Monday, July 1, 2024
Breaking News

कॉल सेंटर की आड़ में चल रहा है नकली सामान का खेल

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। शहर में तमाम काॅल सेण्टर इस समय खुले हुये हैं और निरन्तर नये काॅल सेण्टर खोले भी जा रहे हैं। इन काॅल सेण्टरों से नामचिन कम्पनियों के नाम से हर प्रकार का सामान बेचा जा रहा है वह भी बहुत मंहगे रूपयों में । षहर में चल रहे अवैध काॅल सेण्टरों पर ना तो कोई ऐसा रजिस्टेªषन है कि जिससे यह नामचीन कम्पनियों का सामान बेच सके और ना ही इन पर उस नामचीन कम्पनी का सामान होता है। यह तो बस नकली माल को काॅल करके बेचते है। इन काॅल सेण्टरों की बाढ सी इस शहर में देखने को मिलती है।

Read More »

बैंक प्रबन्धक पर लगाया कमीशन मांगने का आरोप

2017.03.26 11 ravijansaamna⇒धरने देने वालों ने बताया कि लोन देने के नाम पर प्रबन्धक मांग रहा कमीशन
रसूलाबाद, कानपुर देहात, दीपू राजपूत। रसूलाबाद कस्बे में झींझक रोड पर स्थित यूनियन बैंक आफ इण्डिया में प्रबंधक पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं और आरोप लगाने वाले धरना देकर न्याय की गुहार लगा रहे हैं। धरना देने वाले लोगों ने बैंक प्रबन्धक पर आरोप लगाया कि बेरोजगार व किसानों को ऋण देने के नाम पर वह 5 प्रतिशत कमीशन मांग रहा है। दुर्गेश पुत्र परशुराम निवासी शहबाजपुर व आरती देवी पत्नी महेंद्र सिंह निवासी मऊ ने बताया कि सरकारी घोषणाओं को सुनकर ऋण लेने की सोंची और सोंचा कि आर्थिक स्थिति ठीक हो जायेगी लेकिन जब बैंक में कर्ज लेने के लिए गये तो शाखा प्रबन्धक ने हम दोनों को टरका दिया। ज्यादा आरजू मिन्नत करने पर प्रबन्धक ने कहा कि लोन तो दे दूंगा लेकिन कमीशन देना होगा।

Read More »

स्वच्छ भारत अभियान के तहत प्रभारी डीएम ने लगाई झाड़ू

2017.03.26 12 ravijansaamnaरसूलाबाद, कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। स्वच्छ भारत अभियान के तहत रसूलाबाद विकास खण्ड के ग्राम में एक गोष्ठी का अयोजन किया गया। इस दौरान प्रसाशनिक अधिकारियों ने हाथ में झाड़ू थामकर साफ़ सफाई की। स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत रसूलाबाद के प्रथम ओडीएफ ग्राम आलमपुर खेड़ा ग्राम पंचायत के उच्च प्राथमिक विद्यालय में आज एक गोष्ठी का आयोजन हुआ।

Read More »

28से नगर में रहेगी मां के जयकारों की धूम

मंदिर प्रबंधन और प्रशासन ने की तैयारियां
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नवरात्रि के अवसर पर भक्तों की होने वाली भीड़ को लेकर मंदिर प्रबंधन ने पहले से ही तैयारी कर ली है। वैष्णों देवी धाम पर 28 मार्च से 5 अप्रैल तक रामनवमी मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने भी आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। आगामी 28 मार्च से हिन्दू पंचाग के हिसाब से नव वर्ष का शुभारम्भ होगा। इसी दिन से नवरात्र का पवि़त्र पर्व भी आरम्भ होगा। वही इस पर्व को लेकर हिंदू समुदाय के साथ साथ अन्य धर्म और जातियों की अगाध आस्था का प्रतीक नवरात्र में देवी पंडपों में धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। मंदिरों को आर्कषक प्रकाश व्यवस्था आदि से सुसज्जित किया गया है। नगर निगम की ओर से भी प्रमुख मंदिरों के इर्द-गिर्द चूने का छिडकाव और रंगोली की व्यवस्था की जाती है।

Read More »

चाकू सहित युवक को भेजा जेल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जीआरपी टूण्डला ने एक युवक को चाकू सहित गिरफ्तार करने के बाद अभियोग दर्ज कर जेल भेजा। जीआपी टूण्डला ने बीती रात चैकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन से जनपद आगरा के थाना एत्माददौला निवासी 19 वर्षीय शिवा पुत्र नन्ने को चाकू सहित दबोच लिया। जिसके खिलाफ सम्बन्धित धारा में अभियोग दर्ज करते हुए जेल भेजने की कार्यवाही की गयी।

Read More »

बचाब में आये युवक का ईट से फोड़ा सिर

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना नारखी के गांव नगला अमान में दो पक्षो में हो रहे विवाद के दौरान बीच बचाब कराना एक युवक को महंगा पड गया। एक पक्ष ने युवक के सिर में ईट मार दी। जिससे उसका सिर फट गया। परिजन युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। थाना नारखी के गांव नगला अमान निवासी शिम्मू व उसके पडोसी रामवीर, तलबो बंजारों में किसी बता को लेकर मारपीट हो रही थी। 

Read More »

पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप महिला ने गटका विशाक्त

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना उत्तर क्षेत्र के नगला करनसिंह निवासी एक महिला ने पुत्र के खिलाफ पुलिस कार्यवाही से तंग आकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे वह अचेत हो गयी, जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उत्तर क्षेत्र के नगला करन सिंह निवासी 50 वर्षीय शान्तिदेवी पत्नी सावन्त सिंह ने विगत रात्रि में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गयी। अचेत महिला को रात्रि में ही उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। 

Read More »

डीआइजी के निरीक्षण से मची खलबली

फिरोजाबाद/टूंडला, जन सामना संवाददाता। आज डीआइजी महेश चन्द्र मिश्र द्वारा थानों का औचक निरीक्षण किए जाने की सूचना से पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई। सीओ प्रेमप्रकाश यादव ने कोतवाली परिसर का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। वहीं अभिलेखों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। वहीं अन्य थानों पर भी व्यवस्थाएं दुरुस्त की गई।

Read More »

जुआ में हारे रुपए न देने पर लगाया लूट का आरोप

पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच कराया राजीनामा
फिरोजाबाद/टूंडला, जन सामना संवाददाता। जुए में हारे रुपए न देने पर युवक ने अपने ही साथी पर लूट का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी। जांच में मामला दूसरा ही निकला। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच राजीनामा करा दिया। थाना क्षेत्र के गांव राजा का ताल निवासी गोमती और फीरोजाबाद निवासी शिवकुमार दोनों दोस्त हैं। पुलिस के मुताबिक शनिवार रात को दोनों हाइवे किनारे बैठकर ताश खेल रहे थे। जिसमें गोमती 20 हजार रुपए हार गया। 

Read More »

धूम-धाम से मनाया गया जीर्ण माता उत्सव

2017.03.26 06 ravijansaamnaकानपुर, कमल मिश्रा। जीर्ण माता का वर्षिक महोत्सव का शुभारम्भ अखण्ड ज्योति प्रज्जवलित कर गणेश वन्दना व माता के आवाहन से करा गया, जिसमें सुबह हजारों भक्तों ने माता का मंगल पाठ किया। माता का मोतियों के महल बनाकर भव्य दरबार सजाया गया तथा छप्पन भोग का प्रसाद लगाया गया। उत्सव स्थल में सभी महिलाये लाल चुनरी व मेंहदी लगाकर मंगल पाठ से माता को रिझा रही थी। वहीं सिंह पर सवार जीण भवानी के दरबार के साथ ही लक्ष्मी व सरस्वती जी को झूले पर विराजमान किया गया। महाआरती का आयोजन 11 सुसज्जित थालों से किया गया तथा भक्तों ने चुनरी भेंट करी व सभी चुनरी विवाह योग्य कन्याओं को उत्सव स्थल पर ही वितरित की गयी। इस दौरान सुधीर अगवाल, मनीष दारूका, श्याम शर्मा, राजू अग्रवाल, भरत हरि कानोडिया, सूर्य प्रकाश तोषनीवाल, विश्वनाथ कनोडिया, संजय खेतान, आदि उपस्थित रहे।

Read More »