Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पालकी में सवार होकर निकले बाबा महाकाल

पालकी में सवार होकर निकले बाबा महाकाल

» शिवभक्तों ने जगह-जगह बाबा महाकाल की आरती उतारकर की पुष्प वर्षा
» सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में गूंजे हर हर महादेव के जयकारे
» सबह से शाम तक शिवालायों में लगा रहा भक्तों का तांता
फिरोजाबाद। सावन मास के तीसरे सोमवार को दूरदराज से गंगाजल लेकर आए कावंडियो ने शिववालयों में पहुंचकर जलाभिषेक कर बम-बम भोले के जयकारे लगाए। भक्तो ने विधिविधान से नाथो के नाथ भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। मंदिरों के बाहर पूजा करने वालो की कतारे लगी रही। शाम को राधाकृष्ण मंदिर से बाबा महाकाल की पालकी निकाली गई। पालकी में डमरू यात्रा अपनी अलग छटा विखेर रही थी। जगह-जगह भगवान भोलेनाथ के भक्तों ने बाबा महाकाल की आरती उतारकर आर्शीवाद लिया।
सोमवार को बाबा महाकाल भक्त मंडल समिति के तत्वाधान में छठवीं भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। पालकी यात्रा का शुभारंभ सदर बाजार स्थित राधा कृष्ण मंदिर से किड्स कार्नर स्कूल के डायरेक्टर डा. मयंक भटनागर, सदर मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर ने किया। पालकी यात्रा में उज्जैन से आई पालकी पर बाबा महाकाल विराजमान थे। डमरू यात्रा में युवाओ की टोली जहां रूक जाती थी। वहीं लोगो की भीड लग जाती थी। यात्रा घंटाघर, सदर बाजार, सिनेमा चौराहा, जलेसर रोड, बर्फखाना चौराहा, डाकखाना चौराहा होती हुई सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर पहुंची। पालकी यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षाकर स्वागत किया। भक्तो ने बाबा महाकाल की आरती उतारी गई। पालकी यात्रा में बालरूप श्रीराम की मनमोहक झांकी, अदभुत शेषनाग महाकाल व विकराल महाकाली की झांकी के अलावा नंदी पर सवार मॉ पार्वती की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। पालकी में समिति के सोनू बौहरे, निशांत गर्ग, गोपाल वर्मा, रमाशंकर गुप्ता, निखिल शर्मा, मोन्टी वार्ष्णेय, खुशीराम गर्ग, गौरव बंसल, रविन्द्र उपाध्याय, अनुपम शर्मा, मीनू अरोरा, पूनम शर्मा के अलावा गणमान्य नागरिक शामिल थे।
सोमवार को शिव मंदिरों में प्रातः काल से ही भक्तो की कतार लग गई थी। भक्तो ने दूध, दही, गंगाजल, भूरा, शहद पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक कर धतूरा, बेलपत्र, फल अर्पित किए। शहर के विभिन्न मंदिरो में भगवान शिव की पूजा अर्चना की गई। शिवालय बम-बम भोले के जयकारों से गूंजने लगे। गांव साती स्थित शांतेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर कावंड चढाने वालो की प्रातः काल से ही लंबी कतारे लग गई थी। युवको के साथ युवतिया भी गंगा जी कांवड लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। जनपद में डांक कावंड यात्रियों की धूम मची रही। एटा-शिकोहाबाद मार्ग पर कावडियों का पुष्प वर्षाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी।