Saturday, September 21, 2024
Breaking News

खंड शिक्षा अधिकारी ने बीआरसी पर किया शिक्षकों को टेबलेट वितरण

सिकन्दराराऊ। शासन द्वारा परिषदीय विद्यालयों में वितरित होने वाले टेबलेटों का वितरण बीआरसी सिकन्दराराऊ पर किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी उदित कुमार ने टेबलेट वितरण के दौरान कहा कि विद्यालयों में टेबलेट मिलने से अब सभी कार्य ऑनलाइन होंगे जिससे शिक्षकों को भी विभागीय कार्य करने में सुगमता रहेगी। टेबलेट वितरण से पहले माँ सरस्वती के छवि चित्र पर खण्ड शिक्षा अधिकारी उदित कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण किया गया।ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों को 254 एवं नगर क्षेत्र के 5 विद्यालयों को स्टॉक पंजिका में टेबलेट का ई. एम.आई. नंबर पर अंकित कर अध्यापकों को टेबलेट वितरित किये गए। कुल 206 टेबलेट का वितरण किया गया।

Read More »

नारी शक्ति वन्दन सम्मेलन होगा ऐतिहासिकः श्वेता चौधरी

हाथरस। बागला कॉलेज के मैदान में आयोजित होने वाले नारीशक्ति वन्दन सम्मेलन, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्बोधित करेंगे की तैयारियॉ अन्तिम चरण में पहॅुच गयी हैं तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी पूरी शक्ति लगा दी है। इसी क्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी तथा पूर्व सांसद राजेश दिवाकर ने अपने वसुन्धरा एन्क्लेव स्थित कार्यालय पर नगर तथा विभिन्न सामाजिक व महिला संगठनों से जुड़ी महिलाओं के साथ बैठक आयोजित कर तैयारियों को अन्तिम रूप दिया। बैठक में जिले के प्रभारी तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी देवेन्द्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा उनके द्वारा विशिष्ट चर्चाकर मार्गदर्शन किया गया। पूर्व सांसद राजेश दिवाकर द्वारा भी उपस्थित सभी महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं की सहभागिता कराने की अपील की गई।

Read More »

श्री बांके बिहारी मंदिर में मोबाइल फोन के प्रयोग पर रोक

मथुरा। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में ड्रेस कोड के बाद अब मोबाइल कोड लागू कर दिया गया है। वृंदावन स्थित विश्व प्रसिद्ध ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर आए दिनों सुर्खियों में रहता है। एक बार फिर बांके बिहारी मंदिर श्रद्धालुओं के फोन पर प्रतिबंध लगाने को लेकर सुर्खियों में है। ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा कारणों के चलते अब श्रद्धालुओं को मंदिर में फोन के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिला प्रशासन की योजना के तहत मंदिर में दर्शन को आ रहे श्रद्धालुओं के फोन पैकिंग पाउच में एंट्री के समय पैक कर दिए जाएंगे। निकास द्वारा पर तैनात कर्मचारियों द्वारा ही इस पैक को खोला जाएगा। मंदिर में सेल्फी लेने के कारण श्रद्धालुओं के ठहराव और ठाकुर जी के फोटो वायरल होने की परंपरा को कायम रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।

Read More »

मंडलायुक्त ने वृंदावन राज्य स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत विकास कार्यों का किया निरीक्षण

मथुरा। मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत वृंदावन में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। वृन्दावन में राज्य स्मार्ट सिटी योजनान्तर्गत मल्टीलेबिल पार्किंग से स्वागत द्वार (रमणरेती) तक मार्ग का अपग्रेडेशन एवं सौन्दर्यीकरण का कार्य को देखा। कार्य की धीमी प्रगति पर मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। गौरा नगर में बन रहे आर्टिशन सेंटर फॉर कृष्णा पोशाक का निरीक्षण किया। यह प्रोजेक्ट दिसंबर माह में पूरा होना है लेकिन अभी तक सिर्फ 50 प्रतिशत ही काम हुआ। जिस पर मंडलायुक्त ने एडीए वीसी को कॉन्ट्रैक्ट के हिसाब से काम पूरा कराने अन्यथा कार्यदायी संस्था पर जुर्माना लगाने को निर्देशित किया।

Read More »

दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से नवाजी गईं “प्यासा” की अभिनेत्री वहीदा रहमान

नई दिल्लीः राजीव रंजन नाग। राजधानी के विज्ञान भवन में आयोजित 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में फिल्म दिग्गज वहीदा रहमान को प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा भारत का सर्वाेच्च फिल्म सम्मान सौंपे जाने पर प्यासा अभिनेता की आंखों में आंसू थे। इस मौके पर उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन मिला, जिसे देखकर वह थोड़ी भावुक हुई। सिनेमा के क्षेत्र का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार दादा साहेब फाल्के पुरस्कार उन्हें 2021 वर्ष के लिए दिया गया। सिनेमा के क्षेत्र में दिया जाने वाला यह सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार है। पिछली बार जब 2020 के लिए आशा पारेख को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार देने की घोषणा की गयी थी, तब कई फ़िल्म प्रशंसकों ने यह सवाल उठाया था कि वहीदा रहमान के रहते हुए आशा पारेख को पुरस्कार दिया जाना सही नहीं है। इसलिए इस बार वहीदा रहमान को पुरस्कार देने की घोषणा का हिंदी फ़िल्म के दर्शकों द्वारा स्वागत किया जाना लाजमी है। पुरस्कार प्राप्त करने पर, अभिनेत्री ने अपनी फिल्म यात्रा में उत्प्रेरक की भूमिका निभाने के लिए बॉलीवुड उद्योग को धन्यवाद दिया। अपने धन्यवाद भाषण में, अभिनेत्री ने कहा, मैं सम्मानित और बहुत विनम्र महसूस करती हूं।

Read More »

सीएम योगी के आगमन को लेकर तैयारियां का पालिकाध्यक्ष ने लिया जायजा

हाथरस। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 19 अक्टूबर को हाथरस आगमन को लेकर भाजपा नेतृत्व एवं जिला प्रशासन द्वारा जहां जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं वहीं मुख्यमंत्री की बागला कॉलेज के मैदान में आयोजित विशाल जनसभा एवं नारी शक्ति वंदन सम्मेलन की तैयारी को लेकर पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता चौधरी द्वारा सभा स्थल का निरीक्षण किया गया और अधीनस्थ कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने नगर पालिका के अधिकारियों के साथ बागला डिग्री कॉलेज के मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 19 अक्टूबर को होने वाली सभा की तैयारी का जायजा लिया। पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता चौधरी ने पालिका के अधिशासी अधिकारी नवनीत संखवार एवं अन्य अधीनस्थ अधिकारियों को साफ सफाई एवं अन्य सभी व्यवस्थाओं को शीघ्र एवं बेहतर ढंग से पूर्ण किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Read More »

पालिका बोर्ड बैठक में सभासदों ने किया हंगामा

हाथरस। शहर के विकास कार्यों से संबंधित नगर पालिका परिषद बोर्ड की आज पालिका सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक में बैठक शुरू होने के कुछ ही समय बाद कुछ प्रस्तावों पर बहस के दौरान कुछ सभासदों ने प्लानिंग के द्वारा हंगामा किए जाने से बोर्ड बैठक हंगामा की भेट चढ़ गई। जबकि एक सभासद का आरोप है कि उनके साथ अमद्रता की गई। जिसके बाद वोर्ड बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। नगर पालिका परिषद द्वारा आज पालिका के सभागार में शहर के विकास कार्यों से संबंधित 28 प्रस्तावों पर चर्चा व स्वीकृति के लिए सदन में प्रस्ताव रखा गया था और बैठक दोपहर 1 बजे से आयोजित की गई थी।

Read More »

जाकर दिग्विजय सिंह और जयवर्धन सिंह के कपड़े फाड़ दीजिएः कमलनाथ

नई दिल्लीः कविता पंत। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में टिकटों के बंटवारे को लेकर घमासान शुरू हो गया है और इसकी चपेट में आने पर पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने असंतुष्टों से झल्ला कर कहा कि जाकर दिग्विजय सिंह और जयवर्धन सिंह के कपड़े फाड़ दीजिए।
नवरात्रि के पहले दिन मध्यप्रदेश में कांग्रेस के 144 उम्मीदवारों की सूची आई। इसके बाद से राज्य में कई जगहों पर विरोध के स्वर उठ रहे हैं। कुछ जगहों पर टिकट कटने के बाद कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन किया है तो कुछ नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस पार्टी में सब से ज्यादा विरोध शिवपुरी सीट को लेकर है जहां से पार्टी ने के पी सिंह को टिकट दिया है। दरअसल इस सीट से कथित तौर पर टिकट देने का वादा कोलारस से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रहे वीरेंद्र रघुवंशी से किया गया था।

Read More »

मतदाता पुनरीक्षण अभियान 27 से होगा शुरू

फिरोजाबाद। मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत डीएवी इंटर कॉलेज में गोष्ठी का आयोजन किया गया। ईएलसी के सहायक नोडल अधिकारी हिमांशु शर्मा ने छात्र-छात्राओं को जागरूक करते हुए बताया कि प्रदेश में मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए 27 अक्टूबर से मतदाता पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत होने जा रही है। यह अभियान 11 दिसंबर तक चलेगा। 01 जनवरी 2024 को 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले सभी युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही मतदाता सूची में दर्ज नाम में संशोधन एवं मृतक मतदाताओं के नाम सूची से हटाने का काम भी किया जाएगा। कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ उपेंद्रनाथ शर्मा ने बताया कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान की सफलता के लिए लोगों में जन जागरूकता फैलाने हेतु गोष्ठी आयोजित की गई है।

Read More »

शिक्षक संकुल की मासिक बैठक सम्पन्न

फिरोजाबाद। उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला सिकन्दर पर शिक्षक संकुल की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपेंद्र सिंह खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं एआरपी जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा की गई। बैठक में निपुण भारत लक्ष्य पर शिक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह, नवाचार पर ब्रज प्रताप सिंह, रीमा यादव ने मिशन शक्ति, शिक्षण संबंधी, टीएलएम पर जे पी ठाकुर ने अपना उत्कृट प्रर्दशन किया। गणित के साप्ताहिक शिक्षण चक्र पर शिक्षक लता शर्मा द्वारा प्रेजेंटेशन दी गई एवं अवधारणा निर्माण प्रक्रिया पर शिक्षक संकुल, काजल अग्रवाल द्वारा अपने विचार प्रकट किये। बैठक में ब्रज प्रताप सिंह, दीपक कुमार, देवेंद्र प्रताप सिंह

Read More »