Friday, September 20, 2024
Breaking News

पीएसी सिपाही के बेटे के दो लाख रुपये हुए चोरी

बैंक से रूपये निकाल कर जा रहा था घर
यशोदा नगर बाईपास पर रोडवेज ने मारी टक्कर लगने से गिरे मॉ बेटे
भीड़ ने मौका पा कर रुपयों वाला बैग किया पार
कानपुरः जन सामना संवाददाता। थाना नौबस्ता के अंतर्गत श्याम नगर पीएसी कालोनी निवासी कमलेश कुमार यादव पीएसी में सिपाही हैं। उनका बेटा शिवम अपनी मॉ मिथलेेश यादव के साथ दबौली में स्थित एसबीआई बैंक से दो लाख रूपये निकाल कर यशोदा नगर हाईवे से अपने घर जा रहे थे। तभी यशोदा नगर चैराहे पर रोडवेज बस ने शिवम की बाईक में टक्कर मार दी जिससे शिवम व मॉ मिथलेश गिर पड़े। टक्कर लगते ही रोडवेज ड्राईवर व कंडेक्टर मौके पर बस छोड कर भाग निकले। इस दौरान टक्कर लगने से पैसो भरा बैग भी दूर जा गिरा जिसे भीड़ में मौजूद लोगो में से किसी ने पार कर दिया। घटना की जानकारी सौ नम्बर पर दी गयी।

Read More »

सर्दी के चलते दो लोगों की मौत

मौके पर नहीं पहुंचा लेखपाल
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना खैरगढ़ क्षेत्र में दो स्थानों पर सर्दी के चलते किसान सहित दो लोागे की मौत हो गयी। मृतकों के परिजन शवों को अपने घर ले गये।
थाना खैरगढ़ क्षेत्र के गांव कनवारा निवासी 65 वर्षीय छोटेलाल पुत्र तोताराम अपने भतीजे अरविन्द कुमार के साथ रात्रि में खेत में पानी लगा रहा था। अर्धरात्रि के बाद अधिक सर्दी पडने पर अरविन्द टयूवैल के कमरे में जाकर सो गया। छोटेलाल पानी लगाता रहा काफी देर तक बाबा कमरे में नही आये तो देखा कि पानी में बाबा अचेत हालत में पडे हुए है। अचेत बाबा को सर्दी से बचाने के लिए आग लगाकर तपाने का कार्य किया फिर भी होश नही आया तो उसको उपचार के लिए चिकित्सक के पास लेकर गये। जहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया।

Read More »

ठंड में विधायक ने गरीबों को पिलाई चाय व खिलाई ब्रेड

कानपुर देहातः जन सामना ब्यूरो। कड़ाके की ठंड से राहत दिलाने के लिए कम्बल वितरण व अलाव जलाने का काम जनपद में जहां निरंतर जारी रखा जा रहा है। वहीं ठंड से राहत दिलाने के लिए अकबरपुर ओवर ब्रिज के नीचे विधायक प्रतिभा शुक्ला व उनके पति पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी व समाजसेवी कृष्णा गौतम, बउवा पाण्डेय, गोपाल सैनी, नीलू शुक्ला, दीपा खरे आदि लोगों ने 9 भगौना चाय तैयार कराकर तथा 1 हजार ब्रेड के पैकेट गरीबों, असहाय लोगों को पिलवाकर ठंड से राहत दिलायी। विधायक ने कहा कि इस तरीके के जन हित के कार्यक्रमों को प्रदेश सरकार द्वारा निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है जिससे गरीब और असहाय लोगों को ठंड से राहत मिले। कम्बल बाटने के लिए विधायक प्रतिभा शुक्ला व उनके पति पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी ने गरीबों की एक लिस्ट तैयार की जिन्हें वह कम्बल आदि दिलाने का प्रयास करंेगे। उन्होंने अपने द्वारा रजिस्टर में गरीबों के नाम पता आदि भी अंकन किया गया है। जांच उपरांत कम्बल दिये जायेंगे। प्रदेश सरकार गरीबों, वंचितों, महिलाओं को त्वरित सस्ता एवं सुलभ न्याय दिलाने के साथ ही उनको ऊचा उठाने का कार्य कर उनका चैमुखी विकास कर रही है। ठंड के मौसम में सरकार परिवार के भांति उनको कम्बल आदि वितरण कर सहयोग कर रही है। विधायक प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि कम्बल आदि वितरण का कार्य उपकार के लिए नही सहयोग और सेवा के लिए है। सरकार ने 33 लाख धनराशि का आवंटन अलाव व कम्बल के लिए दिया है। राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2017-18 में निराश्रित एवं असहाय तथा कमजोर वर्ग के असुरक्षित व्यक्तियों को राहत पहुंचाने हेतु अलाव जाने हेतु कम्बल वितरित किये जाने हेतु जनपद को 33 लाख की धनराशि आवंटित कर दिया है।

Read More »

नगर निगम बाबू पर लगाया जबरन शौचालय तुड़वाने का आरोप

कानपुर,स्वप्निल तिवारी। स्वच्छ भारत अभियान के तहत घर-घर शौचालय योजना में बनवाये गये शौचालय को नगर निगम ही द्वारा गिरवा दिया गया। पीड़ित परिवार ने बताया कि शौचालय को गलत बताकर तोड़ दिया गया, जबकि इस योजना में अधिकारियों के निरीक्षण के बाद ही यह शौचालय बनाया गया था, जिसका 12 हजार रू0 भी उनके खाते में आ चुका है। पीड़ितों ने अपने पड़ोस में रहने वाले नगर निगम बाबू पर आरोप लगाया कि उन्होेने ही आपसी विवाद के कारण उनका नगर निगम के लोगों से सांठ-गांठ कर उनका शौचालय गिरवा दिया क्यों कि विवाद के दौरान उन्होने कहा था कि 10 दिन में तुम्हारा शौचालय गिरवा दूंगा।
कर्रही निवासी प्रकाश राजूपत ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के चलते सरकारी योजना के अंतर्गत शौचालय का निर्माण करवाया था। इस निर्माण से पूर्व अधिकारियों ने निरीक्षण किया तथा सरकारी अनुदान के रूप में 12 हजार रू0 भी उनके खाते में आ गया। बताया कि उनके पडोस में नगर निगम में बाबू पद पर काम करने वाले अरूण त्रिवेदी रहते हैं जिनसे कुछ दिन पूर्व उनका विवाद हो गया था और उन्होंने दस दिनों में शौचालय तुड़वाने की धमकी दी थी। गुरूवार को जोन 5 के अधिकारी मौके पर आये और बिना कुछ बताये शौचालय तोड दिया।

Read More »

गलन भरी सर्दी के साथ 2018 का आगाज

कानपुर, प्रियंका तिवारी। नए साल के आते ही जगह जगह जश्न का माहौल हो गया है। होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, में एक दूसरे को पार्टी दी जा रही है। चिड़ियाघर, गंगा बैराज, लोग एक दूसरे की साथ घूमने को जा रहे हैं। पनकी मंदिर, जेके मंदिर, साईं दरबार, में परिवार के साथ दर्शन को जा रहे हैं। लेकिन सबसे ज्यादा उत्साह यूथ में देखने को मिल रहा है। एक दूसरे को पार्टी देने का दौर शुरू है। जिसमें लेडीज ग्रुप के तत्वावधान में अनीता जैन की अध्यक्षता में सिविल लाइंस स्थित निक्के निक्के शाॅट्स में उमंग 2018 पार्टी का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए अनीता जैन ने बताया कि उमंग 2018 पार्टी का आयोजन इसलिए किया गया है। यह पार्टी सिर्फ लेडीस के लिए दी गई है और कि नए साल में पुराने गिले शिकवे भुलाकर एक दूसरे के साथ प्यार के साथ गले मिलकर खूब मस्ती धमाल किया जाए। जिसमें लेडीज ग्रुप की सभी सदस्याओं ने खूब धमाल मचाया। वही ग्रुप की सदस्य ज्योति शुक्ला ने कहा कि उमंग 2018 का उद्देश्य यह है कि इस भागम भाग की जिंदगी में महिलाओं को घर परिवार के बाद समय ही नहीं मिलता है और अपने दोस्तों से दूर होते चले जाते हैं। पार्टी के माध्यम से ग्रुप की सभी महिलाओं एक दूसरे से प्रेम और स्नेह के साथ मिलकर खुशी और सभी ने इसका की प्रशंसा की और कहा कि इस तरह की पार्टी का आयोजन होते रहना चाहिए। समय समय पर उमंग 2018 पार्टी में लेडीज ग्रुप की लेडीज ने जमकर मस्ती धमाल किया। अभी तो पार्टी शुरु हुई है… तू लड़की ब्यूटीफुल कर गई… जैसे धमाकेदार गीतों पर जमकर डांस किया और खूब धमाल मचाया।

Read More »

कमजोरों की मदद करना ही हमारा मुख्य कर्तव्यः-अदिति सिंह

रायबरेलीः राहुल यादव। सदर विधायक अदिति सिंह के मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थिति पर व्यापारी बंधु मालखाना, कैपरगंज रायबरेली के द्वारा नगरपालिका अध्यक्ष के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया स व्यापारी बन्धु मालखाना, कैपरगंज द्वारा सदर विधायक सुश्री अदिति सिंह जी का भव्य स्वागत किया गया तदुपरांत नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव के सम्मान समारोह साथ कम्बल वितरण कार्यक्रम आयोजन हुआ। इस दौरान उपस्थित जरुरतमंदों को कम्बल वितरण किया गया।
सदर विधायक सुश्री अदिति सिंह द्वारा कम्बल वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जरुरतमंद महिलाएं, बुजुर्ग एवं विकलांग जन को कम्बल वितरण किया गया स इस दौरान सदर विधायक ने कहा कि गरीबों को बढ़ रही ठंड में कम्बल वितरण करना जनकल्याण में किया जा रहा पुनित कार्य हैं।

Read More »

जमीनी विवाद में संघर्षः महिला गम्भीर

सिकन्द्राराऊः जन सामना संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव निहालपुर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षो में लाठी डंडो के साथ पथराव व फायरिग भी हुई। घटना से गांव में अफरा तफरी मच गई। घटना में एक महिला समेत दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने तीन लोगो को हिरासत में लिया है।
गांव निहालपुर निवासी नेम सिंह पुत्र जिलेदार व गिर्राज पुत्र कप्तान सिंह में जमीन को लेकर आज विवाद हो गया। दोनों पक्षो में लाठी डंडो के साथ साथ पथराव व फायरिग भी हुई। जिसमे प्रभा देवी घायल हो गई। घटना से गांव में अफरा तफरी मच गई।

Read More »

प्रथम शिक्षिका सावित्री बाई फूले की जयन्ती मनाई

हाथरसः जन सामना संवाददाता। शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत की प्रथम शिक्षिका सावित्री बाई फूले का जन्म जयंती कार्यक्रम शहर कांग्रेस कैंप कार्यालय श्री राधा कृष्ण कृपा भवन आगरा रोड पर वरिष्ठ कांग्रेसी राजकुमार पचैरी की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि सभासद विनोद कर्दम थे। कांग्रेसियों ने भारत की प्रथम शिक्षिका श्रीमती फूले के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
शहर अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि सावित्री बाई ज्योति राव फूले भारत की प्रथम महिला शिक्षिका मराठी कवियत्री एवं समाज सुधारक होने के साथ-साथ उन्होंने अपने पति ज्योतिराव गोविंदराव फुले के साथ मिलकर स्त्रियों के अधिकारों के लिए बहुत सारे कार्य किए। इस भारत वर्ष में महिलाओं को समान अधिकार दिलाने का कोई कार्य किसी ने किया तो सर्वप्रथम महिला सावित्रीबाई फुले थी।
नारायण प्रसाद पिप्पल एवं अमृत सिंह पौनिया ने कहा कि श्रीमती फुले ने भारत में प्रथम बार 1848 में लड़कियों के लिए विद्यालय खुला और पिछड़ी व दलित महिलाओं के उत्थान के लिए बहुत कार्य किए।

Read More »

अतिक्रमण करने वालों से सख्ती से निपटने के लिए तैयारी

औरैयाः ध्रुव कुमार अवस्थी। बिधूना तहशील की सरकारी सुरक्षित भूमि पर अतिक्रमण करने वालों से सख्ती से निपटने के लिए योगी सरकार के फरमान के बाद उसे परवान चढ़ाने का अभियान अब रंग लाने लगा है। जिस चरागाह और खेलकूद सहित खलिहान की भूमि पर दबंगों ने सियासी सरंक्षण में कब्जा किया था उन्हें अब लग रहा कि योगी सरकार में अब मनसूबे पूरे नहीं हो पायेंगे। हालाँकि अभी भी ऐसे लोग हाथ पैर मारने से बाज नहीं आ रहे हैं भले ही प्रशासन के सामने उनकी सारी कबायद बेकार साबित हो रही हो। आज उपजिलाधिकारी बिधूना प्रवेन्द्र कुमार और तहसीलदार राजकुमार चौधरी के साथ नायब तहसीलदार प्रेमचंद्र पाण्डेय ने सीओ भाष्कर वर्मा को लेकर सबसे पहले बिधूना ब्लाक की चर्चित ग्राम पंचायत बराहार में एंटी भूमाफिया अभियान के तहत करीब 9 बीघा चरागाह सहित अन्य कार्यों के लिए सुरक्षित भूमि पर बोई गई फसल को नष्ट करवाकर मेंड़ डलवा दी उससे लोगों में खासी बेचैनी दिखी। इसी अभियान के तहत एरवाकटरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत जगतपुर में भी सख्ती के साथ कब्जा मुक्त कराने का अभियान चला, यहां भी करीब 8 बीघा जमीन खाली कराई गई जिसमें अतिक्रमणकारियों ने फसलें बो रखीं थीं। एसडीएम प्रवेन्द्र कुमार का कहना है कि सरकार की मंशा के अनुसार शतप्रतिशत सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने तक यह अभियान जारी रहेगा और जो भी दोबारा कब्जा करेगा उसके खिलाफ गैंगेस्टर जैसी धाराओं में कार्यवाही की जायेगी।

Read More »

प्रशासनिक अधिकारियों को कांग्रेस कमेटी ने सौंपा ज्ञापन

नगर में अलाव जलवाने, स्वेटर और रैन बसेरा चालू कराने की मांग
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। उ.प्र. कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष प्रकाश निधि गर्ग एवं महानगर अध्यक्ष साजिद बेग के नेतृत्व में जिला प्रशासनिक अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें शीत लहर को ध्यान में रखते हुए नगर में अलाव जलवाने, स्वेटर वितरण और रैन बसेरो को चालू कराने की मांग की है।
कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष प्रकाश निधि गर्ग ने दिए गये ज्ञापन में कहा है कि नगर निगम के द्वारा अलाव जलाने के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। शहर के प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त लकड़ी नहीं डाली जा रही है। जिससे गरीब बेसहारा लोग ठंठ से ठिठुरने को मजबूर है। कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष साजिद बेग ने कहा है कि रैन बसेरों में जो कनाते लगाई गई है। वह फटी हुई है। वहीं रात गुजारने के लिए रैन बसेरों में प्रर्याप्त रजाई-गददे की व्यवस्था नहीं है। वहीं गरीबों को रैन बसेरों में एंट्री नहीं दी जाती है। प्रदेश महासचिव मु. सलीम ने कहा कि शहर से लेकर ग्रामीण अचंल तक अलाव जलाने की कोई व्यवस्था प्रशासन द्वारा नहीं की गई है। जिलाधिकारी से मांग की सर्दी के मौसम में गरीब बेसहारा लोगों के लिए सर्दी से बचाने के लिए पर्याप्त इतंजाम किय जाये। युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष चांद कुरैशी ने कहा कि भीषण कोहरा व ठंड के चलते अब तक फिरोजाबाद में दो मौत हो चुकी है।

Read More »