Sunday, July 7, 2024
Breaking News

सचिन शर्मा व गोपाल दुबे बने भारतीय मजदूर संघ के महानगर संयोजक

फिरोजाबाद। भारतीय मजदूर संघ की जिला स्तरीय एक बैठक सरस्वती शिशु मंदिर में सम्पन्न हुई। बैठक में आगरा में आयोजित भारतीय मजदूर संघ के 36 वें अधिवेशन को लेकर चर्चा की गई।
प्रदेश मंत्री देव वर्मा ने कहा कि आगामी 23, 24 व 25 फरवरी को श्री राम आदर्श महाविद्यालय आगरा में भारतीय मजदूर संघ का 36 वॉ अधिवेशन होने जा रहा है। जिसमें उ.प्र से 1200 प्रतिनिधि विभिन्न संघठनों, यूनियनों, इकाईयों से प्रतिभाग करेंगे। संभाग संघठन मंत्री शंकर लाल ने कहा कि आगामी माह में फिरोजाबाद में समस्त यूनियन पत्रकार, चूडी जुड़ाई ग्लास मजदूर, सफाई कर्मचारी, एमआर यूनियन संघ, रेहड़ी-पटरी, ऑटो रिक्शा यूनियन, एनएचआरएम, आशा, आंगनबाड़ी, रोडबेज, दूरसंचार, आयुध यूनियन संघ, गैर शिक्षण कर्मचारी संघ आदि यूनियनों को महानगर स्तर से लेकर तहसील, ब्लाक व ग्राम पंचायत स्तर पर मजबूत करेगा।

Read More »

दिसंबर के बाद सड़कों पर नजर नहीं आएंगे गोवंशः धर्मपाल सिंह

फिरोजाबाद। गोवंश किसानों और आम आदमी के लिए बड़ी समस्या है। उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर के बाद यह समस्या समाप्त हो जाएगी। सड़कों और खेतों पर घूमने वाले गोवंशों को गोशाला भिजवाने का काम किया जा रहा है। यह बात प्रदेश सरकार के पशुधन मंत्री ने विकास भवन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान व्यक्त कियें। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। किसानों की आय दोगुनी खेती से ही नहीं बल्कि पशुओं से भी होगी। इस समय प्रदेश में निराश्रित गोवंश बड़ी समस्या है, जिसे विपक्ष छुट्टा पशु कहता है। एक नवंबर से 31 दिसंबर तक योगी सरकार अभियान चला रही है। जिसमें छह विभागों की टीम बनाई गई है। डीएम और एसएसपी के नेतृत्व में यह टीम काम कर रही है। जिसमें पंचायत, ग्राम विकास, नगर विकास, राजस्व, गृह और पशु पालन विभाग काम कर रहे हैं।

Read More »

श्रीमद् भागवत कथा व गायत्री महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन की भव्य कलश यात्रा कल

फिरोजाबाद। अखिल भारतीय सोहम महामंडल के तत्वावधान में श्रीमद् भागवत कथा व गायत्री महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन का 44 वां आयोजन 17 से 24 दिसंबर तक रामलीला मैदान में किया जायेगा। जिसकी भव्य कलश यात्रा 17 दिसंबर को गाजे-बाजे के साथ राधाकृष्ण मंदिर से निकाली जायेगी।
कार्यक्रम संयोजक चंद्रप्रकाश शर्मा व सचिव द्विजेन्द्र मोहन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सद्गुरु स्वामी महेशानंद (गुदडी वालों) की सत प्रेरणा से एवं महामंडलेश्वर 108 स्वामी विवेकानंद महाराज (वृंदावन) के आशीर्वाद से स्वामी सत्यानंद महाराज की अध्यक्षता में श्रीमद् भागवत सप्ताह गायत्री यज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन का आयोजन 17 दिसंबर दिन रविवार से रामलीला मैदान में किया जा रहा है। संत सम्मेलन में अनेकों त्यागी तपस्वी एवं राष्ट्रीय स्तर के विद्वान संत महापुरुष देश के कोने-कोने से पधार रहे हैं। संत महापुरुष 17 से 24 दिसंबर तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक प्रवचन व आध्यात्म पर चर्चा करेंगे, साथ ही सुबह 7 बजे से गायत्री महायज्ञ व सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक भागवत कथा का आयोजन होगा।

Read More »

किसान मजदूर मोर्चा की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन मजबूती पर दिया बल

बिंदकी, फतेहपुर। किसान मजदूर मोर्चा की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह पटेल ने संगठन मजबूती पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ से से लेकर विधानसभा स्तर तक मजबूत किया जाएगा उन्होंने किसान मजदूर आयोग के गठन की मांग भी किया। शुक्रवार को नगर के ललौली चौराहे के समीप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बगल में किसान मजदूर मोर्चा के कार्यालय में संगठन की एक वृहद बैठक हुई बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में किसान मजदूर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह पटेल मौजूद रहे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर से लेकर विधानसभा स्तर तक मजबूत करना है कहा कि यह काम पूरे प्रदेश में इसके अलावा कई प्रान्तों में भी तेजी से चल रहा है।

Read More »

कोसीकला नगरपालिका की नव विकसित कॉलोनियों में नहीं हैं सड़क

मथुरा। नगर पालिका कोसीकला क्षेत्र में नगर शहर एवं आसपास की नवविकसित कालोनियों में सड़कों के निर्माण की मांग को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल ने गुरुवार को मंडलायुक्त से मुलाकात की। उन्होंने लोगों की समस्याओं को अंकित कर कुल छह सड़कों के निर्माण की अति आवश्यकता बताई। जिस पर उन्हें सकारात्मक सहयोग का आश्वासन मिला है। चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल शहर एवं नवविकसित कॉलोनियों के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। बरसाती मौसम से पूर्व ही इस बार वे नवविकसित कालोनियों में लोगों के आवागमन की बेहतर व्यवस्था कराने के लक्ष्य को लेकर काम करने में जुटे हुए हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए गुरुवार को उन्होंने आगरा पहुंचकर मंडलायुक्त से मुलाकात की।

Read More »

एमवीडीए ने दो अवैध कॉलोनियों में किया ध्वस्तीकरण

मथुरा। विकास प्राधिकरण का अवैध कॉलोनियों के खिलाफ ध्वस्तीकरण अभियान जारी है। एमवीडीए ने दो अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कराया। एमवीडीए के सचिव राजेश कुमार ने बताया कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। कार्यवाही में दो कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया है। एक कॉलोनी में जैंत और एक कॉलोनी को चौमुहां में ध्वस्त किया। थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत निजी विश्वविद्यालय के पीछे कुलदीप सिंह द्वारा वृंदा हाईवे ग्रीन्स के नाम से एक कॉलोनी विकसित की जा रही थी। कॉलोनाइजर द्वारा कॉलोनी काटने के लिए यहां एक दफ्तर बना लिया गया था, जिसे एमवीडीए ने जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया। एमवीडीए का अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलता देख अवैध कॉलोनी विकसित करने में जुटे लोगों में खलबली मच गई।

Read More »

पोस्टमार्टम में लापरवाही के आरोप में बदायूं सीएमओ निलंबित

लखनऊ। पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव की आंखें गायब होने के प्रकरण पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। लापरवाही उजागर होने पर डिप्टी सीएम ने बदायूं के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय को निलंबित कर दिया है। डॉ. प्रदीप को महानिदेशक कार्यालय, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, लखनऊ से संबद्ध कर दिया गया है। बदायूं के कुतराई गांव निवासी गंगाचरण की बेटी पूजा की शादी करीब नौ माह पूर्व हुई थी। पिता का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज के लिए पुत्री को परेशान कर रहे थे। रूपयों की मांग करते थे। आरोप लगाया कि उनकी पुत्री की हत्या सुसराल वालों ने कर दी। घटना के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार उस वक्त शव की दोनों आंखें थीं। परिजनों का आरोप है कि पोस्टमार्टम के बाद जब शव का बैग खोला तो उसमें पूजा की दोनों आंखे नहीं थीं। आरोप है कि लालच में शव का अपमान कराया गया।

Read More »

नगर पालिका ने स्टेशन रोड पर चलाया अतिक्रमण अभियान

शिकोहाबाद। नगर पालिका द्वारा नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान पालिका कर्मचारी सिर्फ खानापूर्ति करते नजर आ रहे हैं। गरीब और बेसहारा लोगों पर पालिका का डंडा चल रहा है, जबिक रसूदखोर और अच्छे दुकानदार, व अन्य प्रतिष्ठान स्वामी जो वर्षों से स्थाई अतिक्रमण किये हुए हैं, उधर पालिका का बुलडोजर भूल कर भी नहीं जाता है। ऐसी स्थिती में पालिका पर अतिक्रमण हटाओ अभियान में भेदभावपूर्ण कार्यवाही के आरोप लग रहे हैं। नगर पालिका द्वारा विगत छह माह पूर्व भी नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। इस दौरान पालिका और प्रशासन ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए गरीब, छोटे दुकानदारों को टार्गेट किया।

Read More »

महावीर जयंती महोत्सव समिति के अध्यक्ष बने प्रिंस जैन

शिकोहाबाद। नगर में महावीर जयंती महोत्सव व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष प्रिंस जैन के नेतृत्व में निकाली जायेगी। इसके लिए समिति की एक एक बैठक सुभाष चंद्र जैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रिंस जैन को श्री महावीर जयंती 2024 का सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष के रूप में संजय जैन और महामंत्री के रूप में गौरव जैन को चुना गया। राहुल जैन उपाध्यक्ष के पद पर चुने गये। शैलेंद्र जैन व ज्ञानेंद्र जैन को रथ यात्रा संयोजक बनाया गया। पंकज जैन को ऑडिटर, सचिव का पद अमित जैन, दीपक जैन, विकास जैन, आलोक जैन, सुदीप जैन, रजत जैन आदि लोगों को बनाया गया। संरक्षक के रूप में अनिल जैन, अरुण जैन, सुनील जैन, विनोद जैन, अंबुज जैन बनाए गए।

Read More »

एसडीएम ने नगर में भ्रमण कर देखी सफाई व्यवस्था

शिकोहाबाद। नगर की सफाई व्यवस्था देखने के लिए शुक्रवार सुबह उप जिलाधिकारी विवेक मिश्रा राजस्व टीम के साथ निकले। उन्होंने वार्ड संख्या एक और दो का भ्रमण किया। इस दौरान गलियों में घूम कर वहां की सफाई व्यवस्था का फीड बैक लिया। इस दौरान उप जिलाधिकारी ने सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के संबंध में फीडबैक लिया। सफाई कार्य में अनुपस्थित मिले कर्मचारियों का वेतन काटने के अधिशाषी अधिकारी को निर्देश दिये। किसी भी दशा में मुख्य मार्गों पर कूड़ा इकट्ठा होने को रोकने के लिए कड़ाई से निर्देशित किया जाए। तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार को भी पांच वार्ड चेक करने के लिए निर्देशित किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा राजस्व अधिकारियों को नगरीय क्षेत्र में सफाई व्यवस्था देखने के लिए कड़ाई से निर्देशित किया है।

Read More »