Sunday, July 7, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मैया मत मरवावे मोको बंद कुटिया में….

मैया मत मरवावे मोको बंद कुटिया में….

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। चंदवार गेट स्थित शिव पैलेस में एक अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन स्व. चौधरी मक्खन सिंह यादव की 11 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ एटा से आई कवित्री कुमारी गीत दीक्षित ने सरस्वती वंदना से किया। इसके पश्चात कलीम नूरी ने पढा “मां बहनों की आज लगी है इज्जत दाँव पर, हास्य कवि मनोज राजताली ने अपनी हास्य कविताओं से सभा मे समाँ बांध दिया। इसके पश्चात वीर रस के राष्ट्रीय कवि एवं गीतकार बलराम सरस ने पढा “जमाना लाख रोके में जमाने से नहीं डरता” इसके पश्चात कवित्री साकेत कुलश्रेष्ठ ने श्रृंगार रस की रचनाएं सुनते हुए पड़ा “सुखद स्पर्श शीतल मंद झोंकों सा लगा मुझको” जीरो बंदवी ने पढा “मेरे महबूब अगर बात न मानी तो मैं अकेले ही हनीमून पर मना सकता हूं”, इसके पश्चात रामसनेही लाल शर्मा यायावर ने पढा “दरवाजे से पीपल की छांव को मिटाने मत देना”। चंद्रप्रकाश ‘चंद’ ने “नारी भ्रूण हत्या” पर अपना काव्य पाठ किया “मैया मत मरवावे मोको बंद कुठरिया में” इसके पश्चात दिल्ली से आई कवित्री दिव्या यादव ने माता-पिता पर अपना मन मोहक गीत पढ़कर सबको सोचने पर मजबूर कर दिया “मात पिता के स्वप्न संजोए हमको पूरे करने हैं”। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नोएडा से पधारी भारतीय जनता पार्टी की पार्लियामेंट्री बोर्ड एवं केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य डॉक्टर सुधा यादव ने स्व. चौधरी मक्खन सिंह यादव के तेल चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन करके कहा कि आज समाज एवं देश में महिलाओं का सम्मान बढा है। मैं आज जिस कार्यक्रम में सम्मिलित हो रही हूं वह एक ऐसे समाजसेवी का परिवार है, जो एकल परिवार के युग में भी एक वृहद सम्मिलित परिवार है और लगातार उच्च स्तर पर प्रगतिशील है। मेरी इस परिवार को शुभकामनाएं हैं एवं मृत आत्मा चौधरी साहब को श्रद्धांजलि है। जिन्होंने ऐसे संस्कार दिए हैं। कार्यक्रम में पूर्व विधायक हरिओम यादव ने कहा कि व्यक्ति को अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करना चाहिए चाहे, कितने ही संकट आए। कार्यक्रम में नगर विधायक मनीष असीजा ने श्रद्धेय चौधरी मक्खन के साथ बिताए गए समय के अपने संस्करण सुनाएं। अखिल भारतीय यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश यादव ने सामाजिक एकता पर बल दिया। इंजीनियर राजीव यादव एम.डी माँ अंजनी ग्रुप शिकोहाबाद में मंचासीन कवियों को शील्ड प्रदान करके सम्मान किया। इस अवसर पर पारिवारिक सदस्यो एवं अतिथियों द्वारा गरीबों को कंबल वितरण भी किया गये। विशिष्ट अतिथियों में विजय बहादुर पाठक प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, उदय प्रताप सिंह जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, राकेश शंखवार नगर अध्यक्ष भाजपा, डॉ राम कैलाश यादव, राजेश यादव, मुकेश कुमार गुप्ता ‘मामा’, नीरज यादव समेत अनेक विभूतियां ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में समस्त पधारे अतिथियों का स्वागत डॉक्टर अनिल यादव, अवनीश यादव ‘सुनील’, अतुल यादव, आलोक यादव, अचिंत यादव, डॉक्टर अरुण यादव आदि परिवार के सदस्यों ने संयुक्त रूप से सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सत्यवीर गुप्ता व अध्यक्षता सेठ महावीर जैन ने की।