Wednesday, July 3, 2024
Breaking News

कक्षा एक की छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। थाना क्षेत्र के ग्राम दुरौली में शौच क्रिया से लौट रही बालिका के साथ गाॅव के युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। अन्य ग्रामीण युवकों के पहुॅचने पर आरोपी मौके से भाग निकला। प्राप्त जानकारी के अनुसार अपराह्न उसकी पुत्री माया(6) (सभी नाम काल्पिनिक) खेतो की ओर शौच को गई थी। वापस लौटते समय गाॅव का युवक उमेश शर्मा पुत्र कृपा शंकर गाॅव किनारे से खींचकर अस्पताल बाउण्ड्री के अन्दर ले गया। बालिका के चीखने पर पास मंे सुअर चरा रहे युवकों ने बाउण्ड्री के अन्दर झांका जहाॅ का नजारा देखकर युवक दंग रह गये ग्रामीण युवकों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह मौके से भाग निकला। पीड़िता के पिता की सूचना पर मौके पर पहुॅची सौ नम्बर पुलिस सेवा के हेड कानेस्टिवल जाहर सिंह, उदय प्रताप सिंह व चालक राजेश कुमार ने आरोपी उमेश शर्मा को गाॅव के बाहर खेतो से हिरासत में ले लिया। उक्त घटना से गाॅव में तनाव बढ़ गया है। पीड़िता ने बताया कि विरोध पर आरोपी ने मारपीट भी की थी।

Read More »

ग्रामीण इलाकों में पेयजल व्यवस्था दुरूस्त करने पर जोर

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। ग्रामीण अंचलों में बेहतर पेयजल व्यवस्था को लेकर डीपीआरओ ने अधीनस्थों के पेच कसे। वहीं उन्होंने सरकारी नलकूपों के रिबोर कराने में धीमी गति सामने आने पर नाराजगी व्यक्त की। परियोजना निदेशक सर्वेश चन्द्र यादव की अध्यक्षता मे सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार मे पेयजल सम्बन्धी बैठक आयोजित की गयी। बैठक मे जल संसाधनों की ब्लाकवार समीक्षा करते हुए परियोजना निदेशक ने सभी खण्ड विकास अधिकरियो को निर्देशित किया कि जनता को बेहतर जल उपलब्ध कराने हेतु संचालित सभी योजनाओ मे त्वरित कार्यवाही करें एवं शीघ्र कार्य पूर्ण करे। उन्होंने रिबोर की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी को तत्काल कार्यवाही करने को कहा। अवसर पर अधिशासी अभियन्ता जल निगम ने सभी अधिकरियो से अनुरोध किया कि सभी जल श्रोतो के जल का परिक्षण उनके कार्यालय मे स्थित लैब मे अवश्य कराये।इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी, सभी खण्ड विकास अधिकारी सभी पेयजल योजनाओ से जुड़े सभी अधिकारी उपस्थित रहे।

Read More »

हक और न्याय के लिए तीन मासूम धरना पर

गांधी पार्क में बच्चों को धरना देते देख लगी भीड़
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। मां की मौत के बाद पिता जेल में अब तक नाना नानी के घर रह कर अपनी पढाई -लिखाई कर रहे बच्चों की माने तो समय के साथ उनके खर्च भी बढ रहे हैं। लेकिन पिता और उनके परिजन उनका बाजिव हक देने की जगह उन्हें तरह तरह से प्रताडित कर रहे हैं। न्याय की आस में तीन मासूम स्कूली बच्चों के साथ आज सोमवार को महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने धरना देकर बैठ गए। विवरण अनुसार सातवीं मंे पढ रही गौरी शर्मा,नौवीं क्लाास में पढ रही संध्या शर्मा और उनका छोटा भाई काव्य की माने तो गत गत 2008 में उनकी मां की संदिग्ध परिस्थितियों में गला काट कर हत्या कर दी गई। उस दौरान दादा-दादी वृद्व होने की वजह से तीनो मासूम को उनके नाना और नानी ने पाला पोसा। अभी भी तीनों बच्चे अपने मामा की देख रेख में हैं।बच्चों की माने तो उनके दादा ने उनके नाम कुछ संपत्ति दी थी। पिता ने उक्त संपति को बेच कर सारा पैसा हडप लिया। यही नहीं यदा कदा जेल से आकर उनके पिता उनके हक का पैसा भी ले जाते हैं। बच्चों ने जिला पुलिस एवं प्रशासन ने से मांग करते हुए कहा है कि अपराधी किस्म के लोगों से संबंध रखने वाले हमारे पिता को किसी दूसरी जेल में स्थनान्तरित किया जाए और उनके नाम से जमा धनराशि को उनके खाते में ट्रांसफर कराया जाए। उल्लेखनीय है कि बच्चों के साथ स्वामी रामतीर्थ विद्वयालय के दर्जनों बच्चे भी धरना पर बैठे।

Read More »

भाकियू 24 को मुख्यालय पर करेगा धरना प्रदर्शन

2017.05.22 12 ravijansaamnaफिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। किसानों की लंबित मांगों को पूरा नहीं किए जाने के विरोध में आगामी 24 मई से भाकियू भानू गुट जिला मुख्यायल पर धरना प्रदर्शन करेगा। यह जानकारी यूनियन के पदाधिकारियों ने दी। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के जिलाध्यक्ष बिजेद्र सिंह ने कहा कि शासन किसानों की समस्याओं और मांगों को लेकर कतई संवेदनशील नहीं है। किसानों की लंबित मांगों को गत दो वर्षो से कोई तव्वजो नहीं दी जा रही है। ऐसे में किसानों के समक्ष धरना प्रदर्शन करने और अनशन करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि जिले भर के किसाना आगामी 24 मई को विकास भवन के सामने अपनी ग्यारह सूत्रीय मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन करेंगे। प्रमुख मांगों के बारे में बिजेद्र सिंह ने बताया कि जेडाझाल परियोजना के लिए अधिग्रहित की भूमि का चार गुना मुआवजा दिया जाए।नारखी ब्लााक में बिजली के बिलों का संशोधन कराया जाए,साठ वर्षीय से ज्यादा उम्र के किसानों को पंेशन दी जाए और जिले के किसानों को सूखा और ओलावृष्टि का मुआवजा जल्द से जल्द दिलाया जाए।

Read More »

हिमायुपूर के वांशिदो ने किया नगर निगम का घेराव

नियत जगह पर नहीं लगा समर्सिबल
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। पूर्व निर्धारित जगह के स्थान पर दूसरी जगह समर्सिबल लगाए जाने पर मौहला पुराना हिमांयुपुर के वाशिंदाओं ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। मौहल्ला वासियों की माने तो पूर्व सभासद को सुविधा शुल्क नहीं दिए जाने की स्थिति में समर्सिबल का स्थान बदला गया है। वार्ड नंबर 21 के वाशिंदा सोमवार को प्रभारी नगर आयुक्त से रूबरू थे। मौहल्ला वासियों की माने तो मौहल्ला में पेयजल समस्या के समाधान को एक समर्सिबल स्वीकृत किया गया है। पूर्व सभासद द्वारा समर्सिबल लगाए जाने एवज में प्रत्येक परिवार से पांच-पांच सौ रूपए की मांग की गई। अन्यथा की स्थिति में सभासद ने लोगों से समर्सिबल कहीं और लगवा देने की धमकी भी दी गई। लोगों की माने तो पैसे नहीं देने पर पूर्व सभासद ने नलकूप ठेकेदार से सांठगांठ कर समर्सिबल को दूसरी जगह लगवाने का उपक्रम किया जा रहा है। जबकि जिस जगह पर समर्सिबल लगाया जा रहा है वहां पर पेयजल की समस्या नही है। ज्ञापन सौंपने वालों में धर्मवीर सिंह, कमल किशोर, भोले, राकेश सीताराम, गौरीशंकर, रघुवीर, कमलेश और रामसनेही आदि शामिल हैं। वहीं नगर निगम द्वारा लोगों को भरपूर पेयजल उपलब्ध कराने संबंधी दावे खोखले साबित हो रहे हैं। नगला कोठी के वाशिंदाओं की माने तो नगर निगम द्वारा पानी की समस्या का समाधान नहीं किए जाने की स्थिति में लोगों को पेयजल खरीद कर पीना पड रहा है। यह जानकारी जानकारी सपा नेता मोहम्मद अकरम ने दी।

Read More »

पति की प्रताड़ना से त्रस्त बबली धरना पर बैठी

अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। ससुरालियों द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग और पति के साथ दूसरी महिला के नाजायज संबंध के विरोध में एक विवाहिता आज सोमवार को अपने मायका पक्ष के साथ स्थानीय गांधी पार्क में धरना पर बैठ गई। महिला की माने तो पति ने गत दिवस अपने सगे भाई के साथ मिल कर उस पर जानलेवा हमला किया। जानकारी के मुताबिक थाना उत्तर क्षेत्र के टापा पैंठ निवासी बबली पुत्री वीरेद्र सिंह यादव का विवाह गत 11 मई 2015 को गौरव यादव पुत्र उमेश चंद्र यादव निवासी शंकर पुरी शिकोहाबाद के साथ हुआ था। बबली की माने तो उसके ससुरालीजनों ने उससे अतिरिक्त दहेज के रूप मे एक कार की मांग करते आ रहे हैं। जिसका उसने विरोध कियां बाद में समझौता होने के बाद वह अपनी ससुराल चली गई। लेकिन सूत्रों से मालूम पडा कि उसके पति गौरव के संबंध किसी अन्य महिला रिंकी से भी है। जिस कारण से उसका पति गौरव उसे जान से मार देना चहाता है। विवाहिता बबली ने पति और ससुराली जनों के विरूद्व कार्यवाही की मांग को लेकर स्थानीय गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। बकौल बबली उसका श्वसुर उमेश आगरा जनपद के मलपुरा थाना में तैनात हैं। ऐसे में उसका पति गौरव उसे धमकी देकर कहता है कि पुलिस मेरी जेब में है। मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड सकता। बबली ने पुलिस अधीक्षक एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो से न्याय की गुहार लगाई।

Read More »

दो महिलाओं की मौत के बाद गांव में मातम

बरहन के पास नीलांचल की चपेट में आ गई थीं महिलाएं
उसायनी में नहीं जले चूल्हे, लगा रहा आने-जाने वालों का तांता
टूंडला, जन सामना संवाददाता। थाना बरहन स्टेशन पर कल रविवार देर शाम नीलांचल ट्रेन की चपेट में आकर उसायनी गांव की देवरानी-जेठानी की मौत हो गई थी। हादसे के बाद गांव में मातम है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आज सोमवार को गांव में चूल्हे तक नहीं जले। मृतक के परिवार को ढांढस बंधाने के लिए दिन भर लोगों का तांता लगा रहा। थाना क्षेत्र के गांव उसायनी निवासी जयप्रकाश अपनी पत्नी रजनी और भाभी विमलेश पत्नी विजय पचैरी के साथ थाना बरहन के गांव मुरलीधरपुर में गए थे। वहां उनकी रिश्तेदारी में हरीशंकर की मां का निधन हो गया था। 

Read More »

अतिक्रमणकारियों को दो दिन का अल्टीमेटम

एसडीएम ने कोतवाली परिसर में ली व्यापारियों की बैठक दो दिन में स्वयं अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश
टूंडला, जन सामना संवाददाता। नगर में जाम की समस्या को दूर करने के लिए आज सोमवार को एसडीएम ने कोतवाली परिसर में व्यापारियों के साथ बैठक ली। जिसमें अतिक्रमणकारियों को दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। वहीं दो दिन में अतिक्रमण न हटने पर अभियान शुरू किया जाएगा। एसडीएम संगीता देवी ने कहा कि नगर के सुभाष चैराहा पर लगने वाली फलों और अन्य खान-पान की ठेलों को पुल के नीचे जगह दी गई है। उन्हें उसी स्थान पर ठेल लगानी होगी। आगरा-फीरोजाबाद रोड पर कोई भी ठेला दिखाई नहीं देना चाहिए। 

Read More »

बजरंगियों ने की परेशान महिला की मदद

टूंडला, जन सामना संवाददाता। काम दिलवाने के बहाने कलकत्ता से टूंडला के सांई मंदिर पर आई महिला को ठग बीच में ही छोड़कर भाग गया। जहां बजरंग दल के पदाधिकारियों ने परेशान महिला की समस्या सुनी। महिला ने अपनी दास्तां सुनाते हुए कहा कि उसे एक व्यक्ति काम दिलवाने के बहाने लेकर आया था। वह उसे फीरोजाबाद छोड़कर भाग गया। जहां से वह किसी तरह टूंडला आ गई थी। बजरंगियों ने महिला को टिकट व कुछ पैसे देकर हावड़ा ट्रेन में बिठाकर मदद की। महिला अपने आप को कलकत्ता के हावडा की रहने वाली बता रही थी।

Read More »

फरसा प्रहार से महिला घायल

सासनी, जन सामना संवाददाता। गांव देदामई में मामूली विवाद को लेकर एक युवक ने महिला के सिर पर फरसा से प्रहार कर दिया। जिससे महिला घायल हो गई। घायल का उपचार सीएचसी में कराया है। गांव देदामई में एक महिला ने सांड के इंतजार में अपनी गाय को क्रास कराने के लिए युवक के घर में पेड़ से बांध दिया था। जिसे युवक ने खोलने को कहा तो महिला के परिजन आ गये और युवक को भला बुरा कहने लगे। इसी को लेकर दोनों ओर से बात ने तूल पकड़ लिया और दोनों ंओर से लाठी डंडे निकल आए। वाकयुद्ध घमासान में बदल गया। तभी एक युवक ने महिला के सिर में फरसा प्रहार कर दिया। जिससे महिला घायल हो गई। घायल को परिजन कोतवाली लेकर आए। जहां पुलिस ने महिला का उपचार सीएचसी में कराया है। उधर गांव के अन्य सभ्रांत लोगों के कोतवाली पहुंचने पर पुलिस की मौजूदगी में दोनो पक्षों में फैसला करा दिया।

Read More »