Sunday, July 7, 2024
Breaking News

शिक्षामित्रों व उनके परिवारों का भविष्य सुरक्षित व संरक्षित कराने की मांग

हाथरस । आदर्श समायोजित शिक्षक (शिक्षामित्र) वेलफेयर एसोसिएशन के अलीगढ़ मण्डल के माण्डलिक मन्त्री व जिलाध्यक्ष ब्रजेश वशिष्ठ के नेतृत्व में आज संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री( स्वतन्त्र प्रभार) सन्दीप सिंह से उनके अलीगढ़ स्थित आवास पर मिला और उनको शिक्षामित्रों की 4 सूत्रीय मांगों को लेकर एक पत्र सौंपा।
इस मौके पर आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र संगठन द्वारा बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह का पटका पहनाकर व 14 सितंबर 2022 को लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज महोत्सव में सम्पन्न हुए विशाल शिक्षामित्र सम्मेलन के छवि चित्र संग्रह( ब्वससंतहम) का बड़ा फोटो फ्रेम, हाथरस के प्रसिद्ध उत्पाद रबड़ी व हींग भेंटकर उनका जोरदार स्वागत भी किया। उनसे आग्रह करते हुए अलीगढ़ मण्डल के माण्डलिक मन्त्रीध् जिलाध्यक्ष ब्रजेश वशिष्ठ ने कहा कि ये शिक्षामित्र रूपी पौधा बाबूजी कल्याण सिंह ने रोपा था और आज वो संरक्षण के अभाव में मुरझा रहा है। वह मुख्यमंत्री से समन्वय व सामंजस्य शिक्षामित्रों का स्थापित करवाने में सेतु व अभिभावक की भूमिका निभाकर विद्यालयों के कायाकल्प की भाँति शिक्षामित्रों का भी कायाकल्प व उनका कल्याण करने हेतु सहानुभुति पूर्वक समुचित कार्यवाही कराने की दिशा में ठोस कदम उठाएं।

Read More »

बाल वैज्ञानिक प्रदेश स्तर के प्रोजेक्ट प्रदर्शन में हुए सम्मानित

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। प्रिंस इंस्टीट्यूट ऑफ इनोवेशन टेक्नोलॉजी, ग्रेटर नोएडा में आयोजित राज्य स्तरीय प्रोजेक्ट प्रदर्शन के समापन दिवस पर जनपद फिरोजाबाद के बाल वैज्ञानिक प्रदेश स्तर पर अपने प्रोजेक्ट प्रदर्शन कर सम्मानित हुए। जिसमें जूनियर वर्ग की टीम यूरो एकेडमी सिरसागंज के आदित्य प्रताप सिंह एवं सीनियर वर्ग की राजरानी स्मार्ट क्लासेस उसायनी, फिरोजाबाद की छात्रा आकांक्षा शर्मा, एम.डी. जैन इंटर कॉलेज, सिरसागंज की छात्रा अवन्तिका शर्मा, कृषक इंटर कॉलेज पचोखरा छात्रा इक्षिता जैन, दाऊदयाल गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा न्यासा वलेचा एवं एम. डी. जैन इंटर कॉलेज सिरसागंज की छात्रा शिवांगी, मार्गदर्शक शिक्षक शरद पोरवाल को प्रदेश स्तरीय आयोजन समिति द्वारा प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान करके सम्मानित किया गया।

Read More »

चंदपा क्षेत्र में ग्रामीणों का सड़क नहीं तो वोट नहीं का ऐलान

हाथरस। चंदपा कस्बा से बघना जाने वाले संपर्क मार्ग की बदहाली को लेकर क्षेत्रीय जनता ने भारी आक्रोश व्यक्त किया है। वहीं ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाए।
उक्त मार्ग की दुर्दशा को लेकर ग्रामीणों का आरोप है कि गत दस वर्षों से गहरे गड्ढे व जलभराव जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गत कई वर्षों से रोड की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जनप्रतिनिधियों से भी मौखिक रूप से अनेकों बार ग्राम प्रधानों ने कहा है लेकिन इसके बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो भविष्य में आने वाले लोकसभा चुनावों का बहिष्कार करेंगे व अनशन करने को मजबूर हो जाएंगे।
इस संपर्क मार्ग पर खेड़ा परसोली, बघना, झींगुरा, दरकई, काकोरी, चन्द्रगढ़ी, चिंतागढ़ी, हसनपुर बारू, नारायणपुर बाद, मांगरू, अल्हैपुर, नगला कलू, सुजान, चुरसेन, कोका लगभग दो दर्जन गांवों को जोड़ता है।

Read More »

जैन समाज ने विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा राजा के ताल स्थित विद्यानंद संत भवन में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज के लोगों को सम्मानित किया गया।
सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ब्रजप्रांत के प्रदेश सहमंत्री तेजवंत, प्रांत उपाध्यक्ष विद्यार्थी परिषद प्रदेश कार्यकारी सदस्य आकाश शर्मा, अमन जैन का सकल जैन समाज द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर प्रांत उपाध्यक्ष तेजवत ने कहा कि विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन हो चुका है। 50 लाख से ज्यादा छात्र देश भर में संगठन की सदस्या ग्रहण कर चुके है। विद्यार्थी परिषद समाज के प्रत्येक युवाओं को साथ लेकर चल रहा है। प्रदेश सहमंत्री रजत जैन ने कहा विद्यार्थी परिषद का लक्ष्य भारत को विश्व गुरु बनाने का है, जिसमें युवाओं की विशेष भूमिका रहेगी। कार्यक्रम अध्यक्ष राकेश जैन ने युवाओं को आगे बढ़ाने के लिये प्रेरित किया।

Read More »

खड़े ट्रक में घुसा अनियंत्रित ऑटो, एक की मौत, छह घायल

-सिरसागंज से आते समय नगला सेंदलाल के समीप हुआ हादसा, मची चीखपुकार
फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। सिरसागंज से सवारियां लेकर शिकोहाबाद आ रहा एक ऑटो नगला सेंदलाल के समीप हाईवे पर खड़े ट्रक में अनियंत्रित होकर घुस गया। हादसा होते ही ऑटो में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। ऑटो में सवार सात यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर भीड़ एकत्रित हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा, जहां पर एक व्यक्ति को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
सोमवार दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब एक ऑटो सवारियां भरकर शिकोहाबाद आ रहा था। जब ऑटो नगला सेंदलाल के समीप हाईवे पर पहुंचा था, तभी हाईवे पर खड़े एक ट्रक में तेज आवाज के साथ घुस गया। हादसा इतना भयानक था कि ऑटो ट्रक में घुस गया, जिससे वह बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद उसमें सवार यात्रियों की चीख पुकार मच गई। मौके पर खून बिखर गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।

Read More »

मनुष्य जीवन सहजता से नहीं मिलता-स्वामी सत्यानंद महाराज

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। अखिल भारतीय सोहम महामंडल के तत्वावधान में आयोजित संत सम्मेलन में संतों ने मानवता का अर्थ बताया। उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन सहजता से नहीं मिलता है। अगर मिल जाए, तो मनुष्य जीवन में मनुष्यत्व नहीं मिलता।
रामलीला मैदान में आयोजित संत सम्मेलन में सोहम पीठाधीश्वर स्वामी सत्यानंद महाराज ने श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जगदगुरु शंकराचार्य के अनुसार संसार में तीन वस्तुएं दुर्लभ हैं। उनमें मनुष्यत्व सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन सहजता से नहीं मिलता है यदि मिल जाए, तो मनुष्य जीवन में मनुष्यत्व नहीं मिलता। अर्थात जीवन में त्याग, तप, जप, दया करना, प्रेम परोपकार, दानशील, धर्म आदि गुण नहीं आ पाते। जब यह श्रेष्ठ गुण आ जाएं तब मानवता अर्थात मनुष्यत्व आ जाता है। इसलिए मनुष्यत्व दुर्लभ वस्तु बताई है। इसी को हमें प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए। महामंडलेश्वर स्वामी सुकदेवानंद ने अपने परिवार के बच्चों में सही संस्कार देने का संदेश दिया। अगर घर में माता-पिता प्रेम से रहते हैं। तो उस घर की संतान शीलवान संस्कारी जरूर होंगी।

Read More »

एक शाम बिहारी जी के नाम कार्यक्रम में मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव । ठाकुर बांकेबिहारी जी महाराज के 535 वें प्राकट्य उत्सव पर बांके बिहारी सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा बिहार पंचमी महोत्सव पर एक शाम बांके बिहारी के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ठाकुर बांके बिहारी जी की प्रतीक श्री विग्रह के अभिषेक के माध्यम से किया गया। वृंदावन पुरानी कालीदह चौराहे स्थित कुंवरपाल मैरिज हॉल में आयोजित कार्यक्रम में ब्रज रसिक संतों द्वारा स्वामी हरिदास महाराज के समाज गायन की प्रस्तुति दी। ब्रज के कलाकारों द्वारा मोहन श्याम दुबे रसिक शिवाय अनुपम भारद्वाज के द्वारा भजन, ब्रज की पारंपरिक मयूर नृत्य, माखन चोरी लीला, ध्रुपद गायन, अमित पलवार ग्रुप के द्वारा ताल बंदी, श्याम सोनी के द्वारा शंखनाद व फूलों की होली के दिव्य दर्शन आदि की मनोहारी प्रस्तुति दी गई। रघु गोस्वामी ने बताया कि ठाकुर श्री बांके बिहारी जी महाराज बृज के सबसे लाडले ठाकुर हैं। उनके प्राकट्य उत्सव को बृज में बिहार पंचमी महोत्सव के नाम से जाना जाता है। इसी तिथि को वृंदावन में निधि वन में हरिदास महाराज की साधना से प्रसन्न होकर राधा कृष्ण युगल स्वरूप में बांके बिहारी के विग्रह के रूप में प्रकट हुए थे।

Read More »

सामूहिक विवाह का आयोजन किया, 337 जोड़े विवाह सूत्र में बंधे

मथुरा: जन सामना संवाददाता। मथुरा के बीएसए कॉलेज के ग्राउंड में सामूहिक विवाह का वृहद आयोजन किया गया। सामूहिक विवाह आयोजन में दसों ब्लॉकों से और पांच नगर पंचायतो के कुल 337 जोड़ों ने प्रतिभाग किया। 17 जोड़ों का निकाह हुआ तथा 320 हिंदू जोड़ों की शादियां करवाई गई।
सामूहिक विवाह में सम्मिलित होने वाले प्रत्येक जोड़े को वर-वधु के कपड़े, एक डिनर सेट, एक कूकर, एक कंबल, एक प्रेस, एक जोड़ी पायल और बिछुआ तथा एक ट्रॉली बैग दिया गया। इसके अतिरिक्त 35 हजार रुपए की धनराशि वधु के खाते में अंतरित कर दी जाएगी।
आयोजन में जनपद के विधायक मथुरा श्रीकांत शर्मा, विधायक बलदेव पूरन प्रकाश ,विधायक गोवर्धन मेघश्याम सिंह, महापौर वनोद कुमार अग्रवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी, ब्लॉक प्रमुख गोवर्धन और चौमुहा उपस्थित रहे।

Read More »

केन्द्रीय बकरी अनुसंधान की गोष्ठी का किया आयोजन

मथुरा: जन सामना संवाददाता। केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान द्वारा एक शोध सहयोग गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में सहायक अधिष्ठाता ओकलाहाम स्टेट यूनिवर्सिटी संयुक्त राज्य अमेरिका डा. जेरी मलायर, शोध समन्वयक ओकलाहामा स्टेट यूनिवर्सिटी संयुक्त राज्य अमेरिका प्रो. रनजीथ रामानाथन एवं यूनिवर्सिटी आफ केनेटीकट संयुक्त राज्य अमेरिका डा. अभिनव उपाध्याय ने सहभागिता की। गणमान्य अतिथियों के साथ केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान मखदूम में बकरी क्षेत्र विकास के लिए किये जा रहे शोध कार्याे के विभिन्न पहलुओं पर आपसी सहयोग के लिए चर्चा की गई। इस अवसर पर संस्थान निदेशक डा. मनीष कुमार चेटली द्वारा वैज्ञानिकों द्वारा किये जा रहे उत्तकृष्ठ शोध कार्याे तथा संस्थान द्वारा विकसित तकनीक से अवगत कराया। इन गणमान्य अतिथियों द्वारा संस्थान की प्रयोगशाला एवं पशु प्रक्षेत्रों का भ्रमण किया तथा संस्थान में चल रहे शोध कार्याे एवं प्रबंधन का अवलोकन किया गया एवं अनुसूचित जाति विकास कार्य योजना के अंतर्गत बकरी पालक महिलाओं को ट्रेनिंग किट एवं सोलर टार्च वितरित की गई।

Read More »

सड़क किनारे पशु बाँधने पर होगी सख्त कार्यवाही

मथुराः जन सामना संवददाता। मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने मथुरा वृंदावन नगर निगम की सफाई व्यवस्था, पब्लिक टायलेट, मुख्य सड़कों से अतिक्रमण हटाने, सड़कों की रिपेयरिंग की स्थिति, यमुना की सफाई एवं यमुना घाटों का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके साथ ही सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं एवं लोगों द्वारा सड़क पर घूम रहे पशुओं के खिलाफ कड़ी नाराजगी जताई। सख्त हिदायत दी गई कि सड़क पर घूम रहे आवारा पशुओं एवं कुछ लोगों द्वारा अपने पशुओं को सड़क पर बांधने से होने वाली गंदगी से सफाई व्यवस्था खराब हो रही है। जिससे परिक्रमा करने वाले परिक्रमाथियों एवं बाहर से आने वाले तीर्थयात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही मंडल आयुक्त द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए हिदायत दी गई कि उनके खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह, नगर आयुक्त शशांक चौधरी, अपर नगर आयुक्त,क्रांति शेखर सहित नगर निगम की पूरी टीम मौजूद रही। मंडलायुक्त ने परिक्रमा मार्ग के साथ साथ यमुना के विभिन्न घाटों जैसे जुगलघाट, चीरघाट, भ्रमर घाट एवं श्रृंगार घाट का निरीक्षण किया।

Read More »