Friday, September 20, 2024
Breaking News

जनपदों में विकास कार्यों में गति लानी होगी: मुख्य सचिव

2017.08.12. 02 3sp news lucknowनोडल अधिकारियों की बैठक कर निरीक्षण हेतु मुख्य सचिव ने दिये निर्देश
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजीव कुमार ने शासन की प्राथमिकताओं एवं विकास कार्यक्रमों का प्रभावी अनुश्रवण एवं स्थलीय निरीक्षण हेतु नामित नोडल वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि नामित जनपदों को अंगीकृृत कर विकास कार्यों में गति लानी होगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह दो दिन जनपद का भ्रमण शासकीय योजनाओं को धरातल पर लागू कराकर नियमानुसार पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित कराने में जनपदीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देना होगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुसार जनपदों के विकास कार्यों में और अधिक तेजी लाकर अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजनाओं से लाभान्वित कराना है। उन्होंने कहा कि जनपदों हेतु नामित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को भ्रमण के दौरान जनपद में आयोजित तहसील एवं थाना सम्पूर्ण समाधान दिवस में भी भाग लेकर सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित कराना होगा।

Read More »

राकेश तिवारी का जन्मदिन मनाया

2017.08.12. 02 ssp news bjp1कानपुर, जन सामना ब्यूरो। आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण के जिला महामंत्री राकेश तिवारी का जन्मदिन जरौली में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने श्री तिवारी को माला पहनाया और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर संतोष जायसवाल, मंडल महामंत्री आलोक दीक्षित, पवन दीक्षित, शोभित दीक्षित, भाऊ शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।

Read More »

पं0 दीन दयाल वाटिका का लोकार्पण किया गया

2017.08.12 02 ravijansaamnaकानपुर नगर, श्यामू वर्मा। भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण द्वारा पार्षद रीता शास्त्री के वार्ड-90 में पं0 दीन दयाल वाटिका का लोकार्पण किया गया कार्यक्रम का शुभारम्भ पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष तथा राज्य सभा सदस्य शिव प्रताप शुक्ला ने सभा को सम्बोधित करने से पूर्व दीप प्रज्जवलन करके कार्यक्रम की शुरुआत कि शिव प्रताप ने कहा कि पिछली सरकारों ने वोट बैंक के चलते देश के आक्रांताओं के नाम पर दिल्ली में सड़कों व पार्कों का जाल बिछा रखा था। आज पं0 दीनदयाल के नाम पर पार्क का नाम रखकर देश के महान चिन्तक के विचारों को आगे बढ़ाने का काम किया और उसी तरफ पार्षद रीता शास्त्री, जिला मंत्री सरन तिवारी, मण्डल महामंत्री वैभव शुक्ला ने भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष अनिता गुप्ता से दीनदयाल वाटिका समिति ने पार्क में दीनदयाल की प्रतिमा लगाने की मांग करी लोकार्पण के पश्चात रीता शास्त्री ने राष्ट्र के शहीदों को समर्पित राष्ट्र प्रेम से ओत-प्रोत महिला मंच के 

Read More »

गोद लिए हुए स्कूल में सारी सुविधाएं दी जायेगी सुरेन्द्र मैथानी

2017.08.12 01 ravijansaamnaकानपुर, जन सामना संवाददाता। गोद लिए हुए स्कूल में बच्चों के शिक्षा से संबंधित सामग्री-काॅपी किताब, पेंसिल, रबड़, बैग, पानी की बोतल, खाने का डब्बा, हैंकी और पूरे विद्यालय के लिए काफी बड़ा फर्स्ट एड बाॅक्स, (जिसमें बच्चों के लिए प्राथमिक उपचार की सारी दवाएं उपलब्ध हैं) दिया गया। वितरण कार्यक्रम शनिवार की दोपहर को स्थान प्राथमिक कन्या विद्यालय शास्त्री नगर स्थित छोटा सेंटर पार्क में किया गया। जिला अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी की पत्नी श्रीमती वंदना मैथानी भी सहयोगी के रुप में उक्त विद्यालय को देखेंगी। सप्ताह में 3 दिन विद्यालय में श्रीमती वंदना मैथानी के साथ जिले की उपाध्यक्षा रंजीता पाठक उक्त विद्यालय का लगातार निरीक्षण करती रहेंगी। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि उक्त विद्यालय के परिसर में बच्चों को खेलने के लिए झूले, कला और संस्कृति से उनका मानसिक स्तर बढ़ाने और जोड़ने हेतु एक मंच का भी निर्माण किया जाएगा। स्पोर्ट्स से संबंधित बच्चों को आकृष्ट, खेल के माध्यम से कराया जाएगा। बच्चों को पीने के पानी के लिए आर ओ एवं ठंडे पानी की मशीन को लगाया जाएगा।

Read More »

जिला स्तरीय परीक्षा के लिए 30 छात्र चयनित

2017.08.11. 07 ssp news 1घाटमपुर, कानपुर, शीराजी। जिलाधिकारी के निर्देशन पर स्थानीय बीआरसी कार्यालय में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्वतंत्रता संग्राम वर्ष 1857 से 1945 तक के इतिहास पर प्रश्न किए गए जिसमें उच्चतर प्राथमिक विद्यालय कुरसेड़ा बीरबल अकबरपुर किरांग किरार गुजेला सरगांव से आए साढ़ छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। आगामी जिले में संपन्न होने वाली परीक्षा के लिए 30 छात्र-छात्राओं अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। रागिनी कक्षा 6 की छात्रा ने 20 में 19 अंक प्राप्त किए कक्षा 8 के छात्र प्रियांशु ने 18 अंक रवि कुमार कक्षा 8 ने 18 अंक प्राप्त किए।

Read More »

किशोर को किया परिवार के हवाले

घाटमपुर, कानपुर, संवाददाता। कानपुर-जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन में अकेले यात्रा कर रहे किशोर को घाटमपुर आर पी एफ चैकी इंचार्ज शिवराज सिंह ने अपनी कस्टडी में लेकर उसके परिवारिक जनों के सुपुर्द कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की रात्रि घाटमपुर रेलवे पुलिस चैकी के इंचार्ज शिवराज सिंह सिपाहियों के साथ कानपुर जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान अकेले यात्रा कर रहे किशोर को उन्होंने पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम आदित्य शर्मा बताया।

Read More »

15 अगस्त छुट्टी मनाने का दिन नहीं-नवीन अरोरा

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। मेरी जान तिरंगा, मेरी शान तिरंगा, देश की आन-बान-पहचान है तिरंगा। श्री नर नारायण सेवा संस्थान की एक आवश्यक बैठक अध्यक्ष नवीन अरोरा के प्रतिष्ठान यू लाइक इलैक्ट्रोनिक पालिका बाजार पर सम्पन्न हुई।
मुख्य वक्ता के रूप में संस्थान संस्थापक प्रशांत शर्मा ने कहा कि देश 71 वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। इस अवसर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को युनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल द्वारा एक विशाल तिरंगा बाइक रैली तालाब चैराहा स्थित पुरानी कलेक्ट्रेट से सायं 5 बजे निकाली जा रही है जिसके लिए हम सभी साढे 4 बजे पुरानी कलेक्ट्रेट पर एकत्रित होंगे। यह एक साहसिक कदम है इससे अच्छा संदेश शहर के लिए 15 अगस्त को लोगों में उत्साह व जज्बा पैदा करने का कार्य करेगा।

Read More »

कजली महोत्सव में संस्कृति सिंह को किया गया सम्मानित

2017.08.11. 06 ssp mp news 1मीरजापुर, जन सामना संवाददाता। संस्कार भारती एवं लायन्स क्लब मीरजापुर के संयुक्त तत्वावधान में लालडिग्गी स्थित लायन्स स्कूल के सभागार में कजली महोत्सव 2017 का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार सच्चिदानन्द सिंह की बेटी संस्कृति सिंह को क्लब के सदस्यों द्वारा सम्मानित किया गया।
इस मौके पर संस्कार भारती के अध्यक्ष राजपति ओझा, कजली महोत्सव के संरक्षक विश्वनाथ अग्रवाल, संयोजक गणेश प्रसाद अवस्थी, लायन्स क्लब के अध्यक्ष ला. संगीता अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति माजूद रहे।

Read More »

मानसिक विक्षिप्त ने निकाली गैस की पाइप मचा हड़कंप

2017.08.11. 04 ssp pagalकानपुर, अर्पण कश्यप। नौबस्ता थानाक्षेत्र के उस्मानपुर में एक मानसिक विक्षिप्त ने घर में अपने आप को कैद कर के मोहल्ले में कोहराम मचा दिया। फायर कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद किशोर को बाहर निकाला गया। उस्मानपुर में कच्ची बस्ती निवासी सफाई कर्मी राम सजीवन का बेटा रविंद्र 16 मानसिक रुप से विक्षिप्त है और मिर्गी का रोगी भी है। शुक्रवार दोपहर राम सजीवन किसी निजी काम से मार्केट गए हुए थे उसी समय किशोर ने अंदर से दरवाजा बंद कर के अंदर रखे हुए सामान में तोड़फोड़ मचाने लगा। हो हल्ला की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। जाली से झाककर जब लोगों ने देखा कि रविंद्र गैस की पाइपलाइन निकाल ली है, तो लोगों में दहशत का माहौल छा गाया। तेजी से गैस का रिसाव होने लगा।

Read More »

करोड़ों रूपये के गबन की शिकायत मुख्यमंत्री से की

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष दिलीप कुमार (डब्बू) ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायती पत्र भेजकर मांग की है कि नगर पालिका परिषद में पालिका प्रशासन द्वारा घोर अनियमितायें कर लापरवाही से कई करोड़ रूपयों का गबन किया गया है। भ्रष्टाचार के कारण पालिका की हालत बद से बदतर हो गई है। पूरे शहर की सफाई व्यवस्था पंगु बनी हुई है। जिसके कारण शहरवासी नारकीय जीवन व्यतीत कर रहे हैं। शहर कूड़े व गन्दगी से अटा पड़ा है। वर्तमान मौसम बरसात का है जिसके कारण जनता को गंभीर बीमारियों से जूझना पड़ रहा है।
शिकायती पत्र में डब्बू ने कहा है कि शहर की आबादी को देखते हुये पालिका में कम से कम 700 सफाई कर्मचारियों की आवश्यकता है। जहां केवल 200 सफाई कर्मचारी ही काम कर रहे हैं। इनमें से बहुत से सफाई कर्मचारी जिले के आला अधिकरियों के यहां रसोईये का कार्य कर रहे हैं और उनका भुगतान पालिका कर रही है।

Read More »