Wednesday, July 3, 2024
Breaking News

श्रद्धांजलि सभा में जरूरतमंदों के बीच बांटी शाल

दीप नारायण यादवः चकिया, चंदौली। शहाबगंज विकासखंड के मूसाखांड़ गांव में प्रधान पति एवं पेशे से चिकित्सक व संजीवनी हॉस्पिटल चहनिया के संचालक डॉ विनोद सिंह यादव ने अपने पिता स्मृति शेष राममूरत सिंह की श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर गांव तथा आसपास के लगभग 350 जरूरतमंद लोगों के बीच ऊनी शाल का वितरण किया।
बता दें कि उनके पिता की मृत्यु विगत दिनों पहले हो गई थी जिसके बाद उन्होंने बगैर कर्मकांड किए अपने पिता के श्रद्धांजलि समारोह के अवसर पर जरूरतमंदों को अंगवस्त्र प्रदान कर क्षेत्र में एक नई परंपरा की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तेरहवीं करने के नाम पर बहुत से लोग कर्ज में डूब जाते
हैं और उन्हें उबरने में समय लगता है। अगर लोगों के पास पर्याप्त धन संपदा हो तो उन्हें जरूरतमंदों के बीच जाना चाहिए और उन्हें आवश्यक वस्तुएं बांटनी चाहिए, जिससे आम लोगों का भला हो सके।
श्रद्धांजलि सभा में मौजूद कई लोगों ने इस तरह के आयोजनों को लेकर खुलकर बात की और इसका जबरदस्त समर्थन भी किया।

Read More »

शैक्षिक दक्षता वृद्धि व्याख्यानमाला का किया आयोजन

लखनऊ। अमीनाबाद स्थित महिला महाविद्यालय के तत्त्वावधान में नक्षत्र फाउण्डेशन द्वारा “विषय की अवधारणात्मक समझ: नई शिक्षा नीति के विशेष संदर्भ में” विषयक शैक्षिक दक्षता वृद्धि व्याख्यानमाला की चौदहवीं प्रस्तुति का आयोजन शनिवार को किया गया। जिसमें वक्ता के रूप में ’डॉ शान ए फातिमा’, असिस्टेंट प्रोफ़ेसर, अभियांत्रिकी एवं तकनीति संकाय ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं डा ममता शुक्ला, एसोसिएट प्रोफेसर, बायोटेक्नोलॉजी विभाग, ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम अवसर पर महिला महाविद्यालय की प्राचार्या निशा गुप्ता एवं मुख्य अतिथि डॉ कविता श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त, राज्य कर मुख्यालय ने भी उक्त विषय पर विचार व्यक्त किये।

Read More »

अपने-अपने ‘भारत रत्न’

भारत रत्न पुरस्कार की चयन पद्धति क्या हो, निर्णय की प्रणाली क्या हो, इसमें कौन-कौन से लोग शामिल होने चाहिए? अभी इस पर बात नहीं हो रही है। अब तक जिन हस्तियों को भारत रत्न मिल चुका है। हम उनकी प्रतिष्ठा पर सवाल नहीं उठाते। लेकिन एक प्रश्न जरूर है कि माँ भारती के वो लाडले आखिर हर बार क्यों छूट जाते है जिनको देश की जनता दिल से भारत रत्न मानती है। हमारे देश में कलंकितों और घोटालेबाजों को भी खैरात की तरह सम्मान बांटे जाने का इतिहास है। ऐसे में सवाल लाजिम है कि क्या इसमें भी प्रलोभन चलते हैं और लाबिंग होती है? अपना सर्वस्व न्यौछावर करके देश की आजादी के लिए के लिए हंसते-हंसते फांसी पर चढ़ जाने वाले अमर शहीद भगतसिंह, राजगुरु व सुखदेव को ‘भारत रत्न’ क्यों नहीं दिया जाना चाहिए? क्या भारत रत्न जैसे सम्मान भी अब सरकारी हो गए हैं? जब सत्ता में एक पार्टी रहती है, तो वो अपने लोगों को सम्मानित करती है और जब दूसरी आती है, तो वो अपनों को इस सम्मान के लिए चुनती है। जिसकी भी सरकार होती है वो अपने लाभ-हानि के हिसाब से अपने-अपने भारत रत्न प्रदान करती है। इस पुरस्कार को लेकर संसद में एक कानून बनाकर एक दिशा-निर्देश तय किए जाने की आवश्यकता है जिसमें सिर्फ सरकारी कर्मचारियों के निर्णय के अलावा विपक्षी पार्टियों और गैर सरकारी संस्थानों के अधिकारियों को शामिल किया जाना चाहिए। तभी इस सर्वाेच्च सम्मान की प्रतिष्ठा शिखर पर रहेगी। -डॉ. सत्यवान सौरभ
भारत की जिन विभूतियों ने अपनी ज़िन्दगी में ‘भारत रत्न’ के पैदा होने से पहले ऐसा रुतबा हासिल कर लिया हो तो क्या उन नामों को इस सम्मान से परे रखा जाना चाहिए? आप पूछेंगे कि यह सवाल क्यों किया जा रहा है? यह सवाल इसलिए पूछे जा रहे हैं क्योंकि भारत रत्न के मामले में कुछ ऐसी गलतियां हुई हैं जिसके बाद यह सवाल ‘भारत रत्न’ की हर घोषणा के साथ ज़िन्दा हो जाता है। देश के लिए अपनी जान तक न्योछावर करने वालों को शहीद का दर्जा देने में मुश्किलों का पहाड़ खड़ा करें और जब अपनी ही सरकार में सरकार के शीर्ष नेता को भारत रत्न मिले तो हज़ारों प्रश्न स्वयं पैदा हो जाते है।

Read More »

गांव में निकला विशालकाय अजगर, लोगों में दहशत

महराजगंज, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के मुरैनी गांव में नहर के पास अजगर मिलने से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने अजगर को देखा तब लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं लोगों का कहना है कि गांव में कई बार अजगर निकल चुका है,सूचना के बावजूद वन विभाग सक्रिय नहीं हुआ। वहीं यह मानना है कि बदलते मौसम में धूप सेंकने के लिए अजगर बाहर आया होगा परंतु बार बार गांव में अजगर दिखाई देने से ग्रामीण दहशत में हैं।
प्रधान प्रतिनिधि रणविजय सिंह एडवोकेट व ग्रामीण सौरभ सिंह ने बताया कि कई दिनों से गांव के पास अजगर दिखाई दे रहा है, इसकी सूचना वन विभाग को दी गई और ग्रामीणों की मदद से अजगर को पकड़कर वन विभाग को सौंपा गया है। साथ ही गांव वालों को सावधान रहने के लिये लगातार बताया जा रहा है।
गौरतलब यह है कि गांव में अजगर मिलने का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है, कई दिनों पहले भी गांव विशाल अजगर निकला था और आज फिर एक विशाल अजगर दिखाई दिया।

Read More »

फिरोजाबाद क्लब में साहित्यिकारों, समाजसेवियों व समाज की विविध प्रतिभाएं हुई सम्मानित

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। श्रुत सेवा निधि न्यास का अठारहवां अक्षराभिषेकोत्सव कार्यक्रम फिरोजाबाद क्लब में सम्पन्न हुआ। जिसमें अक्षर साधक साहित्यिकारों, समाजसेवियों व समाज की विविध प्रतिभाओं को संस्था द्वारा मंच से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया। स्कूली छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया। न्यास के महामंत्री अमित कुमार जैन ने न्यास की स्थापना के उद्देश्य तथा वर्तमान प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। प्रतिभा सम्मान के अंतर्गत दिव्यांशी जैन, अदिती जैन तथा शिवम अग्रवाल को सी.ए. की परीक्षा 2023 में उत्तीर्ण करने हेतु सम्मानित किया गया। साहित्य साधना सम्मान के अंतर्गत महात्मा गांधी बालिका विद्यालय पीजी कॉलेज की पूर्व संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. तुलसी देवी की पुस्तक संस्कृति के आध्यात्मिक सूत्र तथा नारायण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष स्व. चंद्रवीर जैन की पुस्तक का लोकार्पण किया गया। पुस्तक लेखकों व सहयोगियों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में अशोक कुमार जैन लाले भैया को उनकी सामाजिक सेवा तथा साधना हेतु ग्यारह हजार रुपए का संयम साधना सम्मान प्रदान किया गया। इस राशि को उन्होने अपनी ओर से ग्यारह सौ रुपए जोड़कर पुनः न्यास को वापस कर दिया। न्यामती देवी जैन आरोग्य भारती सम्मान प्राप्त करने हेतु अजमेर, राजस्थान से पधारे डॉ. आर. के. गोखरू ने हृदय रोग के लक्षण, सावधानियां तथा उपचार आदि के संबंध में विस्तार से चर्चा की।

Read More »

टी-10 टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट में राहुल इलेवन, कैफेटेरिया इलेवन और आरती इलेवन ने जीते मैंच

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। रविवार को गांधी पार्क मैदान पर चल रहें टी-10 टेनिस क्रिकेट का शुभारम्भ युवा उद्योगपति किशोर अग्रवाल बंटी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। जिसमें राहुल इलेवन, कैफेटेरिया इलेवन और आरती इलेवन की टीम विजयी रही।
टूर्नामेंट में पहला मैंच नगर निगम फिरोजाबाद एवं राहुल इलेवन के मध्य खेला गया। जिसमें नगर निगम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। नगर निगम के बल्लेबाजों ने निर्धारित 10 ओवर में 98 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राहुल इलेवन की तरफ से शानदार बल्लेबाजी करते हुए निशांत खरे 32, पावन शर्मा ने नाबाद 23, अतुल यादव ने नाबाद 17 रनों का बहुमूल्य योगदान दिया। राहुल इलेवन ने यह मैंच छह विकेट से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पूर्व खिलाड़ी उमेश तुली एवं रोहित शर्मा ने संयुक्त रूप से अतुल यादव को प्रदान किया।

Read More »

स्कूल में दी जाने वाली शिक्षा कागज के नाव के समान है, जो अकेले ही तैरती है-निर्भय सागर

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। प. पू. वैज्ञानिक संत आचार्य निर्भय सागर महाराज एवं मुनि अमित सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में श्री दिगम्बर जैन मन्दिर नसिया जी में निर्भमसागर दिगम्बर जैन पाठशाला परिषद के अंतर्गत संचालित समस्त पाठशालाओं का परीक्षाफल एवं पुस्तकालय वितरण का आयोजन किया गया।
आचार्य निर्भय सागर महाराज ने कहा कि जो पाठशाला पढ़ता है, वह भगवान, मुनि, आर्यिका, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति बडे-बडे अधिकारी बनते हैं। एक बेटा अपने पिता की उम्मीद, मां का स्वप्न होता है। स्कूल में दी जाने वाली शिक्षा कागज के नाव के समान है, जो अकेले ही तैरती है, विदेशी शिक्षा पत्थर की नाव के समान है जो खुद भी डूबती है और दूसरो को भी डुबो देती है। जो पाठशाला में शिक्षा मिलती है वो लकड़ी की नाव के समान है, जो स्वयं भी तैरती है और दूसरो को भी तैरा देती है। पाठशाला, भक्त और भगवान को मिलाने का एक कुल है। पाठशाला एक बच्चों के लिए आदर्श क्लव है।

Read More »

अवध में आये राम की प्रस्तुति ने जीता दर्शको का दिल

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। पी.डी. जैन इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित फिरोजाबाद महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम जिला प्रशासन के निर्देशन सम्पन्न हुए। जिसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम में चार-चांद लगा दिए। वहीं शिव तांडव नृत्य की प्रस्तुती से पूरा प्रांगण भक्तिमय के साथ हर-हर महादेव के जयकारों से गुजायमान होने लगा।
कार्यक्रम का शुभारम्भ संतोष वर्मा, राजेश जैन, पूनम जैन, साधना मोडवेल, शिल्पी, सोनम सेठ, असलम भोला, चेतेन्द्र प्रताप सिंह एवं जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ निशा अस्थाना ने सभी विद्यालयों के प्रतिभागियों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय ने सहयोगी विद्यालयों के निदेशक, प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों के कार्यों की सराहना एवं सम्मानित करते हुए सभी को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यक्रम का आगाज एमडी जैन इंटर कॉलेज सिरसागंज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गान, घर मेरो परदेशिया से किया। इसके बाद अमेजिंग वर्ल्ड सिरसागंज के बच्चों ने स्वागत गान, महिला सशक्तिकरण पर प्रस्तुति दी। डिवाइन इंटरनेशनल एकेडमी सिरसागंज की छात्रा पावनी जैन ने शंकर तांडव नृत्य पर दर्शकों का मन मोह लिया।

Read More »

2024 में अपना ही रिकार्ड तोड़ इतिहास रचेगी भाजपा: डौली माहौर

हाथरस। भारत गांव में बसता है और गांव से ही तरक्की की राह निकलती है। गांव का गौरव बढ़ाना है तो चलो गांव की ओर। 2024 के लिए कमर कस सरकार की कार्य योजना को सामने रखना होगा।
उक्त उद्गार गांव चलो अभियान के तहत आज हाथरस जंक्शन के पंचायत घर हुई बैठक में बतौर मुख्य अतिथि ब्रज क्षेत्र मंत्री व मंडल प्रभारी डौली माहौर ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भारत में सनातन के संस्कार निवास करते हैं,जो ग्रामीण अंचल से निकली वह सोच और सभ्यता है जो मानवीय दृष्टिकोण को विश्व पटल पर रखती है। पूर्व चेयरमैन श्रीमती माहौर ने कहा कि देश की आजादी से लेकर 2014 तक की राजनीति सत्ता लोलुप हाथों में रही और उसने देश समाज और हमारी ग्रामीण संस्कृति से जमकर खिलवाड किया, लेकिन वर्तमान में राजनीति को साइड कर राष्ट्र नीति पर काम चल रहा है। सेवा और संस्कृति पर कार्य चल रहा है, रोजगार को लेकर आत्मनिर्भरता पर कार्य चल रहा है, किसान और खलियानों को विश्व पटल से जोड़ने का कार्य चल रहा है।

Read More »

कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला को जिला अध्यक्ष ने किया संबोधित

सिकंदराराऊ, हाथरस। जनपद में चल रहे ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला एवं संवाद कार्यक्रम के तहत सिकंद्राराऊ ब्लॉक के गांव अगसौली में ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला संवाद कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप जादौन की अध्यक्षता एवं जिला उपाध्यक्ष व ब्लॉक प्रभारी नवेद खान के संचालन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने सर्वप्रथम गांव में स्थित इंदिरा पार्क पर इंदिरा गाँधी की प्रतिमा पर एवं अंबेडकर पार्क पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए कहा कि आज वर्तमान परिवेश में बाबा साहब के बनाये संविधान को कोई खत्म करने का काम कर रहा है तो वह वर्तमान सरकार कर रही है। इंदिरा गांधी जैसी महान नेता जो इस देश के लिए शहीद हुई। आज इस देश को धर्म और जाति के नाम पर खंडित करने का काम देश की सरकार कर रही है और हम सबको मिलकर राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करना है क्योंकि वह अकेले आज देश को जोड़ने निकले हैं और और जब राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा हाथरस में प्रवेश करें तो उनके कारवां को अभूतपूर्व बनाना है। साथ ही ब्लॉक अध्यक्ष को निर्देशित किया कि वह अपनी ब्लॉक कमेटी के पदाधिकारियों को न्याय पंचायत एवं ग्राम पंचायत पर प्रभारी बनाएं और सभी न्याय पंचायत एवं ग्राम पंचायत पदाधिकारी के साथ मिलकर बूथ स्तर पर मजबूत गठन करें ।

Read More »