Thursday, September 19, 2024
Breaking News

सरकारी टाॅयलेट साफ कर जगायेंगे स्वच्छता का भाव

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। भारतीय सवर्ण संगठन युवा महानगर प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित वार्ता के दौरान युवा कोषाध्यक्ष निशान्त गर्ग एवं महानगर अध्यक्ष अस्मित पाठक ने संकल्प लिया कि सवर्ण स्वच्छता का प्रतीक है एवं हमारा देश, परिवेश जितना स्वच्छ रहेगा, हम स्वस्थ एवं राष्ट्र के लिये उपयोगी साबित होंगे।
आगे बताया कि हमने स्वच्छता के लिये एक लक्ष्य रखा है शहर में जितने भी सरकारी टाॅयलेट में गंदगी होती उन्ह स्वच्छ कर स्वच्छता का भाव जगायेंगे। यह कार्य दो अक्टूबर से शुरू होगा। ऐसा निर्णय हम सभी युवा साथियों ने लिया है। वार्त के दौरान मुख्य रूप से सवर्ण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर उपाध्याय, पवन उपाध्याय, संग युवाओं में गोपाल शर्मा, मयंक भारद्वाज, रोहित तैलंग, नकुल शुक्ला, गोपाल शर्मा, दिव्यांश तिवारी आदि मौजूद रहे।

 



Read More »

मारपीट की घटनाओं में आधा दर्जन लोग घायल

छेड़छाड़ को लेकर दो पक्ष आमने- सामने
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। जनपद में अलग -अलग थाना क्षेत्र में हुई मारपीट की घटनाओं में माॅ- बेटी सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गये। घायलों ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा।
थाना नारखी क्षेत्र के गांव दौलतपुर में दो पक्षों में शराब के नशें में मारपीट हो गयी। जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर किशोरी के साथ छेडछाड करने , दूसरे पक्ष ने अकारण मारपीट करने का आरोप लगाया। पहले पक्ष से श्रीनिवास पुत्र मुलायमसिंह उसकी पत्नी अंगूरी देवी पुत्री कु0 खुशबू घायल हो गयी। श्रीनिवास ने कहा कि उसकी पुत्री सांय के समय खेत की ओर जा रही थी। उसी दौरान दाऊदयाल स्टेडियम में कार्यरत दीपक मास्टर नामक युवक ने शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करते हुए छेडछाड कर दी। विरोध करने पर दीपक के मकान स्वामी संजू पुत्र बंगाली ने परिजनों के साथ मिलकर तीनों लोगो की मारपीट कर दी। दूसरे पक्ष से सनी पुत्र संजय यादव , सुनीता पत्नी राजेश घायल हो गयी। सुनीता की माने तो श्रीनिवास शराब के नशे में घर पर आकर मारपीट करने लगा।



Read More »

दशहरा पर्व पर पटाखों को चलाकर लिया आनन्द

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। गली-गली में जलाया गया अहंकारी रावण का पुतला। असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक रावण का पुतला दशहरा पर्व में जलाया गया।
विजयदशमी पर्व को लोग विभिन्न प्रकार से मनाते है। लेकिन बच्चे भी इस पर्व को बडी-घूम-धाम से शहर की गलियों में मनाते देखे गये। अधिकांश क्षेत्रों में छोटे-छोटे बच्चो की टोलियों रावण के पुतले को बनाकर एक बालक को राम का नाम देते हुए उसमें आग लगा देता है। रावण के पुतले में बन्द पटाखों की आबाज सुनकर शोर- मचाते हुए खुशिया मानते है। ऐसा ही दृष्य सांय होते ही अधिकाश शहर की गलियों में देखा गया। छोटे-छोटे बच्चो की टोलियां रावण के पुतले को लेकर खेतले कूदते आग लगाकर दशहरा पर्व मना रहे थे।

Read More »

पुतला दहन के बाद मैदान में गूजे जय श्रीराम के नारे

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। नगर के रामलीला मैदान कोटला रोड पर श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव के तत्वधान में चल रही रामलीला मंचन में आज भगवान राम द्वारा अंहकारी रावण का बध करने के बाद उसके अनुज राम भक्त विभीषण का राज्यभिषेक कार्यक्रम किया गया। रात्रि में आला के रूप में रामायण का गायन हुआ।
शहर में चल रही रामलीला महोत्सव के दौरान मैदान में रावण बध का आयोजन किया गया। रामचन्द्र द्वारा 35 फुट के बने रावण के पुतले का दहन किया। रावण दहन के बाद उसमें से निकले पटाखों की आवाज से पूर रामलीला मैदान जय श्रीराम के नारों से गुजायेमान हो गया। रावण बध के बाद सुन्दर-सुन्दर आतिशवाजी आकाश में आवाज कर रही थी। राम लीला मंचन में सवसे पहले अहिरावण बध रावण वध के बाद सीता की अग्नि परीक्षा के बाद विभीषण का लका का राजा बनाया गया।



Read More »

भाजपा नेत्री के बच्चो का अपहरण होते -होते बचा

बदमाशों से भिड़ी नेत्री घायल……थाने में दी तहरीर अभियोग दर्ज
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना दक्षिण क्षेत्र के कुन्दन महल पत्थर वाली गली में भाजना नेत्री के बच्चो को अगवा कर भाग रहे लोगो को नेत्री में भीड कर बच्चो को बचाया। मौके से भाग ने बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गयी। पुलिस ने अभियोग दर्ज करने के बाद घटना की जांच शुरू कर दी।
थाना दक्षिण क्षेत्र के कुंदन महल पत्थरवाली गली निवासी भाजपा नेत्री ममता कठेरिया के दो बच्चे दस वर्षीय आदित्य , आठ वर्षीय रिषी पुत्रगण टूण्डामल बाल्मीक पडोस के ही दुकान से खाने की चीज लेने गये थे। उसी दौरान दो युवक बाइक पर सवार होकर आये जिन्होने दोनो बच्चो को अपहरण करते हुए लेकर भागने लगे।

Read More »

सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति ने माँ दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया

कानपुर नगर, धमेन्द्र रावत। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति बर्रा-7 के तत्वाधान में 9 दिन तक मूर्ति स्थापित कर दुर्गा पूजा में आज हवन कर कानपुर दक्षिण में अम्बेडकर नगर चौराहे स्थित एकता चौराहे पर नहर में माँ दुर्गा जी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। नवरात्री के समापन के उपरान्त दशमी तिथि पर माँ दुर्गा की प्रतिमा को समुन्द्र में या किसी भी सरोवर में विसर्जित किया जाता है। कुछ क्षेत्रों में भक्त नवमी तिथि में ही विसर्जन कर देते हैं। आज सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति विसर्जन में मुख्य रूप से कानपुर महानगर काँग्रेस कमेटी के महामंत्री व सोशल मीडिया के चेयरमैन संजय श्रीवास्तव के साथ बाबूलाल गुप्ता आयोजक राधेश्याम परिहार, सुनील गुप्ता, अवध विहारी गुप्ता, अभिमन्यु(बबलू भैया), श्याम मूर्ति दलेला, अभिषेक परिहार, राजेंद्र पाल, शशि गुप्ता, उमेश शैली, राज बहादुर गुप्ता, रंजीत राकेश गुप्ता, अनिल परिहार आदि लोग उपस्थित रहे।





Read More »

कानपुर के शिवाला में रावण मंदिर में पूजे गए दशानन

कानपुर नगर, स्वप्निल तिवारी। पूरे देश में आज दशहरे का पर्व मनाया जा रहा है। पूरे देश मे लंकापति रावण का आज के दिन वध किया जायेगा। वहीं कानपुर शहर में उत्तर भारत का सैकड़ों वर्ष पुराना दशानन का इकलौता मन्दिर शिवाला के फूल मंडी में स्थित है। जहां रावण की पूजा की जाती है। इस मन्दिर के पट 364 दिन बंद रहते दशहरा के खास अवसर पर ही खोले जाते हैं। आज रावण का जन्म भी हुआ था जिसको लेकर सुबह यहां जन्मदिन भी मनाते हैं।
दशानन का मनाया जाता है जन्मदिन:  शिवाला स्थित दशहरा के दिन ही रावण मन्दिर के पट खुलते हैं जहां दशानन के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। भले ही लोग बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाते हो, मगर कानपुर में पिछले सौ साल से रावण को लेकर एक अलग ही परम्परा चली आ रही है। यहाँ के शिवालय इलाके में दशहरे के दिन सुबह रावण का बकायदा जन्म दिन मनाया जाता है, इसके बाद शाम को उसका पुतला दहन कर दशहरा मनाया जाता है।

Read More »

फौजदारी के आवेदन पत्र 25 अक्टूबर से पूर्व जमा करें आवेदक: डीएम

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) के 1 पद व सहायक शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) के 4 रिक्त पद के सापेक्ष पैनल गठित कर शासन को उपरोक्त कराने हेतु आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप क एवं ख पर सत्यापित प्रणाम पत्र के प्रतिलिपियों के साथ चार प्रतियों में 25 अक्टूबर 2017 के सांयकाल 5 बजे तक न्यायिक सहायक कलेक्ट्रेट कानपुर देहात में आवेदक जमा कर दें। जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी के पद हेतु 10 वर्ष व सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी के पद हेतु 7 वर्ष का विधि व्यवसाय का अनुभव होना आवश्यक व आवेदक की आयु 60 वर्ष से अधिक की न हो आदि निर्धारित योग्यता विधि परामर्शी निर्देशिका में दी गयी है। 

Read More »

धान खरीद नियंत्रण प्रकोष्ठ/कन्ट्रोल रूम दूरभाष नंबर 05111-271444 सक्रिय

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। खरीफ विपणन वर्ष 2017-18 में मूल समर्थन योजना के अन्तर्गत धान खरीद संबंधी समस्त सूचना एवं शिकायते आदि के निराकरण हेतु जिला खरीद नियंत्रण प्रकोष्ठ की स्थापना की गयी है। जिला खरीद नियंत्रण प्रकोष्ठ जिसका दूरभाष नंबर 05111-271444 है जो कार्य दिवसों में कार्यालय समय में सक्रिय रहेगा। राजपत्रित अवकाश व रविवार को छोडकर अन्य अवकाशों के दिनों में भी प्रातः 10 से से 1 बजे तक क्रियाशील रहेगा। यह जानकारी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/प्रभारी अधिकारी धान खरीद विद्याशंकर सिंह ने देते हुए बताया कि खरीद संबंधित सभी सूचनायें संकलित करने हेतु विपणन सहायक प्रशांत कुमार शर्मा को प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक तथा विपणन सहायक अमित कुमार को 2 बजे से 6 बजे तक के लिए ड्यूटी लगायी है। ये कर्मचारी सूचनायें नियमित रूप से ईमेल/फैस आदि के माध्यम से उच्चाधिकारियों को अग्रिम कार्यवाही हेतु सूचना देंगे।

Read More »

लंका मैदान में भव्य जागरण का आयोजन किया गया

शिवली, कानपुर देहात, जितेन्द्र कुमार। शिवली लंका मैदान में चल रहे विजय दशमी कार्यक्रम के दौरान भव्य जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें सुन्दर सुन्दर झांकियों के दृश्य को प्रस्तुत किया गया जिसे देख दर्शकों के चहरे खुल उठे। देवी के भजनों के मधुर गीतों को सुना कलाकारों ने दर्शकों का मन मोह लिया। दर्शकों ने देवी गीतों भजनों में थिरकते नजर आए। महिलाओं एवं पुरुषों के साथ छोटे छोटे बच्चे देवी भजनों में थिरके वही जयकारों की गूंज पूरे लंका मैदान में गूंजती रही। वही कलाकारों ने मनमोहक राधा मोहन, भोले भण्डारी, सुदामा श्याम का मिलन काली जी का विक्राल रूप आदि कई सुंदर झाकिया निकाली गयी। जिसे हजारो भक्तों ने दर्शन कर जयकारे की गूंज लगाते रहे। 



Read More »