Monday, September 23, 2024
Breaking News

छात्रों को दिलाई यातायात नियम पालन करने की शपथ

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। वृंदावन के बुर्जा रोड स्थित रामकली देवी सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल केशव धाम वृंदावन में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। जिसमें सभी छात्र तथा आचार्य बंधु सम्मिलित रहे। सभी आचार्य बंधुओं और छात्रों ने यातायात नियमों के पालन करने कि शपथ ली। प्रधानाचार्य लोकेश्वर प्रताप सिंह ने सभी छात्रों को सड़क नियमों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया साथ ही उन्होंने कहा कि अगर हम सड़क नियमों का पालन करेंगे तो हम सभी सुरक्षित रहेंगे क्योंकि जीवन बहुत बहुमूल्य होता है।

Read More »

नवनियुक्त एएनएम को चौधरी लक्ष्मी नारायण ने नियुक्ति पत्र वितरित किये

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। मातृ शिशु स्वास्थ्य सेवा से जुड़े प्रत्येक कार्यक्रम में एएनएम की भूमिका अहम है। सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में एएनएम महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। नवनियुक्त एएनएम भी अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करें। यह बात कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने नवनियुक्त एएनएम को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए कहीं। कैबिनेट मंत्री के साथ मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार वर्मा ने एएनएम को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

Read More »

संचारी रोगों से बचाव विषय पर हुई प्रतियोगिता

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। जी.आई.सी. दघेंटा बलदेव के प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश यादव ने संचारी रोगों से बचाव के लिए चल रहे संचारी माह के अंतर्गत प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के चार हाउस ब्लू, ग्रीन, रेड, येलो की टीमों ने प्रतिभाग किया। क्विज प्रतियोगिता के चार राउंड थे। प्रथम राउंड में बहुविकल्पी प्रश्न, दूसरी राउंड प्रश्न बौछार, तीसरा मैच द वर्ल्ड व कथन ,अगला ट्रांसफरेबल ग्राउंड तथा अंतिम जानो तो पहचानो निर्णायक राउंड था। क्विज मास्टर के रूप में डॉ अखिलेश यादव व छात्र अमित कुमार ने रोचक तरीके से विद्यार्थियों से निरंतरता बनाते हुए प्रतियोगिता को गति प्रदान की। स्कोरबोर्ड कुमारी अंजली, टाइमकीपर हिमांशु कुमार, सचेतक हर्षिता ने उत्साह पूर्वक अपने कार्यों को अंजाम दिया।

Read More »

ई रिक्शा पलटने से रसियन श्रद्धालु घायल, अस्पताल में कराया भर्ती

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। अनियंत्रित ई रिक्शा पलटने से दो रसियन श्रद्धालु घायल हो गए। जिन्हे राहगीर की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों की टीम ने प्राथमिक उपचार देकर घायलों को जिला अस्पताल रैफर कर दिया। जिला अस्पताल में घायलों का उपचार चल रहा है। मंगलवार को रसियन श्रद्धालु भक्त अरचम (32) पुत्र जुकोवा, जरीना (37) निवासी साइबेरिया (रूस) गोवर्धन में कृष्ण भक्ति के लिए आए थे। वह ई रिक्शा में सवार होकर चंद्र सरोवर की ओर से गोवर्धन आ रहे थे।

Read More »

बाढ़ के पानी में फंसे बेजुबानों की बचाई जान

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। एक ओर जहां यमुना के बढ़े जलस्तर से खादर में बनी कॉलोनियों में रह रहे लोग सुरक्षित स्थान की ओर पहुंच रहे हैं। वहीं दूसरी ओर यमुना के पानी में फंस चुके पशुओं को बाहर निकालने के लिए संत गोपेश बाबा के सानिध्य में चल रही गौ सेवा मिशन द्वारा बाढ़ क्षेत्र में सभी गौ सेवकों द्वारा जगह जगह पानी भरे हुए इलाके से तकरीबन 80 गायों के साथ साथ कुछ कुत्तो को भी सुरक्षित निकाला गया।

Read More »

गोवर्धन पहुंचीं केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की पत्नी

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। तीर्थनगरी गोवर्धन में मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह पहुंचीं। उन्होंने दानघाटी मंदिर में गिरिराज जी का दुग्धाभिषेक कर पूजा अर्चना की। देश के गृह मंत्री की पत्नी इस साल में दूसरी बार गोवर्धन पहुंची हैं और गिरिराज जी के दर्शन कर मनौती मांगी। दानघाटी मंदिर के सेवायत दीप चंद्र पुरोहित और महेश शर्मा ने मंत्रोच्चारण के बीच पूजा संपन्न कराई। मंदिर में सेवायतों ने सोनल शाह को प्रसादी के रूप में दुपट्टा, चंदन और प्रसाद भेंट किया।

Read More »

प्रभारी मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभारी बेसिक शिक्षा विभाग एवं प्रभारी मंत्री संदीप सिंह ने यमुना जल स्तर बढ़ने के दृष्टिगत जिलाधिकारी पुलकित खरे, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व योगानन्द पाण्डेय, उप जिलाधिकारी सदर अजय जैन सहित अन्य अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र जयसिंहपुर का जायजा लिया। मंत्री ने स्टीमर के माध्यम से यमुना का भ्रमण कर रिहायशी इलाकों को देखा। मंत्री ने आव्हान करते हुए लोगों से कहा कि जो लोग घर में है, वे जिला प्रशासन द्वारा बनाये गये राहत कैम्पों पर पहुचें क्योंकि पानी बढ़ने पर कोई जनहानि हो सकती है।

Read More »

यूपी में रायबरेली की लोकसभा सीट पर जीत का परचम लहराएगी भाजपाः अभिलाष चंद्र कौशल

ऊंचाहार, रायबरेली। भारतीय जनता पार्टी की ऊंचाहार मंडल की एक बैठक नगर के वरिष्ठ नेता विवेक कौशल के आवास पर आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि विधान सभा प्रभारी हरचंदपुर क्षेत्रीय मंत्री पिछड़ा मोर्चा अभिलाष कौशल, वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र बहादुर सिंह रहे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अरविन्द कुमार उर्फ पवन सिंह ने किया। बैठक में बूथ अध्यक्ष समेत ऊंचाहार मंडल पदाधिकारी दर्जनों की संख्या में उपस्थिति रहे।

Read More »

लोकसभा चुनाव मे महागठबंधन पूरी तरह से हारने की भविष्य वाणीः पूनम संखवार

रसूलाबाद, कानपुर देहात। लोकसभा चुनाव में महागठबंधन पूरी तरह हारेगा। एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 में प्रधानमंत्री बनेंगे। जनता का जनादेश भाजपा के साथ है। यह बात कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुब्रत पाठक ने कही। मंगलवार को रसूलाबाद क्षेत्र के तिश्ती में स्थित शिव सुधा पैलेस में भाजपा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पंकज दुबे ने की।

Read More »

स्कूल से लौटते समय दोस्तों के साथ रिन्द नदी मे नहाने गया छात्र डूबा

रसूलाबाद, कानपुर देहात। स्कूल लौटते समय दोस्तो के साथ रिन्द नदी में नहाने गये छात्र को नदी में डूबते देख चरवाहों ने छात्र को निकालकर परिजनों को सूचना दी, आनन-फानन में परिजन छात्र को सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जनपद कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के समाऊं गांव निवासी सुशील मिश्रा का 15 वर्षीय पुत्र विष्णु प्रतिदिन की भांति मंगलवार को स्कूल गया था।

Read More »