Sunday, September 22, 2024
Breaking News

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जल्द ही आएंगे मथुरा

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त अध्यक्ष अजय राय से जिला कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष को जिला कांग्रेस की स्थिति, चुनौतियों और गतिविधियों से अवगत कराया गया। जिलाध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने बताया कि लखनऊ पहुंच कर नए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का स्वागत जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से स्वागत किया गया। अजय राय के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पूरे संगठन में उर्जा का संचार हुआ है। अजय राय की खांटी कांग्रेसी की छवि है। उनका लडाका स्वभाव कार्यकर्ताओं को संघर्ष करने के लिए प्रेरित करता है। भगवान सिंह वर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन को और मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मथुरा के कई गंभीर मुद्दों पर बातचीत की और भविष्य में उन्हें प्रदेश स्तर पर उठाने का आश्वासन भी दिया।

Read More »

भाकियू चढूनी का ऐलान, 10 सितंबर को फिर कलेक्ट्रेट पर जुटेंगे किसान

⇒भारतीय किसान यूनियन चढूंनी की कुरुक्षेत्र में हुई समीक्षा बैठक में शामिल हुए पदाधिकारी
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। भारतीय किसान यूनियन चढूंनी की समीक्षा बैठक में मथुरा से पहुंचे किसान प्रतिनिधि भी शामिल हुए। समीक्षा बैठक कुरुक्षेत्र में हुई। जिसमें मथुरा जनपद से संगठन के कार्यकर्ता शामिल होने पहुंचे। मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह तोमर ने बैठक में शामिल होकर मथुरा जनपद की किसानों की समस्याओं को प्रमुख रूप उठाया। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुनाम सिंह चढूनी ने उन्हें आश्वासन दिया है वह जल्द ही मथुरा का दौरा करेंगे और किसानों की समस्याओं से रूबरू होंगे। किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ा आंदोलन जायेगा। जिला अध्यक्ष रामफल सिंह ने कहा मथुरा जनपद में किसानों की हालात बदतर है, कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है।

Read More »

मथुरा गोवर्धन रोड पर होगा अभिनव प्रयोग

मथुरा। गोवर्धन से मथुरा की दूरी 18 किलोमीटर है। गोवर्धन पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लाखों में है। गोवर्धन पर्वत और वहां की हरियाली श्रद्धालुओं का मन बरबस ही अपनी ओर आकर्षित करती है। मथुरा गोवर्धन सड़क मार्ग पर जिला प्रशासन अभिनव प्रयोग करने जा रहा है। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने इसकी पहल की है। इस मार्ग पर श्रद्धालुओं को मथुरा से गोवर्धन पहुंचने के बीच ऐसा अनुभव होगा कि वह फूलों की बगिया के बीच से गुजर रहे हैं। मार्ग की यह सुंदरता लोगों के मन को आनंद से भर देगी। जिलाधिकारी पुलकित खरे के नेतृत्व में एक नई पहल शुरू की गई है, जिसमें लोक निर्माण विभाग द्वारा मथुरा से गोवर्धन रोड पर विभिन्न कार्य कराये गये हैं। मथुरा गोवर्धन रोड जिसकी लंबाई लगभग 18 किलोमीटर है का चौड़ीकरण लोक निर्माण विभाग, प्रांतीय खंड, मथुरा द्वारा किया गया है। इसके पश्चात मार्ग के दोनों तरफ तथा डिवाइडर पर हरितिमा बढ़ाने के उद्देश्य से वृक्षारोपण के लिए उपलब्ध भूमि पर थीम बेस्ड वृक्षारोपण किया जायेगा।

Read More »

शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन

मथुरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ लगातार लंबित चल रहीं कई मांगों को लेकर आंदोलनरत है। समय समय पर धरना प्रदर्शन किये गये हैं। संघ के पदाधिकारी लगातार अपनी बात सरकार तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रदेशीय आव्हान पर नौ सूत्रीय मांगो को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रदेश महामंत्री अतुल चौधरी के नेतृत्व में मंडलायुक्त को संघ के पदाधिकारियों ने सौंपा। शिक्षक राजनीति में लम्बे समय से सक्रिय अतुल चौधरी पर जिलाध्यक्ष की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी है। अतुल चौधरी ने बताया कि ज्ञापन में अर्हता धारी शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की पदोन्नति शिक्षक पद पर किये जाने, चिकित्सा सुविधा (कैश लेस इलाज ), 300 दिनों के उपार्जित अवकाश का नकदीकरण आदि नौ मांगों को पूरा कराने के लिए संघ लगातार अपनी ओर से श्रेष्ठ प्रयास कर रहा है।

Read More »

कालाबाजारी के शक में रोका गेहूं के बोरों से लदा कैंटर

⇒सप्लाई इंस्पेक्टर, नायब तहसीलदार टीम के साथ जांच पड़ताल में जुटे
मथुरा। सप्लाई इंस्पेक्टर द्वारा कालाबाजारी के शक में एक कैंटर को उसके गंतव्य तक जाने से रोक दिया। चालक को पुलिस के सुपुर्द करने के बाद कैंटर से लदे सामान की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई थी। सुरीर थाना क्षेत्र से नोएडा, दिल्ली जा रहे आयशर कैंटर को सप्लाई इंस्पेक्टर ने नौहझील थाना क्षेत्र में बरौठ चौकी के समीप रोक लिया। कैंटर चालक को जांच पड़ताल पूरी होने तक पुलिस के सुपुर्द किया गया था। कैंटर में लगभग 280 कट्टे गेंहू से भरे हुए हैं की जानकारी चालक ने जांच कर रही टीम को दी। जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है। खबर लिखे जाने तक मौके पर सप्लाई इंस्पेक्टर गौरव माहेश्वरी व नायब तहसीलदार जयंती मिश्रा गेंहू की जांच पड़ताल में जुटे हुए थे। मौके पर मंडी समिति खैर के इंस्पेक्टर नेपाल सिंह भी पहुंच गए थे।

Read More »

सड़क किनारे बने मंदिर को माना अतिक्रमण, चला पीला पंजा

⇒मंदिर के महंत ने सीएम पोर्टल और डीएम से की शिकायत
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। गोवर्धन मथुरा मार्ग पर अडींग में पीडब्ल्यूडी ने कार्यवाही करते हुए सड़क किनारे के अवैध स्थाई और अस्थाई अतिक्रमणों को हटाया। यहां बने पुराना हनुमान मंदिर को भी अतिक्रमण की श्रेणी में मानते हुए विभाग ने कार्यवाही की। शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी ने जेसीबी से गर्भ गृह को छोड़कर, बाकी निर्माण ध्वस्त कर दिया। मंदिर में बनी प्याऊ और विश्राम के लिए बनी तिवारी को ध्वस्त कर दिया। हालांकि अतिक्रमण चिन्हित होने के बाद भी लोगों की भावनाएं मंदिर से जुड़ी हुई थीं। भावनाओं में बह कर स्थानीय लोगों ने इस कार्यवाही का विरोध किया। मंदिर के महंत ने मुख्यमंत्री पोर्टल व डीएम कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है।

Read More »

ब्रजवासियों के लिए गरीबी से अब इलाज में नहीं आयेगी कोई रूकावटः किशन चौधरी

⇒सभी गंभीर मरीजों के लिए फ्री एम्बुलेंस सेवा रहेगी मौजूद
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। केएम विश्वविद्यालय के केएम सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में इन दिनों इलाज मात्र दवाईयों के खर्चों पर किया जा रहा है। यह दावा है विश्वविद्यालय के कुलाधिपति किशन चौधरी का। जिसके लिए मरीजों को कोई अतिरिक्त शुल्क वहन नहीं करना पड़ रहा है तथा अस्पताल में भर्ती होने पर सभी जांचें निशुल्क एवं गर्भवती महिलाओं का सिजेरियन व नार्मल डिलीवरी की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। कुलाधिपति किशन चौधरी ने बताया कि ब्रजवासियों के लिए गरीबी अब इलाज में रुकावट नहीं बनेगी, ब्रजवासियों को स्वस्थ रखना हम अपनी जिम्मेदारी मानते हैं। केएम हॉस्पिटल पाली डूंगरा में सर्वश्रेष्ठ इलाज सरकारी रेट से भी कम रेट पर हो रहा है।

Read More »

मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश ने स्टेशन का निरीक्षण कर परखी व्यवस्थाएं

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। देश के अति आधुनिक स्टेशनों में शुमार होने जा रहे कोसीकलां रेलवे स्टेशन का शुक्रवार को डीआरएम तेजप्रकाश अग्रवाल ने निरीक्षण किया। अधीनस्थों के साथ बैठक कर विकास के मॉडल पर चर्चा की। उत्तर मध्य रेलवे, आगरा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक शुक्रवार को कोसीकलां रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों के साथ स्टेशन का निरीक्षण किया। फुटओवर ब्रिज का भी जायजा लिया। उन्होंने स्टेशन पर चल रहे नवनिर्माण के की भी बारे में जानकारी ली।

Read More »

ब्रज भूमि में जल ज्ञान यात्रा के सारथी बने 111 स्कूली बच्चे

⇒नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की ओर से मथुरा में किया गया जल ज्ञान यात्रा का आयोजन
मथुरा। नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की ओर से मथुरा में जल ज्ञान यात्रा का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने उत्सुकता के साथ लक्ष्मी नगर के एसटीपी प्लांट को देखा। वो वॉटर टेस्टिंग लेबोरेट्री भी गये और उन्होने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का भ्रमण किया। जल जीवन मिशन की परियोजनाओं के शैक्षिक भ्रमण में मथुरा के 10 प्राथमिक विद्यालयों के लगभग 111 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। स्कूली बच्चों ने हर घर जल योजना से लाभान्वित ग्रामीणों के सुखद अनुभव को सुना। पूर्व में पीने के पानी के संकट और योजना के आने के बाद घरों तक नल कनेक्शन पहुंचने से मिले फायदों को भी जाना। जल निगम (ग्रामीण) मथुरा के सहायक अभियंता आरके सिंह ने कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर जल ज्ञान यात्रा का शुभारंभ किया।

Read More »

किसी को न दें पैसे, समय से होंगे सही कामः पवन कुमार

मैथा, कानपुर देहात। मैथा तहसील में नवागंतुक तहसीलदार पवन कुमार ने शुक्रवार को तहसील सभागार में अधिवक्ताओं के साथ परिचय बैठक की। जिसमें उन्होंने अधिवक्ताओं से परिचय करते हुए सामंजस्य से कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा किसी भी राजस्व व तहसील कर्मी को किसी भी कार्य के पैसे न दे। सभी सही कार्य ससमय किये जायेंगे। यदि किसी भी तहसील कर्मी की शिकायत मिलती है और जांच करने पर सही पायी जाती है। तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। लायर्स एसोसिएशन अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि अधिवक्ता समाज की रीढ़ है। सरकार द्वारा उसको कोई मानदेय नहीं मिलता है। इसलिए परिचय बैठक की परम्परा के साथ अधिवक्ताओं के न्यायिक एवं गैर न्यायिक काम समय निस्तारित होने चाहिए।

Read More »