकार लगाते हुए अभिभावकों से संपर्क करके बच्चों को स्कूल बुलाने के लिए कहा। मंगलवार को सुबह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अमरौधा विकासखंड के 6 विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय मूसरिया में नामांकित 36 बच्चों के सापेक्ष मात्र 8 बच्चें उपस्थित मिले। विद्यालय में शौचालय गंदा पाया गया एवं एक शौचालय बंद पाया गया। बच्चों द्वारा अवगत कराया गया कि प्रधानध्यापिका द्वारा शौचालय बंद रखा जाता है एवं स्वयं के प्रयोग हेतु प्रयोग किया जाता है। विद्यालय में कंपोजिट ग्रांट की धनराशि आई है परंतु अभी तक रंगाई पुताई का कार्य पूर्ण नहीं कराया गया है। विज्ञान कक्ष बना हुआ है परंतु उसमें किसी प्रकार की विज्ञान संबंधी सामग्री नहीं पाई गई। बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता भी कम पाई गई।

Read More »

फतेहपुर में करंट लगने से लाइनमैन की हुई मौत

फतेहपुर। विद्युत लाइन ठीक करते समय खंबे में करंट की चपेट में आने से संविदा लाइनमैन की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों के साथ कांग्रेसी नेता के नेतृत्व में शव को रखकर सड़क जाम कर मुआवजे की मांग करते हुए हंगामा किया गया। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के अधिकारी सहित जिला अधिकारी व क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्यवाही का आश्वासन दे शांत कराया। हदगांव थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव के रहने वाले रामपुर रामबाबू विद्युत विभाग में अलीपुर भद्र फीडर में संविदा लाइनमैन के रूप में काम करते थे। विभाग के निर्देश पर भादर गांव लाइन ठीक करने के लिए गये थे। पावर हाउस से शटडाउन लेने के बाद खंबे में चढ़कर फाल्ट ठीक कर रहे थे, तभी अचानक सप्लाई चालू कर दी गई जिससे कि करंट की चपेट में आने से रामबाबू की मौत हो गई। सभी संविदाकर्मी साथी कर्मचारी की मौत होने पर परिवार जनों के साथ शव को सड़क पर रख हंगामा करने लगे। उनके द्वारा मुआवजेे सहित तात्कालिक सहयोग की मांग की गई।

Read More »

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग को लेकर नगरवासियों में दिखा उत्साह

⇒आतिशबाजी चलाकर व मिष्ठान वितरण कर किया खुशी का इजहार
फिरोजाबाद। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर नगरवासियों में अलग ही उत्साह दिखाई दिया। समाजसेवी, राजनीतिक, उद्योगपतियों ने चंद्रयान-3 की सफल लैडिंग को लेकर इसरो वैज्ञानिको को बधाई दी। इसरो के वैज्ञानिकों की वर्षों की मेहनत आज रंग लाई। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग से भारत आज संपूर्ण विश्व को लोहा मनवाने में सफल रहा। विश्व में सबसे पहले चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलता से उतरने पर 140 करोड़ भारतवासियों की धड़कनें तेजी से धड़क रही थी। बच्चे, बूढ़े, युवा सभी एक टक होकर चंद्रयान-3 की लाइव टेलीकास्ट को देख रहे थे। साथ ही पल-पल उसके सफलता की प्रार्थना कर रहे थे। प्रेम प्रकाश कुशवाहा के द्वारा चंद्रयान-3 की सफलता पर मिष्ठान वितरण किया गया।

Read More »