Tuesday, May 14, 2024
Breaking News

नव वर्ष एवं वासंतीय नवरात्रि स्थापना दिवस पर भक्तों ने गंगा में लगाई डुबकी

ऊंचाहार, रायबरेली: संवाददाता। नव वर्ष एवं वासंतीय नवरात्रि स्थापना दिवस के पावन अवसर पर महर्षि गोकर्ण ऋषि की तपोस्थली गोकना घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर कल्याण की कामना की। समिति द्वारा गंगामहा आरती एवम् दीपदान किया गया।घाट पर भोर से ही स्नानार्थियों के स्नान का सिलसिला शुरू हुआ। हर हर गंगे, जय मां शेरा वाली के नारों व घन्टा घड़ियाल की ध्वनि से घाट गुंजायमान रहे। ऐतिहासिक गोकना घाट पर स्नान के लिए क्षेत्र केअलावा अमेठी सुल्तानपुर प्रतापगढ़ जिले से स्नानार्थियों ने गंगा स्नान कर मंदिरों में जलाभिषेक किया और नवरात्र पर मां दुर्गा की कलश स्थापना के लिए जल भरा। भक्तों ने घाट पर लगे मेले में नवरात्र पूजन के लिए नारियल ,चुनरी,कलश और अन्य सजावट की सामग्री की जमकर खरीदारी की।
मां गंगा गोकर्ण जनकल्याण सेवा समिति के सचिव व पुरोहित पं. जितेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि आज के दिन सृष्टि के लिए विशेष महत्व है। आज ही के दिन भगवान ब्रह्मा जी ने इस सृष्टि की रचना प्रारंभ की, आज ही के दिन चारों वेद प्रारंभ हुई, तथा प्रभु श्री राम और महाराज युधिष्ठिर जी का राज्याभिषेक दिवस भी हैऔर आज ही के दिन मां दुर्गा जी ने अपने प्रथम शैलपुत्री के रूप में राक्षसों का संघार करने के लिए प्रकट हुई , आज ही के दिन संवत्सर प्रारंभ हुआ। आज से पन्द्रह दिवसीय व्रत गंगा स्नान मेला प्रारंभ हो गया।इससे पूर्व समिति द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया ।

Read More »

मात्र उपवास और कन्या भोज नहीं है नवरात्र

चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा यानी नव संवत्सर का आरम्भ। ऐसा नववर्ष जिसमें सम्पूर्ण सृष्टि में एक नई ऊर्जा का संचार हो रहा होता है। एक तरफ पेड़ पौधों में नई पत्तियां और फूल खिल रहे होते हैं तो मौसम भी करवट बदल रहा होता है। शीत ऋतु जा रही होती है, ग्रीष्म ऋतु आ रही होती है और कोयल की मनमोहक कूक वातावरण में रस घोल रही होती है। देखा जाए तो प्रकृति हर ओर से नवीनता और बदलाव का संदेश दे रही होती है।
सनातन संस्कृति में यह समय शक्ति की आराधना का होता है जिसे नवरात्र के रूप में मनाया जाता है। नौ दिनों तक देवी माँ के विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है। लोग अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार इन दिनों उपवास रखते हैं और कन्याभोज के साथ माता को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं।
दरअसल यह सनातन संस्कृति की महानता है कि इसमें अत्यंत गहरे और गूढ़ विषयों को जिनके पीछे बहुत गहरा विज्ञान छिपा है उन्हें बेहद सरलता के साथ एक साधारण मनुष्य के सामने प्रस्तुत किया जाता है। इसका सकारात्मक पक्ष तो यह है कि एक साधारण मनुष्य से लेकर एक बालक के लिए भी वो विषय गृहण करना इतना सरल हो गया कि वो उनके जीवन का उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन गया। लेकिन इसका नकारात्मक पक्ष यह हुआ कि वो गहरे विषय हमारी दिनचर्या तक ही सीमित रह गए और उनके भाव, उनके लक्ष्य हमसे कहीं पीछे छूट गए।
नवरात्र को ही लीजिए आज यह केवल उपवास रखने और कन्या भोज कराने तक ही सीमित रह गए। इसके आध्यात्मिक वैज्ञानिक और व्यवहारिक पक्ष के विषय पर हमारा ध्यान ही नहीं जाता।
इसके वैज्ञानिक पक्ष की बात करें तो नवरात्र साल में चार बार मनाई जाती हैं, चैत्र नवरात्र, शारदीय नवरात्र और दो गुप्त नवरात्र। हर बार दो ऋतुओं के संकर काल में यानी एक ऋतु के जाने और दूसरी ऋतु के आने के पहले। आज विज्ञान के द्वारा यह सिद्ध हो चुका है कि ऋतु संकर के समय मानव शरीर बदलते वातावरण से तारतम्य बैठाने के लिए संघर्ष कर रहा होता है और इस दौरान उसकी पाचन शक्ति, उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता क्षीण होती है।

Read More »

लोगों को मतदान के प्रति किया जागरूक

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। सोमवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत दाऊदयाल गर्ल्स इंटर कॉलेज में स्लोगन एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।
ईएलसी के सहायक नोडल अधिकारी हिमांशु शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में महापर्व शुरू हो चुका है। लोकतंत्र में एक-एक वोट का महत्व है। हर मतदाता को अपना वोट अवश्य देना चाहिए। ताकि लोकतंत्र और मजबूत बने। चुनाव में मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के लिए कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी के तहत मतदाताओं को वोट डालने के लिए छात्राओं ने अधिक से अधिक मतदान करवाने की शपथ ली। कॉलेज की छात्राओं ने रंगोली बनाकर आओ मतदान करें का संदेश दिया। कॉलेज में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को शपथ भी दिलाई गई। डॉ प्रतिभा सिंह ने कहा कि एक-एक मत का महत्व होता है। जिन छात्राओं के वोट बने हुए हैं वह वोट डालने जरूर जाएं। चित्रकला रंगोली प्रतियोगिता में वेदिका प्रथम, सोनी द्वितीय एवं रितु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विशाल गौतम ने कहा कि विधानसभा चुनाव में नौजवान, पुरुषों, महिलाओं, बुजर्गों को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

Read More »

छापा के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ, तो व्यापार मंडल करेंगा आंदोलनः प्रशांत माहेश्वरी

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। सोमवार को भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल की एक बैठक अखिल गुप्ता के प्रतिष्ठान पर आयोजित हुई। बैठक में जीएसटी विभाग द्वारा व्यापारियों का अनावश्यक किये जा रहे उत्पीड़न की निंदा की गई।
युवा जिलाध्यक्ष प्रशांत माहेश्वरी ने कहा कि चुनाव के समय जीएसटी विभाग के अधिकारी शहर के व्यापारियों के साथ बसूली एवं अमानवीय व्यवहार कर सरकार को बदनाम करने का काम कर रहे है। जिससे शहर का व्यापारी दहशत में है। व्यापार मंडल किसी भी व्यापारियों के साथ उत्पीड़न को सहन नहीं करेगा। व्यापारी के हितों की रक्षा करने के लिए व्यापार मंडल सदैव खड़ा हुआ है। साथ ही अगर जल्द छापे के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं रोका गया, तो व्यापार मंडल आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

Read More »

वीरांगना झलकारी बाई के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता-मनोज शंखवार

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। जलेसर रोड शांति नगर में 1857 की अमर शहीद वीरांगना झलकारी बाई के बलिदान दिवस के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया। गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ पार्षद मनोज शंखवार ने वीरांगना झलकारी बाई के चित्र पर पुष्प अर्पिक कर किया। इस अवसर पार्षद मनोज शंखवार ने कहा कि माँ झलकारी बाई के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। उनके सम्मान के लिए ककरऊ कोठी चौराहे का नाम माँ झलकारी बाई चौक कराने के लिए नगर निगम में संघर्ष कर रहा हूँ। केशव देव शंखवार ने कहा कि ककरऊ कोठी चौराहा पर पार्षद मनोज शंखवार के अथक प्रयासों से एम.एल.सी.गोपाल अंजान की विधायक निधी से कोरी समाज की दीपशिखा 1857 की अमर शहीद वीरांगना झलकारी बाई का स्मृति द्वार बनकर तैयार हुआ है।

Read More »

हेल्पेज इंडिया ने लगाया स्वास्थ्य शिविर

मथुरा: संवाददाता। छाता में हेल्पेज इंडिया द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में मेरा स्वास्थ्य मेरा अधिकार के तहत रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। किसान कल्याण केंद्र, छाता में स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छाता कस्बे के अलावा अन्य गांवों से पहुंचे जनसमूह ने अधिक से अधिक संख्या में हेल्पेज इंडिया की मोबाइल वैन पर आकर दवा लेने के लिए आए, कार्यक्रम अधिकारी आभा ने कहा कि हमारा स्वास्थ्य हमारा अधिकार है कार्यक्रम का प्रारंभ स्वास्थ्य परीक्षण करके किया गया।
जनरल फिजिशियन डॉक्टर जयप्रकाश गोयल ने कहा कि प्रत्येक रोगी जिसको पांच साल से डायबिटीज अथवा ब्लड प्रेशर की शिकायत है, उसे नियमित रूप से आंखों, लिवर, किडनी एवं हृदय आदि जांच कराते रहना चाहिए।
इस अवसर पर हरेंद्र सिंह ने सभी का पंजीकरण किया।

Read More »

सड़कों पर कोई भी नमाज अदा नही करेंः डीएम

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। जिलाधिकारी रमेश रंजन व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने सोमवार को थाना उत्तर में मुस्लिम धर्मगुरूओं के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने आपसी सौहर्द के साथ ईद का त्यौहार मनाने की अपील की।
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने सभी धर्मगुरूओं से कहा कि ईद उल फित्र का त्यौहार ईश्वर की ईबादत करने एवं भाईचारें को बढानें के लिए होता है। जिस प्रकार से विगत वर्षों में सभी आपसी भाई चारे से त्यौहारों को मिल जुल कर मनाते रहे है, आगे भी उसी तरह से गंगा जमुनी तहजीब को कायम रखेंगें। उन्होने कहा कि शासन के स्पष्ट निर्देश दिये है कि कोई भी सड़कों पर नमाज अदा नही करेगें। त्यौहारों को पारम्परिक ढंग और किसी भी प्रकार की नई परम्परा का आरम्भ न किया जाये। उन्होने सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि खास तौर से त्यौहारों के समय अपने-अपने क्षेत्रों में पानी, बिजली और साफ सफाई की व्यवस्था मुकम्मल रखें। ईद वालों दिनांे में विद्युत कटौती नहीं की जाए।

Read More »

मंडलायुक्त ने संवेदनशील मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

मथुरा: संवाददाता। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आगरा मंडल कमिश्नर ऋतु माहेश्वरी सोमवार को मथुरा पहुंचीं। यहां उन्होंने क्रिटिकल और ब्लरेबल पोलिंग सेंटर का निरीक्षण किया। इसके बाद अधिक मतदान के लिए भारत निर्वाचन आयोग स्वीप द्वारा चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पानी गांव में पोलिंग सेंटर का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय तहसील गोवर्धन के गांव धौरेरा के मतदेय स्थल संख्या 238 बूथ का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय पानी गांव प्रथम विकास खंड मांट के भाग संख्या 331 और 332 बूथों का निरीक्षण किया। लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 अधिकाधिक मतदान हेतु भारत निर्वाचन आयोग स्वीप के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता अभियान का बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज के सभागार में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज तहसील मथुरा मतदेय स्थल बूथ का निरीक्षण किया।

Read More »

भाजपा के हर कार्यकर्ता में जोश हैः घनश्याम लोधी

मथुरा: संवाददाता। गोवर्धन विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं का बूथ सम्मेलन मथुरा महानगर के तत्वावधान में आयोजित किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी व विधान परिषद् सदस्य अशोक कटारिया एवं लोकसभा प्रत्याशी हेमा मालिनी, गोवर्धन के विधायक मेघश्याम सिंह ने कहा कि भाजपा इस बार 400 सीट हांसिल करने के लक्ष्य पर चल पड़ी है। प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे।
सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि मथुरा समेत उत्तर प्रदेश में सभी 80 सीटें भाजपा जीतेगी। जिलाध्यक्ष घनश्याम लोधी ने कहा कि मथुरा समेत समूचे ब्रज में अभूतपूर्व विकास हुआ है। निश्चित ही इसका लाभ भाजपा को मिलने जा रहा है। हर कार्यकर्ता में जोश है। सभी कार्यकर्ताओं ने हेमा मालिनी को रिकार्ड मतों से जिताने का संकल्प लिया।

Read More »

दिव्यांगजनों ने मतदान करने की ली शपथ

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। नारायण दिव्यांग सेवा समिति की एक बैठक करबला में आयोजित की गई। बैठक में दिव्यांगजनों को मतदान करने की शपथ दिलाई गई।
समिति के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार और जनपद की स्वीप ब्रांड एंबेसडर संध्या द्विवेदी ने दिव्यांग महिला-पुरूषों को लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए जागरूक किया। साथ ही मतदान करने की शपथ दिलाई। इस दौरान बबलू राठौर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीतू राठौर, प्रियंका चक, सोनू सागर, मीरा जोशी, इंदिरा, गीता, राखी, बृजेश, बालवीर, सुभाष आदि दिव्यांगतन उपस्थित रहे।

Read More »