Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जल्द ही आएंगे मथुरा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जल्द ही आएंगे मथुरा

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त अध्यक्ष अजय राय से जिला कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष को जिला कांग्रेस की स्थिति, चुनौतियों और गतिविधियों से अवगत कराया गया। जिलाध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने बताया कि लखनऊ पहुंच कर नए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का स्वागत जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से स्वागत किया गया। अजय राय के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पूरे संगठन में उर्जा का संचार हुआ है। अजय राय की खांटी कांग्रेसी की छवि है। उनका लडाका स्वभाव कार्यकर्ताओं को संघर्ष करने के लिए प्रेरित करता है। भगवान सिंह वर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन को और मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मथुरा के कई गंभीर मुद्दों पर बातचीत की और भविष्य में उन्हें प्रदेश स्तर पर उठाने का आश्वासन भी दिया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा टीम के साथ लखनऊ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष के पदभार ग्रहण करने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उन्होंने बताया कि भगवान श्री कृष्ण की जन्मभूमि पर जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष आएंगे और मथुरा में चल रहे कई गंभीर मुद्दों पर कांग्रेस का मत स्पष्ट करेंगे। उन्होंने बताया कि जनपद में कांग्रेस संगठन को और मजबूत करने के लिए नए सिरे से अभियान चलाया जाएगा। वर्ष 2024 में आने होने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए भरसक प्रयास किया जाएगा। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा कि जनता देश का अगला प्रधानमंत्री कांग्रेस नेता राहुल गांधी को देखना चाहती है। लखनऊ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर पहुंचे कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पटुका ओढ़ कर जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने जल्द ही मथुरा आने का वादा किया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा के साथ बृजेश शर्मा एडवोकेट, राजू अब्बासी, विनोद चतुर्वेदी, ठाकुर नरेश पाल सिंह जैसावत, ठाकुर निलेश जादौन, अश्वनी शुक्ला, प्रखर चतुर्वेदी, प्रदीप सागर, मोहम्मद आबाद, अखलाक चौधरी, ठाकुर प्रिया पाल सिंह, मोहम्मद यासीन, रामदेव सोलंकी आदि मौजूद रहे।