Sunday, September 22, 2024
Breaking News

अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी पर गठित टीमें लगाएं अंकुश: डीएम

रायबरेली। अवैध मादक पदार्थों के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी की संभावना के दृष्टिगत जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने 05 से 15 नवम्बर 2023 तक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिले की समस्त तहसीलवार टीमो का गठन करके विशेष अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने आबकारी विभाग, पुलिस एवं राजस्व प्रशासन के अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाकर प्रभावी प्रवर्तन कार्य सुनिश्चित किये जाने को कहा। उन्होंने कहा कि पूरे जनपद में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाकर अवैध शराब के निर्माण, तस्करी, परिवहन आदि पर प्रभावी अंकुश लगाया जाये। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए प्रत्येक तहसील में उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी तथा आबकारी निरीक्षक विशेष रूप से सक्रिय रहेंगे। पूरे जनपद में 6 प्रवर्तन दलों का गठन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि यह टीमें अवैध मदिरा के कार्य में संलिप्त पाये जाने पर आवश्यकतानुसार गैंगस्टर/गुण्डा एक्ट के अन्तर्गत कठोरतम कार्यवाही करेंगी । संदिग्ध वाहनों की सघनता एवं सूक्ष्मता से चेकिंग कराई जाएगी और राष्ट्रीय/राज्य राजमार्ग पर स्थित ढाबो, जहां अल्कोहल के टैंकर प्रायः रूकते है, की भी संघ एवं आकस्मिक जांच करायी जाये। आबकारी दुकानों एवं थोक अनुज्ञापनों का निरीक्षण चेकलिस्ट के अनुसार किया जाये। स्टाक के बारकोड व क्यू0आर0 कोड की सूक्ष्मता एवं सतर्कतापूर्वक स्कैनिंग करके जांच की जाये।

Read More »

ग्रामीण युवक युवतियों का रोजगारपरक प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

बागपत। जनपद के कृषि विज्ञान केन्द्र, खेकड़ा पर चल रहे मशरूम उत्पादन तकनीकी विषय पर ग्रामीण युवकों व युवतियों हेतु रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज समापन हो गया।
कृषि वैज्ञानिक डॉ शिवम सिंह ने बताया, यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दो चरणों क्रमशः 25 सितंबर से 07 अक्टूबर एवं 30 अक्टूबर से 06 नवम्बर में संपन्न हुआ। समापन समारोह की अध्यक्षता जिला उद्यान अधिकारी दिनेश कुमार अरुण ने की।
कार्यक्रम प्रभारी व केंद्र के पादप सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ. शिवम सिंह ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की संक्षिप्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान मशरूम व उसके प्रकार, उनके पोषण संबंधी जानकारी, स्पॉन उत्पादन तकनीकी, विभिन्न मशरूम की खेती के तरीके, उसमें लगने वाले विभिन्न रोग एवं कीट, विपणन एवं प्रसंस्करण तथा अर्थव्यवस्था के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। इस दौरान विभिन्न प्रकार के खाने योग्य मशरूम जैसे सफेद बटन मशरूम, ढींगरी मशरूम, दूधिया मशरूम एवं धान पुआल मशरूम तथा औषधीय मशरूम जैसे रेशी/ऋषि मशरूम, शीटाके मशरूम, कीड़ा जड़ी मशरूम इत्यादि की खेती के बारे में भी बताया गया। साथ ही केंद्र पर ढींगरी व सफेद बटन मशरूम की खेती भी कराई गई तथा समय समय पर प्रशिक्षणार्थियों के मूल्यांकन हेतु परीक्षा भी कराई गई।

Read More »

जिलाधिकारी ने मिलेट्स जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बागपत। ‘अंतर्राष्ट्रीय मिलेटस/मोटे अनाज वर्ष- 2023’ के अंतर्गत उत्तर प्रदेश मिलेटस पुनरोद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद स्तरीय मिलेटस रेसिपी विकास एवं उपभोक्ता जागरूकता हेतु जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने जनपद स्तरीय प्रदर्शन (रोड शो) कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर कलेक्ट्रेट से राष्ट्र वंदना चौक के लिए रवाना किया।
प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा देश देशवासियों को अपने दैनिक आहार में मिलेट्स मोटे अनाज को अपनाने की पहल व मुहिम को जन भागीदारी बनाने के क्रम में जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, जिसके क्रम में आज सुसज्जित वाहनों एवं 100 से अधिक बाइक मिलेटस जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि मोटे अनाज को पोषक आहार माना जाता है। इसमें प्रचुर मात्रा में कार्बाेहाइड्रेट, प्रोटीन,जिंक आयरन विटामिन बी आदि पोषक तत्व उपलब्ध है। मोटे अनाज बूस्टर डोज के तौर पर कार्य करते हैं और हमें स्वस्थ रखते हैं। उन्होंने जनपदवासियों से अपने दैनिक भोजन में मिलेटस आहार‌ को शामिल करने की अपील की।

Read More »

अमन बने ग्लोबल यूथ बायो डायवर्सिटी नेटवर्क के सदस्य

बागपत। ट्यौढी के युवा सामाजिक कार्यकर्ता अमन कुमार को अंतरराष्ट्रीय संगठन ग्लोबल यूथ बायोडायवर्सिटी नेटवर्क – जी वाई बी एन की सदस्यता मिली है। वर्तमान में अमन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से समाज कार्य में स्नातक कर रहे है और शिक्षा, पर्यावरण, युवा सशक्तिकरण आदि मुद्दों पर कार्य कर रहे है। अमन ने कहा कि जीवाईबीएन के सदस्य के रूप में वह मिशन लाइफ यानी पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली को वैश्विक समुदाय के बीच बढ़ावा देंगे। अमन ने मिशन लाइफ आधारित पुस्तक चूज लाइफ लिखी है और इग्नू भोपाल द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में भी पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली पर वक्तव्य दे चुके है। पर्यावरण के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए इको चैंपियंस अवार्ड भी पा चुके है।
-विश्व बंधु शास्त्री

Read More »

संकटशाला

अभिनंदन और वंदन तेरा,
तुझे समर्पित तन मन मेरा।
मैं खुश रंग हूं नवल सवेरा,
जिससे गहरा ये नाता मेरा।
कण-कण में प्रभु ध्यान तेरा,
सत्कर्म करना है काम मेरा।
जग में सब कुछ मिथ्या तेरा,
यह क्षण भंगुर सा डेरा मेरा।

Read More »

आईजी देर रात पहुंचे गुरुकृपा विलास, घटनास्थल का किया निरीक्षण

♦ पोशाक कारोबारी की हालत स्थिर, सिर में हैं गंभीर फ्रैक्चर
♦ सर्विलांस, एसओजी सहित आधा दर्जन टीमें घटना के खुलासे में जुटी
मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव। हाईवे क्षेत्र स्थित गुरु कृपा विलास कॉलोनी में शुक्रवार की रात्रि में हुई बड़ी वारदात के बाद शनिवार की देर रात आईजी जोन देर रात घटना स्थल पर घटना की जानकारी लेने पहुंचे। घटना की जानकारी शनिवार की सुबह हुई। जैसे ही घटना की जानकारी हुई आला पुलिस अधिकारी घटना स्थल की ओर दौड पडे। खुद एसएसपी ने घटना स्थल का जायजा लिया। व्यापारियों का भी कॉलोनी में पहुंचने का सिलसिला लगा रहा। भाजपा नेता भी मौके पर पहुंचे। व्यापारियों ने पुलिस से घटना के जल्द खुलासे की मांग की है। पोशाक मुकुट श्रृंगार व्यवसायी कृष्ण अग्रवाल के आवास पर हुई घटना के खुलासे के लिए पुलिस एसएसपी ने सर्विलांस, एसओजी सहित छह टीमों को लगाया है। बीती रात्रि आगरा जोन के पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। उधर व्यवसाई कृष्ण अग्रवाल की हालत गंभीर बनी हुई है। सिटी अस्पताल के चिकित्सकों को कहना है कि 72 घंटे के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Read More »

महापौर ने नगर विधायक संग लगभग 70 लाख रू. के सड़क निर्माण कार्य का किया शुभारम्भ

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। नगर निगम द्वारा शहर में विकास कार्य कराएं जा रहे है। इसी क्रम में रविवार को निगम की महापौर कामिनी राठौर ने दो वार्डाे में लगभग 70 लाख के निर्माण कार्याे का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास संकल्पना को साकार करते हुए महापौर कामिनी राठौर ने नगर विधायक मनीष असीजा, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार की गरिमामयी मौजूदगी में वार्ड नं. 12 आनन्द नगर में मरघटी से डॉ रामदास होते हुए सियाराम के मकान तक, सोबरन से जवाहर एवं अशोक से नेम सिंह तक कच्ची गलियों में आरसीसी नाली व कलर्ड स्ट्रिप के साथ इ.ला. सड़क निर्माण कार्य का हवन-पूजन कर शुभारम्भ किया। यह निर्माण कार्य 45 लाख 68 हजार रू. की धनराशि से कराया जायेगा।

Read More »

उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का लिया जायजा

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ.प्र. अमित सिंह ने एडीएम अभिषेक कुमार सिंह के साथ जनपद के बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
रविवार को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ.प्र. अमित सिंह ने तिलक इंटर कॉलेज के बूथ का निरीक्षण किया। बूथ पर उपस्थित बीएलओ से फॉर्म नंबर 6,7 व 8 की जानकारी ली। बीएलओ के अभिलेख, रजिस्टर आदि को चेक किया गया। उन्होंने कहा कि जनपद में सभी पात्र युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए प्रचार प्रसार, निबंध प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता, रैली आदि का आयोजन किया जाए। एडीएम अभिषेक कुमार सिंह में बीएलओ से कहा कि सभी मतदाताओं को मतदाता सूची की जानकारी दीजिए। जिन महिलाओं की शादी या संशोधन हैं, उनके लिए फॉर्म नंबर आठ का प्रयोग कराना है। सदर एसडीएम विकल्प ने बूथ पर उपस्थित छात्र-छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जोड़ने के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। विद्यार्थियों से कहा जितने भी युवा छात्र हैं जो 18 वर्ष के आयु पूर्ण कर चुके हैं वह अपना नाम मतदाता सूची में व अपने परिवार के सदस्यों का नाम भी मतदाता सूची में पंजीकरण कराए। सदर तहसीलदार पुष्कर मिश्र ने विद्यार्थियों से निर्वाचन संबंधित प्रश्नों भी किए।

Read More »

किशोरी कृपा चैरिटेबल ट्रस्ट ने माता-बहनों को बांटे वस्त्र व मिठाई

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। किशोरी कृपा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा महावीर नगर स्थित ओम साई पब्लिक स्कूल में दीपावली के उपलक्ष में माताओं-बहनों को ट्रस्ट के संस्थापक भागवताचार्य निशांत मिश्रा ने वस्त्र तथा मिष्ठान वितरण किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ पूर्व एमएलसी डॉ दिलीप यादव, प्रांत गौसेवा प्रमुख रमाकांत उपाध्याय ने दीप प्रज्वलन एवं रविता गुप्ता, दीपशिखा भदोरिया, पूजा शर्मा ने माल्यार्पण कर किया। ट्रस्ट के संस्थापक भागवताचार्य निशांत मिश्रा ने महिलाओं एवं बहनों को दीपावली के अवसर पर वस्त्र व मिष्ठान वितरण किया।
इस दौरान जितेंद्र शर्मा, अखिलेश शर्मा, गौरव गुप्ता, राजू शर्मा, उमेश शर्मा, मधुरिमा वशिष्ठ दीपशिखा, गुंजन दीक्षित, मनीष, रामबाबू झा, जयंती प्रसाद मित्तल, लक्ष्मी सिकरवार, पूनम शर्मा पार्षद, अनिल यादव, दीपक यादव, संध्या बंसल, अनिल चड्डा, जगमोहन, सुदीप राजौरिया, अनुपम शर्मा चाइल्ड फंड आदि मौजूद रहे। आचार्य जी ने स्कूल की डायरेक्टर गुंजन दीक्षित का आभार व्यक्त किया।

Read More »

पुरस्कार वितरण के साथ हुआ मार्शल आर्ट ग्रेडिंग कैंप का समापन

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। मदर्स प्राइड इंटरनेशनल स्कूल में मार्शल आर्ट ग्रेडिंग कैंप का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। कार्यक्रम में डीपीएस, सेंट जॉस के साथ विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंडित अखिलेश शर्मा ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वास्थ मस्तिस्क का निवास होता है। उन्होंने खान पान में अंकुरित अनाज, दालें एवं हरी सब्जियां और फल अधिक मात्रा में खाने एवं सुबह उठकर व्यायाम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सुख सुविधाओं का अभाव हमारे लक्ष्य को प्रभावित नही कर सकता। अपने संकल्प को सफल बनाने में पूरी शक्ति लगा दो लक्ष्य की प्राप्ति अवश्य होगी। मुख्य ट्रेनर रजनीश ने बच्चों को मार्शल आर्ट संबंधी प्रश्नों के उत्तर दिए एवं प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया।

Read More »