Tuesday, March 18, 2025
Breaking News

स्वास्थ्य शिविर में विद्यार्थियों ने कराया परीक्षण

शिकोहाबाद। जीआईसी इंटर कॉलेज नसीरपुर में मंगलवार को पांचवा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के बच्चों का परीक्षण कराया गया। पीएमश्री योजना के तहत विद्यालय के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए पांच दिवसीय शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। इसी श्रृखला में मंगलवार को पांचवा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। जिसमें विद्यालय के बच्चों का चिकित्सक टीम ने परीक्षण किया। जिसमें नेत्र परीक्षण, स्वास्थ्य परीक्षण एवं महिला चिकित्सकों द्वारा छात्राओं का महिला संबंधी बीमारियों का परीक्षण किया।

Read More »

मछुआ समाज को दिलाना है अनुसूचित जाति का आरक्षण: डॉ. संजय निषाद

हाथरस। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद की अगुवाई में आज निषाद पार्टी की संवैधानिक अधिकार यात्रा हाथरस पहुंची, जहां यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। संवैधानिक अधिकार यात्रा द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए यात्रा कस्बा मेंडू, हाथरस जंक्शन क्षेत्र के लिए रवाना हो गई। यात्रा का मुख्य उद्देश्य मछुआ समाज को अनुसूचित जाति का आरक्षण दिलाना है। यात्रा अलीगढ़ रोड स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से शुरू हुई, जिसे डॉ. संजय निषाद द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया तथा यात्रा शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए घास की मंडी में वरिष्ठ नेता श्याम दहलवी के आवास पर पहुंची, जहां डॉ. संजय निषाद का प्रमोद दहलवी के नेतृत्व में जोरदार स्वागत व सम्मान किया गया।
इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता बौहरे प्रशांत शर्मा द्वारा भी निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद का जोरदार स्वागत किया गया।संवैधानिक अधिकार यात्रा के दौरान निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने बताया कि यह यात्रा प्रदेश के 200 निषाद बाहुल्य विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए दिल्ली में समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि मछुआ समाज के किराएदार नेताओं ने मछुआ समाज को डुबोने का काम किया है और हाथरस सांसद से उम्मीद है कि वह मछुआ समाज के आरक्षण के मुद्दों को सदन में उठाएंगे।

Read More »

पुलवामा के शहीदों को समर्पित विशाल विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 14 को

हाथरस-। एडीएचआर द्वारा रक्तदान-जीवनदान के साथ-साथ जीवन सुरक्षा के भाव को लेकर एक सार्थक व प्रभावी पहल की जा रही है। रक्तदान शिविर पुलवामा में शहीदों को समर्पित रहेगा।एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स के तत्वावधान में 14 फरवरी को एक रक्तदान शिविर का आयोजन कैला मां ब्लड बैंक माहौर गेस्ट हाउस पर किया जा रहा है।
रक्तदान शिविर के बारे में राष्ट्रीय प्रशासनिक कार्यालय पर जानकारी देते हुए राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने बताया कि इस बार का रक्तदान शिविर जीवनदान के साथ-साथ जीवन सुरक्षा को समर्पित होगा। रक्तदानियों को रक्तदान उपरांत उपहार स्वरूप उच्च क्वालिटी का हेलमेट दिया जाएगा। रक्त दूसरों के जीवन को बचाएगा और हेलमेट हमारे जीवन की सुरक्षा करेगा।

Read More »

बच्चों को खिलाई एल्बेंडोजल की गोली

कानपुर । जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के अवसर पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चुन्नीगंज के बच्चों को एल्बेंडोजल की 400 mg की दवा खिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने नूर बच्ची द्वारा मुख्य द्वार पर बनाई गई रंगोली की प्रशंसा की एवं उपस्थित समस्त बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पेट में कीड़े होने की संभावना हो सकती है। इसके दृष्टिगत सभी बच्चों को इस गोली को खाना आवश्यक है इस बार इस अभियान की थीम है – ‘वर्म फ्री चिल्ड्रेन, नेशन’ सभी बच्चों को इस गोली को अवश्य खानी चाहिए।
सभी बच्चे अपने परिवार मोहल्ले, घर के आस – पास के बच्चों को यह गोली खाने के लिए अवश्य जागरूक करें।
जो बच्चे आज के इस अभियान से छूट भी जाते है उन्हें 14 फरवरी 2025 को पुनः गोली खाने का मौका मिलेगा।

Read More »

कुत्तों का आतंक से एक सौ पंद्रह लोगों के लगाए एंटी रेबीज

हाथरस। क्षेत्र में कुत्तों के काटने से लोग आतंकित हैं। कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। कुत्ते इतने अधिक आक्रामक हो गए हैं कि लगातार लोगों पर हमलाकर रहे हैं। सोमवार को स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक ही दिन में कुत्ते के काटने के एक सौ पंद्रह लोगों को ऐंटी रेबीज लगाए गये।
सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी दलबीर सिंह रावत के अनुसार, सभी पीड़ितों को तत्काल एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाया गया। फार्मासिस्ट शैलेंद्र सिंह और राजेश सेंगर ने इंजेक्शन लगाने की जिम्मेदारी संभाली। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कुत्तों की बढ़ती आक्रामकता से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने चिंता व्यक्त की है कि कुत्ते इतने खतरनाक हो गए हैं कि उन्हें नियंत्रित करना मुश्किल हो रहा है।

Read More »

बच्चों को खिलाई गई कृमि मुक्ति दवा

मथुरा। जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के अर्न्तगत सोमवार से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान शुरू हो गया । अभियान का शुभारंभ प. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर फरह में निदेशक सोनपाल सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य हरेंद्र शर्मा ने किया।
शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित निजी एवं सरकारी विद्यालयों और आंगनवाड़ी केन्द्रों पर बच्चों को अल्बेंडाज़ोल की गोली खिलाई गई। जो बच्चे किसी कारणवश दवा खाने से छूट जाएंगे उन्हें 14 फरवरी को मॉप-अप राउंड के दौरान दवा खिलाई जाएगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार वर्मा ने बताया कि एक से 19 वर्ष तक के बच्चों व किशोर-किशोरियों में कृमि संक्रमण होने की आशंका रहती है। कृमि संक्रमण के कारण कुपोषण भी हो जाता है। पेट के कीड़े संक्रमित व्यक्ति के शरीर से पोषण लेते है, इसके कारण अच्छा पौष्टिक भोजन देने के बाद भी बच्चा कुपोषित रहता है। इसलिए सभी जनपदवासियों से अपील है कि वह अपने एक से 19 वर्ष तक के बच्चों व किशोर-किशोरियों को 10 फरवरी को चलने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के दौरान अल्बेंडाजोल की दवा जरूर खिलाएं।

Read More »

प्रयागराज महाकुंभ 2025 : भारतीय रेलवे की विशेष व्यवस्थायें 

आगरा: श्याम बिहारी भार्गव। भारतीय रेलवे ने प्रयागराज महाकुंभ 2025 के अवसर पर तीर्थयात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। मंडल रेल प्रबंधक आगरा तेज प्रकाश अग्रवाल के मार्गदर्शन में महाकुंभ मेले में भारी संख्या में तीर्थ यात्रियों की भागीदारी को देखते हुए आगरा रेलवे मंडल ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
जन संपर्क अधिकारी कु. प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि महाकुंभ के दौरान यात्रियों की सुविधा और उनकी यात्रा को सहज बनाने के लिए रेलवे द्वारा विशेष प्रबंध किए गए हैं।
प्रमुख व्यवस्थाएं
  1.विशेष रेलगाड़ियाँ
भारतीय रेलवे ने तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विभिन्न गंतव्यों से प्रयागराज को जोड़ने वाली कई विशेष रेलगाड़ियाँ चलाई हैं।
कल, 9 फरवरी 2025 : प्रयागराज के सभी स्टेशनों से 12.5 लाख यात्रियों ने सफर किया। इस दिन कुल 330 ट्रेनों का संचालन किया गया, जो किसी भी अन्य दिन की तुलना में एक रिकॉर्ड है।
आज, 10 फरवरी 2025 : अब तक प्रयागराज के विभिन्न स्टेशनों से 191 ट्रेनें चलाई जा चुकी हैं, जिनसे 8.18 लाख यात्री सफर कर चुके हैं।
   2.स्टेशनों का व्यापक नेटवर्क
प्रयागराज के कुल 8 रेलवे स्टेशनों से पूरे देश के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं –
 प्रयागराज जंक्शन
 नैनी जंक्शन
 प्रयागराज छिवकी
 सूबेदार गंज
 प्रयाग जंक्शन
 प्रयागराज रामबन
 झाँसी
 3.स्पेशल ट्रेन संचालन 
 विशेष ट्रेनों के संचालन के लिए 150 नए LHB रेक और EMU रेक की व्यवस्था की गई है।
विशेष ट्रेनों के दोनों ओर इंजन लगाए जा रहे हैं ताकि ट्रेनें तेजी से संचालित की जा सकें।
  4.चिकित्सा सुविधाएँ
 तीर्थ यात्रियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर चिकित्सा सुविधाएँ स्थापित की गई हैं।
5.सुरक्षा प्रबंधन 
 प्रयागराज के रेलवे स्टेशनों को 24 घंटे CCTVनिगरानी में रखा गया है। यह निगरानी प्रयागराज मंडल, उत्तर मध्य रेलवे जोन और रेलवे बोर्ड द्वारा तीन स्तरों पर की जा रही है। सभी प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त रेल सुरक्षा बल की तैनाती की गई है।

Read More »

उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष बने अम्बेश शर्मा

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल संबंध उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश का त्रिवार्षिक चुनाव होटल वर्धमान पैलेस में सम्पन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से निर्विरोध फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल का महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा को चुना गया।
सोमवार को फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल महानगर का चुनाव मुख्य अतिथि लोकेश अग्रवाल प्रांतीय अध्यक्ष उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल एवं प्रांतीय चुनाव अधिकारी मनोज गुप्ता जिलाध्यक्ष आगरा की देखरेख में कराया गया। जिसमें अंबेश शर्मा के साथ रामबाबू झा, गौरव जैन, आकृति सहयोगी ने महानगर अध्यक्ष के लिए अपना नाम प्रस्तावित किया। सभी प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इस प्रकार अंबेश शर्मा निर्विरोध रूप से महानगर अध्यक्ष पद पर विजय घोषित किया गया।
वहीं महानगर अध्यक्ष के साथ वरिष्ठ महामंत्री हरिशंकर अग्रवाल, महामंत्री रामबाबू झा, चंचल गोयल, वरिष्ठ कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष परशुराम लालवानी के अलावा रमाशंकर दादा को महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, स्वतंत्र गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश राठौर सहित 51 व्यापारियों के नाम पर मोहर लगी है।

Read More »

कर्पूरी ठाकुर जयंती पर हुआ कवि सम्मेलन

टूडला। नगर के एम. एल. एस स्कूल में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्मोत्सव का समापन अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के साथ हुआ।
कवि सम्मेलन का उद्घाटन अति पिछड़ा वर्ग महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव नंद ने किया। वहीं शुभारम्भ डा. अगद धारिया की सरस्वत्ती बदना से हुआ। दिल्ली के आये कवि डॉ जय प्रकाश मिश्रा ने पढ़ा अगर मन में तमस हावी सवेरा हो नहीं सकता, दिये जब तक सलामत है अधेरा हो नहीं सकता। अलीगढ़ के वेदप्रकाश मणि ने पढ़ा अमर वीरों का बलिदान अभिमान तिरगा., मा भारती की आरती का सम्मान तिरगा। आगरा के कवि डॉ अंगद धारिया ने पढ़ा छोड़ क्यों तुम गये ये पुकारे बतन स्वर्ग से अब तो आप आ जाइये।
सुरेन्द्र शर्मा ने पढ़ छुपा ले गम को सीने में खुशी ले तू भी जीने में अगर मेहनत करेगा तो खुशबू आयेगी पसीने में। जितेन्द्र उपाध्याय व राम राहुल ने भी काव्यपाठ किया।

Read More »

लोकप्रिय राष्ट्रवादी पार्टी की बैठक में संगठन के विस्तार पर हुई चर्चा

फिरोजाबाद। जसराना के गांव नगला मदना में लोकप्रिय राष्ट्रवादी पार्टी की एक बैठक रामनाथ प्रजापति की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन प्रदीप कुमार गोला जिलाध्यक्ष द्वारा किया गया। बैठक में पार्टी के विस्तार एवं समाज में फैली कुरीतियों पर चर्चा की गई। बैठक में महेश पाल माजा प्रदेश अध्यक्ष, महान रजनीश प्रजापति महासचिव, यादराम प्रजापति विधानसभा अध्यक्ष सदर, मुन्नालाल गोला, अशोक कुमार गोला, रामेश्वर दयाल प्रजापति, अमन कुमार प्रजापति, जयनत कुमार, पवन कुमार प्रजापति, इंद्रजीत प्रजापति, सुखदेव प्रजापति,

Read More »