Wednesday, May 1, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा नगर कार्यकारिणी के लोग हुए नाराज

भाजपा नगर कार्यकारिणी के लोग हुए नाराज

अपने ही ले डुबेंगे अपनों की नईया।
भाजपा को लगेगा तंगड़ा झटका।
भाजपा के ही कार्यकर्ता लड़ेगे अपनों के लिखाफ चुनाव
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। शिकोहाबाद नगर पालिका परिषद शिकोहाबाद से भाजपा जिलाध्यक्ष के पास 21 लोगों ने टिकट के लिए आवेदन किया था। उन्हे आशा थी कि पार्टी की हमने वर्षाें तक सेवा की है तो उन्हे ये टिकट मिलने की उम्मीद थी।
कोई भाजपाई कह रहा था कि मैने पार्टी की 20 वर्षाें से तन, मन, धन से सेवा की है इसलिए टिकट मुझे मिलनी चाहिए तो दूसरा टिकटार्थी कह रहा था कि मैने तो 47 साल से भाजपा को अपनी मां माना है इसलिए टिकट मुझे मिलना चाहिए। तीसरा टिकटार्थी का कहना है कि मैने जिले के हर प्रोग्राम में रू0 को पानी तरह लगाया है लेकिन टिकट नही मिला। वही भाजपा के एक पुराने कार्यकर्ता ने कहा कि मैने 1970 से आर0एस0एस0 और भाजपा की सेवा की है लेकिन पार्टी ने मुझे टिकट नही दिया। अब इससे ही आंकड़ा लगाया जा सकता है कि यदि शिकोहाबाद से भाजपा की सीट नही निकलती है तो इसकी जिम्मेदारी पूरी तरह भाजपा की होगी। और भाजपा के ही लोग भाजपा को हराने में कोई कसर नही छोड़ेगे। क्योकि भाजपा के ही कार्यकर्ता सपा से भाजपा में आये दयाशंकर गुप्ता की पत्नी मनोरमा गुप्ता को टिकट मिलने से नाराज हैं। इसलिए भाजपा के ही कार्यकर्ता निर्दलीय प्रत्यार्शी के रूप में चुनाव मैदान में आने को कमर कस चुके हैं।