Thursday, September 19, 2024
Breaking News

नोटबंदी के एक वर्ष पूर्ण होने पर कांग्रेसियों ने काला दिवस मनाया: ज्ञापन सौंपा

हाथरसः नीरज चक्रपाणि। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर आज शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा नोटबंदी के एक वर्ष पूर्ण होने पर उसे काला दिवस के रुप में मनाया गया। शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता कैंप कार्यालय श्री राधा कृष्ण कृपा भवन पर एकत्रित होकर अलीगढ़ रोड स्थित इंदिरा गांधी पार्क पर पहुंचे वहां से शहर अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए हाथों में तख्ती लिए व झंडे लिए नोटबंदी व जीएसटी के खिलाफ नारे लगाते हुए तहसील परिसर में प्रवेश किया।
जहां शहर अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि आज नोटबंदी को 1 वर्ष पूरा हो गया है। देश के प्रधानमंत्री ने जनता को यह विश्वास दिलाया था कि नोटबंदी से काला धन वापस आएगा, अच्छे दिन आएंगे, रोजगार मिलेगा, आतंकवाद खत्म होगा। आज देश की जनता प्रधानमंत्री से पूछ रही है कि क्या हुआ उन वादों का, नोटबंदी से बेरोजगार बढ़ी, भ्रष्टाचार बढा, आतंकवाद बढ़ा, महंगाई बढ़ी और उसके बाद जीएसटी लगाकर व्यापारियों पर अत्याचार किया। किसान पहले ही त्रस्त था। आखिर देश की सरकार क्या चाहती है। रसोई गैस पेट्रोल डीजल पर लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कहां है देश और प्रदेश की सरकार।

Read More »

सिलोसन व्हाइटनर से किशोर कर रहे नशा

सावधान कही तुम्हारा बच्चा नशे का बीज तो नही बो रहा…….
शहर में बच्चे जहर पी-पीकर कर रहे है जीवन बेकार
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। शहर में छोटे-छोटे बच्चे माद्यक पदार्थ के साथ कैमिकल का सेवन नशे के रूप में करने लगे। जिससे नई पीडी नशे में बुरी तरह से लिप्त होती जा रही है। समय चलते प्रशासन के साथ परिजनों ने बच्चों की ओर ध्यान नही दिया तो आने वाली नस्ल बेकार हो जायेगी।
बताते चले कि जनपद में काफी समय से छोटे-छोटे बच्चों के साथ किशोर अवस्था में ही नशे बाज होते जा रहे है। किसी को चरस तो किसी को गांजा , स्मैक के साथ नशीले कैमिकलों का सेवन करने लगे है। जिसको उधारण पूर्व में पीडी जैन स्कूल के आसपास के इलाकें में छोटे-छोटे बच्चे व्हाइटनर, का नशे में सेवन करते देखे गये थे। अव बच्चे दुकानों से सिलोसन लेकर उसका सूधने का काम कर रहे है। जिला अस्पताल के मैदान में सुबह से सांय तक कम उम्र के बच्चे हाथों में पानी के पाउच में केैमिकल मिलाकर सूघते देखे जा सकते है। लोग को देखने पर लगता है बच्चा पानी का पाउच से पानी पी रहा है। लेकिन वह मुख से कैमिकल की भाप लेकर अपने को नशा करता है।

Read More »

आखिर आज पता चल ही गया कि आसमान का रंग नीला क्यों होता…

औरैयाः जन सामना ब्यूरो। आखिर आज पता चल ही गया कि आसमान का रंग नीला क्यों होता है। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं महान भारतीय वैज्ञानिक सर सी० वी० रमन जी की जिन्होंने समूचे विश्व को इस प्रश्न का उत्तर दिया जिसके लिए भौतिकी के क्षेत्र में उन्हें नोबल पुरस्कार मिला।
केक काटकर धूम धाम से मनाया गया सर सी० वी० रमन का जन्म दिन
माननीय विधायक दिबियापुर ने काटा केक
विज्ञान प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिता में बच्चों, अभिभावकों व शिक्षकों ने जाना कि अपनी पृथ्वी के चन्द्रमा का भी है अपना नाम ल्यूना
बच्चों ने जाना भारत रत्न प्राप्त करने वाले पहले व विश्व का सबसे उत्कृष्ठ नोबल पुरस्कार प्राप्त करने वाले एशिया के पहले भारतीय वैज्ञानिक हैं सर सी० वी० रमन
विज्ञान लोकप्रियकरण का एक दिवसीय कार्यक्रम पूर्व माध्यमिक विद्यालय दिबियापुर में हुआ धूम धाम से संपन्न।
प्रातः 9 बजे विज्ञान जागरूकता रैली से गूंजीं दिबियापुर की गलियां
250 बच्चों ने लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा, क्विज रही बच्चों की पहली पसंद
मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्री लाखन सिंह राजपूत एड्वोकेट ने जिला विज्ञान क्लब की टीम के सभी सदस्यों सहित विजेता बच्चों को किया सम्मानित
विशिष्ठ अतिथि सुरेन्द्र पाठक जिला सचिव स्काउट गाइड ने बच्चों का किया उत्साहवर्धन व दिलाई स्वच्छता शपथ
विज्ञान एवं प्रद्योगिकी परिषद् उ० प्र०, विज्ञान एवं प्रद्योगिकी विभाग उ० प्र० शासन द्वारा संचालित जिला विज्ञान क्लब के तत्वाधान में एक दिवसीय विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम दिनांक मंगलवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय दिबियापुर में संपन्न हुआ। विज्ञान लोकप्रियकरण के इस कार्यक्रम का उद्देश्य / मुख्य विषय “सर सी० वी० रमन जन्म दिवस के अवसर पर भारतीय वैज्ञानिकों पर वैज्ञानिक ब्याख्यान” था। सर्वप्रथम प्रातः 9 बजे से विद्यालय परिसर से विज्ञान जागरूकता रैली सहायल तिराहा से बहेरे पुलिया होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। इस जागरूकता रैली में उमरी संकुल के सभी 6 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों (दिबियापुर, लखनापुर, नंदपुर, कैंजरी, उमरी,जमुहीं) के लगभग 250 बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि माननीय विधायक दिबियापुर के द्वारा सरस्वती मां की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित व् पुष्प अर्पित कर किया गया। बच्चों को संबोधित करते हुए अधिकाँश छात्राओं के विजेता होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बेटियां देश का गौरव है इन्हें पूरा हक है इस दुनिया में आने का और सर उठा के जीने का। वैज्ञानिक न्यूटन के संस्मरण को सुनाते हुए बगीचे में सेव के गिरने से गुरुत्वाकर्षण सिद्धांत की खोज का जिक्र किया और बताया की खोजें प्रकृति के करीब आने से होती हैं न कि एक कमरे के भीतर छिपे रहने से।
घ्विद्यालय में कार्यक्रम के दौरान विज्ञान प्रश्नोत्तरी (क्विज), प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विज्ञान क्विज बच्चों की पसंद रही। क्विज में 120 बच्चों ने प्रतिभाग किया।

Read More »

मेंहदी प्रतियोगिता का किया आयोजन

औरैयाः जन सामना ब्यूरो। श्री रामकुमार भारतीय ज्ञानदेवी महाविद्यालय फफूंद औरैया के प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय में मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 50 छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता की संयोजक प्रो0 अलका गुप्ता, प्रो0 नेहा गुप्ता एवं निर्णायक मंडल प्रो0 संतोष कुमारी चौहान, प्रो0 सीमा मोहराना ,प्रो0 अक्षिता सिंह चौहान, प्रो0 कल्पना अवस्थी, प्रो0 अपूर्वा उपाध्याय के निर्देशन में प्रतियोगिता सम्पन्न हुई है। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल ने डोली कुशवाहा बी0 टी0 सी0, अमिता कोष्टा बी0 ए0 तृतीय वर्ष को प्रथम स्थान, स्वान्ति बी0 टी0 सी0, जैन, बी0 ए0 तृतीय वर्ष को द्वितीय स्थान एवं सिन्की बी0 ए0 प्रथम वर्ष, सोनम कुशवाहा बी0 एस0 सी0 तृतीय वर्ष को तृतीय स्थान दिया इसके अलावा दिव्यांशी शर्मा बी0 ए0 प्रथम वर्ष, प्रिंसी एम0 ए0 द्वितीय वर्ष को सांत्वना स्थान देकर छात्राओं का हौसला आफजाई किया।

Read More »

गरीबों का सहारा बनेगा ‘सहारे का पिटारा’

औरैयाः ध्रुव कुमार अवस्थी। जनपद के कुछ युवाओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर सहारे का पिटारा नामक मुहिम का शुभारंभ किया है जिसमें वे व्यक्ति जो सर्दी के दिनों में गरीबी के चलते अपने तन को ढकने के लिये वस्त्र नहीं जुटा पाते हैं उनके लिये यह सहारे का पिटारा स्थापित किया गया है इसके माध्यम से समाज के गरीब व्यक्तियों की मदद की जायेगी।
इसी कार्यक्रम के तहत बुधवार को बाबरपुर तिराहे पर सहारे के पिटारे की स्थापना की गयी। इस मौके पर मौजूद मुहिम के व्यवस्थापक आकाश तोमर ने बताया कि हम लोग इस कार्यक्रम के माध्यम से अमीर व सम्पन्न लोगों से उनके अनुपयोगी वस्त्र लेकर उन्हें गरीब लोगों तक पहुंचायेगें। उन्होंने बताया कि औरैया, मुरादगंज समेत जनपद के अन्य स्थानों पर भी यह मुहिम चलाई जा रही है। कार्यक्रम के प्रभारी सक्षम त्रिपाठी ने सम्पन्न लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक सहयोग कर गरीब व जरूरतमन्द लोगों के काम में आएं।

Read More »

आंगनबाड़ी कार्यालय के बाहर धरना प्रर्दशन

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। जनपद में विगत 22 अक्टूबर से आंगनबाडी कार्यकत्रीयों की वेतन बढ़ाने, राज्यकर्मचारी घोषित करने की मांग को लेकर कलम बन्द हडताल पर चली गयी है। जिससे विगत कई दिनों से आंगनबाडी केन्द्र पर ताले लगे हुए है।
उक्त मांगो को लेकर सुहाग नगर कार्यालयों पर बुधवार को दोपहर तक सैकडों आंगनबाडी कार्यकत्रियों ने घरना प्रर्दशन करते हुए प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन के खिलाफ नारे बाजी की। इस मौके पर आंगनबाडी शिक्षकाओं ने कहा कि हमारा बेतन चार हजार रूपये है। चार हजार से परिवार का लालन-पालन नही हो पा रहा है। एक ओर मेहगाई से परेशान दूसरा कम वेतन से हम लोग काफी परेशान है। चार हजार के स्थान पर मानदेय 15 हजार होना चाहिये। वही हम लोगो को राज्य कर्मचारी भी घोषित किया जाये।

Read More »

भाजपा नगर कार्यकारिणी के लोग हुए नाराज

अपने ही ले डुबेंगे अपनों की नईया।
भाजपा को लगेगा तंगड़ा झटका।
भाजपा के ही कार्यकर्ता लड़ेगे अपनों के लिखाफ चुनाव
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। शिकोहाबाद नगर पालिका परिषद शिकोहाबाद से भाजपा जिलाध्यक्ष के पास 21 लोगों ने टिकट के लिए आवेदन किया था। उन्हे आशा थी कि पार्टी की हमने वर्षाें तक सेवा की है तो उन्हे ये टिकट मिलने की उम्मीद थी।
कोई भाजपाई कह रहा था कि मैने पार्टी की 20 वर्षाें से तन, मन, धन से सेवा की है इसलिए टिकट मुझे मिलनी चाहिए तो दूसरा टिकटार्थी कह रहा था कि मैने तो 47 साल से भाजपा को अपनी मां माना है इसलिए टिकट मुझे मिलना चाहिए। तीसरा टिकटार्थी का कहना है कि मैने जिले के हर प्रोग्राम में रू0 को पानी तरह लगाया है लेकिन टिकट नही मिला।

Read More »

शौचालय योजना में भ्रष्टाचारः प्रधान व पंचायत सचिव पर एफ आई आर

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। जनपद की एक ग्राम पंचायत में शौचालय निर्माण एवं निर्मल योजना के तहत जारी लाखों रूपये की धनराशि ग्राम प्रधान और तत्कालीन पंचायत सचिव ने मिली भगत से हड़प ली गई। दोनों पर लगाए गए गबन के अरोप जांच के बाद सिद्व हो गए। जिलाधिकारी के निर्देश पर एडीओं पंचायत ने ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव के विरूद्व सिरसागंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।


Read More »

दीपावली पर्व के बाद चार्तुमास का समापन

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। चार्तुमास समापन एवं दीपावली पर्व के बाद जैन धर्म के प्रचार-प्रसार, मानव कल्याण के लिए जैन मुनि चैत्य सागर महाराज संसघ बुधवार को चन्द्रवाड़ जैन मंदिर के लिए विहार कर गये। विहार के समय अपार जनसमूह बैण्ड बाजों के साथ उनके साथ था।
चैत्य सागर महाराज ने चार्तुमास श्री दिगम्बर जैन मंदिर नसिया पर किया था। दीपावली पर्व के बाद चार्तुमास का समापन हुआ। बुधवार को अपरांह तीन बजे नसिया जी जैन मंदिर से जैन मुनि को बैण्ड बाजों के साथ विहार कराया गया। महिलाऐं-पुरूष और बच्चे उनके साथ चल रहे थे। जैन मुनि संसघ सांय चन्द्रवाड़ जैन मंदिर पहुंच गये। वहां से गुरूवार को प्रातः सोरीपुर बटेश्वर के लिए प्रस्थान करेंगे। जैन मुनि के प्रवास के दौरान नगर के विभिन्न जैन मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किय गये।

Read More »

केशव प्रसाद मौर्य श्री स्वामी अच्युतानन्द महाराज के आयोजित कार्यक्रम में 9 नवंबर को भाग लेंगे

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मूसानगर स्थित अखंड परमधाम, हनुमान मंदिर में मा. राज्यमंत्री भारत सरकार साध्वी निरंजन ज्योति द्वारा आयोजित श्री स्वामी अच्युतानंद शास्त्री महाराज के 25वें पुण्य तिथि के अवसर पर 9 नवंबर को 2ः30 बजे कार्यक्रम में शामिल होंगे। आगमन हेलीपैड अखण्ड परमधाम हनुमान मंदिर मूसानगर कानपुर देहात पर आगमन होगा। उसके पश्चात आयोजित कार्यक्रम में शामिल सम्मलित होगे। आयोजित कार्यक्रम मूसानगर कस्बे में अच्युत ब्रम्हधाम आश्रम में 25वां 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा एवं भक्ति योग संत सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के अलावा केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति भी के अलावा कई गणमान्यजन भी भाग लेंगे।

Read More »