Friday, July 5, 2024
Breaking News

इनरव्हील क्लब ने किया महिलाओं को सम्मानित

2017.03.08.6 ssp ncfbसासनी, नीरज चक्रपाणि। जहां नारी को सृष्टि को पैदा करने वाला बताया जाता है वहीं एक जमाने में महिलाओं को हीनभावना की दृष्टि से देखा जाता था, किसी घर में कन्या पैदा होती थी तो उसे पैदा होते ही जिंदा दफना दिया जाता था। जिससे नारी समाज के शोषण का शिकार होती रही। मगर जब समाज के जागरूक हुआ तो महिलाओं का सशक्तिकरण किया गया। नारी की महत्ता को विवेकानंद सहित कई लोगों ने बताया तो नारियों ने देश की खाति अपने प्राण न्यौछाबर कर दिए। आज नारी हर क्षेत्र में पुरूषों के कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है। घर से लेकर देश की सीमा पर महिलाएं ही हमें और देश को सुरक्षित रख रही है। मगर कुछ रूढिवादी लोग भ्रूण परीक्षण कराकर कन्याओं की भ्रूण हत्या कर बहुत बडा पाप कर रहे हैं इस पाप में भू्रण परीक्षण करने वाले भी उतने ही भागीदार हैं जितने कि भू्रण हत्या करने वाले। आज हमें ऐसे लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। जिससे भ्रूण हत्या को रोका जा सके।
बुधवार को यह विचार इनरव्हील क्लब आॅफ सासनी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर क्लब का स्थापना दिवस मनाते हुए दयानंद कन्या विद्यालय में समाज के लिए समर्पित महिलाओं को सम्मानित करते वक्त क्लब अध्यक्षा श्रीमती प्रज्ञा वाष्र्णेय व श्वेता सिंह ने संयुक्त रूप से प्रकट किए।

Read More »

किड्स कार्नर में मनाया गया महिला दिवस

portal head web news2फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। नगर के गांधी पार्क रोड स्थित किड्स कार्नर स्कूल में महिला दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रबंधक मयंक भटनागर ने बच्चों को इस दिवस का महत्व बताया।
कार्यक्रम के दौरान माता पिता को आदर्श मानते हुये कई प्रेरक गीतों पर बच्चों ने नृत्य भी किया। जिसमें खासा चर्चा में रहा माफ करना ओम सांई राम, सबसे पहले लेंगे मम्मी डैडी का नाम। इसके अलावा बच्चों ने कई अन्य प्रस्तुतियां दी भी। प्रबंधक मयंक भटनागर ने कहा कि वो मां भी, बेटी भी बहन भी तो कभी पत्नी, जीवन के हर सुख दुख में शामिल है। नारी शक्ति एक प्रेरणा है। जिसका सबको सम्मान करना चाहिये। प्रधानाचार्या रूपाली भटनागर ने भी इस दौरान विचार व्यक्त किये।

Read More »

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता दस को

portal head web news2फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। एसआर पब्लिकेशन आगरा द्वारा एक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन प्राइमरी वर्ग कक्षा तीन से पांच तक तथा जूनियर वर्ग कक्षा छह से आठ तक अंग्रेजी तथा हिन्दी माध्यम में दस मार्च को होगा।
साथ ही बताया कि यह प्रतियोगिता नगर के किड्स कार्नर हैप्पी इंटर काॅलेज में होगी। इच्छुक छात्र-छात्राएं परीक्षा से दो घंटा पूर्व अपना रजिस्ट्रेशन किड्स कार्नर हैप्पी इंटर काॅलेज फिरोजाबाद में करा सकते हैं। आयोजक वरीयतानुसार छात्र-छात्राओं को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार प्रदान करेंगे तथा प्रत्येक प्रतिभागी को प्रमाण पत्र प्रदान किये जायेंगे।

Read More »

नित्यानंद पब्लिक स्कूल में हुआ होली महोत्सव संपन्न

2017.03.08.4 ssp skcफिरोजाबाद,एस. के. चित्तौड़ी। संत नित्यानंद पब्लिक स्कूल होली महोत्सव के उपलक्ष्य में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा प्ले वे से पांच तक के बच्चों ने प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
विजेता बच्चों में प्रियांश व रोशनी प्रथम, कृृष्णा, भावना द्वितीय तथा काव्य व हिमानी तृतीय स्थान पर रहे। इस कार्यक्रम की खास बात थी कि निर्णायक की भूमिका बच्चों की मदर्स ने निभाई। राधा कृष्ण के रूप में सजे नन्हे मुन्ने बच्चे बहुत आकर्षक लग रहे थे। विद्यालय संचालक राजकुमार यादव ने विजेता बच्चांे को पुरस्कृत किया। उन्होंने बच्चों के प्रयास की प्रशंसा करते हुये होली के त्यौहार में रंगों के महत्व पर प्रकाश डाला।

Read More »

लखनऊ मेट्रो डिपो में टेक्नो ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूटशन के छात्रों ने किया भ्रमण

2017.03.08.3 ssp lucknoe metroजन सामना ब्यूरो, लखनऊ। लखनऊ मेट्रो डिपो में टेक्नो ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूटशन के छात्रों ने भ्रमण किया। इस मौके पर इंस्टिट्यूट के मुख्य संचालक के रूप में असिस्टेंट प्रयग्या प्रशांत गुप्ता, आशीष शर्मा भी मौजूद रहे।
इस दौरान मेट्रो डिपो के इंचार्ज व अन्य मेट्रो अधिकरी ने प्रशिक्षण केंद्र व डीसीसी यडिपो कण्ट्रोल सेंटर के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी। मेट्रो डिपो के उच्चाधिकारियों ने इस मौके पर छात्रों के दल को मेट्रो रेल प्रोजेक्ट से जुड़े सभी कार्यो के विषय में विधिवत जानकारी प्रदान की।
आज टेक्नोग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट के छात्रांे के दल और संचालक ने इस मौके पर एक बात और भी कही कि इंजीनियरिंग के छात्रों को यहाँ पर एक बार जरुर आकर यहां के कार्यो को देखना चाहिए कि किस तरह से एलएमआरसी के अधिकारियों ने एक तय सीमा की अवधि में पहले चरण में ट्रांसपोर्टनगर से चारबाग तक की सुविधा शहरवासियों को दी हैं और आगे के मेट्रो कार्य प्रगति के साथ किया जा रहा है।

Read More »

जिला जेल में महिला बन्दियों को किया सम्मानित

2017.03.08.2 ssp jila karagarकानपुर, जन सामना ब्यूरो। अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज जिला कारागार में आल इंडिया वीमेन सोसाइटी, एंजल ग्रुप संस्थाओं द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके समाजसेवी डॉ बिंदु सिंह, मंजू भाटिया, कंचन गुप्ता द्वारा महिला बंदियों को अच्छे चालचलन के चलते सम्मानित किया गया। वहीं जेल में रह रहे बच्चों के मनोरंजन के लिए रंगीन टीवी, कैरमबोर्ड सहित अन्य सामान दिया गया। वहीं बिगत 5 वर्ष से ज्यादा समय से बंद डकैत कुसमा नाइन को आर्टिफीसियल ज्वैलरी बनाने, सफाई प्रशासनिक शांति के लिए सम्मरनित किया गया। इस मौके पर जेल अधीक्षक बिपिन मिश्रा, जेलर श्रीप्रकाश त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Read More »

रजत श्री फाउण्डेशन ने किया समाजसेवियों का सम्मान

2017.03.08.1 ssp rajat sriकानपुर, स्वप्निल तिवारी। अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज मोतीझील स्थित लाजपत भवन में रजत श्री फाउण्डेशन के तत्वावधान में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर प्रथम पूज्य श्री गणेश की वन्दना के साथ किया गया।
इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली समाजसेवी महिलाओं का सम्मान संस्था की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। महिला दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में किरन धवन, डा. नन्दिनी रस्तोगी, डा. ख्याति गर्ग, अनीता गुप्ता, हेमलता कटियार, शीतल बाजपेई, सोनम सहित 21 महिलाओं को शक्तिस्वरूपा सम्मान से नवाजा गया।
वहीं विशिष्ट महिलाओं में नीलिमा कटियार, मन्जू भाटिया, डा. बीना आर्या, कन्चन सिंह, कन्चन गुप्ता साहित 11 महिलाओं का सम्मान भी संस्था की ओर से किया गया। वहीं इसी बीच मनमोहक प्रस्तुतियों पर आगन्तुकगण तालियां बजाने पर मजबूर हो गए।

Read More »

गरीब महिला को सिलाई मशीन प्रदान की

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। जे.सी.आई. रैनबो द्वारा महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक गरीब महिला को रोजगार सशक्त कराने हेतु सिलाई मशीन प्रदान की गई। संस्था अध्यक्ष जे.सी. शिल्पी गर्ग ने नारी शक्ति पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हमें नारी की सेवा करते हुए नारी रोजगार को भी बढावा देना चाहिए। जिससे की वह अपने परिवार का लालन पालन भी कर सके और अपने कदमों पर खडी हो सके। महिलायें आज देश में तरक्की कर रही हैं। हमें भी अन्य कमजोर महिलाओं का हौंसला बढाना चाहिए। सचिव जे.सी. दीप्ति अग्रवाल ने भी नारी दिवस के मौके पर प्रकाश डाला। कोषाध्यक्ष जे.सी. कोमल माहेश्वरी ने सभी का आभार प्रकट किया।

Read More »

डा. किरण शर्मा का हुआ सम्मान

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। जिला महिला सेवा दल एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आज अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शहर कांग्रेस की उपाध्यक्ष प्रमुख समाज सेविका, महिला आयोग की पूर्व सदस्य डा. किरण शर्मा का उनके आवास पर जाकर स्वागत व सम्मान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला कांग्रेस सेवा दल की जिला चीफ श्रीमती रीना बाल्मीकि ने की विशिष्ट अतिथि महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती बीना गुप्ता एड. व संचालन शहर अध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने किया।
डा. किरण शर्मा को उनकी सामाजिक, साहित्यिक व राजनैतिक सहयोग व सेवाओं के लिये उन्हें शाॅल उडाकर, प्रतीक चिन्ह व प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Read More »

महिलाओं को पढ़ लिखकर स्वावलम्बी बनना चाहिये-श्वेता

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अलीगढ रोड स्थित केनरा बैंक प्रशिक्षण केंद्र पर एक महिला दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद राजेश दिवाकर की पत्नी एवं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्या श्रीमती श्वेता चैधरी ने कहा कि किसी भी देश अथवा समाज कि तरक्की में महिलाओं का योगदान परम आवश्यक है। जिस देश में महिलाओं कि स्थिति जितनी ज्यादा बेहतर है वो मुल्क भी उतना आगे है। उन्होंने महिलाआं को आह्वान करते हुए कहा कि सभी महिलाओं को पढ़ लिख कर स्वाबलंबी बनना चाहिए। यदि महिलायंे पढ़ी लिखी होंगी तो कोई भी उनका शोषण नहीं कर पायेगा।

Read More »