Sunday, July 7, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महर्षि वाल्मीकि अनिष्का सोसायटी ने राहगीरों में बाँटी खिचड़ी

महर्षि वाल्मीकि अनिष्का सोसायटी ने राहगीरों में बाँटी खिचड़ी

कानपुर: जन सामना संवाददाता। छावनी क्षेत्र के गोलाघाट तिराहे पर पर आम जन के लिए खिचड़ी (तहरी) वितरण कार्यक्रम का आयोजन ‘जन सामना’ व समाजसेेेवी संस्था ‘महर्षि वाल्मीकि अनिष्का सोसायटी’ के संयुक्त तत्वावधान में व जितेन्द्र वाल्मीकि की अगुवाई में किया गया।
स्वादिष्ट खिचड़ी (तहरी) वितरण का शुभारम्भ समाजसेवी एवं जन सामना समाचारपत्र के सम्पादक श्याम सिंह पंवार व समाजसेवी संजय कटियार ने आम जन को खिचड़ी (तहरी) परोस कर किया। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक जितेंद्र वाल्मीकि ने आने वाले अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने बताया कि इस मौके पर राहगीरों व क्षेत्रीय लोगों ने स्वादिष्ट तहरी का आनन्द लिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समाजसेवी पंकज कुमार सिंह, अवधेश कटियार, अनुभव चक्र, सुनील वाल्मीकि, ब्रज किशोर उर्फ लाला डोरी, नरेश कठेरिया, सत्यानंद गहरवार, स्वप्निल तिवारी, जावेद अज़ीज़ खान, इरशाद अहमद, ज्योति बाबा, रजनीश कुमार, आशीष त्रिवेदी, प्रदीप मिश्रा, विकास गहरवार, कैलाश, मनोज, शिव कुमार, शिव कुमार तिवारी, राजाराम कनौजिया, राजेश अब्बासी, राम बाबू निषाद, बउआ, ब्रजेश, राज कमल, संतोष राज भारती, हरिसेन, सुनील राजदान, विनोद खोटे, सत्य नारायण, धर्मेन्द्र सेठ, शिव शंकर तिवारी, राजेन्द्र पासवान, ममता चौहान, शान्ती देवी, सौरभ चौहान सहित अनेक लोग उपस्थित थे।