Saturday, September 21, 2024
Breaking News

बंगाली घाट से कंस किला तक जोड़े जाएंगे 20 घाट

मथुरा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद अब भगवान श्रीकृष्ण की पटरानी कहे जाने वाली यमुना के घाटों का श्रृंगार करने जा रहा है। इसकी शुरुआत बंगाली घाट से कंस किला तक सभी 20 घाटों को जोड़ते हुए होगी। इसे रिवर फ्रंट के रूप में विकसित किया जाएगा।
मथुरा में यमुना का एक विशेष आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व है। करोड़ों श्रद्धालु प्रति वर्ष यमुना पूजन के लिए मथुरा आते हैं। इसमें यम द्वितीया का त्योहार प्रमुख है। यमुना पूजन के लिए वर्ष भर आने वालों में गुजरातियों की संख्या सर्वाधिक है। दो दशक पहले प्रदेश सरकार ने विश्राम घाट से बंगाली घाट तक यमुना के घाटों का नवीन निर्माण किया था। अब इस प्रकिया को ओर आगे बढ़ते हुए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद विश्राम घाट से कंस किला तक के सभी घाटों को जोड़ने का काम करने जा रहा है। वर्तमान में विश्राम घाट से कंस किला तक पहुंचने का कोई घाटों का रास्ता नहीं है। यहां तक नाव द्वारा या फिर सड़क मार्ग द्वारा ही पहुंचा जा सकता है। इस स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने अब यमुना किनारे के इन सभी घाटों को कंस किला से विश्राम घाट तक जोड़ने का फैसला किया है। बंगाली घाट तक इनकी संख्या करीब 20 है।

Read More »

रक्षाबंधन पर विराट कुश्ती दंगल का होगा आयोजन

फिरोजाबाद। बजरंग प्रेमाश्रय सिल्लोड़ी सरकार समिति हनुमान गढ़ की एक बैठक राकेश यादव मंडल अध्यक्ष बीडीसी संघ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से विनय राठौर उर्फ बंटू विद्यार्थी को अध्यक्ष चुना गया। वहीं सुखवीर सिंह सविता दंगल संयोजक, निकुंज शुक्ला कोषाध्यक्ष, लवकुश बघेल उपाध्यक्ष, श्याम सिंह यादव पार्षद को संरक्षक चुना गया। पं. रंजीत दुबे, आकाश गर्ग, ठा. उदय प्रताप सिंह, लकी गर्ग, देवेश भारद्वाज, राकेश कुशवाह बाबा, हरिओम यादव, सुनील यादव, संजीव यादव, श्याम मोहन शर्मा, निर्मल शर्मा, राहुल कुमार को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। संस्था अध्यक्ष ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व पर विराट कुश्ती दंगल का आयोजन 19 अगस्त को शाम तीन बजे दिन सोमवार को रामलीला मैदान में होगा। दंगल का उद्घाटन महापौर कामिनी राठौर करेंगी।

Read More »

डीएम ने विद्युत विभाग के कार्यो की समीक्षा

नए बिजली के खंभे तथा तार बदले जाने की धीमी प्रगति पर की नाराजगी प्रकट
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नए बिजली के खंभे तथा तार बदले जाने की धीमी प्रगति पर कार्यदायी संस्था को नाराजगी प्रकट कर उन्हे फटकार लगाते हुए पूरे जनपद में कराए जा रहे, विद्युत सम्बंधी कार्यों को समय सीमा अंतर्गत जनवरी 2025 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने विद्युत विभाग के अभियंताओं को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि माह अगस्त और सितम्बर में 25 प्रतिशत की दर से कार्य करना सुनिश्चित करें, जिससे लक्ष्यपूर्ति हो सके। इसके साथ में यह भी निर्देश दिए की विद्युत सम्बन्धित सभी कार्यों में लेबर बढ़ाएं, जिससे समय पर कार्य पूर्ण हो सके।

Read More »

स्वास्थ्य शिविर में रोगियों का हुआ परीक्षण

फिरोजाबाद। भारत विकास परिषद् संस्कृति शाखा द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन जेलर साहब की कोठी, राजा का ताल पर शाखा अध्यक्ष गौरव बंसल की अध्यक्षता में किया गया।
स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ चिकित्सकों द्वारा भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के तैलीय चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में पधारे कुशल एवं अनुभवी चिकित्सक डॉ उमेश गर्ग ने डाइबिटीज, थाइराइड, डॉ दीप्ती जैन ने नेत्र रोग, डॉ पर्व मित्तल ने अस्थि रोग, डॉ रवि जैन ने जनरल स्वास्थ्य संबंधित समस्या, डॉ प्रतिभा मित्तल ने ‌स्त्री रोग, डॉ श्रीश शर्मा ने नाक, कान, गला रोग एवं डॉ दिलीप सिंह नेा मानसिक रोग, डॉ बीएम सरोत ने बाल रोग, डॉ रोहित मंगल ने कैंसर रोगियों एवं डॉ सुरेश सिंह राजावत द्वारा रक्त सम्बंधित रोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सभी मरीजों को उनके रोग सम्बंधित इलाज हेतु निःशुल्क दवा का वितरण किया गया।

Read More »

शिवालयों मे गूंजे बम-बम भोले भोले के जयकारें

फिरोजाबाद। सावन मास के दूसरे सोमवार को शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ की विधि विधान से पूजा अर्चना की। शिव मंदिरों में प्रातः काल से ही बम-बम भोले के जयकारों की गूंज सुनाई देने लगी। गांव सांती स्थित शिव मंदिर पर कावंड चढाने वालो की कतारे लगी रही।
सावन के दूसरे सोमवार को सुहागनगरी के शिव मंदिरों में प्रातः काल से ही पूजा अर्चना शुरू हो गई। महिलाओं, पुरूषों, बच्चों की टोलियों ने मंदिर पहुंचकर दूध, दही, घी, शहद, बूरा से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। बेलपत्र, धतुरा, फल, फूल अर्पित कर मनोकामना मांगी। सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर मौहल्ला गंज, पिपलेश्वर महादेव मंदिर हुण्डावाला बाग, गोपाल आश्रम, कैला देवी मंदिर, गल्ला मंडी स्थित रामेश्वरनाथ महादेव मंदिर, पंचमुखी महादेव मंदिर, लाला कुंजी लाल की बगीची स्थित चन्द्रेश्वर नाथ मंदिर, सुहागनगर, लेबर कॉलोनी, नगला भाऊ, स्टेशन रोड, महावीर नगर, देवनगर, जलेसर रोड, विभव नगर, गणेश नगर, दुर्गा नगर, गांधी नगर, कोटला रोड, नगला करन सिंह, आसफाबाद, रामनगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की गई।

Read More »

412 ब्राह्मण मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

मथुरा। सर्वाेदयी ब्राह्मण विकास संस्थान द्वारा चित्रकूट मसानी पर उमा पीठेस्वर स्वामी रामदेवानंद सरस्वती की अध्यक्षता में 412 ब्राह्मण मेधावी छात्र-छात्र सम्मानित किए गए। सर्वप्रथम भगवान परशुराम की चित्रपट पर भूतपूर्व मंत्री एवं विधायक मथुरा वृंदावन श्रीकांत शर्मा, संस्थान अध्यक्ष सोहनलाल शर्मा, समाज सेवी एसके शर्मा, भाजपा नेता कृष्ण कुमार मुन्ना भैया, संस्थान सचिव नारायण प्रसाद शर्मा, घनश्याम, हरियाणा महिला सभा की अध्यक्ष डॉक्टर जमुना शर्मा, मालती भार्गव, उमा शर्मा, डॉक्टर ललित शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। शशांक पाठक एवं उनके सहयोगी जनों द्वारा स्वस्तिवाचन गणेश वंदना कर भगवान परशुराम आरती वंदन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ।

Read More »

अभिमन्यु की तरह घिरने वाले नहीं, अर्जुन की तरह भेदने की तैयारी से राजनीति में उतरे हैं राहुल गांधी

राजीव रंजन नागः नई दिल्ली। लोक सभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने लोक सभा में चक्रव्यूह के रुपक का हवाला देकर बता दिया कि वह अभिमन्यु की तरह घिरने वाले नहीं हैं, बल्कि अर्जुन की तरह भेदने की तैयारी से राजनीति के मैदान में उतरे हैं।
लोकसभा में सोमवार को केंद्रीय बजट पर चर्चा के दौरान विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच नाटकीय नोकझोंक देखने को मिली, क्योंकि विपक्ष के नेता राहुल गांधी को अपने भाषण के दौरान व्यवसायी गौतम अडानी और मुकेश अंबानी का नाम लेने से बार-बार रोका गया जबकि संसद टीवी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उन्हें बजट के हलवा समारोह से केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तस्वीर नहीं दिखाने दी।
इससे पहले भी अंबानी और अडानी दोनों के लिए गांधी के संदर्भों को संसदीय रिकॉर्ड से हटा दिया गया था। अपने भाषण में, गांधी ने महाभारत की कथा का संदर्भ दिया जहां अभिमन्यु को एक चक्रव्यूह में मार दिया गया था, जिसमें वह फंस गया था और कहा कि इसे पद्मव्यूह (कमल, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का प्रतीक) के रूप में भी जाना जाता है।

Read More »

दिव्यांग जनों के जीवन को और बेहतर बनायाः लक्ष्मी नारायण चौधरी

मथुरा। स्पेशल ओलंपिक भारत उत्तर प्रदेश वात्सल्य ग्राम में स्थित वैशिष्ट्यम दिव्यांग स्कूल के तत्वाधान में राज्य स्तरीय बोलिंग एवं चौंपियनशिप प्रतियोगिता का शुभारंभ मीरा माधव निलयम वात्सल्य ग्राम के सभागार में हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश चीनी मिल एवं गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि समाज सेवा में दीदी मां ने जो स्थान प्राप्त किया है। वह सबसे ऊंचा है। उन्होंने उन लोगों को अपनाया है। जिसे समाज में उपेक्षित कर दिया था। स्पेशल ओलंपिक के माध्यम से सरकार दिव्यांग प्रतिभावान के कौशल को निखारने का कार्य कर रही है। दिव्यांगों का जीवन और बेहतर बनाया जाए इसके लिए निरंतर प्रयास हो रहा है। एसएसपी शैलेंद्र कुमार पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री की खेलो भारत के अंतर्गत खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। विशेष व्यक्ति के लिए खेलों में प्रोत्साहन की आवश्यकता है। समाज के प्रोत्साहन से दिव्यांग खिलाड़ी आगे बढ़ रहे हैं। स्वामी सत्याशील ने कहा वात्सल्य ग्राम में विशिष्ट बच्चों के लिए विद्यालय का निर्माण किया है। जहां शिक्षा चिकित्सा के साथ ही औद्योगिक प्रशिक्षण भी दिया जाता है।

Read More »

दो स्कार्पियो वाहनों से लाखों का अवैध गांजा बरामद, पांच गिरफ्तार

चकिया, चंदौली। पुलिस ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर संदिग्ध व्यक्ति व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण और वांछित,वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान व मादक पदार्थ के तस्करी की रोकथाम के क्रम में क्षेत्राधिकार चकिया आशुतोष के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अतुल कुमार और उनके सहयोगियों तथा स्वाट/सर्विलांस टीम प्रभारी हरि नारायण पटेल और उनकी टीम को मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के शिकारगंज स्थित राजा साहब के पोखरे के पास से दो स्कॉर्पियो वाहन से कुल 48 बंडलों में 49.200 किलोग्राम गांजे के साथ पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। बरामद गांजे की कीमत लगभग 10 लाख रूपए आंकी गई है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर पकड़े गए लोगों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 126/2024 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Read More »

भाजयुमों ने करगिल युद्व में शामिल सैनिको व शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

फिरोजाबाद। केंद्र व प्रदेश नेतृत्व के आवाहन कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में होने वाले दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत भाजयुमों महानगर द्वारा सैनिकों व शहीदों के परिवार को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा महानगर राकेश शंखवार, सदर विधायक मनीष असीजा ने सैनिकों व उनके परिजनों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंकित तिवारी ने कहा 1999 में हुए कारगिल युद्ध को आज 25 साल पूर्ण हो गए। इस अवसर पर सैनिकों व शहीदों के परिवार को सम्मानित किया गया है। सैनिकों की वजह से ही आज हम सब अपने परिवार के साथ सुरक्षित रह रहे हैं। कारगिल युद्ध में शहीद हुये सैनिकों के लिए मैं हृदय से भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूॅ।

Read More »