Sunday, September 22, 2024
Breaking News

सड़क हादशे में जीजा साले की मौत

इटावा, राहुल तिवारी। इटावा फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पंचावली रोड पर एक ट्रक ने दो लोगों की जान ले ली घर से निकले जीजा साले को क्या पता था की आज उनका आखिरी दिन है। घर से निकले जीजा साले शहर में कुछ काम से जा रहे थे तभी सामने से आ रहे ट्रक ने जीजा साले को रौंद दिया जिससे मौके पर जीजा की मौत हो गयी और साले को सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उसने दम तोड़ दिया मौके से आरोपी ड्राईवर ट्रक को छोड़कर फरार हो गया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।

Read More »

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चला विशेष चैकिंग अभियान

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में रविवार को जनपद में चैकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग के दौरान संद्विग्ध वाहनों पर विशेष चैक किया। वही दो पहिया वाहन स्वामी तीन सवारी, बिना हैलमेट के अलावा नये लड़कों को चैक किया गया। पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण स्थानों को चिन्हित कर वाहन चैकिंग में 1107 वाहन चैक किये गये व 1727 संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग की गयी। जिसमें पांच वाहन सीज, 239 वाहनों के चालन काटे गये व 75350 रूपये का समन शुल्क वसूला गया।

Read More »

डीएम की अगुवाई में हुई वृक्षारोपण अभियान की शुरूआत

जलालपुर में ग्राम सभा की भूमि पर रोपे गए 15 सौ से ज्यादा पौधे, तहसील व ब्लाक स्तरीय अधिकारी रहे मौजूद
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। रविवार को संघन वृक्षरोपण अभियान के तहत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जलालपुर विकास खंड फिरोजाबाद में पंद्रह सौ से ज्यादा पौधे रोपे गए। इस दौरान तहसील व ब्लाक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
संघन वृक्षरोपण अभियान के तहत जिले के डार्क जोन में शामिल ब्लाकों में अधिकाधिक वृक्षारोपण पर प्रशासन का फोकस है। इसी क्रम में फिरोजाबाद ब्लाक की ग्राम पंचायत जलालपुर में रविवार को डीएम की अगुवाई में पंद्रह सौ से ज्यादा पौधे रोप गए।

Read More »

डार्क जोन में तालाब खुदाई की कार्य योजना अधर में

मनरेगा के तहत तीस जून तक नौ ब्लाकों में बनने थे 163 तालाब, अभी तक 39 तालाबों का निर्माण हुआ पूर्ण
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जिले में मनरेगा के तहत तालाब खुदाई कार्य ब्लाक स्तरीय अधिकारियों को लेटलतीफी के चलते फिलहाल अधर में है। भूगर्भ जल संरक्षण व पशुओं को पेयजल उपलब्ध कराने के इरादे से सभी ब्लाकों में 163 तालाबों खुदाई व जीणोद्वार संबंधी लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक महज 39 तालाबों की खुदाई पूर्ण हो चुकी है।

Read More »

छोटी बहन को बचाने आई, बड़ी बहन को मारपीट कर किया घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना रसूलपुर क्षेत्र दुर्गेश नगर में छोटी बहन को पिटता देख बचाने आयी गर्भवती बड़ी बहन को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
थाना रसूलपुर क्षेत्र के दुर्गेश नगर निवासी इमरान अपनी पत्नी रोजी के साथ किसी बात को लेकर मारपीट कर रहा था। उसी दौरान रोजी की बहन जो कि गर्भवती है वह पडोस से बहन को पिटता देख रही थी। रोजी की बचाने आयी उसकी 26 वर्षीय बहन रूबीना पत्नी बौबी को भी इमरान ने मारपीट कर घायल कर दिया। गर्भवती बहन को घायल हालत में रोजी थाने लेकर पहुंची। जहां उसने पति के खिलाफ तहरीर देते हुए घायल बहन को डाक्टरी परीक्षण उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आयी।

Read More »

जमीनी विवाद में ताऊ को भतीजों ने लाठी-डन्डों से पीट-पीट की हत्या

बचाव में आये परिवार के ही व्यक्ति को मारी गोली, घायल
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना फरिहा क्षेत्र के गांव नगला रंजीत में जमीनी विवाद को लेकर संगे भतीजों ने अपने ताऊ को लाठी-डन्डो से पीट-पीट कर हत्या कर दी। वही बचाव में पहुंचे परिवार के एक युवक को भी मारपीट कर घायल कर दिया। जिससे उसका हाथ टूट गया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। घटना की जानकारी पर क्षेत्राधिकारी जसराना जिला अस्पताल पहुंचे।
थाना फरिहा क्षेत्र के गांव नगला रंजीत में आज सुबह 55 वर्षीय छत्रपाल पुत्र लाखन सिंह अपने खेत में लेबर को लेकर धान की फसल लगा रहा था। उसी दौरान उसके परिवार की कुछ भैसे खेत में घुस गयी।

Read More »

संदिग्ध हालत में गोली लगने से युवक की मौत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना नारखी के गांव कछपुरा में पत्नी के पास सो रहे एक युवक की संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत हो गयी। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची इलाका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना नारखी के गांव कछपुरा निवासी 22 वर्षीय योगेश पुत्र पूरन सिंह विगत रात्रि में अपने घर पर पत्नी के साथ सो रहा था। जिसकी रात्रि में संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत हो गयी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी परिजनों ने इलाका पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। परिजनों की तहरीर के आधार पर पत्नी से पुलिस पूछताछ कर रही है। फिलहाल शव को पोटमार्टम कराया गया है।

Read More »

मेयर ने चलाया पाॅलीथिन मुक्त अभियान

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। 15 जुलाई से पूरे प्रदेश में पाॅलीथिन पर बैन लगा दिया गया। इसी को लेकर नगर निगम मेयर नूतन राठौर ने अभियान चलाकर लोगों से पाॅलीथिन बंद करने का आवहान किया।
मेयर नूतन राठौर नगर निगम की टीम के साथ शहर के विभिन्न इलाकों में दुकानदारों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि किसी भी ग्राहक को पाॅलीथिन में सामान नहीं दिया जायेगा। साथ ही पकड़़े जाने पर आर्थिक दण्ड लगाया जायेगा। पूरे प्रदेश में पाॅलीथिन को बैन कर दिया गया। इसके लिए कड़े नियम लागू किये गये। पाॅलीथिन से होने वाले प्रदूषण आम लोगों के लिए बहुत ही घातक है। अभियान के दौरान पार्षद प्रमोद राजौरिया, रेखा यादव, हरीओम वर्मा, विजय शर्मा, मनोज ताऊ एवं नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Read More »

निःशुल्क शीतल जलशाला का हुआ शुभारम्भ

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। भारत विकास परिषद संस्कार शाखा द्वारा सेवा कार्य क्षेत्र में एक कदम ओर बढ़ाते हुए भीषण गर्मी पानी की समस्या को देखते हुए नगर के सुभाष चौराहा पर शीतल जल निःशुल्क जलशाला का शुभारम्भ किया गया।
निःशुल्क जलशाला का शुभारम्भ मेयर नूतन राठौर द्वारा फीता काटकर किया गया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष धीरज अग्रवाल ने बताया कि स्व. महेन्द्र कुमार अग्रवाल की पुण्य स्मृति में नगर के सुभाष चौराहा स्थित रैन बसेरा पर लगाया गया। शीतल जलशाला से सैकडों लोगों को पीने के लिए निःशुल्क शुद्व जल मिल सकेगा। इस दौरान संस्था के पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Read More »

जलभराव की समस्या को लेकर महादेव नगर के वांशिदो ने हाईवे किया जाम

नगर निगम प्रशासन के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। सुहागनगरी में शानिवार को हुई बारिश से नई आबादी क्षेत्रों में जलभराव हो गया। वहीं लोगों के घरों में नालों का गंदा पानी घूस गया। जिसको लेकर रविवार को महादेव नगर के वांशिदों ने बम्बा हाईवे पर आकर जाम लगा दिया। क्षेत्रीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन व मेयर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नगर निगम के अधिकारियों के पहुंचने पर जाम को खुवाया गया।
विगत दिन हुई बारिस से नगर निगम द्वारा करायी गयी नालों की तलीझाड़ साफ-सफाई की पोल खोल दी थी।

Read More »