Monday, July 8, 2024
Breaking News

अयोध्या में कांग्रेस का ध्वज छींनने और मारपीट की घटना पर भड़के कांग्रेसी

फिरोजाबाद। 15 जनवरी को अयोध्या में रामलला के दर्शन करने गए कांग्रेस नेता के साथ अभद्रता और मारपीट करने के बाद कांग्रेस का झंडा छींनकर उसका अपमान किए जाने से नाराज कांग्रेसियों ने गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन करते हुए राम नाम की धुन गाई। कांग्रेसियों ने कहा कि भगवान राम ही उन्हें सद्बुद्धि देंगे। धरने पर बैठे जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी व महानगर अध्यक्ष साजिद बेग ने कहा कि 15 जनवरी को पार्टी के अध्यक्ष अजय लाल लल्लू, राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे अपने साथियों के साथ अयोध्या में रामलला, हनुमान गढ़ी के दर्शन करने गए थे। जहां उन्होंने सरयू में स्नान भी किया। वहीं, पार्टी के 75 वर्षीय ध्वजावाहक अनोखेलाल तिवारी के हाथ से भाजपाइयों ने कांग्रेस का झंडा छींनकर उसका अपमान किया। यही नहीं मारपीट करते हुए उनके कपड़े तक फाड़ दिए।

Read More »

अवध में आए हैं श्रीराम, खुशी से पागल हैं चारों धाम

फिरोजाबाद। अयोध्या में रामलला के आने की खुशी से पूरा देश झूम रहा है। लोगों की जुबान पर जयश्रीराम और सीताराम का नाम बार बार आ रहा है। ऐसे में भगवान श्रीराम के जीवन से बच्चों, युवाओं और महिलाओं को अवगत कराने के उद्देश्य से एक शाम राम के नाम पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें दूर दराज से आए कवियों ने भगवान राम पर आधारित काव्य पाठ किए। शहर के मोडा कनेटा स्थित नर्सिंग कॉलेज में एक शाम श्रीराम के नाम कवि सम्मलेन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जाने माने कविओ ने प्रभु राम से ओत प्रोत रचनाओं का बखान किया। कवि सम्मेलन में कवि यशपाल यश, लटूरी सिंह लट्ठी समेत जाने माने विख्यात कवि शामिल हुए और भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़ी घटनाओं को सुनाया। लटूरी सिंह लट्ठ ने कहा कि सोशल मीडिया पर बात चल रही है हमारे शंकराचार्य भगवान श्रीराम के मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नहीं आ रहे हैं। ऐसा नहीं है कि वह भगवान राम को नहीं मानते। उनका जीवन भगवान राम का गुणगान करने में ही निकल रहा है।

Read More »

माता जानकी का सुहाग आशीर्वाद लेकर अयोध्या रवाना हुआ रथ

फिरोजाबाद। मां जानकी का सुहाग आशीर्वाद लेकर बुधवार को एक रथ श्री राधाकृष्ण मंदिर से अयोध्या के लिए रवाना हुआ। इसमें महिलाओं को प्रसाद के रूप में वितरण के लिए 10 हजार कांच के कंगन रखे गए हैं। यह रथ गुरुवार को अयोध्या पहुंचेगा। जहां यह कंगन राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों को सौंपे जाएंगे। शहर के प्रमुख चूड़ी कारोबारी आनंद अग्रवाल के नेतृत्व में दोपहर 12 बजे माता सीता का डोला सदर बाजार राधाकृष्ण मंदिर, शिवाजी मार्ग, डाकखाना होते हुए बड़े हनुमान मंदिर पर पहुंचा। जहां जगह जगह डोले पर पुष्पवर्षा की गई। यहां से माता सीता का डोला अयोध्या के लिए प्रस्थान करेगा। संयोजक आनंद अग्रवाल ने बताया कि राममंदिर ट्रस्ट की ओर से उन्हें अनुमति मिल गई है।

Read More »

कार सेवकों के बलिदान से संभव हो सका मंदिर निर्माणः दिनेश शर्मा

मथुरा। श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास की संपूर्ण ब्रज में भ्रमण कर रही राम भक्त कार सेवक सम्मान यात्रा बुधवार को वृंदावन स्थित भगवत मंदिर पहुंची। यहां नगर के कार सेवकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्य नित्यानंद महाराज ने की। कार्यक्रम संयोजक एवं हिंदूवादी नेता पं दिनेश शर्मा ने कहा कि भगवान राम के मंदिर में विराजमान होने का ऐतिहासिक क्षण कार सेवकों के बलिदान एवं प्रयासों से संभव हो सका है। हमें गर्व है कि कार सेवकों का सम्मान कर रहे हैं। हमें अपने आप में गौरव की अनुभूति हो रही है। धर्म रक्षा संघ के अध्यक्ष पं सौरभ गौड़, संयोजक आचार्य बद्रीश ने कहा कि समस्त हिंदुओं के हृदय में विराजमान भगवान राम हजारों राम भक्तों के बलिदान के बाद अपनी जन्मभूमि पर 500 वर्ष बाद विराजमान हो रहे हैं फिर भी कुछ धर्माचार्य असंतुष्ट नजर आ रहे हैं जो गलत है।

Read More »

नगर निगम का हाउस टैक्स बना मुसीबत

मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव। मथुरा वृंदावन नगर निगम बनने के बाद लोगों को लगा था कि शहरियों की सुविधा बढ़ेंगी लेकिन दुश्वारियां बढ़ गईं हैं। लोगों को तो सुविधा के नाम पर हाउस टैक्स मुसीबत बन गए हैं भारतीय किसान यूनियन चढूनी के मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह तोमर ने बताया कि नगर निगम द्वारा भेजे गए उल्टे पुल्टे बिल से लोग परेशान हैं। भेजे गए बिलों, नोटिस पर न तो हाउस नंबर दर्ज़ है और न मकान मालिक का नाम दर्ज हैं। सर्वे कंपनी ने जिस तरह की सर्वे की है ये इस बात से समझा जा सकता है कि गाटर पत्थर से पटे घरों का बिल लेंटर के घरों से ज्यादा बना कर भेजा गया है। लोग अपनी समस्या को लेकर नगर निगम के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। हाइवे के सहारे बसी कई कॉलोनीयों में नगर निगम द्वारा किसी भी तरह की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई हैं। कॉलोनी में सीवर लाइन, पानी, स्ट्रीट लाइट सुविधा तक नहीं है लेकिन नगर निगम द्वारा लोगों को हज़ारों रुपये के बिल जरूर थमा दिए गए हैं।

Read More »

यूपी दिवस के अवसर पर 24 से 26 जनवरी, 2024 तक प्रदेश के समस्त जनपदों में आयोजित होंगे कार्यक्रम

लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश दिवस-2024 के आयोजन के सम्बन्ध में वरिष्ठ अधिकारियों तथा सम्बन्धित जिलाधिकारियों की बैठक आहूत की गई।
अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि यूपी दिवस के अवसर पर दिनांक 24 से 26 जनवरी, 2024 तक सभी जनपदों में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इसी अवधि में तीन दिवसीय मुख्य कार्यक्रम लखनऊ, नोएडा एवं नई दिल्ली में प्रस्तावित किए गए हैं। इस वर्ष यूपी दिवस की थीम ‘उत्तर प्रदेश समृद्ध सांस्कृतिक विरासतश् है। सभी कार्यक्रमों का आयोजन भव्य हो। थीम के अनुरूप सभी कार्यक्रमों में प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत प्रदर्शित होनी चाहिए। कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय से सुनिश्चित करा ली जाएं। आयोजन में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहनी चाहिये।

Read More »

विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान मौके पर दिया जा रहा योजनाओं का लाभः अभिलाष कौशल

ऊंचाहार, रायबरेली। विकसित भारत संकल्प यात्रा से यह सुनिश्चित हो रहा है कि सभी लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से योजनाओं का लाभ पहुंचे। यह जनसंवाद कार्यक्रम योजनाओं का लाभ देने के लिए सशक्त माध्यम बन कर उभर रही है। यह विचार बुधवार को क्षेत्र के नेवादा और कमोली गांव में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा का ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि लोग नल से जल कनेक्शन, शौचालय, निरूशुल्क इलाज, मुफ्त राशन, गैस कनेक्शन, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम फसल बीमा योजना, पीएम स्वनिधि योजना, स्वामित्व योजना सहित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत मिलने वाले लाभों के बारे में जानकारी प्राप्त कर रहे है। ग्रामीणों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

Read More »

भाजपा सरकार घर-घर पहुंचा रही योजनाओं का लाभः ममता जायसवाल

ऊंचाहार, रायबरेली। आज नगर पंचायत ऊंचाहार के रामलीला मैदान में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि रंजना चौधरी जिला पंचायत अध्यक्ष व ऊंचाहार नगर की चेयरपर्सन ममता जायसवाल ने की। कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी ने प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही सरकार की प्रशंसा की। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यों से जनता को अवगत कराया। प्रधानमंत्री आवास, पी एम स्वनिधि, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना जैसी तमाम योजनाओं से जनता आज लाभान्वित हो चुकी है। विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन नगर पंचायत ऊंचाहार के देखरेख में हुआ। कार्यक्रम में नगर पंचायत ऊंचाहार की चेयरपर्सन ममता जायसवाल ने कहा कि भाजपा सरकार में आम आदमी के घर तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।

Read More »

महर्षि वाल्मीकि अनिष्का सोसायटी ने राहगीरों में बाँटी खिचड़ी

कानपुर: जन सामना संवाददाता। छावनी क्षेत्र के गोलाघाट तिराहे पर पर आम जन के लिए खिचड़ी (तहरी) वितरण कार्यक्रम का आयोजन ‘जन सामना’ व समाजसेेेवी संस्था ‘महर्षि वाल्मीकि अनिष्का सोसायटी’ के संयुक्त तत्वावधान में व जितेन्द्र वाल्मीकि की अगुवाई में किया गया।
स्वादिष्ट खिचड़ी (तहरी) वितरण का शुभारम्भ समाजसेवी एवं जन सामना समाचारपत्र के सम्पादक श्याम सिंह पंवार व समाजसेवी संजय कटियार ने आम जन को खिचड़ी (तहरी) परोस कर किया। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक जितेंद्र वाल्मीकि ने आने वाले अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने बताया कि इस मौके पर राहगीरों व क्षेत्रीय लोगों ने स्वादिष्ट तहरी का आनन्द लिया।

Read More »

यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाएगा माई भारत एप

फिरोजाबाद। यातायात के नियमों की लगातार अनदेखी करने वालों की अब सामत आएगी। परिवहन विभाग के वालंटियर पहले लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे और उसके बाद भी अनदेखी करने वालों के खिलाफ चालान और फिर वाहन सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को जानकारी देते हुए एआरटीओ सिद्धार्थ यादव ने बताया कि माई भारत एप सरकार द्वारा लांच किया गया है जो यातायात के नियमों की जानकारी देगा। साथ ही इस एप के माध्यम से वालंटियर्स को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले वालंटियर्स फिरोजाबाद जिले के विभिन्न गांवों, कस्बों और स्कूलों में जाकर यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाएंगे। वहीं, ओवर स्पीड, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, गलत दिशा में चलने वाले, मानक से अधिक सवारियां बिठाने वाले वाहन स्वामियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। 15 जनवरी से यातायात माह शुरू हो गया है।

Read More »