Tuesday, March 18, 2025
Breaking News

नगर विधायक ने निःशुल्क 1975 सहायक उपकरणों का किया वितरण

फिरोजाबाद। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन एस.आर. के कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम में नगर विधायक मनीष असीजा ने एडिप योजना के अंतर्गत कुल 288 दिव्यांगजनों तथा राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत कुल 258 वरिष्ठजनों को लगभग 70 लाख 80 हजार के 1975 सहायक उपकरणों का निःशुल्क वितरण किया। सहायक उपकरण पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर मुस्कान दौड़ गई। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ रामबदन राम, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कृष्ण मोहन सिंह, डॉ उमाशंकर गुप्ता डायरेक्टर एस.आर.के. सेल्फ फाइनेंश कॉलेज

Read More »

गोली कांड में पीड़ित पर ही बनाया जाता रहा दबाव

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। जिले की ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में इस समय अपराध अपनी चरम पर है, हर दिन कोई न कोई ऐसी घटना घटित हो जाती है जिससे कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ती दिखाई देती है।
बीते दिनों ऊंचाहार क्षेत्र में हुए एक गोली कांड का मामला उस समय प्रकाश में आया जब पुलिस ने मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गोलीकांड की घटना को दबाने का प्रयास किया। परिवार का आरोप है कि न ही उसके पुत्र को सही इलाज दिया गया और न ही सही मेडिकल तैयार कर गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। पीड़ित परिवार ने खाकी और खादी पर मिली भगत का आरोप लगाने के साथ डॉक्टर पर किसी अन्य सरकारी अस्पताल में रेफर न करने का भी आरोप लगाया है।

Read More »

मकर संक्रांति पर 101 निर्धन लोगों को बांटे कम्बल

फिरोजाबाद। मकर संक्रांति के अवसर पर टापाकलां रोड स्थित ध्रुव फिटनेस सेंटर पर वरिष्ठ समाजसेवी सरोज सिंह के संयोजन में खिचड़ी भोज एवं कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य भगवानदास शंखवार ने मकर संक्रांति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिस प्रकार अलग-अलग प्रकृति के गुड और तेल मिलकर स्वादिष्ट गजक तैयार करते हैं। चावल और दाल मिलाकर स्वादिष्ट एवं पौष्टिक खिचड़ी बनाते है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होती है। इसी प्रकार समाज के प्रत्येक क्षेत्र, भाषा, जाति का भेद छोड़कर समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आपस में मिलकर एक स्वस्थ समाज की स्थापना करनी चाहिए।

Read More »

यातायात प्रभारी ने सर्विस रोड को कराया अतिक्रमण मुक्त

फिरोजाबाद। सर्विस रोड को अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु नगर मजिस्ट्रेट के निर्देशन में यातायात प्रभारी ने प्राइवेट ट्रामा सेंटर से लेकर सुभाष चौराहा तक सर्विस रोड पर अतिक्रमण अभियान चलाया। साथ ही सर्विस रोड पर खड़े दो पहिया, चार पहिया वाहन चालकों को चालन किये। वहीं सर्विस रोड पर अतिक्रमण किये हुए ठेलों वालों को हटाकर रोड को खाली कराया गया।
विगत काफी दिनों से जिला प्रशासन के साथ-साथ यातायात विभाग को शिकायत मिल रही थी कि प्राइवेट ट्रामा सेंटर के समीप जाम के कारण एम्बुलेंस जाम में फंस जाती है। जिससे मरीज की जान पर आ जाती है।

Read More »

सुहागनगरी में धूमधाम से मना मकर संक्रांति का पर्व

फिरोजाबाद। सुहागनगरी में मकर सक्रांति का पर्व हर्षाोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने गरीब, असहाय एवं साधु संतों को फल, बिस्किट, खिचड़ी, मिष्ठान आदि का वितरण कर पुण्य लाभ लिया। साथ ही जरूरतमंद लोगों को कम्बल प्रदान किये।
मंगलवार को मकर संक्राति के अवसर पर पूर्व विधायक स्व रामकिशन द्दाजू की धर्मपत्नी विमला देवी यादव ने गोपाल आश्रम परिसर में जरूरतमंद, गरीब, असहाय एवं साधू संतों को अपनी पेशन राशि से कम्बल वितरित किये। इस दौरान साधू संतों को नगर विधायक मनीष असीजा, फिरोजाबाद ब्लाक प्रमुख डॉ लक्ष्मीनारायण यादव ने कम्बल प्रदान किये। कार्यक्रम में मनोज यादव ददाजू, अन्नू यादव, रोहित यादव, शिल्पी यादव आदि मौजूद रहे। मोनी बाबा आश्रम राजा का ताल पर संत, महात्माओं एवं निराश्रितों को प्रेमप्रकाश यादव, पप्पू, हास्य कवि मनोज राजताली ने कंबल उड़ाकर सम्मानित किया।

Read More »

गाजे-बाजे के साथ निकली मां कैली देवी की पोशाक यात्रा

फिरोजाबाद। मां राजराजेश्वरी कैला देवी की भव्य पोशाक यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। यात्रा में भक्तजन माता की पोशाक सिर पर रखकर चल रहे थे। करौली राजस्थान से आया माता का ध्वज आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। रथ पर विराजमान मां कैला देवी की जगह-जगह आरती उतारकर पुष्प वर्षा की गई।
शयन सेवक भक्त मंडल द्वारा मां राजराजेश्वरी कैला देवी की पोशाक यात्रा मंगलवार को कोटला रोड स्थित पथवारी माता मंदिर से शुरू हुई। सबसे आगे बैंड-बाजे मधुर धुने बजाकर माता के भजन गाते हुए चल रहे थे। बीच में करौली राजस्थान से आया मां कैली देवी का ध्वज भक्जन लिए हुए थे। मां के भक्त अपने अपने सिर पर पोशाक रखकर चल रहेे थे। माता के भजनों एवं लांगुरिया पर नृत्य करते हुए जयकारे लगा रहे थे। सबसे पीछे मां कैला देवी का आकर्षक फूलों से सजा डोला था।

Read More »

मुकद्दर संवार लेता

ईश्वर ने कर्म हुनर साथ भेजा, अब तो समझना तुझे ही होगा।
हुनर कभी जाया नही जाता, अगर शिद्दत से तुमने है सीखा।
बदलाव यहां कौन नहीं कर पाता, जो अपने कर्म धर्म से दूर है होता।
जिंदगी में बदलाव तभी होगा, जब ख़ुद की खूबी पहचान लेगा।
मुकद्दर लेकर वह है जरूर आता, पर मुकद्दर कर्म से ही है पाता।
हर काम बिगाड़ देती है लालसा, अनचाहे अनाचार भी देती है करा।
जिंदगी में सतर्क रहना भी है होता, बदरंग हो जाती है जिंदगी वरना।
वक्त रहते हुनर को पहचान लेता, तेरा मुकद्दर खुद ब खुद संवर जाता।

Read More »

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमन कुमार को स्वामी विवेकानन्द यूथ अवार्ड से किया सम्मानित

बागपत। रविवार को बागपत के होनहार युवा अमन कुमार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के सर्वाेच्च युवा पुरस्कार, स्वामी विवेकानन्द यूथ अवार्ड से सम्मानित किया। अमन कुमार के कार्यों व उपलब्धियों के दम पर पहली बार बागपत जिले ने अंतिम सूची में स्थान बनाया और यह जिले के इतिहास में प्रथम राज्य युवा पुरस्कार के रूप में दर्ज हुआ। राष्ट्रीय विकास एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में यह पुरस्कार जीवनकाल में एक बार प्रदान किया जाता है।
युवा कल्याण विभाग एवं प्रांतीय रक्षक दल महानिदेशालय द्वारा स्वामी विवेकानंद की 162वीं जयंती के अवसर पर लोकभवन, लखनऊ में स्वामी विवेकानंद यूथ अवार्ड समारोह का भव्य आयोजन किया गया जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर-कमलों से अमन कुमार को विवेकानंद के विचारों का सजीव दीपस्तंभ मानते हुए स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा, प्रमाण पत्र, शॉल और 50 हजार राशि का चेक प्रदान किया गया। पुरस्कार राशि से अमन, स्वामी विवेकानंद के विचारों को साहित्य के माध्यम से युवा पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधन में विवेकानंद यूथ अवार्ड से सम्मानित हुए युवाओं के कार्यों की प्रशंसा की और विकसित भारत राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान युवा कल्याण एवं खेल मंत्री गिरीश यादव, युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के महानिदेशक सुहास एल वाई एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Read More »

राज्य कर्मचारी महासंघ ने मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती

फिरोजाबाद। राज्य कर्मचारी महासंघ के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में विकास भवन प्रांगण में धूमधाम से मनाई गई।
इस अवसर पर राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश कुशवाहा ने कहा कि विवेकानंद युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत थे। उन्होंने व्यक्ति को निरंतर कार्य करने और लक्ष्य की ओर अग्रसर होने का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महेंद्र सिंह कुशवाहा, रमेश चंद्र शाक्य, योगेश कुमार यादव, सर्वेश कुमार, पवन कुमार, दिनेश कुमार, संजय वर्मा, राजेश कुमार, अनिल कुमार, वीरप्रताप आदि मौजूद रहे।

Read More »

शहर कांग्रेस सेवादल ने मनाया प्रियंका गांधी का जन्मदिन

फिरोजाबाद। शहर कांग्रेस सेवादल ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का 53 व जन्मदिन केक काटकर एवं गरीबों को कम्बल वितरण कर मनाया। इस अवसर पर शहर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष लाला राईन गांधी ने कहा कि देश सुरक्षित रखना है, देश को बचाना है, कांग्रेस को लाना है। कार्यक्रम में सुमन खान, सानू राईन, सोनू खान, नरगिस, अनिका, निशा, गुलफाफा, आसमा, आरती मिश्रा, गुनगुन, महजबी आदि मौजूद रहे।

Read More »