Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा के जिलाध्यक्ष बनाये गये उदय प्रताप सिंह

भाजपा के जिलाध्यक्ष बनाये गये उदय प्रताप सिंह

फिरोजाबाद: संवाददाता। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। भाजपा ने फेरबदल करते हुए वृंदावन लाल गुप्ता को हटाकर उदय प्रताप सिंह को फिरोजाबाद का नया जिलाध्यक्ष घोषित किया है।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने एच.एन.ए की टीम वार्ता के दौरान बताया कि वह सबका साथ सबका विकास के नारे को लेकर आगे बढ़ेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं के बलबूते पर पूरी दमदारी से चुनाव लड़ेगी। हम आगामी चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लड़ेंगे। सरकार ने जो जनता के लिए काम किए हैं। उन्हें सामने रखकर हम जनता के बीच जाएंगे। जातिवाद और धर्म से परे हटकर पार्टी को जिले में मजबूत बनाने का काम किया जायेगा।

⇒ ‘‘जन सामना’’ वेब न्यूज पोर्टल पर प्रसारित सामग्री जैसे – विज्ञापन, लेख, विचार अथवा समाचार के बारे में अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं अथवा कोई सामग्री आपत्तिजनक प्रतीत हो रही है, तो आप मोबाइल न0 – 9935969202 पर व्हाट्सएप के माध्यम से संदेश भेज सकते हैं। ई-मेल jansaamna@gmail.com के माध्यम से अपनी राय भेज सकते हैं। यथोचित संशोधन / पुनः सम्पादन बिना किसी हिचकिचाहट के किया जायेगा, क्योंकि हम ‘‘पत्रकारिता के आचरण के मानक’’ का पालन करने के लिये संकल्पवद्ध हैं। – सम्पादक