Monday, September 23, 2024
Breaking News

डीएम ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट में किया वृक्षारोपण

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। जिलाधिकारी  माला श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट प्रांगण कार्यालय में आम व शरीफा का वृक्षारोपण किया और अन्य अधिकारियों ने विभिन्न प्रजातियों के वृक्षों का रोपण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वृक्ष सुन्दर, अच्छे, फलदार व छायादार है। इनकी सुरक्षा के लिए ट्रीगार्ड अवश्य लगाये। इसके अलावा नित्य प्रतिदिन पौधों की देख-रेख और पानी आदि की डालने की व्यवस्था सुदृढ़ रखे। उन्होंने कहा कि भारतीय वन नीति के अनुसार धरती पर 33 प्रतिशत वनीकरण होना जरूरी है, यह तभी संभव है। जब हम सभी लोग जागरूक होकर अधिक से अधिक वृक्षों का रोपण करें। आज जो पौधे लगाये गये है उनके पानी व सुरक्षा के माकूल प्रबंध किया जाये। वृक्षारोपण तथा पर्यावरण सुरक्षा हेतु कहा कि वृक्षों के मित्र बनकर पर्यावरण की रक्षा, वन सृक्ष संपदा जल एवं समृदा के सजग प्रहरी के रूप में सदैव रक्षा करें तथा धरती को हरा भरा बनाए रखें, वृक्ष नहीं काटेंगे तथा स्वच्छता बनाये रखेंगे।

Read More »

तिरंगा रैली के काफिले की कार घर के बाहर बैठी महिलाओंं के ऊपर चढ़ी,हालत गंभीर

स्वतंत्रता दिवस के 75वर्ष पूरे होने पर पूरा देश इसे पावन पर्व अम्रत महोत्सव के रूप मे मना रहा है। जिसमे लोगों ने मिलकर कही पैदल तो कही सैकड़ों संख्या मे वाहनो पर तिरंगा रैली निकाली।जहाँ अलग अलग स्थानो से रैली के दौरान दुखद घटनाओं की जानकारी भी मिल रही है।इसी क्रम मे आज कानपुर के जरौली से निकली तिरंगा रैली मे शामिल कार अचानक तेज रफ्तार मे घर केबाहर बैठी दो महिलाओं को टक्कर मारती हुई एक बाइक से टकरा कर रूक गई। जिससे दोनों महिलाओं के गंभीर चोटे आई, जिन्हे अस्पताल मे भर्ती कराया गया। वही पास मे ही चल रहे भंडारे मे मौजूद लोगों ने चालक को पकड़ा, तो रैली मे शामिल लोग चालक को जबरन छुडा ले गये

कानपुर दक्षिण। गुजैनी थानाक्षेत्र जरौली निवासी सनी सिंह की अगुवाही मे तिंरगा यात्रा निकाली गई।जिसमे सैकड़ों की संख्या मे चार व दो पहिया वाहन शामिल रहे।रैली जरौली से राम गोपाल चौराहा से एच ब्लाक पहुंची ही थी।तभी रैली मे शामिल एक क्रेटा कार [ यू पी 78 ई टी 4189] अपने घर के दरवाजे पर बैठी पुष्पा सचान{ 67} पत्नी स्व करूणेन्द्र सचान व सुमन पाल पत्नी रिटायर्ड लेफ्टिनेंड जे.एन पाल को टक्कर मारते हुये घर के बगल मे खड़ी बाइक मे फंस कर रूक गई।

कार छोड भागे कार सवार
घटना से गुस्साये परिजन व अन्य मौजूद लोगों के दौडाने पर दबंग कार चालक व कार मे सवार अन्य युवक मौके से कार छोड़कर भाग गये।

भीड़ द्वारा पकड़े गये युवक को रैली मे शामिल दबंग छुड़ा ले गये

लोगों ने बताया कि एक्सीडेंट करने के बाद कार मे सवार कार छोड़कर भागने मे सफल रहे पर भीड़ ने एक युवक को दबोच लिया,और कंट्रोल रूम पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गये युवक और कार को कब्जे मे लेकर थाने पहुंची।

लोगो ने बताया नशे मे थे कार सवार युवक

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि तिरंगा रैली को अम्रत महोत्सव के रूप मे मना रहे लोग मदिरा रूपी अम्रत पी कर गाडी चलाकर मना रहे थे।जिससे ये घटना घटी, घटना की भयावता का अंदाजा आप इसी से लगा सकते है की कार रोड़ से सटे चार से पाँच मकानों के सड़क से तीन फुट ऊपर चबुतरे पर चढ़कर बैठी व्रद्ध महिलाओ को टक्कर मारती हुई बाइक मे फंस कर जा रूकी।

कुछ देर पहले होती घटना तो होता बड़ा हादसा

लोगो ने बताया कि यही एकेसीडेंट कुछ देर पहले होता तो बहुत बड़ा हादसा हो जाता। क्योकि घटनास्थल के ठीक बगल सूबेदार स्मारक नाम का स्कूल है। जिसमें स्वतंत्रता दिवस मना रहे बच्चे रोड़ पर ही मौजूद थे।वही दूसरी तरफ क्षेत्रिय लोगों द्वारा भंडारे का आयोजन था। जहाँ लोग भंडारा छक रहे थे।बर्रा इंसपेक्टर दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है पर अभी कोई तहरीर प्राप्त नही हुई है।तहरीर मिलने पर जाँच कर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

Read More »

हर घर तिरंगा अभियान में ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ कर निभाई भागेदारी

बिल्हौर, कानपुर।आजादी की 75वीं वर्ष गांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान की कड़ी में सोमवार को बिल्हौर कस्बे से जुड़े अनेक गांवों में झंडा रोहण किया गया एवं तिरंगा रैलियां निकाली गई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिहुरा दारा शिकोह की यूथ आर्मी टीम के द्वारा स्टेडियम पर हिंदू युवा संगठन द्वारा झंडा फहराया गया।वहीं आंगनबाड़ी केंद्र की प्रमुख श्रीमती रेखा चौहान व किरण देवी,अमृतलाल मास्टर साहब,विनोद पाल जी के द्वारा भी ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के समय भाजपा जिला संयोजक शिक्षण संस्थान कानपुर ग्रामीण श्री रोहित चौहान जी,मंडल सह संयोजक आशीष बाजपेई,हिंदू युवा संगठन के संस्थापक श्री जय कुमार शर्मा जी,वीरेंद्र वर्मा भाजपा बूथ अध्यक्ष सिहुरा व यूथ आर्मी प्रमुख श्री यश शर्मा व उनकी टीम के सभी सदस्य उपस्थित रहे। विकास खंड के मौजा भवन निवादा में ग्रामीणों ने विशाल तिरंगा रैली निकाल कर समाज में राष्ट्र भक्ति की भावना को जागृत किया।

Read More »

जनपद न्यायाधीश  ने तिरंगा रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘‘स्वतन्त्रता सप्ताह‘‘ तथा ‘‘हर घर तिरंगा कार्यक्रम‘‘ के अवसर पर दीवानी न्यायालय में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश अब्दुल शाहिद द्वारा तिरंगा रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। रैली दीवानी न्यायालय से डी0एम0 बंगले, अस्पताल चौराहा से होते हुए न्यायालय भवन में जाकर सम्पन्न हुयी। इसमें सभी ने पूरे हर्ष व उल्लास के साथ सहभागिता करते हुए आजादी के गीत गाये। आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के तहत विधिक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया।इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय सत्य प्रकाश त्रिपाठी, अपर जिला जज प्रथम पंकज जायसवाल, विशेष न्यायाधीश/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सतीश कुमार त्रिपाठी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विमल त्रिपाठी व अन्य न्यायिक अधिकारीगण एवं अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) अमित कुमार द्वारा सहभागिता की गयी।

Read More »

डीएम-एसपी ने जनपदवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, मुख्य विकास अधिकारी प्रभाष कुमार, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) पूजा मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा, जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 वीरेन्द्र सिंह आदि ने जनपद वासियों को 76वाँ स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए सुख समृद्धि की कामना की है।जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने कहा कि पारस्परिक सद्भावना एकता से ही राष्ट्र उन्नति कर सकता है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व गौरव व सम्मान का पर्व है।

Read More »

निस्वार्थ सेवा संस्थान ने निकाली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा

हाथरस।देश की आन बान शान देश का तिरंगा जिसे देखकर सभी सलामी देते हैं। उसी तिरंगे के सम्मान में भारत के 75 में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में निस्वार्थ सेवा संस्थान द्वारा एक बहुत ही विशाल एवं भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें 275 फीट लंबा तिरंगा देशभक्तों ने अपने कंधे पर संभाल देशभक्ति गीत गाते हुए शहर के मुख्य बाजारों से निकाला। इस भव्य रैली की शुरुआत वीर छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पटका पहनाकर किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे जिलाध्यक्ष भाजपा गौरव आर्य जी, उन्हीं के साथ नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा जी, नगर अध्यक्ष शरद महेश्वरी जी ,श्याम सुंदर शर्मा(बंटी भैया), कार्यक्रम में शामिल होने वाला हर एक व्यक्ति एक सच्चा देशभक्त था। शहर के बाजारों में भी लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर तिरंगी का एवं यात्रा का भव्य स्वागत किया। लोगों ने भारत माता की आरती उतारकर देश के प्रति अपना प्यार और आदर भी व्यक्त किया। शहर के छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्गों तक सभी ने इस महान तिरंगा यात्रा में शिरकत की। लोगों की आंखों में एक अलग ही चमक दिखाई दे रही थी, जो बयां कर रही थी आजादी के उन 75 सालों के सफर को।

Read More »

विभाजन विभीषिका पर निकाली गई मौन रैली

सिकंदराराऊ।विभाजन विभीषिका दिवस पर आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रबंधक आरती त्रिवेदी के नेतृत्व में व प्रधानाचार्य वंदना सक्सेना के सहयोग से विभाजन समय में पाकिस्तान से आए परिवार के मदन तनेजा व चुन्नी लाल सचदेवा का सम्मान करने का सौभाग्य मिला। कार्यक्रम का संचालन मनोज रजोरिया ने किया ।

Read More »

भाजपा ने विभाजन को लेकर नेहरु को बनाया निशाना

राजीव रंजन नाग,नई दिल्ली। भारत के विभीषिका स्मृति दिवस’ के मौके पर भारतीय जनता पार्टी ने 1947 के विभाजन पर एक विवादित वीडियो जारी करके पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू पर निशाना साधा है। 7 मिनट के इस वीडियो में भारत के बंटवारे के लिए नेहरू को जिम्मेदार बताया गया है। कांग्रेस ने इस पर पलटवार किया है।कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, ’14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाने के पीछे प्रधानमंत्री की वास्तविक मंशा सबके सामने आ गई है। वह दर्दानाक ऐतिहासिक घटनाओं को अपने राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि देश बांटने के लिए आधुनिक दौर के सावरकर और जिन्ना का प्रयास आज भी जारी है।भाजपा ने वीडियो में सिरिल जॉन रैडक्लिफ को दिखाया है और बताया कि कैसे 2 जून 1947 में नेहरू और जिन्ना के बीच देश बंटवारे पर हस्ताक्षर हुए थे। बीजेपी ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘जिन लोगों को भारत की सांस्कृतिक विरासत, सभ्यता, मूल्यों, तीर्थों का कोई ज्ञान नहीं था, उन्होंने मात्र तीन सप्ताह में सदियों से एक साथ रह रहे लोगों के बीच सरहद खींच दी। उस समय कहां थे वे लोग जिन पर इन विभाजनकारी ताक़तों के ख़िलाफ़ संघर्ष करने की ज़िम्मेदारी थी ?.’

Read More »

जमीअत उलमा हिंद के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा

फिरोजाबाद। जमीअत उलमा हिंद द्वारा एक विशाल तिरंगा यात्रा मौहल्ला हुसैनी के ग्राउंड से निकाली गई। जिसका नेतृत्व संरक्षक धर्मगुरु व इमाम ईदगाह मौलाना शफी, हिंदू धर्म गुरू मुन्ना लाल शास्त्री, मुफ्ती तनवीर अहमद, मुफ्ती कासिम रजी, महानगर अध्यक्ष जमीयत मौलाना अमीन अख्तर ने किया।जमीअत उलमा हिंद की तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ नवनियुक्त एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा, सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव, थान रसूलपुर इंस्पेक्टर कमलेश सिंह ने हरी झंडी दिखा दिखाकर किया। तिरंगा रैली में हजारों की तादाद में मदरसों के बच्चों हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे थे। तिरंगा रैली मोहल्ला हुसैनी से प्रारंभ हुई। जो कि भाटिया चौराहा, दुली मोहल्ला, डाकखाना चौराहा, जलेसर रोड, सदर बाजार, सेंट्रल चौराहा, शास्त्री मार्केट, जामा मस्जिद, घंटाघर, इमामबाड़ा चौराहा, नालबंद चौराहा होते हुए हुसैनी मोहल्ला ग्राउंड पर पहुंचकर सम्पन्न हुई।

Read More »

 दो सर्राफों से हुये लाखों के लूटकांड का खुलासा,4 दबोचे

हाथरस। थाना सादाबाद पुलिस द्वारा थाना सादाबाद व थाना चन्दपा क्षेत्रान्तर्गत दो सुनारों के साथ घटित लूट की घटनाओं का खुलासा करते हुये घटना में शामिल 4 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से लूटे हुए आभूषण पीली व सफेद धातु (कुल कीमत करीब 5 लाख रुपये) व घटनाओं में प्रयुक्त मोटर साइकिल तथा अवैध-असलाह कारतूस बरामद किये हैं। पुलिस कप्तान कार्यालय पर आज आयोजित प्रेस वार्ता में लूट कांड का खुलासा करते हुए सीओ सादाबाद ब्रह्मसिंह ने बताया कि गत 31 मई को थाना चंदपा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम तेहरा के समीप कन्हैया वर्मा उर्फ लवांशु वर्मा पुत्र जगदीश प्रसाद वर्मा निवासी मौहल्ला किला गेट थाना कोतवाली सदर जो कि ग्राम ककोडी में ज्वैलर्स की दुकान चलाते हैं के साथ मोटरसाइकिल पर सवार बदमाशों द्वारा लूट की घटना घटित की गई थी, जिसके सम्बन्ध में पीडित की तहरीर के आधार पर थाना चंदपा पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया था तथा गत 15 जुलाई को थाना सादाबाद क्षेत्र के खन्दौली मई रोड पर पदम कोल्ड स्टोरेज के आगे भूदेव सिंह पुत्र माधौ सिंह निवासी विसावर सादाबाद जो कि खन्दौली में ज्वैलर्स की दुकान चलाते हैं के साथ मोटरसाइकिल पर सवार बदमाशों द्वारा लूट की घटना घटित की गई थी, जिसका भी थाना सादाबाद पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया था।

Read More »