Monday, October 7, 2024
Breaking News

21 से 25 सितम्बर तक इण्टरनेशनल ट्रेड शो तथा 22 सितम्बर से 24 सितम्बर तक मोटो जी पी रेस का आयोजन

लखनऊ। उप्र के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले इण्टरनेशनल ट्रेड शो एवं मोटो जी0पी0 रेस की तैयारियों की समीक्षा की। इण्टरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन 21 से 25 सितम्बर, 2023 तक तथा मोटो जी0पी0 रेस का आयोजन 22 सितम्बर से 24 सितम्बर, 2023 तक किया जायेगा।
अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि इण्टरनेशनल ट्रेड शो एवं मोटो जी0पी0 रेस दोनों ही कार्यक्रमों में देश-विदेश से लोग आयेंगे। इण्टरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन राष्ट्रपति द्वारा प्रस्तावित है। आयोजन में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिये। इवेंट से पूर्व तैयारियों की माकड्रिल कर ली जाये। शहर में सौन्दर्यीकरण व सड़कों की मरम्मत आदि से सम्बन्धित चल रहे कार्यों को आयोजन से पूर्व पूरा करा लिया जाये।

Read More »

17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलेगा स्वच्छता अभियान

फिरोजाबादः संवाददाता। स्वच्छता एवं गार्वेज फ्री सिटी बनाने के लिए ”स्वच्छता ही सेवा“ कार्यक्रम का आयोजन 17 सितम्बर से दो अक्टूबर तक किया जायेगा। इसी क्रम में शहर को कचरा मुक्त बनाये जाने हेतु शुक्रवार को नोडल अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन व जौनल सैनेटरी ऑफीसर संदीप भार्गव के निर्देशन में शहर के विभिन्न वार्डाे में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
प्रभारी स्वच्छ भारत मिशन अरविन्द भारती, स्वच्छ भारत मिशन ब्राण्ड एंबेसडर अनुपम शर्मा, हरिओम वर्मा, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मनोज कुमार, विपन कुमार, दिनेशपाल सिंह, प्रकाश सिंह, शैलेन्द्र कुमार ने निगम कर्मचारियों के साथ

Read More »

अमृत कलश यात्रा निकाल दी शहीदों के बारे में जानकारी

फिरोजाबादः संवाददाता। मेरी मांटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत मौढा सचिवालय से अमृत कलश यात्रा निकाली गई। अमृत कलश यात्रा का शुभारम्भ ग्राम प्रधान मिथलेश यादव ने पंचायत सचिवालय की मिट्टी कलश में डालकर किया। इसके बाद अमृत कलश यात्रा गांव में भ्रमण कर घर-घर जाकर मिट्टी एकत्रित की और लोगों को देश के शहीदों की कुर्बानियां के बारे में जानकारियां दी। साथ ही अपने गांव और देश की उन्नति में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया।

Read More »

श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति का चुनाव सम्पन्न

फिरोजाबादः संवाददाता। श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति की वर्ष 2023-24 की प्रबंध समिति का वार्षिक चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुआ। चुनाव अधिकारी अजय अग्रवाल की देखरेख में सम्पन्न हुए चुनाव में राकेश कुशवाहा बाबा को अध्यक्ष, लकी गर्ग को उपाध्यक्ष, रामप्रकाश बघेल को सचिव, उदय पार्षद सिंह उपसचिव, श्याम सिंह यादव कोषाध्यक्ष, उमेश चंद्र शर्मा अंकेक्षक नियुक्त किया गया है। साथ ही केशवदेव कुशवाह, पवन कुमार गुप्ता, कृष्ण किशोर भारद्वाज, मंजुल मयंक, देवेश भारद्वाज, मनोज यादव छिंगा को सदस्य घोषित किया है।

Read More »

मेरी मांटी मेरा देश अभियान: हर घर से चावल एकत्रित किये

फिरोजाबादः संवाददाता। हिंदू जागरण मंच वीरांगना वाहिनी चंद्रनगर महानगर द्वारा मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत वीरांगना बहनों ने अमृत कलश लेकर हर घर से चावल संग्रहित किये। साथ ही लोगों को पंच प्रण की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का शुभारम्भ लेवर कॉलौनी स्थित पीपल वाले महादेव मंदिर के महंत रमेशानन्द गिरी से आशीर्वाद लेकर किया गया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष मधुरिमा वशिष्ठ, पूजा शर्मा, पूजा जादौन, जयश्री, अनिता, अनु, चंचल, अनुराधा, बेबी, नंदिनी, विशाखा, खुशबु, पायल मौजूद रही।

Read More »

हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हुई गायन प्रतियोगिता

फिरोजाबाद: संवाददाता। हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में प्राथमिक विद्यालय नगला बीच में कविता गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रधानध्यापिका रीमा यादव ने बच्चों के बीच कविता गायन प्रतियोगिता करवायी। जिसमें कक्षा एक से निशा प्रथम, कक्षा दो से रिया, फरहीन, कक्षा तीन से साक्षी, राज, कक्षा 4 से सूरज, अर्शी, शिखा, कक्षा पांच से जीनेश, कुणाल आदि विजयी रहे। विनीता चौधरी जिला कैप्टन स्काउट गाइड ने विजयी छात्र-छात्राओं को पेंसिल बॉक्स, स्टेशनरी किट आदि देकर सम्मानित किया। वहीं बच्चों को आत्मरक्षा के गुण सिखाए।

Read More »

पास्को एक्ट में वांछित आरोपी समेत चार गिरफ्तार

फिरोजाबाद: संवाददाता। नगला खंगर पुलिस ने पास्को एक्ट में वांछित चल रहे आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गुडियाना तिराहा से 50 दम की दूरी कम्थरी घाट की तरफ से पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गये आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। वहीं थाना दक्षिण पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन में वांछित आरोपियों की तलाश में अभियान चलाया गया। इसके तहत पास्को एक्ट में वांछित चल रहे आरोपी रामजीत सिंह निवासी बलेकापुरा रायपुर महुआ जिला मुरैना मध्यप्रदेश को कम्थरी खाट के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वहीं थाना दक्षिण पुलिस ने चौकिंग के दौरान कामरान उर्फ काले निवासी राजपुताना थाना दक्षिण को एक तमंचा कारतूस गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा है।

Read More »

आतंकी घटना में शहीद हुए सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

फिरोजाबादः संवाददाता। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में हुई आंतकी घटना में शहीद हुए सैनिकों को कांग्रेस महानगर अध्यक्ष साजिद बेग के नेतृत्व में रसूलपुर टंकी स्थित शहीद चौक पर मोमबत्ती जला कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि देने वालों में पीसीसी सदस्य प्रकाश निधि गर्ग, वकार खालिक, शफात खान राजू, चाँद कुरैशी, नूरुल हूदा लाला राइन गांधी, मुजीब अंसारी, शोएब सिद्दीकी, खजांची सिंह, आबिद कुरैशी, अनीस बारसी, फैसल, अमन खान, बिलाल खान, राजाबाबू कुरैशी, नईम राइन, आसिफ कुरैशी, सलमान रहे।

Read More »

भाजपा के जिलाध्यक्ष बनाये गये उदय प्रताप सिंह

फिरोजाबाद: संवाददाता। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। भाजपा ने फेरबदल करते हुए वृंदावन लाल गुप्ता को हटाकर उदय प्रताप सिंह को फिरोजाबाद का नया जिलाध्यक्ष घोषित किया है।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने एच.एन.ए की टीम वार्ता के दौरान बताया कि वह सबका साथ सबका विकास के नारे को लेकर आगे बढ़ेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं के बलबूते पर पूरी दमदारी से चुनाव लड़ेगी। हम आगामी चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लड़ेंगे। सरकार ने जो जनता के लिए काम किए हैं। उन्हें सामने रखकर हम जनता के बीच जाएंगे। जातिवाद और धर्म से परे हटकर पार्टी को जिले में मजबूत बनाने का काम किया जायेगा।

Read More »

भारत स्काउट और गाइड की की बैठक में स्काउट भवन को सुसज्जित करने का निर्णय

सलोन, रायबरेली। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश की जिला कार्यकारिणी की बैठक स्काउट भवन जिला मुख्य आयुक्त जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी राही बृजलाल, खंड शिक्षा अधिकारी अमावा रत्नामणि मिश्रा, खंड शिक्षा अधिकारी नगर प्रियंका सिंह के अतिरिक्त विशेष रूप से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह की उपस्थिति रही।।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला सचिव शत्रुघ्न सिंह परिहार ने बताया कि कार्यकारिणी की बैठक में जहां गत वर्ष 2022-23 की आख्या एवं आगामी वर्ष 2023-24 की कार्य योजना प्रस्तुत की गई, वहीं स्काउट भवन को सुसज्जित करने का भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इसी के साथ जिला संस्था की आदर्श नियमावली के अनुसार नई कार्यकारिणी के गठन का अनुमोदन किया गया।

Read More »