Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का लिया जायजा

उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का लिया जायजा

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ.प्र. अमित सिंह ने एडीएम अभिषेक कुमार सिंह के साथ जनपद के बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
रविवार को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ.प्र. अमित सिंह ने तिलक इंटर कॉलेज के बूथ का निरीक्षण किया। बूथ पर उपस्थित बीएलओ से फॉर्म नंबर 6,7 व 8 की जानकारी ली। बीएलओ के अभिलेख, रजिस्टर आदि को चेक किया गया। उन्होंने कहा कि जनपद में सभी पात्र युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए प्रचार प्रसार, निबंध प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता, रैली आदि का आयोजन किया जाए। एडीएम अभिषेक कुमार सिंह में बीएलओ से कहा कि सभी मतदाताओं को मतदाता सूची की जानकारी दीजिए। जिन महिलाओं की शादी या संशोधन हैं, उनके लिए फॉर्म नंबर आठ का प्रयोग कराना है। सदर एसडीएम विकल्प ने बूथ पर उपस्थित छात्र-छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जोड़ने के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। विद्यार्थियों से कहा जितने भी युवा छात्र हैं जो 18 वर्ष के आयु पूर्ण कर चुके हैं वह अपना नाम मतदाता सूची में व अपने परिवार के सदस्यों का नाम भी मतदाता सूची में पंजीकरण कराए। सदर तहसीलदार पुष्कर मिश्र ने विद्यार्थियों से निर्वाचन संबंधित प्रश्नों भी किए। ईएलसी के सहायक नोडल अधिकारी हिमांशु शर्मा ने बताया कि ज्यादातर माध्यमिक और विश्वविद्यालय में ईएलसी का गठन किया जा चुका है। ईएलसी की गतिविधियां माध्यमिक विद्यालय में प्रतिदिन कराई जा रही हैं। निर्वाचन आयोग की आदेशानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की जो तिथियां है उनको सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य को अवगत करा दी गई है जिससे की प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को जागरूक किया जा सके। 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओ के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए शत प्रतिशत करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। विद्यालय में ऑनलाइन और ऑफलाइन फॉर्म भरने का कार्य किया जा रहा है। हरिओम झा ने उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम को बुके देकर स्वागत किया।
इस दौरान तहसीलदार पुष्कर मिश्र, नायब तहसीलदार सरिता सिंह, बीएलओ, विद्यार्थी, कॉलेज के शिक्षक आदि उपस्थित रहे।