Friday, July 5, 2024
Breaking News

 25000 के इनामियां हिस्ट्रीशीटर की पुलिस से हुई मुठभेड

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। थाना उत्तर पुलिस की अपहरण और बलात्कार के मामले में वांछित 25000 रुपये के इनामिया हिस्ट्रीशीटर बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि हिमाचल पुत्र रामगोपाल निवासी धौनई थाना नगला खंगर फिरोजाबाद पर लूट डकैती चोरी समय अन्य अपराधों में डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे में वांछित था। वहीं थाना उत्तर क्षेत्र से वह अपहरण और दुष्कर्म के मामले में वांछित था। हिमाचल यादव के विरुद्ध जनपद आगरा, मैनपुरी व जनपद फिरोजाबाद के विभिन्न थानों में मुकदमे पंजीकृत हैं। मुखबिर की सूचना पर थाना उत्तर पुलिस टीम द्वारा बैंदी की पुलिया पर बदमाश से मुठभेड़ हो गई। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने का प्रयास किया परन्तु पुलिस की घेराबंदी व जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लग गयी।

Read More »

मैया मत मरवावे मोको बंद कुटिया में….

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। चंदवार गेट स्थित शिव पैलेस में एक अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन स्व. चौधरी मक्खन सिंह यादव की 11 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ एटा से आई कवित्री कुमारी गीत दीक्षित ने सरस्वती वंदना से किया। इसके पश्चात कलीम नूरी ने पढा “मां बहनों की आज लगी है इज्जत दाँव पर, हास्य कवि मनोज राजताली ने अपनी हास्य कविताओं से सभा मे समाँ बांध दिया। इसके पश्चात वीर रस के राष्ट्रीय कवि एवं गीतकार बलराम सरस ने पढा “जमाना लाख रोके में जमाने से नहीं डरता” इसके पश्चात कवित्री साकेत कुलश्रेष्ठ ने श्रृंगार रस की रचनाएं सुनते हुए पड़ा “सुखद स्पर्श शीतल मंद झोंकों सा लगा मुझको” जीरो बंदवी ने पढा “मेरे महबूब अगर बात न मानी तो मैं अकेले ही हनीमून पर मना सकता हूं”, इसके पश्चात रामसनेही लाल शर्मा यायावर ने पढा “दरवाजे से पीपल की छांव को मिटाने मत देना”। चंद्रप्रकाश ‘चंद’ ने “नारी भ्रूण हत्या” पर अपना काव्य पाठ किया “मैया मत मरवावे मोको बंद कुठरिया में” इसके पश्चात दिल्ली से आई कवित्री दिव्या यादव ने माता-पिता पर अपना मन मोहक गीत पढ़कर सबको सोचने पर मजबूर कर दिया “मात पिता के स्वप्न संजोए हमको पूरे करने हैं”। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नोएडा से पधारी भारतीय जनता पार्टी की पार्लियामेंट्री बोर्ड एवं केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य डॉक्टर सुधा यादव ने स्व. चौधरी मक्खन सिंह यादव के तेल चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन करके कहा कि आज समाज एवं देश में महिलाओं का सम्मान बढा है। मैं आज जिस कार्यक्रम में सम्मिलित हो रही हूं वह एक ऐसे समाजसेवी का परिवार है, जो एकल परिवार के युग में भी एक वृहद सम्मिलित परिवार है और लगातार उच्च स्तर पर प्रगतिशील है।

Read More »

बहनों ने घर-घर जाकर वितरित किये पूजित अक्षत एवं राम मंदिर के चित्र

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा हेतु घर-घर पूजित अक्षत एवं राम मंदिर चित्र वितरण किये जा रहे। इसी क्रम में रविवार को उर्वशी वर्मा प्रांतीय प्रमुख वीरांगना वाहिनी हिंदू जागरण मंच ब्रज प्रांत ने वीरांगना वाहिनी एवं स्थानीय महिलाओं के साथ अक्षत वितरण किए और साथ में अयोध्या मंदिर के पत्रक भी वितरित किए।
इस अवसर पर उर्वशी वर्मा ने बताया कि हम ने सभी को 22 जनवरी के दिन राम मंदिर में प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा के विषय में जानकारी दी। साथ ही सभी को अपने-अपने घरों में दीपोत्सव मनाने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार प्रभु राम लंका से वापस आए थे, उसी प्रकार प्रभु अपने घर 22 जनवरी को आ रहे हैं, तो इस हर्ष के उपलक्ष में हम सभी दिवाली मनाएं। इस कार्यक्रम में विशेष सहयोग प्रेमश्री झा जिला कार्यकारिणी सदस्य का रहा। इस दौरान परी झा, कमलेश, खुशी, सुनीता, रानी, बिमला देवी, शशी, उमा देवी, नीरू आदि बहनें उपस्थित रहीं।

Read More »

सरकारी सेवा में चयनित हुए अभ्यार्थियों को किया सम्मानित

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। प्रजापति एकता महासभा द्वारा समाज के सरकारी विभाग में चयनित हुए अभ्यार्थियों का सम्मान समारोह लक्ष्मी पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि नीतू गोला ने भगवान दक्ष प्रजापति की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ंचंद्र प्रजापति ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र और उनके माता पिता को शॉल उड़ाकर स्वागत किया गया। नीतू गोला ने कहा कि बेटा-बेटी मे कोई फर्क न करे। आज कल बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़कर मुकाम हासिल कर रही है। सतीश चंद्र प्रजापति (राजा भईया) ने कहा कि जब समाज के बच्चे नाम रोशन करते हैं तो खुशी मिलती है। मेघ सिंह प्रजापति ने कहा कि युवा पीढ़ी अब मेहनत लगन से हर क्षैत्र में अपना योगदान दे रही है। हरि सिंह प्रजापति ने कहा कि समाज के बच्चें प्रशासन विभाग में कार्यरत होंगे, तो समाज को एक नई दिशा मिलेगी। महासभा द्वारा सरकारी विभाग में चयनित हुए समाज के नौ बच्चो को सम्मानित किया गया।

Read More »

मतदाताओं को जागरुक करने के लिए चला हस्ताक्षर अभियान

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। मतदाताओं को जागरुक करने के उद्देश्य से रविवार को जिला ब्रांड एंबेसडर (स्वीप) डॉ.संध्या द्विवेदी के नेतृत्व में सुभाष तिराहा, जैन मंदिर फिरोजाबाद पर मैं भी हूं मतदाता, जागरूकता अभियान का शुभारम्भ किया गया। जिसमें कई सामाजिक संगठनों ने प्रतिभाग किया।
हस्ताक्षण अभियान का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पांडेय ने हस्ताक्षर कर किया। लोगों को मतदान के लिए जागरूकता लाने के लिए शपथ दिलाई। मतदाताओं से मतदान हेतु मतदान बूथ पर जाने तथा मतदान करने हेतु आग्रह किया गया। एनसीसी कैडेट्स ने भी हस्ताक्षर करवाएं। इस अवसर पर सेवा पथ जन कल्याण समिति, फिरोजाबाद सेवा समिति, प्रज्ञा हिंदी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट, भारतीय जनकल्याण सेवार्थ समिति तथा चिराग सोसाइटी आदि संस्थाओं सदस्यों ने भाग लिया। एनएसएस की छात्राएं भी शामिल हुई।

Read More »

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को बांटे प्रमाण पत्र

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। ग्राम कोंडरा विकास खंड एका मे विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिर्थि पर्यटन एवं संस्कृति उत्तर प्रदेश सरकार ठा. जयवीर सिंह एवं उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के ब्रज बहादुर सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही लोगों के लिए विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
रविवार को पर्यटन एवं संस्कृति उत्तर प्रदेश सरकार ठा. जयवीर सिंह एवं उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के ब्रज बहादुर सिंह केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाआं की जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में सबका साथ सबका विकास संकल्पना को साकार करते हुए अंतिम पायदान के व्यक्ति को लाभ पहुंचाया जा रहा है। वहीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, आवास योजना, उजवलला योजना आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये। कैबिनेट मंत्री ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई और बच्चों का अन्न प्राशन कराया।

Read More »

दो तीर्थंकरों का मनाया गया जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। समस्त भारत वर्ष में रविवार को जैन धर्म के दो-दो तीर्थंकरों का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिनालयों में अनेकों धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुए।
जैन धर्म के आठवें तीर्थंकर भगवान चंद्रप्रभु एवं तेईसवें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ पूर्ण धार्मिक वातावरण के जिनालयों में मनाया गया। श्री चंद्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर सदर बाजार, श्री शीतल नाथ दिगम्बर जैन मंदिर नसिया जी, श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन गाँधी नगर, श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर विभव नगर के साथ-साथ श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर जैन नगर खेड़ा में भी प्रातः नित्य नियम पूजा के पश्चात् गुरु माँ सुआर्या श्री के सानिध्य में जिन भक्तों द्वारा भगवान पार्श्वनाथ एवं भगवान चंद्रप्रभु का जिनाभिषेक एवं शांतिधारा की गई।

Read More »

मुख्य अभियंता ने दिये राजस्व बढ़ाने के निर्देश

शिकोहाबाद: जन सामना संवाददाता। मुख्य अभियंता अजय मिश्रा ने अधिशाषी अभियंता, उप खंड अधिकारी और अवर अभियंताओं के साथ मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने राजस्व बढ़ाने पर फोकस रखा। इसके साथ ही लाइन लोस को कम करना, बिल जमा कराना, गलत बिलों को सही कराना और अन्य समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ओटीएस स्कीम का प्रचार प्रसार कर अधिक संख्या में लोगों से बिल जमा कराया जाए।
मुख्य अभियंता फिरोजाबाद अजय मिश्रा रविवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब आवास विकास कालोनी स्थित अधिशाषी अभियंता के कार्यालय पहुंचे। यहां पर उनका बुके देकर स्वागत किया गया। इसके बाद मुख्य अभियंता ने अधिशाषी अभियंता, उपखंड अधिकारी मक्खनपुर और शिकोहाबाद के साथ सभी अवर अभियंताओं के साथ बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शासन की मंसा के अनुरूप सभी को कार्य करना है। जिसमें सबसे पहला बिंदु राजस्व को बढ़ाना है।

Read More »

धान खरीद में तेजी लाने के निर्देश, अधिकारियों संग हुई बैठक

चंदौली। विधायक सुशील सिंह एवं जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधिगण, क्रय एजेंसियों, मिलर्स एवं संबंधित अधिकारियों के साथ धान खरीद की समीक्षा बैठक हुई।
बैठक के दौरान विधायक सुशील सिंह ने कहा कि प्रत्येक जरूरतमंद किसानों का धान हर हाल में खरीदा जाए। धान क्रय केंद्रों पर बोरो की पर्याप्त संख्या में व्यवस्था सुनिश्चित रखा जाय। धान क्रय केंद्र पर किसानों को सभी सुविधाएं उपलब्ध रखी जाय। राज्य सरकार किसानों की सभी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए तत्पर है किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किया जा रहे हैं राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता से किसानों के साथ खड़ी है।
बैठक में डिप्टी आरएमओ ने बताया गया कि समर्थन मूल्य योजना के तहत जनपद में धान की खरीद 25 लाख मीट्रिक टन लक्ष्य है, जिसके सापेक्ष 05 जनवरी 2024 तक कुल 92263.54 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है जो कि लक्ष्य का 36.90ः है। जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए निर्देशित किया कि जनपद में धान खरीद कांटो की संख्या बढ़ाते हुए किसानों का धान पूरी पारदर्शिता के साथ तेजी से धान की खरीद सुनिश्चित हो।

Read More »

सामुदायिक शौचालय बना शोपीस, महीनो से तालाबंदी

फतेहपुर। विजयीपुर विकासखंड के अहमदगंज तिहार ग्राम पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन योजनांतर्गत बना सामुदायिक शौचालय शोपीस बनकर रह गया। ग्रामीणों ने अपनी मीडिया माध्यम से आवाज उठाते हुए बताया कि ग्राम सभा में बना सामुदायिक शौचालय मे महीनो से हमेशा तालाबंदी रहती हैं। सामुदायिक शौचालय में तालाबंदी से ग्रामीणों के राहगीरों लिए क्रिया के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। सामुदायिक शौचालय पर देखरेख व साफ सफाई टेक केयर का महीनो से फर्जी भुगतान हो रहा है। ऐसे में सरकार द्वारा दी जा रही सेवाएं स्थानीय जिम्मेदारों के मनमानी रवैया से सिर्फ खानापूर्ति समझ में आ रही है। वही सामुदायिक शौचालय पर विद्युत संबंधी सेवाएं धड़ाम है । सामुदायिक शौचालय पर डेंटिंग पेंटिंग का कार्य भी नहीं हुआ है।

Read More »