Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा के हर कार्यकर्ता में जोश हैः घनश्याम लोधी

भाजपा के हर कार्यकर्ता में जोश हैः घनश्याम लोधी

मथुरा: संवाददाता। गोवर्धन विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं का बूथ सम्मेलन मथुरा महानगर के तत्वावधान में आयोजित किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी व विधान परिषद् सदस्य अशोक कटारिया एवं लोकसभा प्रत्याशी हेमा मालिनी, गोवर्धन के विधायक मेघश्याम सिंह ने कहा कि भाजपा इस बार 400 सीट हांसिल करने के लक्ष्य पर चल पड़ी है। प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे।
सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि मथुरा समेत उत्तर प्रदेश में सभी 80 सीटें भाजपा जीतेगी। जिलाध्यक्ष घनश्याम लोधी ने कहा कि मथुरा समेत समूचे ब्रज में अभूतपूर्व विकास हुआ है। निश्चित ही इसका लाभ भाजपा को मिलने जा रहा है। हर कार्यकर्ता में जोश है। सभी कार्यकर्ताओं ने हेमा मालिनी को रिकार्ड मतों से जिताने का संकल्प लिया।
गोवर्धन के बूथ सम्मेलन में लोकसभा प्रवासी पंकज गुप्ता, लोकसभा संयोजक देवेन्द्र शर्मा, लोकसभा प्रभारी श्याम भदौरिया, विधानसभा प्रभारी कप्तान सिंह, विधानसभा संयोजक सियाराम शर्मा, पूर्व जिला महामंत्री संजय शर्मा, गोवर्धन ब्लॉक प्रमुख बिपिन सिंह ,नगर पंचायत गोवर्धन के अध्यक्ष के पति मनीष लंबरदार, हीरा सिंह कुंतल आदि ने संबोधित किया। सम्मेलन में सभी मंडल अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी, सेक्टर संयोजक व बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे। संचालन महानगर महामंत्री राजवीर सिंह ने किया। सम्मेलन की व्यवस्था नेत्रपाल चौधरी, राजवीर सिंह, संजय शर्मा, परशुराम सिंह आदि ने की।