Wednesday, May 1, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दीपावली पर्व के बाद चार्तुमास का समापन

दीपावली पर्व के बाद चार्तुमास का समापन

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। चार्तुमास समापन एवं दीपावली पर्व के बाद जैन धर्म के प्रचार-प्रसार, मानव कल्याण के लिए जैन मुनि चैत्य सागर महाराज संसघ बुधवार को चन्द्रवाड़ जैन मंदिर के लिए विहार कर गये। विहार के समय अपार जनसमूह बैण्ड बाजों के साथ उनके साथ था।
चैत्य सागर महाराज ने चार्तुमास श्री दिगम्बर जैन मंदिर नसिया पर किया था। दीपावली पर्व के बाद चार्तुमास का समापन हुआ। बुधवार को अपरांह तीन बजे नसिया जी जैन मंदिर से जैन मुनि को बैण्ड बाजों के साथ विहार कराया गया। महिलाऐं-पुरूष और बच्चे उनके साथ चल रहे थे। जैन मुनि संसघ सांय चन्द्रवाड़ जैन मंदिर पहुंच गये। वहां से गुरूवार को प्रातः सोरीपुर बटेश्वर के लिए प्रस्थान करेंगे। जैन मुनि के प्रवास के दौरान नगर के विभिन्न जैन मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किय गये। इस अवसर पर गुलाब चन्द्र, मुकेश चन्द्र, संदीप, संजय जैन पीआरओं, प्रदीप जैन पीके, राजेन्द्र जैन, राजू, जे के जैन,जितेन्द्र जैन मुन्ना, चक्रेश जैन आदि शामिल थे।