Sunday, September 22, 2024
Breaking News

सुरेश प्रभु 7 वी अंतर-सत्र मंत्रिस्‍तरीय बैठक में भाग लेने के लिए कंबोडिया पहुंचे

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। केन्‍द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग और नागरिक उड्डयन मंत्री श्री सुरेश प्रभु आरसीईपी (क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक साझेदारी) की 2 मार्च 2019 को आयोजित होने वाली सातवीं अंतर-सत्र मंत्रिस्‍तरीय बैठक में भाग लेने के लिए कंबोडिया के सिएम रीप पहुंच गए हैं।
थाईलैंड के कार्यवाहक वाणिज्‍य मंत्री चूटीमां बुलियाप्रफासारा की अध्‍यक्षता में हो रही इस बैठक में सिंगापुर में 14 नवंबर 2018 को आयोजित आरईसीपी की दूसरी बैठक के बाद हुयी प्रगति, 25-26 जनवरी 2019 को विशेष व्‍यापार वार्ता समिति (टीएनसी) की जकार्ता,इंडोनेशिया में हुयी दूसरी बैठक तथा 19-28 फरवरी 2019 को इंडो‍नेशिया के बाली में हुई इससे संबधित 25 वीं आरसीईपी और टीएनसी की अन्‍य बैठकों के परिणामों की समीक्षा की जाएगी।

Read More »

होली तक खुला रहेगा गोविन्द नगर बाजार

कानपुर, जन सामना ब्यूरो। होली के अवसर पर आम जनता की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए माह में पड़ने वाले मंगलवार 5, 12 एवं 19 मार्च को गोविंद नगर बाजार की साप्ताहिक बंदी के बावजूद गोविंद नगर बाजार खुला रहेगा। उक्त जानकारी गोविंद नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रकाश वीर आर्य ने दी।
उन्होंने बताया कि मंगलवार को साप्ताहिक बंदी के दिन बाजार खुला रखने के गोविंद नगर व्यापार मंडल के उपरोक्त निर्णय की जानकारी/सूचना जिलाधिकारी कानपुर नगर एवं अपर श्रमायुक्त कानपुर क्षेत्र को भी दे दी गई है ताकि उपभोक्ताओं एवं कारोबारियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। बैठक में प्रमुख रुप से राजेश श्रीवास्तव, रणविजय सिंह राठौर, अंकुर खन्, अंकुर मिश्रा, बृजेश गुप्ता, नितिन यादव आदि उपस्थित थे।

Read More »

सरोजिनी नायडू का भारतीय राजनीति में अवदान प्रमोद दीक्षित ‘मलय’

भारत भूमि कर्म की पुण्य धरा है। यह साहित्य, शिक्षा, संस्कृति, संगीत, कला, ज्ञान-विज्ञान की जननी है और पोषक भी। यहां जीवन के विविध क्षेत्रों में जहां पुरुषों ने विश्व-गगन में अपनी सामथ्र्य की गौरव पताका फहराई है तो महिलाओं ने भी सफलता के शिखर पर अपने पदचिह्न अंकित किए हैं। सरोजिनी नायडू भारतीय राजनीति और काव्य कानन की एक ऐसी ही महाविभूति हैं जिनके कृतित्व और व्यक्तित्व की सुवास से विश्व महमहा रहा है। जिनकी आभा से जग चमत्कृत हैं। लोक ने ‘दि नाईटिंगेल ऑफ इंडिया’ कह उनकी प्रशस्ति की। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष होने का गौरव हासिल किया तो भारत के किसी राज्य की सर्वप्रथम राज्यपाल बनने का कीर्तिमान भी रचा। कविताओं में प्रेम और मृत्यु के गीत गाये तो प्रकृति के कोमल उदात्त मनोहारी चित्रों में लेखनी से इंद्रधनुषी रंग भरे। किसान-कामगारों के श्रम के प्रति निष्ठा व्यक्त की तो देशराग को क्रान्ति स्वर भी दिया। उनका जीवन प्रेरक है और अनुकरणीय भी। भारत कोकिला सरोजनी नायडू का जन्म 13 फरवरी 1879 को हैदराबाद में एक शिक्षित बंगाली परिवार में हुआ था। पिता अघोरनाथ चट्टोपाध्याय एक वैज्ञानिक और शिक्षाशास्त्री थे जिन्होंने हैदराबाद में निजाम कॉलेज की स्थापना की थी। माता श्रीमती वरद सुंदरी गृहिणी थी और बांग्ला भाषा में कविताएं लिखती थीं। परिवार के शैक्षिक एवं साहित्यिक परिवेश का प्रभाव सरोजिनी के बालमन पर पड़ना ही था।

Read More »

प्राथमिक स्कूल पैमेश्वर गेट पर बच्चो की खेल प्रतियोगिता करायी गई

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। माथुर वैश्य इन्टर नेशनल क्लब महिला तुलसी द्वारा प्राथमिक स्कूल पैमेश्वर गेट पर बच्चो की खेल प्रतियोगिता करायी। जिसमें विजयी बच्चो पुरस्कार दिया गया।
माथुर वैश्य इन्टर नेशलन क्लब महिला तुलसी की अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने कहा कि बच्चो में छुपी प्रतिभा का निखाने के लिए खेल प्रतियोगिता करायी जा रही है। जिससे बच्चों में छुपी प्रतिभा का निखारा जा सके। इसी क्रम में आज केरम, रस्सा कूद शक्ति प्रर्दशन, खो, बाल का ,खेल कराया गया। जिसमें विजय बच्चो को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सचिव सरिका गुप्ता ने कहा कि तुलसी क्लव द्वारा सामाजिक क्षेत्र से सेवा का कार्य किया जा रहा है। बच्चो को उपहार देकर उत्साह वर्धन से बच्चो आगे बढ़ सकते है। कार्यक्रम के दौरान अनीता गुप्ता, पूर्व सभासद राखी गुप्ता, सरिता गुप्ता, मोहिनी, आदि मौजूद रही।

Read More »

कारखाने में आग लगने से मचा हड़कम्प

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना दक्षिण क्षेत्र नगला भाऊ नाले के समीप एक ग्लास फैक्ट्री में अचानक लगी आग से हडकम्प मच गया। सूचना मिलने पर फायर बिग्रेट की गाडी पहुची। तब तक आग पर काबू पा लिया था।
थाना दक्षिण क्षेत्र नगला भाऊ स्थित नाले के किनारे बनी जय माता दी ग्लास कारखाने में अचानक दोपहर को आग लग गयी। उसी दौरान आस-पास के क्षेत्र में हडकम्प मच गया। कारखाना स्वामी फायरबिग्रेट के लोगो को सूचना देने के बाद मौके से गायव हो गया। कारखाने में काम कर रहे मजदूरो की सहायता से आग पर काबे पाया गया। वही फायर ब्रिगेड की गाडी ने मौके पर पहुच कर देख की आग पर काबू पाया जा चुका हैं। मालिक गेट पर ताला लगाकर भाग निकला है।

Read More »

नाटक के माध्यम से पुरूष नसबन्दी की दी गयी जानकारी

स्वास्थ्य विभाग ने नुक्कड नाटक का प्रचार प्रसार के लिए सहारा
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जिला अस्पताल में लखनऊ से आयी एक मुक्कड नाटक की टीम ने नाटक के माध्यम से पुरूष नसबन्दी के बारे में जानकारी दी। नाटक के बाद लोगो को परिवार नियोजन के बारे में जानकारी भी दी।
देश की बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए लोगो को परिवार नियोजन की जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रचार प्रसार कर दी जा रही है। इसी क्रम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत परिवार कल्याण कार्यक्र के प्रचार प्रसार हेतू जनपद में लखनऊ से आयी सोना शिखा सेवा संस्थान की टीम द्वारा जिला अस्पताल में नुक्कड नाटके के माध्यम से लोगो को पुरूष नसबन्दी के बारे में जानकारी दी। वही अधिक बच्चा पेदा करने के बाद उनका लालन-पालन सही रूप से नही किया जा सकता है। सीमित बच्चो से परिवार का लालन-पालन के चलते अच्छी देख -रेख की जा सकती है। पुरूष नसबन्दी से किसी भी प्रकार की परेशानी नही होती है। दो चार घण्टे बाद अपने नित्य कार्यो में लग जाते है। किसी भी मौसम में यह आरेशन कराया जा सकता है। सरकारी अस्पताल के साथ सरकारी मैडिकल कालेजों में यक कार्य निशुल्क किया जा रहा है। वही मरीज को दो हजार की सहायता राशि भी दी जाती है। नाटक के कलाकारों में कु0 काजल, रिक्कू, फैजल, सोनू आदि लोग थे। दूसरा नाटक रोडबेज बस स्टैण्ड पर किया गया। इसी प्रकार लगभग जनपद में 50 स्थानों पर लोगो को जागरूक करने के लिए नाटक किये जायेगे।

Read More »

छेड़छाड़ की घटना में युवक गिरफ्तार

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना रामगढ़ पुलिस ने छेडछाड करने के आरोप में एक युवक को दबोच लिया। जिसके खिलाफ थाने में अभियोग दर्ज करने के बाद जेल भेजा।
थाना रामगढ़ क्षेत्र चिस्तीनगर निवासी 20 वर्षीय सलमान पुत्र इकबाल पर पडोस के लोगो ने एक युवती के साथ छेडछाड करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ तहरीर आने के बाद अभियोग दर्ज करते हुए जेल भेजा गया।

Read More »

दो लोगों को जहरखुरानी का शिकार बना कर लूटा

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग -अलग स्थानों पर जहरखुरानी के शिकार दो लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना टूण्डला क्षेत्र मौहम्मदाबाद के समीप हाईवे के किनारे एक युवक को कुछ लोगों ने अचेत हालत में पडा देखा जिसको देखने वालों की भीड लग गयी। उन्ही में से किसी ने अचेत युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां अचेत युवक ने होश आने पर अपना नाम थाना टूण्डला क्षेत्र के सिरोलिया निवासी 20 वर्षीय संजय पुत्र शिवकुमार बताया युवक आगरा की ओर से अपने घर लोट रहा था। रास्ते में उसको जहरखुरानी का शिकार बनाकर मोबाइल नगदी लूट ले गये। दूसरी घटना में थाना खैरगढ़ क्षेत्र के मौजीराम का बाग निवासी 45 वर्षीय दिनेशचन्द्र पुत्र रामसनेही को भी अज्ञात लोगो ने जहरखुरानी का शिकार बना लिया। जिसको भी अचेत हालत में टूण्डला क्षेत्र हाईवे से उठाकर उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां दोनो जहरखुरानी के शिकार लोगो का उपचार किया गया।

Read More »

अलग-अलग सड़क हादसों में कई लोग घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जनपद में हुए अलग -अलग सड़क हादसों में कई लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां घायलों का उपचार किया गया।
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र हसमानपुर के समीप बाइक सवार माॅ-बेटा 40 वर्षीय गुड्डीदेवी पत्नी हरीप्रकाश उसका पुत्र आकाश प्राईवेट एम्बुलेन्स की टक्कर लगने से घायल हो गये। जिनको 108 की एम्बुलेन्स की सहायता से उपचार के लिए जिला लाया गया। घायल के परिजनों ने बताया कि उक्त सभी लोग जनपद मैनपुरी के औछा क्षेत्र नगला मोती निवासी बताये गये। गुड्डीदेवी बाइक से पुत्र के साथ शिकोहाबाद किसी रिस्तेदार के घर आयी थी। जहां से पाढ़म दवा लेकर घर के लिए निकल रही थी। रास्ते में एम्बुलेन्स चालक ने टक्कर मार कर गिरा दिया। वही दूसरी घटना में थाना मक्खनपुर क्षेत्र मजहार के समीप बाइक सवार तीन लोगो को अज्ञात वाहन ने टक्कर मर दी।

Read More »

मनरेगा की बकाया मजदूरी को लेकर सौंपा ज्ञापन

चन्दौली, दीपनारायण यादव। नौगढ़ तहसील के कई गांवों के मनरेगा में काम करने वाले लोग गुरुवार को एकत्रित होकर महिला स्वास्थ्य अधिकार मंच के बैनर तले नीतू सिंह के नेतृत्व में तहसीलदार व बीडीओ को रूकी हुई मजदूरी अविलम्ब दिलाने के लिए ज्ञापन सौंपे। इस दौरान लोगों ने कहा कि प्रत्येक गांवों के लोगों का भुगतान समय पर नही हो पा रहा है जबकि कोई 20 दिन कोई 22 दिन मनरेगा में काम किया है। लोगों ने कहा कि मजदूरी न मिलने से हम लोगों की माली हालत खराब हो गयी है। बताया गया कि मनरेगा की मजदूरी तमाम गांवो के मजदूरों की रूकी हुई है। जिसको लेकर लोगो में आक्रोश व्याप्त है। इस दौरान प्यारी देवी, लक्ष्मीना, भगवानी, सोनी, सलीमुन, जद्दन व रामप्रवेश सहित कई लोग मौजूद थे।

Read More »