नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपना घोषणा पत्र आज जारी किया। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने घोषणा पत्र में कई प्रमुख योजनाओं का एलान किया, जिनमें खासकर महिलाओं, स्वास्थ्य और कल्याण के लिए महत्वपूर्ण प्रस्ताव शामिल हैं।
जेपी नड्डा ने कहा कि दिल्ली की महिलाओं के लिए ‘महिला समृद्धि योजना’ के तहत 2500 रुपये प्रतिमाह की मदद दी जाएगी, और यह प्रस्ताव पहली कैबिनेट बैठक में पारित किया जाएगा। इसके अलावा, एलपीजी सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी देने का भी वादा किया गया है। होली और दिवाली जैसे बड़े त्योहारों पर 1-1 अतिरिक्त सिलेंडर दिया जाएगा। मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत महिलाओं को 21000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी, साथ ही 6 न्यूट्रिशियस किट भी अलग से प्रदान की जाएंगी।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थी अब कर सकेंगे स्व-सर्वेक्षण
कानपुर देहात। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत अब पहली बार जो लोग घर के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें सर्वेक्षक का इंतजार किए बिना स्व-सर्वेक्षण करने का अवसर मिलेगा। मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन0 ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुसार, आवास प्लस मोबाइल ऐप के माध्यम से लाभार्थी अब स्वयं अपना सर्वेक्षण कर सकते हैं।
स्व-सर्वेक्षण प्रक्रिया के बारे में जानें
लाभार्थी प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की वेबसाइट के माध्यम से या आवासप्लस ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। यह ऐप फिलहाल केवल एंड्रॉयड फोन के लिए उपलब्ध है, हालांकि कुछ दिनों में इसका ओ.एस. वर्जन भी जारी किया जाएगा। कोई भी नागरिक जो वैध आधार संख्या रखता हो, वह इस सुविधा का उपयोग कर सकता है और “सेल्फ सर्वे” में लॉग इन कर सकता है।
मौनी अमावस्या पर्व पर होने वाले अमृत स्नान की तैयारियों का मुख्य सचिव और डीजीपी ने किया निरीक्षण
महाकुंभ नगर। पौष पूर्णिमा और मकर संक्रांति के सकुशल संपन्न होने के बाद अब प्रदेश सरकार का पूरा फोकस 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर्व पर होने वाले अमृत स्नान की तैयारियों पर है। इसकी तैयारियों को और पुख्ता करने के लिए गुरुवार को मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने महाकुम्भ क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान मुख्य सचिव और डीजीपी ने आईसीसीसी सभागार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक भी की। अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि पिछले दो पर्वों पौष पूर्णिमा और मकर संक्रांति पर सभी व्यवस्थाएं और सुविधाएं अच्छी रही हैं और दोनों पर्व सकुशल संपन्न कराए गए हैं। 144 साल बाद ऐसी स्थिति बनी है जब पौष पूर्णिमा और मकर संक्रांति दोनों एक साथ मनाए गए हैं। यह हमारे लिए मौनी अमावस्या से पहले ड्रेस रिहर्सल का अवसर था। अब हमें मौनी अमावस्या के प्रमुख पर्व की तैयारी पर जोर देना है तथा व्यवस्थाओं को और बेहतर करना होगा। उन्होंने बताया कि महाकुम्भ में जल्द ही मा0 प्रधानमंत्री जी के भ्रमण के साथ ही कैबिनेट बैठक भी संभावित है।
जनपद में अभी तक 71618 किसानों की हुई है फार्मर रजिस्ट्री
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में अन्नदाता किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु फार्मर रजिस्ट्री का कार्य मुख्यालय, तहसील, ब्लाक और ग्राम स्तर पर अनवरत जारी है। इस महत्वपूर्ण कार्य में जिले के कोटेदारों, सभ्रांत व्यक्तियों और मीडियाजनों का भी सहयोग लिया जा रहा है। जिससे जनपद के समस्त किसानों का फार्मर रजिस्ट्री पंजीयन हो सके और किसानों को सरकार द्वारा प्रदत समस्त योजनाओं का लाभ मिल सके।
इस योजना के तहत प्रत्येक पंजीकृत किसान को एक यूनिक आईडी दी जाएगी, यह आईडी सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठाने के लिए किसानों के पहचान के रूप में कार्य करेगी। इस योजना से सब्सिडी, मुआवजा और अन्य वित्तीय सहायता सीधे किसानों के बैंक खातों में जमा होगी। किसान, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा और कृषि ऋण जैसी योजनाओं का लाभ आसानी से ले सकेंगे।
व्यापार मंडल की बैठक में नगर की यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने की मांग
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल महानगर की मासिक बैठक का परशुराम लालवानी अध्यक्ष आगरा गेट बाजार समिति के प्रतिष्ठान पर सम्पन्न हुई। बैठक में महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने कहा नगर की यातायात व्यवस्था पूर्ण रूप से ध्वस्ज हो चुकी है। ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा की क्रम संख्या उनका रूल आवंटन न होने के कारण नगर के प्रमुख चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। व्यापारियों ने मांग यातायाज प्रभारी से मांग की है कि नगर की ट्रैफिक व्यवस्था का दुरूस्त करने, आमजन को चालान के नाम पर उत्पीड़न बंद करने, मंगल बाजार के दिन यातायात प्रभारी ने जो सशक्त व्यवस्था लागू की थी, उसे यथा स्थिति रूप में लागू बना रहना चाहिए, जब तक मंगल बाजार का स्थान सुविधायुक्त पर परिवर्तन ना हो जाए।
सावित्री फाउंडेशन ने किया कंबल वितरण
फिरोजाबाद। सामाजिक संस्था सावित्री फाउंडेशन ने लेबर कॉलोनी में बृहस्पतिवार को जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। भीषण ठंड में मदद पाकर लोग राहत महसूस करने लगे। संस्था की संरक्षक कल्पना राजौरिया, प्रदेश अध्यक्ष श्वेता शर्मा, प्रदेश सचिव निशांत गर्ग ने जरूरतमंदों को ठंड से बचने के लिए कंबल वितरण किए। संरक्षक कल्पना राजौरिया ने कहा कि यह संस्था सामाजिक क्षेत्र में जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर तैयार रहती है। हर क्षेत्र में अपनी सहभागिता निभाती है। प्रदेश अध्यक्ष श्वेता शर्मा ने कहा कि पूर्व दो दिन पहले मकर संक्रांति के उपलक्ष में खिचड़ी वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया। अब सर्दी को देखते हुए कंबल वितरित किए हैं।
सामूहिक विवाह समारोह में एक साथ हुए 100 जोड़ो का विवाह सम्पन्न
फिरोजाबाद। नगर निगम की मेजबानी में समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह समारोह गांधी पार्क मैदान स्थित सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में धूमधाम से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। जिसमें महापौर कामिनी राठौर, सहायक नगर आयुक्त निहालचंद, जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, अध्यक्ष नगर पंचायत गीता दिवाकर, जिला समाज कल्याण अधिकारी सूर्यकांत मिश्रा, उपसभापति विजय शर्मा एवं अन्य पार्षदगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कर निर्धारण अधिकारी नीरज पटेल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कुल 100 जोड़ों की शादी पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ सम्पन्न हुई। जिसमें 42 मुस्लिम जोड़े एवं 58 हिंदू जोड़े सम्मिलित रहे। सभी जोड़ों को दस हजार रुपये के वैवाहिक सामान दिये गये तथा सभी नव युगल कन्या के खाते में 35 हजार रूपये समाज कल्याण विभाग द्वारा भेजे जाएंगे।
सख्त कानून की मिसाल बने पुलिस कप्तान धवल जायसवाल
रामकृष्ण अग्रवाल: फतेहपुर। ईमानदार और तेज-तर्रार पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के नेतृत्व में फतेहपुर जनपद में पुलिस विभाग ने कई प्रभावी और महत्वपूर्ण कार्यवाहियाँ की हैं। पुलिस कप्तान धवल जायसवाल ने अपनी कार्यशैली से जनपद की जनता का विश्वास जीता है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कानून का पालन कराया है। पुलिस कप्तान के नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए, जिनमें पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका हाजी रजा की बेनामी संपत्ति पर बुलडोजर चलाना, पत्रकार दिलीप सैनी के हत्यारोपियों को गिरफ्तार करना, गैंगस्टर अभियुक्त एजाज अहमद सिद्दीकी की 5 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति को जब्त करना शामिल है। इसके अलावा पुलिस कप्तान के नेतृत्व में 32 लाख रुपये के खोए हुए मोबाइल फोन को बरामद किया गया और उन्हें उनके स्वामियों को वापस किया गया। समय-समय पर पुलिस कप्तान द्वारा प्रभावी अभियानों के माध्यम से जनपद में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत किया गया और कई लापरवाह थानाध्यक्षों और पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया।
दिल्ली विधानसभा चुनाव: संदीप दीक्षित ने नामांकन किया दाखिल, केजरीवाल पर जमकर बरसे
नई दिल्ली। नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने गुरुवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर उनके साथ उनकी पत्नी और बेटी नृत्य करते हुए नजर आईं। नामांकन के बाद, दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने उन्हें बधाई दी।
संदीप दीक्षित ने इस मौके पर आम आदमी पार्टी (AAP) और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘केजरीवाल ने शीला दीक्षित जी की राजनीतिक हत्या की। मैं उन्हें शीला जी का राजनीतिक कातिल कहूंगा।’ उन्होंने यह भी कहा कि सत्ता में आने के बाद भी लोग शीला दीक्षित को याद कर रहे हैं, जो यह साबित करता है कि उनकी नीतियां और कार्यकाल दिल्लीवासियों के लिए सफल था।
आगामी गेहूँ खरीद हेतु 45 क्रय केन्द्र अनुमोदित
कानपुर देहात। जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशों के क्रम में जिला खाद्य विपणन अधिकारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि आगामी रबी विपणन वर्ष 2025-26 में गेहूँ की खरीद 01 मार्च, 2025 से शुरू होगी। इस वर्ष गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य में भारी वृद्धि करते हुए इसे 2425 रुपये प्रति कुंटल घोषित किया गया है, जो पिछले वर्ष से 150 रुपये अधिक है।
कृषकों को अधिक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने गेहूँ खरीद की प्रक्रिया की निगरानी और पर्यवेक्षण के लिए अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) समय-समय पर शासन के निर्देशों के अनुसार गेहूँ खरीद प्रक्रिया को संपादित करेंगे।
जिलाधिकारी द्वारा जिले में गेहूँ खरीद हेतु 45 क्रय केन्द्रों को अनुमोदित किया गया है। इनमें खाद्य विभाग के 16, पीसीएफ के 17, पीसीयू के 07 और यूपीएसएस के 05 क्रय केन्द्र शामिल हैं। इन केन्द्रों का संचालन तहसील अकबरपुर (09), तहसील मैथा (05), तहसील डेरापुर (10), तहसील रसूलाबाद (09), तहसील सिकन्दरा (03) और तहसील भोगनीपुर (09) में किया जाएगा।