Friday, September 20, 2024
Breaking News

नशेबाज ने महिला व उसके पुत्र को पीटा

घाटमपुर, कानपुरः जन सामना संवाददाता। प्रदेश सरकार के तमाम दावों के बावजूद अपराधों में कमी नहीं आ रही है। आज एक नशेबाज ने घर में घुसकर महिला व उसके पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया, पीड़िता के पति की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मखौली निवासी देवराज ने स्थानीय पुलिस को बताया कि बीती शाम उसकी पत्नी रन्नो देवी अपने घर के दरवाजे पर बैठी थी।

Read More »

चार दशक बाद नलकूप से निकला पानी 

सासनी, हाथरसः नीरज चक्रपाणि। गांव जसराना के किसान सूरजपाल को चालीस वर्ष चक्कर लगाने के बाद भी बिजली विभाग द्वारा विद्युत कनैक्शन नहीं मिला जिसकी वह सैकडों बार अधिकारियों को शिकायत कर चुका विभाग के खिलाफ न्यायालय में भी गया मगर उसकी किसी ने सुनवाई नहीं की। इसकी खबर जब प्रकाशित हुई तो अधिकरियों को कान खडे हो गये। और किसान को 24 घंटे में कनैक्शन उपलब्ध कराकर नलकूप चालू करा दिया। बता दें कि गांव जसराना निवासी किसान सूरजपाल पुत्र देवी सिंह ने 1976 में अपनी खेती की सिंचाई के लिए नलकूप पर विद्युत कनैक्शन लगाने की अर्जी लगाई थी। जिसे अधिकारी टालते रहे, उसके बाद जिला डार्कजाॅन घोषित कर दिया गया। जिसमें किसान को फसल की सिंचाई के लिए काफी परेशानी होने लगी। अधिकारियों के चक्कर लगाकर किसान सूरजपाल के कई जोडी जूते घिस गये और उसका बुढापा आ गया। मगर उसने हिम्मत नहीं हारी और अधिकारियों के चक्कर लगाता रहा। 9 फरवरी को सूरजपाल ने एसडीएम को शिकायत की। जिसकी खबर प्रकाशित की गई। जिसे लेकर अधिकारियों में खलबली मच गई। एमडी डिवीजनल एसके वर्मा ने फौरी कार्रवाई करते हुए एसडीओ सासनी नगेन्द्र सिंह को आदेशित किया कि किसान को चैबीस घंटे में उसका कनैक्शन उपलब्ध कराया जाए। एमडी के आदेशानुसार एसडीओ ने अपनी टीम के साथ दौरा किया और बुधवार की शाम करीब तीन बजे किसान सूरजपाल के नलकूप पर कनैक्शन और मीटर लगाकर नलकूप चालू करा दिया। जिससे किसान सूरजपाल और उसके परिवार के चेहरे पर चमक आ गई और खुशी के मारे झूम उठा।

Read More »

ट्रक डंपर भिड़े चालक की मौत

घाटमपुर, कानपुरः संवाददाता। बीती देर रात थाना सजेती क्षेत्र के ग्राम अलियापुर के पास तेज रफ्तार डंपर ने ट्रक में टक्कर मार दी दुर्घटना में घायल चालक को प्राथमिक उपचार के बाद हैलट भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्नाव जनपद के ग्राम टिकरा समझ निवासी ट्रक चालक सुनील कुमार 35 वर्ष कबरई से गिट्टी लेकर कानपुर जा रहा था। अलियापुर गांव के पास सामने से आ रहे डंपर ने ट्रक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक सुनील कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद हैलट कानपुर रिफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए भेजा है।

Read More »

शिक्षामित्र की मौत से कोहराम

हाथरसः जन सामना संवाददाता। आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक समायोजित शिक्षामित्र की आज मौत हो जाने से परिवार में भारी कोहराम मच गया है। मृतक शिक्षामित्र को जहां पिछले 6 माह से मानदेय नहीं मिला था वहीं वह समायोजन निरस्त हो जाने से मानसिक रूप से अवसाद में चल रहा था।
जानकारी के मुताबिक हाथरस ब्लॉक के शिक्षामित्र करीब 42 वर्षीय रामजीलाल पुत्र पन्नालाल निवासी गांव राजपुर थाना हाथरस जंक्शन का समायोजन प्राथमिक विद्यालय नगला खंदा ब्लॉक सासनी मे हुआ था। समायोजन निरस्त होने के कारण शिक्षामित्र रामजीलाल अवसाद ग्रस्त चल रहे थे। बेसिक योजना के अंतर्गत शासन से ग्रांट आवंटन न होने के कारण बिगत 6 माह से मानदेय न मिलने से परिवार की अर्थिक स्थिति काफी दयनीय है और आज उनका आकस्मिक निधन हो गया। मृतक शिक्षामित्र अपने पीछे पत्नी के अलावा तीन बेटी जिनकी आयु 14, 11, व 9 वर्ष व एक बेटे जिसकी आयु 6 वर्ष है को रोता बिलखता छोड गया है। परिवार की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय हालत में है। शिक्षामित्र की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।

Read More »

ग्राम पंचायत की सम्पत्ति से अवैध कब्जा हटाने की मांग

ग्राम प्रधान ने भी मांगी सुरक्षा
हाथरसः जन सामना संवाददाता। थाना चन्दपा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चन्द्रगढी में ग्राम पंचायत की सम्पत्ति पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध कब्जे कर लिये जाने पर ग्राम प्रधान द्वारा पुलिस कप्तान से शिकायत की गई है और अवैध कब्जों को हटवाने की मांग की है।
गांव चन्द्रगढी के प्रधान चै. रामरतन सिंह द्वारा पुलिस कप्तान से की गई शिकायत में कहा गया है कि कुछ भूमाफियाओं द्वारा ग्राम पंचायत की भूमि, पोखर, तालाब, मरघट, खाद के गड्ढे, नवीन परती व आम रास्तों आदि पर अवैध रूप से कब्जे कर लिये हैं और उक्त कब्जों को हटवाये जाने के लिए शासन व प्रशासन से उन्होंने कई बार शिकायतें की हैं और अधिकारियों द्वारा शिकायतों को सही पाने व मौके पर निरीक्षण करने के बाद उक्त अवैध कब्जों को हटवाये जाने के लिए अधीनस्थों को निर्देशित किया गया और लेखपाल द्वारा भूमाफियाओं के खिलाफ थाना चन्दपा में रिपोर्ट भी दर्ज करायी गई हैं लेकिन अभी तक भूमाफियाओं द्वारा ग्राम पंचायत की सार्वजनिक भूमि को कब्जा मुक्त नहीं किया गया है।

Read More »

शहर में लगे है गन्दगी के ढैर, सफाई अभियान कागजों तक ही सीमित

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। शहर में गन्दगी से कब मिल सकेगी, महापौर जी निजात, शहर की जनता ने कहा कि कागजों में चल कर रह जायेगा, नूतन जी का सफाई अभियान, जगह-जगह गन्दगी सफाईकर्मियों की मनमानी से शहर के लोग काफी परेशान नजर आ रहे है।
एक ओर तो सफाई कर्मचारियों को आदेश देने के बाद महापौर क्षेत्र में दौरे के लिए निकल रही है। दौरे का नाम सुनकर सफाई कर्मचारियों के साथ अधिकारी सफाई करते नजर आते है। वही कुछ जगह गन्दगी दिखती है तो उसको अपने सामने सफाई करा देती है। लेकिन शहर में दोपहर तक कूडे के ढेर लगे रहते है। कूडेदान भरे खडे लोगो को संकेत करते है कि महापौर जी का यह है सफाई अभियान इस ओर भी ध्यान दिया जाये। रेलवे लाइन के किनारे गन्दगी खुद सफाईकर्मी करते है। इधर -उधर से कूडा एकत्रित करने के बाद रेलवे लाइन के किनारे सीबर पम्प के समीप एकत्रित कर दिया जाता है। लेकिन महापौर का इस ओर कोई ध्यान नही दिया जाता है। लोगो में चर्चा होती है कि महापौर पूरे परिवार के साथ सफाई निरीक्षण को निकलती है। जिनके साथ पिता भाई सगे सम्बन्धियों के अलावा नगर निगम के क्षेत्रीय कर्मचारी होते है।

Read More »

फाल्गुनी चैरिटी मेले का आयोजन 17 को

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। आल इंडिया वुमन कॉन्फ्रेंस के तत्वावधान में अध्यक्ष उमा जैन की अध्यक्षता में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस मौके पर उमा जैन ने बताया कि गरीब महिलाओं एवं बच्चों के सहायता हेतु यह समाज सेवी संगठन है। संस्था का मुख्य उद्देश्य मलिन बस्ती के बच्चों को शिक्षित करवाकर उन्हें स्वावलंबी बनाना रहता है। संस्था द्वारा विभिन्न परियोजनाओं को संचालित किया गया है। उक्त परियोजना को संचालित करने हेतु धन की आवश्यकता होती है। इसी उद्देश्य को पूरा करने हेतु संस्था द्वारा प्रतिवर्ष चैरिटी मेला का आयोजन किया जाता है। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी संस्था फाल्गुनी चेरिटी मेला का आयोजन 17 फरवरी दिन शनिवार 11 बजे मर्चेंट चेंबर में किया जाएगा। बताया कि चैरिटी मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि महापौर प्रमिला पांडे एवं विशिष्ट अतिथि सौम्या अग्रवाल के द्वारा किया जाएगा। मेले का मुख्य आकर्षण विभिन्न प्रकार के स्टॉल जिनमें मन भावन खानपान, गृह सज्जा का सामान, सब ज्वैलरी, आधुनिक सूट एवं साड़ियां उपलब्ध रहेंगी।

Read More »

अवैध बन्दूक व कारतूस के साथ गिरफ्तार

चकिया, चन्दौलीः जन सामना ब्यूरो। स्थानीय कोतवाली की रामपुर भभौरा पुलिस चौकी के प्रभारी उ० नि० अमित कुमार सिंह ने गुरुवार को मूसाखांड़ क्षेत्र से एक व्यक्ति को अवैध एक नाली बन्दूक व आठ जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। उक्त सम्बन्ध में बताया गया कि सुबह गस्त पर निकले चैकी प्रभारी को सूत्रों से ज्ञात हुआ कि इसी रास्ते एक संदिग्ध व्यक्ति बन्दूक लेकर आने वाला है। थोड़ी ही देर में बन्दूक लिए एक व्यक्ति आता दिखा, जो पुलिस को देख भागने लगा जिसे चैकी प्रभारी के साथ मौजूद का० हरेन्द्र कुमार व का० जिलाजीत ने दौडा कर पकड़ लिया। बन्दूक से सम्बन्धित कागजात मांगने पर वह कुछ नहीं दिखा सका। जिसे मय बन्दूक व कारतूस के साथ कोतवाली लाया गया। पकड़ा गया व्यक्ति उपेश बिंद पुत्र स्व० जीतन बिंद रामगढ़ चैनपुर कैमूर बिहार का रहने वाला है।

Read More »

यूपी में बताया जंगलराज, दिया धरना

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। भारतीय दलित पैंथर के तत्वावधान में धनीराम पैंथर की अध्यक्षता में अंबेडकर प्रतिमा स्थित नाना राव पार्क में धरने का आयोजन किया गया। धरने के माध्यम से एक ज्ञापन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल उत्तर प्रदेश, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं जिला अधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन दिया गया। धनीराम पैंथर ने बताया कि सात सूत्री मांगें ज्ञापन के माध्यम से कहीं गई। धनीराम पैंथर ने कहा कि वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश में जंगलराज कायम है। उन्होंने कहा कि दलितों व अल्पसंख्यकों की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है दलित आज अपने को ठगा सा महसूस कर रहा है जब इनका वोट हासिल करना होता है तब राजनीतिक पार्टियां इन्हें जाति धर्म में बांट कर अपना उल्लू सीधा करती है। जब इनके साथ अन्याय अत्याचार व शोषण होता है तब सभी मूक दर्शक बन के मौन रहते हैं। जब कोई दलित अन्याय के विरुद्ध आवाज बुलंद करता है तो शासन प्रशासन उसकी आवाज को दबाने के लिए उसको फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेज दिया जाता है। जिस का जीता जागता उदाहरण सहारनपुर की भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद रावण का है। इसी तरह से इलाहाबाद में एलएलबी के दलित छात्र दिलीप सरोज की निर्मम हत्या कर दी जाती है और दिनांक 14 फरवरी 2018 को शिवली रोड कश्यप नगर कल्याणपुर में संविधान निर्माता युग पुरुष बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को जानबूझकर अराजक तत्वों द्वारा तोड़ दिया जाता है। दोषियों की गिरफ्तारी ना करवाना सरकार की विफलता को दर्शाता है।

Read More »

लाभपरक योजनाओं की दी जानकारी व फरियादियों की समस्याओं को सुना

कानपुर देहातः जन सामना ब्यूरो। जिलाध्यक्ष राहुल देव अग्निहोत्री ने मुख्यालय आकर आम आदमी की भांति एक चाय की दुकान के प्रागढ़ के पास आये फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनको संबंधित अधिकारियों से मिलकर उनके निस्तारण का अनुरोध किया। उन्होंने फरियादियों को सरकार की उपलब्धियों व कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा सामूहिक विवाह योजना के तहत जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक रतन कान्त पाण्डेय आदि अधिकारियों के कुशल नेतृत्व में समाज के गरीब, तबके, असहाय 123 युवक, युवतियों का विवाह भव्य तरीके से एक सादे समारोह में फिजूल खर्ची को बचाते हुए किया गया जिसकी चैतरफा तारीफ हो रही है। जिलाध्यक्ष राहुल देव अग्निहोत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम चालू किया गया है जो कि प्रदेश के सभी जनपदों में लागू दिखावा, फिजूल खर्ची से बचाकर सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न कराना तथा भाईचारे को बढ़ावा देना, गरीब बेटी-बेटा को सहारा देना सामूहिक विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश सरकार का है। प्रदेश के सभी जनपदों में जहां जहां सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न हो रहा है वहीं यह चैतरफा, लोकप्रिय होकर समाज को नया संदेश दे रहा है। अकबरपुर महाविद्यालय में हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 125 जोडों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम में वर-वधु को प्रदेश के सहकारिता मंत्री व जनपद प्रभारी मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, सांसद देवेन्द्र सिंह भोले, विधायक प्रतिभा शुक्ला, निर्मला संखवार, विनोद कटियार, अजीत सिंह पाल, जिलाध्यक्ष राहुल देव अग्निहोत्री, एमएलसी अरूण पाठक आदि जनप्रतिनिधियों व अधिकारी आदि अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने गुलाबी रंग की पगड़ी पहनकर माता, पिता, भाई बहन, मौसा, चाचा, संरक्षक आदि के रूप में अपने परिवार के कार्यक्रम के भांति बराती और जनाती बनकर दोनो की भूमिका निभाते हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह मण्डप और जहां पर एक की पाण्डाल में विभिन्न जाति, विभिन्न सम्प्रदाय के जोडे एक साथ परिणय सूत्र में बंधे, वर-वधु को आशीर्वाद दिया तथा हार्दिक बधाई दी व उनके मंगलमय भविष्य की कामना भी की। उन्होंने प्रदेश सरकार की कुपोषण में कमी लाने के उद्देश्य से प्रदेश को कुपोषण से रोकथाव व कुपोषण से मुक्त शबरी संकल्प योजना की भी जानकारी दी है।

Read More »