Sunday, September 22, 2024
Breaking News

कानूनी दायरे में रहकर न्याय दिलाना ही हमारा मुख्य कार्य है : प्रेमलता

सासनी, हाथरस। गांव तेहरा में भारतीय न्याय चक्र फाउण्डेशन के बैनरतले नारी सशक्तिकरण और कानूनी दायरे में पीड़ित महिला शक्ति को न्याय दिलाने पर चर्चा की गई। साथ ही मजलूम और असहाय लोगों के प्रति होने वाले अपराधों से कैसे निबटा जाए जैसे विषयों पर चर्चा की गई।
गुरूवार को आहूत बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद भारतीय न्याबय चक्र फाउण्डेचशन की महिला प्रकोष्ठम प्रदेश अध्यदक्ष  प्रेमलता तथा राष्ट्री य अध्योक्ष विष्णुअ मिश्रा ने मां भारती के छबिचित्र के सामने दीप जलाकर एवं पुष्पषहार अर्पित कर किया। बैठक में मुख्य अतिथि ने कहा कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य महिला शक्ति को कानूनी दायरे में न्याय दिलाना और ज्यादा से ज्यादा गरीब, बेबस, असहाय व्यक्तियों की पीड़ा को दूर करना है।
उन्होंने कहा कि आज के दौर में महिलाएं किसी भी मामले में पुरुषों से कम नहीं हैं। घर हो या कार्यस्थल महिलाएं आज पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाएं खड़ी हैं। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जहां महिलाएं अपना योगदान न दे रही हों। घर हो या बाहर महिलाएं अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रही हैं, लेकिन ऐसी कई वजहें भी हैं, जिनकी वजह से उन्हें पुरुषों की तुलना ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ता है। भारत की ही बात करें तो यहां हर मिनट एक महिला अपराध का शिकार होती है।

Read More »

सड़क सुधार कार्य, महापौर ने किया शिलान्यास

फिरोजाबादः संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास की संकल्पना को साकर करते हुए महापौर कामिनी राठौर ने 15 वें वित्त योजना के अंतर्गत वार्ड 18 छारबाग में सड़क निर्माण कार्याे का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया। लगभग छह लाख की धनराशि से छारबाग में वन विभाग के सामने मन्दिर से शशी तक कलर्ड स्ट्रिप के साथ इ.ला. रिलेयिंग द्वारा सड़क सुधार कार्य कराया जायेगा।

Read More »

टर्नल में फंसे मजूदरों के संकुशल निकलने पर बांटी मिठाई

फिरोजाबादः संवाददाता। ग्लास इंडिया और अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के पदाधिकारियों ने उत्तराखंड में टर्नल में फंसे मजदूर संकुशल निकलने पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का आभार प्रकट कर बधाई दी। साथ ही स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर पर प्रसाद वितरण कर मजदूरों की खुसहाली की ईश्वर से कामना की।

Read More »

ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत महिला सुरक्षा की दी जानकारी

फिरोजाबादः संवाददाता। ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत गुरुवार को जगह-जगह पुलिस अधिकारियों ने कार्यक्रम आयोजित कर महिला सुरक्षा की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करते हुए कहा कि झूठी रिपोर्ट लिखाने में महिलाएं व युवती स्वविवेक का प्रयोग करें।पालीवाल ऑडिटोरियम में एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने कहा कि नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एडीजी आगरा जोन के निर्देशन में सात जिलों में यह अभियान चलाया जा रहा है। अपराधों से बचाने को लेकर पुलिस और यूनिसेफ के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है।

Read More »

उत्तर प्रदेश अंडर-23 कैंप के लिए पूजा यादव का हुआ चयन

फिरोजाबादः संवाददाता। आर.आर. क्रिकेट अकादमी की महिला खिलाड़ी पूजा यादव का चयन उत्तर प्रदेश अंडर-23 कैंप के लिए चयन हुआ है। कोच विनय यादव ने बताया कि पूजा यादव चयन राइट आर्म लेग स्पिनर गेंदबाज व मध्यक्रम बल्लेबाज के रूप में हुआ है। इससे पहले उत्तर प्रदेश अंडर-16, 19 व 23 महिला कैंप के लिए चयनित हो चुकी है, लेकिन मौका नहीं मिला है।

Read More »

महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था के मुद्दों पर किया प्रदर्शन

मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव । कांग्रेसियों ने गुरूवार को महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था आदि समस्या को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन के पश्चात राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला कलेक्ट्रेट पर जिलाधिकारी को सौंपा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि मोदी योगी सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना व राजस्थान की चुनावी रैलियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा इस बात का ऐलान जनता के समक्ष किया गया है कि मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में 500 रूपये का घरेलू गैस सिलेंडर व राजस्थान व तेलंगाना में 450 रूपये का घरेलू गैस सिलेंडर दिए जाने का जनता से वादा किया है जबकि उत्तर प्रदेश में उत्तराखंड व हरियाणा आदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सरकार द्वारा भाजपा शासित प्रदेशों में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत लगभग 1000 रूपये प्रति सिलेंडर जनता से बसूली की जा रही है। कांग्रेस शासित प्रदेशों में 500 रूपये का घरेलू गैस सिलेंडर दिया जा रहा है।

Read More »

मध्य प्रदेश में भगवा पार्टी फिर बहुमत की ओर ?

राजीव रंजन नागः नई दिल्ली। इंडिया टीवी-सीएनएक्स एग्जिट पोल अनुमान के अनुसार, सत्तारूढ़ भाजपा विधानसभा चुनाव में 230 सीटों वाली विधानसभा में 140 से 159 सीटों के बीच भारी बहुमत हासिल करके मध्य प्रदेश में सत्ता बरकरार रख सकती है। एग्जिट पोल के अनुसार मध्य प्रदेश में 17 नवम्बर को मतदान हुआ था और 3 दिसम्बर को मतगणना होगी।
इंडिया टीवी-सीएनएक्स एग्जिट पोल अनुमानों से पता चलता है कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी 140-159 सीटें जीत सकती है, जबकि पांच साल पहले उसने केवल 109 सीटें जीती थीं। एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस केवल 70-89 सीटें जीत सकती है, जबकि पांच साल पहले उसने 114 सीटें जीती थीं। बाकी दो सीटें निर्दलीय समेत अन्य जीत सकते हैं।
वोट शेयर अनुमानों से पता चलता है कि बीजेपी को 45.83 प्रतिशत, कांग्रेस को 38.04 प्रतिशत और श्अन्यश् को 16.13 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं।
क्षेत्रवार सीटों का अनुमान
क्षेत्र-वार, इंडिया टीवी-सीएनएक्स एग्जिट पोल अनुमान के अनुसार 51 सीटों वाले बाघेलखंड में बीजेपी को 34, कांग्रेस को 16 और अन्य को एक सीट मिल सकती है। 24 सीटों वाली भोपाल में बीजेपी 18 सीटें जीत सकती है और बाकी छह सीटें कांग्रेस के खाते में जा सकती हैं। 34 सीटों वाले चंबल में कांग्रेस 20 सीटें जीत सकती है और बीजेपी के पास 14 सीटें रह सकती हैं।

Read More »

 यातायात सड़क सुरक्षा जागरूकता संगोष्ठी का किया आयोजन

हाथरसः जन सामना संवाददाता। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान व यातायात पुलिस के सौजन्य से यातायात माह के अंतिम दिन यातायात सड़क सुरक्षा जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन प्रेमरघु मेडिकल कॉलेज पर संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकार नगर सुरेंद्र सिंह व सभी अतिथियों ने मां सरस्वती के छविचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने कहा के अच्छे नागरिक की पहचान घायल अवस्था में पड़े किसी भी व्यक्ति को त्वरित इलाज के लिए निकट अस्पताल में पहुंचाकर उसकी जान बचाने के रूप में होती है जिसमें मा. सुप्रीम कोर्ट व सरकार के दिशा निर्देशानुसार ऐसे लाने वाले व्यक्ति से बिना अनुमति के किसी भी प्रकार की पूछताछ नहीं की जाती है हमारी जागरूकता ही हमें सुरक्षित व स्वस्थ रखती है।
क्षेत्राधिकार नगर सुरेंद्र सिंह ने कहा कि जब हम सड़क पर वाहन चलाते हैं तो हमें अनुशासन में रहकर अपने वाहन का प्रयोग करना चाहिए अपनी सुरक्षा के साथ-साथ दूसरे की सुरक्षा का भी ध्यान रखते हुए वाहन चलाएं और किसी भी अनहोनी दुर्घटना से बचे।

Read More »

महिलाओं को उनके विभिन्न कानूनों की दी गयी जानकारी

मथुराः जन सामना ब्यूरो । ऑपरेशन जागृति के तहत गुरुवार को नंद गांव ब्लॉक पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी गोवर्धन व यूनिसेफ के प्रतिनिधि राजेश सैनी, अमरेन्द्र सिंह एवं काउंसलर चारू शर्मा व विपिन दीक्षित तथा थाना बरसाना पुलिस टीम द्वारा ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान अध्यापकों, आशा कार्यकर्ता, प्रधान, पूर्व प्रधान, स्वयं सहायता ग्रुप की महिलाएं, बीट आरक्षी, गांव के सम्भ्रान्त व्यक्तियों को ऑपरेशन जागृति अभियान के क्रियान्वयन एवं उद्देश्यों की जानकारी दी गई। अभियान को सफल बनाने के संबंध में साइबर अपराध, बालिकाओं को साइबर हिंसा, यौन शोषण से बचाव के लिए जागरूक व सचेत किया गया। पॉक्सो अधिनियम के महत्वपूर्ण प्रावधानों की भी जानकारी दी गई। किशोर एवं किशोरियों के साथ हेल्दी रिलेशनशिप व जीवनशैली पर अभिभावकों को जागरूक किया गया।

Read More »

होटल नुमा आश्रम पर नगर निगम के टैक्स का विरोध

मथुराः जन सामना ब्यूरो । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मथुरा आगमन से पहले दौरे की तैयारियों की समीक्षा के लिए आये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संत महंतों ने मुख्यमंत्री से शिकायत की थी कि मठ, आश्रमों और मंदिरों पर नगर निगम की ओर से अत्यधिक टैक्स लगाया गया है, इस टैक्स को अदा करने में वह असमर्थ हैं। इसके बाद नगर निगम हरकत में आ गया है। अब इस टैक्स की समीक्षा की जाएगी।
नगर निगम मथुरा वृन्दावन द्वारा वर्तमान में कर अधिरोपण कर नोटिस निर्गत करने की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में वृन्दावन के प्रमुख संतों, महंतों द्वारा आश्रमों पर अत्याधिक कर लगाये जाने के सम्बन्ध में अपनी आपत्ति नगर आयुक्त के समक्ष प्रस्तुत की गई। इसी को दृष्टिगत रखते हुए गुरुवार को वृन्दावन के प्रमुख संतों के साथ नगर आयुक्त शशांक चौधरी द्वारा वृन्दावन जोनल कार्यालय में एक बैठक रखी गई। जिसमें उपस्थित संतों द्वारा कहां गया कि आश्रमों को व्यावसायिक श्रेणी में लेकर कर लगाया जा रहा है, जो कि गलत है।
सन्त महन्तों ने नगर आयुक्त से कहाकि गौशाला, मंदिर, संत निवासों को कर से मुक्त रखा जाये। साथ ही अपने अपने आश्रम सहित अन्य आश्रमों पर भी न्यूनतम कर अधिरोपित करने की मांग की गई है। जिस पर नगर आयुक्त द्वारा संतों को आश्वस्त किया गया कि एक माह के अन्दर करारोपण से सम्बंधित समस्त आपत्तियों का निस्तारण किया जायेगा।

Read More »