Saturday, September 21, 2024
Breaking News

ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक से लूट में फरार लुटेरा गिरफ्तार

सहपऊ। थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक से हुई कैश लूट के मुकदमें में वांछित एक शातिर को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस अधीक्षक विकास कुमार वैद्य के आदेशानुसार फरार व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चालये जा रहे अभियान के क्रम मे थाना सहपऊ पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक से हुई कैश लूट के मुकदमे में वांछित एक शातिर को गिरफ्तार किया गया है।

Read More »

पुलिस कप्तान ने पैदल भ्रमण कर व्यापारियों से पूंछी कुशलता

हाथरस। पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में शान्ति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था को प्रभावी व सुदृढ बनाये रखने के दृष्टिगत थाना कोतवाली सदर क्षेत्र में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं व्यापारियों से वार्ता कर उनकी सकुशलता भी जानी।पुलिस अधीक्षक विकास कुमार वैद्य द्वारा जनपद में शान्ति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने के दृष्टिगत थाना कोतवाली सदर क्षेत्र स्थित मुख्य बाजारों व स्थानों में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायज लिया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर मनोज कुमार शर्मा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर लोकेश कुमार व पर्याप्त पुलिस बल मौजूद था।

Read More »

डायजापाम सहित गिरफ्तार

हाथरस। थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा नशीला पदार्थ (डायजापाम) 560 ग्राम सहित योगेन्द्र कुमार पुत्र राम सिंह निवासी गंगोली थाना हाथरस जंक्शन को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक लोकेश सिंह, एसआई शान्तीशरण यादव, सिपाही अभिमन्यू शामिल थे।

Read More »

हर घर नल से जल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही न करें-डीएम

हाथरस। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में भूजल आधारित पाइप पेयजल योजनाओं के निर्माण के संबंध में समीक्षा बैठक कर संबंधित विभागीय अधिकारियों तथा कार्यदायी संस्थाओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने हर घर नल से जल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने तथा जल जीवन मिशन की गाइड लाइन के अनुसार निर्धारित समयावधि में लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु कार्यदायी संस्था ईऑन एक्सचेंज इण्डिया लिमि. मुम्बई को निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था को विभागीय अधिकारियों, मुख्य विकास अधिकारी से समन्वय स्थापित कर ग्राम पंचायतवार कार्य योजना तैयार करते हुए बेहतर ढंग से काम करने के निर्देश दिए।
सहायक अभियन्ता जल निगम ग्रामीण विपिन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 27 डीपीआर प्रस्तुत की हैं। जिसमें से 11 डीपीआर पर स्वीकृति प्राप्त हो गई हैं। जिस पर जिलाधिकारी ने अवशेष 16 डीपीआर की पुनः समीक्षा करने के निर्देश सहायक अभियन्ता को दिए। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को जनपद में कार्यरत डीपीएमयू, टीपीआई तथा आईएसए के कर्मचारियों को निर्धारित ग्राम पंचायतों में भूमि के चयन हेतु सर्वे कार्य कराने तथा भूमि की यथा स्थिति के संबंध में ग्राम प्रधान के हस्ताक्षर कराते हुए प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र, परियोजना निदेशक राजेश कुमार कुरील, जिला विकास अधिकारी अवधेश सिंह यादव, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, डीपीएम, संबंधित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी तथा कार्यदायी संस्थाओं के कर्मचारी उपस्थित थे।

Read More »

ग्रामीण की छत गिरी हजारों की क्षति

सासनी। गांव नया नगला में एक ग्रामीण की छत भरभराकर गिर गई। जिससे उसका हजारों का नुकसान हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से मलबे में दबे सामान को बाहर निकाला गया।मिली जानकारी के के अनुसार गांव नया नगला निवासी भूरी सिंह का पुत्र बबलू अपने मकान पर दैनिक कर्राे को कर रहा था। बताते हैं। उसकी पत्नी व बच्चे मकान के ही अंदर थे। तभी मकान की छत चटकी होने के कारण भरभराकर गिरने लगी।

Read More »

 राशन डीलर की मनमानी जोरों पर,पांच के बजाए चार किलो बांट राशन

हाथरस। हसायन क्षेत्र के गांव नगला डांडा में राशन डीलर की मनमानी जोरों पर हैं वह उपभोक्ताओं को जमकमर शोषण करने में जुटा है। ग्रामीणों द्वारा उच्चाधिकारियों के कई बार शिकायत करने के बाद भी राशन डीलर की हठधर्मिता नहीं जा रही है। जिससे उपभोक्ताओें को भारी परेशानी का सामाना उठाना पड रहा है।ग्रामीणों के अनुसार वह राशन उपभोक्ताओं को दे रहा चार किलो खाद्यान्न, ही दे रहा है।

Read More »

वन विभाग के सहयोग से जागेश्वर मंदिर पर किया गया वृक्षारोपण

सिकंदराराऊ। गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर वन विभाग के सहयोग से नगर के जागेश्वर महादेव मंदिर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए एवं पर्यावरण संरक्षण पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।राधा गुप्ता ने कहा कि पृथ्वी को प्रदूषित रहित करना होगा तभी मानव जीवन सुरक्षित रह पाएगा। इस पर सभी लोगों को पर्यावरण को बचाना होगा। पेड़ पौधे लगाकर पर्यावरण को शुद्ध रखना होगा। वहीं जनसंख्या वृद्धि के साथ-साथ विकास के नाम पर प्रदूषण में भी वृद्धि हो रही है।रश्मी पाठक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण बहुत आवश्यक है। वहीं हमारे तालाब और नदी सूखते चले जा रहे हैं जो कि सबसे बड़ी चिंता का विषय है। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण सभी लोग जरूर करें। जैविक खाद का अधिक उपयोग किया जाए और पानी की बर्बादी को रोका जाए।जल ही जीवन है। अगर जल है तो कल है। सभी को जल संचय पर अधिक काम करना चाहिए।

Read More »

ओवरहेड टैंक पानी की टंकी के निर्माण कार्य में धीमी गति देख दिये निर्देश

कानपुर। मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 महेन्द्र कुमार द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत विकास खंड सरसौल की ग्राम पंचायत महुआ गांव एवं तिलशहरी बुजुर्ग का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि बी एस ए इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा कार्य बहुत ही धीमी गति से किया जा रहा है। अभी तक ओवरहेड टैंक पानी की टंकी का डिजाइन और ड्राइंग ही आईआईटी बीएचयू से अनुमोदित नहीं कराया गया है और जिन गलियों के अंदर खुदाई करके पाइप लाइन डाली गई है उन गलियों को सही नहीं कराया गया है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देश दिए गए कि संबंधित कंपनी को पत्र लिखना सुनिश्चित करें। सोलर पैनल की स्थापना का कार्य भी अभी तक नहीं किया गया है निर्देश दिए गए कि शीघ्र ही ओवरहेड टैंक का निर्माण कराएं तथा सोलर पैनल की स्थापना करवाएं। इसकी देखरेख के लिए कंपनी के द्वारा बताया गया कि 10 साल तक इसका वार्षिक मेंटेनेंस किया जाएगा इसके उपरांत परियोजनाएं ग्राम पंचायत को हस्त गत कर दी जाएंगी।

Read More »

महंगाई से उबारने के लिए किसान, मजदूर पक्षधर योजनाएं चलाये सरकारः भाकपा माले

चन्दौली। चकिया रसोई गैस के बढ़ते दामों समेत लगातार बढ़ती महंगाई पर रोक लगाया जाना, लगातार बढ़ती महंगाई के इस दौर में मनरेगा के तहत प्रति जॉब कार्ड नहीं बल्कि प्रति मजदूर साल में न्यूनतम 200 दिन काम तथा न्यूनतम 600 रुपये दैनिक मजदूरी की गारंटी किया जाना, सभी ग्रामीण गरीबों भूमिहीनों को आवास व कृषि भूमि का पट्टा तथा आवास की धनराशि 600000 रुपये दिया जाना, सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत करते हुए प्रति यूनिट न्यूनतम 15 किलो राशन आवश्यक तेल दाल व अन्य चीजें दिया जाना, सभी ग्रामीण गरीबों को निशुल्क इलाज व बच्चों को मुफ्त सरकारी शिक्षा दिया जाना, वृद्धावस्था विकलांग व विधवा पेंशन सहित सभी सहायता पेंशन 6000 रुपये दिया जाना, किसानों के लिए नहरों में पानी व सरकारी पंपिंग सेट से सिंचाई की त्वरित व्यवस्था किया जाना, निजी ट्यूबवेल के लिए निशुल्क बिजली दिया जाना, आवारा पशुओं से खेती को नुकसान की भरपाई किया जाना, दिल्ली व पंजाब की तर्ज पर पूरे देश में सभी के लिए 300 यूनिट फ्री बिजली की गारंटी करते हुए अब तक के बकाया बिजली बिल को माफ किया जाना, किसानों के ऊपर कर्ज का बोझ के तहत हो रही आत्महत्याओं को रोकने के लिए किसानों के सभी तरह के कर्ज माफ किया जाना अत्यंत जरूरी हो गया है। उक्त बातें स्थानीय गांधी पार्क में भाकपा (माले) तथा अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा, अखिल भारतीय किसान महासभा के संयुक्त आह्वान पर आयोजित एक दिवसीय धरने को संबोधित करते हुए भाकपा(माले) राज्य स्थाई समिति सदस्य कामरेड अनिल पासवान ने कही।

Read More »

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आत्मा गवर्निंग बोर्ड एवं कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की हुई समीक्षा

कानपुर देहात। जिलाधिकारी नेहा जैन की अध्यक्षता में आत्मा गवर्निंग बोर्ड एवं कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार माती में हुई, आयोजित बैठक में सम्बन्धित अधिकारियों यथा मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्उेय, उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव, जिला कृषि अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी-अकबरपुर, अग्रणी जिला प्रबन्धक, कृषि विज्ञान केन्द्र दलीप नगर के कृषि वैज्ञानिक एवं अपर जिला सहकारिता अधिकारी के साथ-साथ जनपद में संचालित 12 कृषक उत्पादक संगठनो के निदेषक/मुख्य कार्यकारी अधिकारियो एवं जनपद के प्रगतिशील कृृषकों द्वारा बैठक में प्रतिभाग किया।
उप कृषि निदेशक कानपुर देहात द्वारा अवगत कराया गया कि आत्मा गवर्निंग बोर्ड द्वारा संचालित कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का वित्तीय वर्ष 2021-22 में किये गये कार्यों की प्रगति एवं वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिये लक्ष्यों के विषय में अवगत कराया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल 13000 कृषक बीमित कराये जा चुके हैं तथा जिसकी अन्तिम तिथि 31.07.2022 है। जनपद में उर्वरकों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्घता है।

Read More »