Tuesday, July 2, 2024
Breaking News

समस्याओं के निराकरण हेतु अधिवक्ता संघर्ष समिति का होगा गठन

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। सदर तहसील में व्याप्त अनियमित तथा भ्रष्टाचार व अन्य अनेकों अनेक समस्याओं को लेकर अधिवक्ताओं की एक बैठक वरिष्ठ अधिवक्ता ब्रह्म स्वरुप शर्मा एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सदर तहसील स्थित कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार, अनियमितताओं तथा अन्य अनेकों समस्याओं को लेकर शीघ्र ही इन समस्याओं के समाधान के निराकरण हेतु अधिवक्ता संघर्ष समिति का गठन किया जाएगा।
वरिष्ठ अधिवक्ता उमाकांत पचौरी एडवोकेट ने बताया कि सदर तहसील में स्थित कार्यालयों में भ्रष्टाचार, अधिकारियों तथा कर्मचारियों की मनमानी के चलते अधिवक्ताओं व वादकारियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, यही नहीं तहसील परिसर में साइकिल स्टैंड तथा शौचालयों की भी कोई उचित स्थाई व्यवस्था नहीं है। ऐसी ही अन्य अनेकों अनेक समस्याओं के उचित निराकरण व समाधान के लिए सदर तहसील में एक अधिवक्ता संघर्ष समिति का गठन किया जाना प्रस्तावित है।

Read More »

महिला शक्ति ने मोतियाबिंद के मरीजों का कराया निःशुल्क ऑपरेशन

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। जायंट्रस ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति द्वारा नेत्र शिविर में चयनित मोतियाबिंद के मरीजों का प्रथम चरण में जिला अस्पताल में निःशुल्क ऑपरेशन कराया गया। गुरूवार को डॉ प्रेरणा ने जिला अस्पताल में मोतियाबिंद के मरीजों के सफल ऑपरेशन किये।
महिला शक्ति की अध्यक्ष मधु गर्ग ने बताया कि जिला अस्पताल में आज मोतिया बिंद के सभी ऑपरेशन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुए है। हमारा प्रयास सेवा ही संकल्प के साथ लोगो की आंखो की रोशनी लौटने में सार्थक हुआ। मोनिका रानीवाला एवं रीना गर्ग ने बताया ऑपरेशन के बाद सभी मरीज आंखो की रोशनी पाकर खुश नजर आए।

Read More »

अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ प्रधान संगठन 11 मार्च को भरेगा हुंकार

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। प्रधानों के सम्मान व उनके हक की लड़ाई के लिए प्रधान संगठन 11 मार्च को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगा। साथ ही अधिकारियों की मनमानी, शोषण और उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाएंगा।
गुरूवार को प्रधान संगठन के जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने प्रधानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानों के सम्मान एवं पंचायत की समस्याओं की अनदेखी करके अधिकारी प्रधानों को बंधुआ मजदूर समझकर उनसे दवाव में काम कराना चाहते हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सम्मान के साथ कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा, चाहे इसके लिए कितना ही संघर्ष करना पड़े। मंडल अध्यक्ष राहुल यादव एड. ने कहा कि अधिकारी प्रधानों पर तानाशाही दिखाकर सचिवों की लापरवाही और गलतियों की सजा प्रधानों को देकर उनके अधिकार तक सीज कर रहे हैं, जो लोकतंत्र को कलंकित करने वाला है। प्रधान अपने कर्तव्य और दायित्व को ठीक से समझते हैं और उनका भलीभांति निर्वहन भी कर रहे हैं, उसके बाद भी उनका शोषण और उत्पीड़न किया जा रहा है।

Read More »

आरटीओ कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अनियमिताओं की जांच कराने की मांग

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। गुरूवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा के नेतृत्व में नगला भाऊ स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचा। जहॉ प्रतिनिधि मंडल ने एआरटीओ कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार, अनियमिताएं एवं व्यापारियों के उत्पीड़न के विरोध में आठ सूत्री मांग पत्र सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह को सौंपा है। जिसमें एआरटीओ कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अनियमिताएं को गोपनीय जांच कराने की मांग की है।

Read More »

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रायबरेली। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा की अध्यक्षता में विकासखंड राही सभागार में आयोजन किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने अपने उद्बोधन में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं तभी सशक्त होंगी, जब वह अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होंगी। हमें संविधान और कानूनों के माध्यम से अनेक अधिकार दिए गए हैं। उनमें से एक है मतदान का अधिकार। हम सभी को ज्यादा से ज्यादा मतदान करना चाहिए ताकि सशक्त राष्ट्र का निर्माण हो सके। इस अवसर पर महिला थानाध्यक्ष द्वारा महिलाओं से शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की गयी। उन्होंने कहा कि हमें सभी अधिकारों की प्राप्ति मतदान से ही प्राप्त होती है। अतः हमें मतदान अवश्य करना चाहिए।

Read More »

कारीगरों और शिल्पकारों को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से जोड़ा जाए: डीएम

रायबरेलीः जन सामना संवाददाता। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारो को इससे जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर इसका अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाए। कारीगरों और शिल्पकारों को आवेदन करने के लिए प्रेरित किया जाए। साथ ही उनके कौशलों को निखारने के लिए उपयुक्त प्रशिक्षण की व्यवस्था भी की जाएगी। उनकी क्षमता और उत्पादकता को बढ़ाने के लिए आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल करना सिखाया जाए। उन्होंने ने कहा कि इसमें इच्छुक लाभार्थियों को बिना किसी सिक्युरिटी के ऋण और ब्याज छूट के साथ ऋण प्रदान करने का प्रावधान होगा।

Read More »

मई में शुरू हो सकता है बरसाना का रोप वे

मथुरा: जन सामना संवाददाता। बरसाना में पिछले एक दशक से देखा जा रहा रोपवे का सपना अब हकीकत बनने जा रहा है। रोप वे के निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है। मई में रोप वे के शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। राधा रानी के धाम बरसाना में मंदिर तक आसानी से पहुंचने के लिए रोपवे बनाया जा रहा है। ऊंचा गांव रास्ते पर बनाए जा रहे इस रोपवे की लंबाई 300 मीटर और ऊंचाई 150 मीटर होगी। रोपवे मंदिर के पीछे निकास द्वार की तरफ जाकर खुलेगा। मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के वीसी श्याम बहादुर सिंह ने निर्माणाधीन रोव वे का निरीक्षण किया। वीसी ने निरीक्षण के बाद बताया कि मई में इसके चालू होने की संभावना है। तार का कंटेनर आने जा रहा है, उसके बाद कार्यदाई संस्था मई महीने में रोपवे का निर्माण पूरा कर लेगी। उसके बाद मई में इसका उद्घाटन किया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालु राधा रानी मंदिर रोपवे से पर्वत की चोटी पर बने राधा रानी मंदिर के दर्शन करने के लिए रोव वे से जा सकेंगे।

Read More »

चुनावी बांड की जानकारी जनता को देने की मांग कर कांग्रेसियों ने स्टेट बैंक पर किया प्रदर्शन

मथुरा: जन सामना संवाददाता। कांग्रेस की मांग है कि चुनावी बांड योजना के तहत राजनीतिक पार्टियों को मिले चंदे की जानकारी जनता तक पहुंचने चाहिए। इसी को लेकर कांग्रेसी लगातार सरकार पर हमलावर हैं। गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसी मुद्दे पर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष कांग्रेस भगवान सिंह वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सिविल लाइन स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा पर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि सरकार चुनावी बांड योजना की पूरी जानकारी जनता को दे।
यह हास्यास्पद बात है कि देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक इस बात को कह रहा है कि उसके चुनावी चंदा के खाते मैन्युअल हैं और इस कारण से उसे चुनावी चंदा के खातों व उनकी रकम व चुनावी चंदा देने वाले व्यक्तियों के नाम प्रकाशित करने में चार माह का समय लगेगा। सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा हाल ही में भाजपा की चुनावी बांड योजना को असंवैधानिक मानते हुए उस पर रोक लगा दी तथा साथ ही स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया को चुनावी चंदे की पूरी जानकारी छह मार्च से पहले सार्वजनिक करने और चुनाव आयोग को सौंपने का निर्देश दिया था

Read More »

बागपत के 29359 निजी नलकूप कृषकों को मिलेगी मुफ्त बिजली

बागपतः जन सामना संवाददाता। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा निजी नलकूप उपभोक्ता कृषकों को मुफ्त बिजली दिए जाने के संबंध में आयोजित संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम का शुभारंभ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ से किया गया, जिसका सजीव प्रसारण बागपत के कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। बागपत के विधायक योगेश धामा, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह व मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव ने किसान बन्धुओ के साथ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा और सुना गया।
इस योजनांतर्गत 01 अप्रैल 2023 से उत्तर प्रदेश के किसानों को सिंचाई हेतु नलकूपों के बिजली बिल पर शत प्रतिशत छूट देने की घोषणा मुख्यमंत्री जी द्वारा की गई।

Read More »

किशोरियों को एनीमिया मुक्त बनाने हेतु मिशन सखी अभियान प्रारम्भ

मथुराः जन सामना संवाददाता। विकासखण्ड, फरह, गोवर्धन, चौमुहां, छाता, नन्दगाँव, बल्देव, राया, मांट व नौहझील के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रो में मिशन शक्ति एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जनपद की किशोरियों को एनीमिया मुक्त सशक्त बनाने एवं मासिक धर्म स्वच्छता की जानकारी हेतु एक नई पहल के तहत मिशन सखी के नाम से एक विशेष कार्यक्रम चलाया गया।
मिशन सखी अभियान दिनांक 27 फरवरी, 2024 से लेकर 10 मार्च 2024 तक पूरे जनपद में संचालित ीव रहा है । इस कार्यक्रम के अंतर्गत 11 वर्ष से लेकर 19 वर्ष तक की किशोरियों की एनीमिया की जांच की गयी तथा उन्हें आयरन फोलिक एसिड की दवाएं वितरित की गयी तथा एक माह पश्चात इसका फॉलो अप भी किया जाएगा।

Read More »