Monday, September 23, 2024
Breaking News

बच्चों ने हुनर के जरिए अपने अंदर छिपी वैज्ञानिकता को किया प्रदर्शित

लालगंज, रायबरेलीः राहुल यादव। विज्ञान प्रदर्शिनी में बच्चों ने अपने निर्मित माडलों के जरिए अपने अन्दर छिपी वैज्ञानिकता को प्रदर्शित किया। अपने हुनर के जरिए विवेकानंद चिल्डेªन एकेडमी भोजपुर के बच्चों ने एक से बढ़ कर एक माॅडल प्रदर्शित कर अपने कौशल के माध्यम से न केवल अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की बल्कि अनेक माडलों से समाज को बढते प्रदूशण व पानी की उपयोगिता के लिए अनेक उपायों संदेश भी दिया। विद्यालय प्रांणम में विज्ञान व गणित प्रदर्शिनी लगायी गयी। गणित के अनेक सूत्रों व सिद्धान्तों को माॅडलों के जरिए प्रदर्शित किया। कक्षा 10 की छात्रा इशा व रश्मि ने त्रिकोणमिती अनुपात सूत्र सूचक यंत्र प्रदर्शिनी में रखा। वहीं छात्र कुलदीप ने जादूई वर्ग माडल प्रदर्शित किया। वहीं कक्षा 9 के छात्रों सुमित व श्रेजल ने अपने माॅडल के जरिए पाइथागोरस के सिद्धांत को सिद्ध किया। कक्षा सात की छात्रा पलक, आकांक्षा आदि ने क्षेत्रमिती (मेंन्सुरेशन) उपकरण का माॅडल प्रस्तुत किया। प्रदर्शिनी में बच्चों ने अनेक उपकरण बनाये। जिनकी खूब सराहना हुई। विज्ञान प्रदर्शिनी में बच्चों में छिपे हुनर को देख वहां मौजूद लोग दंग रह गये। छात्र आर्यन साहू व नितिन द्विवेदी ने वैक्यूम क्लीनर प्रदर्शित किया। उसे बना कर न केवल प्रदर्शिनी में रखा बल्कि गंदगी साफ करने में उसका उपयोग भी किया। वहीं इन्ही छात्रों ने विभिन्न स्रोतों से मिलने वाले जल संचयन विधि का माॅडल प्रस्तुत कर समाज को भूजल स्तर को बढ़ाने के लिए ऐसी विधि को अपनाने पर बल दिया। छात्रा मांडवी त्रिवेदी, शिवानी, शिल्पा, मांडवी मिश्रा, प्रियंका वर्मा, प्रतीक्षा त्रिवेदी, षालिनी, अंजली सैनी व कुलदीप, प्रांजल, सुधांशू, अनूप, नितेश व अभिशेक ने मिल कर एक ऐसा माडल प्रस्तुत किया जिसमें घर और फैक्ट्रियों के व्यर्थ पानी को नदी नदी में बहाये जाने पर उसमें बदलने वाले भौतिक व रासायनिक गुणों से नदी में रहने वाले जीवधारियों, पशुओं व मनुश्यों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होने का संदेश दिया गया। वहीं कक्षा 6 की छात्रा सरस्वती ने रेनवाटर को षुद्ध कर उसे पीने के लिए घरों में पहुंचाने का माडल प्रस्तुत कर जल की उपयोगिता व महत्व को प्रदर्शित किया। वहीं सोलर पम्प, रूम हीटर आदि दर्जनोें माॅडल प्रदर्शिनी में आकर्शण का केन्द्र रहे।

Read More »

मैंने बिना भेदभाव के की है सर्वसमाज की सेवा-रामवीर

हाथरसः जन सामना ब्यूरो। जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे बहुजन समाज पार्टी के सभी समर्थकों एवं शुभचिंतकों में जोश बढ़ता जा रहा है। बसपा प्रत्याशी ऋतु उपाध्याय के लिए सघन जनसम्पर्क अभियान हेतु अलग-अलग टीमों का गठन करके जन संपर्क एवं जनसभाओं की जिम्मेदारियां बांट दी हैं और ऋतु उपाध्याय के लिए पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय जहां जनसभायें कर रहे हैं वहीं मुकुल उपाध्याय, रामेश्वर उपाध्याय व कल्पना उपाध्याय घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं।
जिला पंचायत सदस्य पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय अपनी भाभी श्रीमती ऋतु उपाध्याय (प्रत्याशी) तथा अपनी धर्मपत्नी जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कल्पना उपाध्याय के साथ गली-गली, दरवाजे-दरवाजे पर जाकर सभी मतदाताओं से आशीर्वाद लेने का काम कर रहे हैं तो वही दूसरी ओर मुकुल उपाध्याय भी अपनी टीम के साथ गली-गली, घर-घर जाकर बसपा प्रत्याशी को जिताने की अपील कर रहे हैं।

Read More »

पुलिस ने पकड़े शातिर लुटेरे, माल बरामद

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के चार आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। इनके पास से लूट के मोबाइल, तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं। पकडे गए आरोपियों के विरूद्ध पहले से ही टूंडला थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस मोबाइल लूट करने वाले इस गिरोह की काफी पहले से तलाश कर रही थी।
आचार संहिता लगने के साथ ही पुलिस काफी चैकन्नी हो गई है। एसएसपी डाॅ. मनोज कुमार के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गुरूवार को इंस्पेक्टर थाना दक्षिण विजेन्द्र कुमार पुलिस बल के साथ स्टेशन रोड पर चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्हें दो बाइक पर चार युवक आते नजर आए जो पुलिस को चेकिंग करता देख वापस भागने का प्रयास करने लगे। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया।

Read More »

मेयर प्रत्याशी को जिताने का किया आव्हान

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन कोटला रोड स्थित आर्शीवाद पैलेस में आयोजित किया गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि शिवप्रकाश राष्ट्रीय संह संगठन महामंत्री भाजपा मौजूद रहे।
कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि शिवप्रकाश ने कहा कि भाजपा ने मेयर पद के लिए नूतन राठौर को चुनाव मैदान में उतारा है। सभी कार्यकर्ताओं के एकजुट होकर भाजपा की मेयर प्रत्याशी को जिताने का कार्य करें। भाजपा जातिवाद की पार्टी नहीं है। भाजपा अपने सिद्वांत पर कार्य करती है। सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के हित में एकजुट होकर कार्य करें। नगर विधायक मनीष असीजा ने कार्यकता सम्मेलन में बोलते हुए कहा कि पार्टी हाईकमान ने नूतन राठौर को मेयर पद के लिए चुनाव मैदान में उतारा है। हम सबकी जिम्मेदारी बनती की पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है। जिसका निष्ठा पूर्वक पालन कर, उन्हें जिताने का कार्य करे।

Read More »

टूंडला- नगर में पुलिस ने किया फ्लैगमार्च

– दीपा का चौराहा से सुभाष चैराहा तक निकाला गया फ्लैग मार्च
– फ्लैग मार्च में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने निकाला मार्च
टूंडलाः जन सामना संवाददाता। निकाय चुनाव को लेकर गुरूवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने नगर में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस ने नगरवासियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। एसपी सिटी ने क्षेत्रवासियों से बातचीत की। सुभाष चौराहा पर वाहनों की चेकिंग कराई।
एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, सीओ डाॅ. धर्मेन्द्र कुमार, एसडीएम डाॅ. सुरेश कुमार, तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में गुरूवार दोपहर सुभाष चैराहा पर एकत्रित हुए। कमांडो और पीएसी के जवान कदमताल करते हुए चल रहे थे। फ्लैग मार्च सुभाष चैराहा से प्रारंभ होकर सब्जी मंडी, भारत माता चैक, जीजीआईसी, रामलीला मैदान, मैन बाजार होते हुए पुलिस फोर्स दीपा का चैराहा पहुंचा।

Read More »

एत्मादपुर में बन रही रोड, टूंडला में लगा जाम

– तीन घंटे तक जाम से कराहता रहा हाईवे
– जाम में फंसी रही एंबुलेंस, परेशान रहे यात्री
टूंडलाः जन सामना संवाददाता। गुरूवार को हाईवे जाम से कराहता नजर आया। एत्मादपुर में बन रही सडक का असर टूंडला में नजर आया। करीब तीन किलोमीटर तक लगे इस जाम में कई एंबुलेंस और स्कूल बसें भी फंस गई। मरीजों और बच्चों के साथ यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पडा।
जर्जर हाईवे की सूरत बदलने का काम एनएचएआई द्वारा कराया जा रहा है। एत्मादपुर में कई दिन पहले हाईवे को खोदकर डाल दिया गया था। गुरूवार को सडक बनाने का काम शुरू कर दिया गया। अव्यवस्थाओं के चलते वाहनों को एक ओर होकर निकाला गया। इसकी वजह से फीरोजाबाद से आगरा की ओर जाने वाले मार्ग पर एफएच मेडिकल काॅलेज के सामने जाम लग गया। जाम खुलवाने के लिए एनएचएआई द्वारा उचित प्रबंध नहीं किए गए। एक के बाद एक करके वाहन जाम में फंसते चले गए। मरीजों को लेकर जा रहीं एंबुलेंस भी जाम के बीच में फंस गई। जगह न मिलने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पडा।

Read More »

पूर्व जिला सचिव समेत तीन सपाई पार्टी से बाह

– पार्टी विरोधी कार्य करने पर जिलाध्यक्ष ने की कार्रवाई
– भाजपा के केबिनेट मंत्री को बुलाने पर हुए पार्टी से बाहर
टूंडलाः जन सामना संवाददाता मतदान से पहले सपा में घमासान मच गया। पार्टी विरोधी कार्य करने के चलते सपा जिलाध्यक्ष ने पूर्व जिला सचिव समेत तीन सपाइयों को पार्टी से बाहर कर दिया। पार्टी पदाधिकारियों को बाहर किए जाने के बाद राजनीति गलियारे में भूचाल आया हुआ है।
हाल ही में सपा द्वारा स्टेशन रोड स्थित राॅयल गार्डन में सम्मेलन का आयोजन किया गया था। सम्मेलन में सांसद अक्षय यादव के अलावा जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव समेत सभी जिला स्तरीय पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे थे। सम्मेलन में सपा नेता मनप्रीत सिंह कीर ने अपनी बात रखी थी। सपा के वरिष्ठ पदाधिकारी डाॅ. सत्यप्रकाश बघेल ने हाल ही में कार्यक्रम आयोजित कराया था। कार्यक्रम में भाजपा के केबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल को बतौर मुख्य अतिथि बनाया था।

Read More »

एसआई पर भाजपा नेता को धमकाने का आरोप

टूंडलाः जन सामना संवाददाता। थाना टूंडला में तैनात सब इंस्पेक्टर पर भाजपा नेता ने धमकाने का आरोप लगाया है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष महीपाल सिंह निषाद पुत्र भगवान सिंह ने एसपी को भेजे शिकायती पत्र में लिखा है कि वह बुधवार को जयप्रकाश पुत्र स्व. भूरेलाल निवासी पंडित राधेलाल की कोठी के पीछे के साथ थाने शिकायत लेकर गए थे। उन्होंने एसआई महेन्द्र सिंह भदौरिया को शिकायत बताई। एसआई ने भाजपा नेता के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की धमकी दी।

Read More »

नेताओं की लापरवाही के चलते सुविधाओं से वंचित हैं कुशवाहा नगर के निवासी

हाथरसः जन सामना ब्यूरो। सी. जी. ए. सेवा सुधार समिति के महासचिव मोहित गोस्वामी ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर मांग की है कि ढकपुरा रोड पुलिया से आगे कुशवाहा नगर के व्यक्तियों का जीवन नगर पालिका एवं ग्राम पंचायत के मध्य फंसकर तबाह होता जा रहा है। मतदाताओं के नाम नगर पालिका परिषद और हाथरस देहात की ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में तो अंकित हैं, लेकिन विकास की जब बारी आती है तो कोई सुनने वाला नहीं होता। ढकपुरा रोड कुशवाहा नगर भी एक ऐसा ही क्षेत्र है। कुशवाहा नगर के लोग कई दशक से क्षेत्र में विकास होने का इंतजार कर रहे हैं। आज तक न तो नगर पालिका ने विकास कराया और न ही ग्राम पंचायत निधि से इस क्षेत्र का विकास हो सका।

Read More »

कांग्रेस जिलाध्यक्ष-शहर अध्यक्ष के अधिकार नहीं हुये सीज-सतीश अजमानी

⇒मीडिया से वार्ता के दौरान बताया कि पहले की तरह कार्य करेंगे दोनों अध्यक्ष
⇒चुनाव के अत्यधिक लोड के चलते बनाये गये हैं कार्यवाहक-अन्य 13 जिलों में भी हैं
फिरोजाबादः एस0 के0 चित्तौड़ी। नगर निकाय चुनाव के बीच बीते दिनों कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी कार्यवाहक अध्यक्ष प्रकाशनिध्यिा गर्ग और शहर कांग्रेस कमेटी कार्यवाहक अध्यक्ष साजिद वेग को बनाये जाने के बाद पार्टी में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। तब से चर्चायें चलीं आ रहीं थीं कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी व शहर अध्यक्ष गुलाम जीलानी अब हटने की कगार पर हैं और उनके अधिकार सीज हो गये हैं। इन चर्चाओं से कार्यकर्ताओं में भी आपसी मनमुटाव पदाधिकारियों के बीच चल रहा था, जिसका उदाहरण बीते दिनों कंाग्रेस पार्टी के चुनाव कार्यालय पर नजर आया। इन्हीं सब बातांे के मददेनजर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी पूर्व विधायक एवं नगर निकाय चुनाव प्रभारी सतीश अजमानी जिले में आये और मीडिया के बीच इस भ्रम को दूर किया।
उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुये बताया कि हमारा प्रत्याशी इस चुनाव में जीते और अत्यधिक भार के चलते जिला व शहर कार्यवाहक अध्यक्ष बनाये गये हैं। ये केवल फिरोजाबाद में ही नहीं बल्कि अन्य 13 जिलों में भी बनाये गये हैं। साथ ही जिला व शहर अध्यक्ष के अधिकार सीज होने के जबाव में बताया कि कार्यवाहक जिला व शहर अध्यक्ष के जारी किये गये घोषणा पत्र में ऐसा कहीं नहीं लिखा कि जिलाध्यक्ष व शहर अध्यक्ष के अधिकार सीज हुये हैं वे पहले की तरह अपने पदों पर कार्य करेंगे और जिलाध्यक्ष व शहर अध्यक्ष जो निर्देश जारी करेंगे उस पर सभी मिलकर अमल करेंगे। पहले जिला व शहर अध्यक्ष हैं फिर कार्यवाहक। आपसी कोई मतभेद नहीं हैं। पार्टी के सभी पदाधिकारी एकजुट होकर इस चुनाव प्रत्याशियों को जिताने का कार्य करेंगे।

Read More »