Saturday, September 21, 2024
Breaking News

समय का सदुपयोग करने वाला व्यक्ति आज का शहंशाह और कल का परमात्मा है: वसुनंदी महाराज

फिरोजाबाद। महावीर जिनालय छदामीलाल जैन मंदिर में चातुर्मास कर रहे आचार्य वसुनंदी महाराज ससंघ के सानिध्य में नित्य प्रतिदिन धर्म की वर्षा हो रही है। जिसमे सैकड़ों भक्त धर्म लाभ ले रहे है।
मंगलवार को प्रातः महावीर जिनालय में नित्य नियम अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन किया। आचार्य श्री के मुखरविंदु से जब शांतिधारा का उच्चारण किया गया, तो पूरा मंदिर प्रांगण मंत्रो से गुंजायमान हो उठा तथा उपस्थित सभी श्रद्धालुगण भाव विभोर हो उठे। इसके बाद मंदिर प्रांगण में भक्तांबर का पाठ प्रारंभ हुआं। जिसमे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ लिया। आचार्य श्री ने वैराग्यमणिमाला ग्रंथ का वाचन करते हुए कहा कि हमें अपनी वस्तुओं का सदुपयोग करना चाहिए। जिसके पास वस्तु का सदुपयोग करने का ज्ञान है, किसी वस्तु के सदुपयोग करने की कला है और जो व्यक्ति अपने समय का सदुपयोग करते है ऐसे व्यक्ति को जीवन में कोई पराजित और परास्त नहीं कर सकता। जहा एक तरफ व्यक्ति मिट्टी का भी सदुपयोग करके उससे भी पैसे कमा सकता है और धनी बन सकता है।

Read More »

स्वतंत्रता दिवस पर घर-घर लहराएगें तिरंगा: डीएम

फिरोजाबाद। प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना को जाग्रत करने एवं स्वतंत्रता के प्रति सम्मान का भाव उजागर करने के लिए ‘‘हर घर तिरगा अभियान‘‘ 13 से 15 अगस्त तक चलाया जायेगा। जनपद में इस अभियान को सफल और भव्यतापूर्ण ढंग से आयोजित करने की तैयारियां शुरू कर दी गई है।
कलेक्ट्रट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी रमेश रंजन ने कहा कि जनपद को 03 लाख 35 हजार तिरंगा झण्डा फहराने का लक्ष्य मिला है। लेकिन इसे बढा कर हम 04 लाख करना चाहते है। ये सम्पूर्ण झण्डे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित होने चाहिये। डीसीएनआरएलएम इसकी निगरानी करेंगे। जबकि नगरीय क्षेत्रों में अपर जिलाधिकारी निगरानी करेंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में तिरंगा झण्डा अवश्य फहरना चाहिये। गाँव में जिला पचांयत राज अधिकारी इस बात की निगरानी करेंगे कि हर ग्राम सभा के हर घर में तिरंगा अवश्य फहरे। जिलाधिकारी ने इसके साथ-साथ जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि सभी शहीद स्थलों की साफ-सफाई व रंग-रोगन अवश्य होना चाहिये। अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहीदों के परिजनों, स्वतन्त्रता संग्राम सैनानियों के परिजनों को चिन्हित कर उन्हें सम्मानित किया जाए।

Read More »

कांग्रेसियों ने कावड़ यात्रियों को कराया जलपान

फिरोजाबाद। उ.प्र. कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय, राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे के निर्देश पर श्रावण मास के तीसरे सोमवार को शिकोहाबाद से बटेश्वर धाम जाते हुए कावड़ यात्रियों को जलपान कराया। साथ ही उनकी शुभ यात्रा की ईश्वर से कामना की।
जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया राहुल गांधी की भगवान शंकर में अटूट आस्था है। वह अक्सर केदारनाथ धाम, कैलाश मानसरोवर भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए जाते रहते हैं। श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ की आराधना करने से जो आशीर्वाद प्राप्त होता है, उससे सभी के कष्ट दूर होते हैं। कावड़ यात्रियों द्वारा जिस आस्था के साथ महादेव पर जल चढ़ाया जाता है, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। कांग्रेस पार्टी सभी कावड़ यात्रियों की सफल यात्रा के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती है।

Read More »

पालकी में सवार होकर निकले बाबा महाकाल

» शिवभक्तों ने जगह-जगह बाबा महाकाल की आरती उतारकर की पुष्प वर्षा
» सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में गूंजे हर हर महादेव के जयकारे
» सबह से शाम तक शिवालायों में लगा रहा भक्तों का तांता
फिरोजाबाद। सावन मास के तीसरे सोमवार को दूरदराज से गंगाजल लेकर आए कावंडियो ने शिववालयों में पहुंचकर जलाभिषेक कर बम-बम भोले के जयकारे लगाए। भक्तो ने विधिविधान से नाथो के नाथ भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। मंदिरों के बाहर पूजा करने वालो की कतारे लगी रही। शाम को राधाकृष्ण मंदिर से बाबा महाकाल की पालकी निकाली गई। पालकी में डमरू यात्रा अपनी अलग छटा विखेर रही थी। जगह-जगह भगवान भोलेनाथ के भक्तों ने बाबा महाकाल की आरती उतारकर आर्शीवाद लिया।
सोमवार को बाबा महाकाल भक्त मंडल समिति के तत्वाधान में छठवीं भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। पालकी यात्रा का शुभारंभ सदर बाजार स्थित राधा कृष्ण मंदिर से किड्स कार्नर स्कूल के डायरेक्टर डा. मयंक भटनागर, सदर मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर ने किया। पालकी यात्रा में उज्जैन से आई पालकी पर बाबा महाकाल विराजमान थे। डमरू यात्रा में युवाओ की टोली जहां रूक जाती थी। वहीं लोगो की भीड लग जाती थी।

Read More »

ब्रज में राष्ट्रीय पक्षी मोर की घटती संख्या पर हेमा मालिनी आहत

मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव। तीर्थ नगरी मथुरा वृंदावन भगवान श्री कृष्ण की जन्म भूमि मै भगवान के प्राण प्रिय जिन्हें राष्ट्रीय पक्षी का भी दर्जा भारत सरकार से मिला हुआ है कि घटती संख्या के लिए मथुरा सांसद हेमा मालिनी द्वारा संसद के पटल पर प्रश्नकाल में मुद्दा उठाया, सांसद हेमा मालिनी ने कहा मथुरा वृंदावन क्षेत्र में लगातार राष्ट्रीय पक्षी मोर की संख्या घटती जा रही है जो चिंता का विषय है। सरकार से सवाल पूछा गया कि इसके लिए सरकार द्वारा क्या सकारात्मक कदम उठाए और उनका क्या परिणाम रहा। साथ ही उन्होंने यह भी प्रश्न पूछा कि 4 जून से 25 जून के मध्य दिल्ली में 27 मोर की मृत्यु हुई। इसका जवाब केंद्रीय पर्यावरण, वन जलवायु मंत्री भूपेंद्र यादव ने देते हुए कहा कि 27 मोर की मृत्यु अत्यधिक गर्मी के कारण हुई जिनकी विसरा रिपोर्ट को लखनऊ और भोपाल जांच को भेजा गया था।

Read More »

ब्रज के विकास पर तेजी से काम कर रही है प्रदेश सरकार: जयवीर सिंह

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि ब्रज के विकास के लिए उत्तर प्रदेश सरकार तेजी के साथ काम कर रही है। सरकार की कोशिश धार्मिक स्वरूप के अनुरूप ब्रज का विकास करना है।
सोमवार को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास कार्यालय में भगवान श्रीकृष्ण के 5251 वे जन्मोत्सव समारोह की तैयारी बैठक में भाग लेने आए पर्यटन मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार प्रदेश के सभी तीर्थ स्थलों का विकास प्राथमिकता के साथ कर रही है। ब्रज विकास के लिए अनेक परियोजनाओं पर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के माध्यम से हो रहा है। पिछले दिनों दिल्ली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई केंदीय मंत्रियों के साथ ब्रज विकास को लेकर बैठक हुई थी।

Read More »

शशि कांत त्रिपाठी ने किया उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी का पदभार ग्रहण

आगरा। सिविल सेवा बैच के भारतीय रेल यातायात सेवा (IRTS) के अधिकारी शशि कांत त्रिपाठी ने उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी का पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व त्रिपाठी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (माल)/प्रयागराज का दायित्व निभा रहे थे। उन्होने यह पदभार निवर्तमान मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय के उत्तर रेलवे स्थानान्तरण होने के उपरांत ग्रहण किया।
शशि कांत त्रिपाठी मूलतः चित्रकूट के रहने वाले हैं और उन्होंने स्नातक की शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से और परास्नातक की शिक्षा जेएनयू दिल्ली से ली है। शशि कांत त्रिपाठी की छवि एक तेज़ तर्रार अफसर की है एवं वह उत्तर रेलवे एवं उत्तर मध्य रेलवे में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रह चुके हैं। शशिकांत त्रिपाठी ने 2012 में उत्तर रेलवे के फ़िरोज़पुर मण्डल में सहायक मण्डल परिचालन प्रबंधक के पद पर कार्य शुरू किया था।

Read More »

स्काउट गाइड संस्था की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर समाजसेवियों ने वृक्षारोपण किया

सलोन, रायबरेली। जीवित रहने के लिए शुद्ध वायु का होना नितांत आवश्यक यह तभी संभव है जब पर्यावरण शुद्ध होगा। इसके लिए हमें बृहद रूप से वृक्षारोपण करना होगा। जनपद रायबरेली स्काउट गाइड संस्था से प्रभावित होकर समाजसेवी मोहम्मद शरीफ बेकरी ने जिला ट्रेनिंग कमिश्नर गाइड डॉक्टर साधना शर्मा के अनुरोध पर स्काउट गाइड की सदस्यता ग्रहण की। और 200 पेड़ों का संस्था की ओर से वृक्षारोपण मानिकपुर रोड नहर के पास अपने खेतों पर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड संस्था के शिक्षकों और बच्चों से प्रभावित होकर इससे पहले 2000 पेड़ों का रोपण कर चुका हूं और आइंदा भी करता रहूंगा। मोहम्मद आसिफ खान ने मदरसा उदापुर के मौलाना मोहम्मद रमजान को अपनी माता की ओर से फलदार, छायादार, शोभादार वृक्ष भेंट कर हरित क्रांति लाने का संदेश दिया।

Read More »

सावन माह का आज तीसरा सोमवारः परम धाम बूढ़े नाथ बाबा मिर्जापुर ऐहारी में जलाभिषेक करने के लिए उमड़े श्रद्धालु

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। सावन माह शिवभक्तों के लिए काफी उत्साह भरा होता है और लाभकारी भी,वैसे तो सावन का पूरा महीना शिव जी का ही है परंतु सावन माह में आने वाले सोमवार बहुत ही खास होता है और इस दिन को भगवान शिव का विशेष दिन माना जाता है। सभी शिवभक्त गंगा जी से जल भरकर पूरे सावन भर और खासकर सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए भारी संख्या में उमड़ते हैं। काफी शिवभक्त व्रत रखकर, घरों व मंदिरों में रुद्राभिषेक करके विधि विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा करते हैं।
इस वर्ष सावन महीने की शुरुआत विगत 22 जुलाई 2024 दिन सोमवार से हुई थी और इसकी समाप्ति भी 19 जुलाई 2024 सोमवार के दिन ही होगी। इस सावन माह में कुल 5 सोमवार पड़ेंगे। इस तरह सावन माह के दो सोमवार बीत चुके हैं और आज सावन माह का तीसरा सोमवार है। आज भोर से ही मां गंगा के घाटों (गोकना,तीर का पुरवा, गेंगासों, डलमऊ इत्यादि) पर श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ी। घंटा घड़ियालों की ध्वनि और हर हर महादेव के जयकारों से मां गंगा के घाट पूरी तरह गुंजायमान हो उठे। सभी श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया और शिवभक्तों ने मां गंगा से कांवड़ में जल भरकर शिवालयों में जलाभिषेक करने पहुंच गए।

Read More »

वीरांगना झलकारी बाई शोभायात्रा समिति के विवाद की गूंज डीएम तक पहुंची

फिरोजाबाद। वीरांगना झलकारी बाई शोभायात्रा समिति का विवाद गहरा था जा रहा है। शोभायात्रा समिति के निर्वाचित अध्यक्ष मनोज शंखवार ने पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह शंखवार पर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र दिया है। शिकायती पत्र में कहा है कि 21 जुलाई को पूरे शहर के प्रमुख लोगों की उपस्थिति में हुए चुनाव में उन्हें अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। लेकिन पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह द्वारा की जा रही गलत मांग को मेरे द्वारा पूरा नहीं करने पर दुबारा चुनाव कर रहे हैं। जब 21 जुलाई को उन्हीं की देखरेख एवं निर्देशन में चुनाव संपन्न हुआ था। चुनाव में मेरी विजय हुई थी उसके बाद रविंद्र सिंह शंखवार ने हमें जीत का प्रमाण पत्र भी दिया और मीडिया में भी उन्होंने अपने लेटर पैड पर चुनाव की पूरी प्रक्रिया के बारे में लिखते हुए मेरी विजय की घोषणा की। जिस खबर को प्रमुख समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया है। लेकिन अब वह अपने द्वारा किए गए चुनाव से मुकर रहे और दूसरे लोगों से मिलकर फिर से चुनाव करा रहे है, जिससे समाज में तनाव होगा और शांति भंग हो सकती है।

Read More »