Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेसियों ने कावड़ यात्रियों को कराया जलपान

कांग्रेसियों ने कावड़ यात्रियों को कराया जलपान

फिरोजाबाद। उ.प्र. कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय, राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे के निर्देश पर श्रावण मास के तीसरे सोमवार को शिकोहाबाद से बटेश्वर धाम जाते हुए कावड़ यात्रियों को जलपान कराया। साथ ही उनकी शुभ यात्रा की ईश्वर से कामना की।
जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया राहुल गांधी की भगवान शंकर में अटूट आस्था है। वह अक्सर केदारनाथ धाम, कैलाश मानसरोवर भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए जाते रहते हैं। श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ की आराधना करने से जो आशीर्वाद प्राप्त होता है, उससे सभी के कष्ट दूर होते हैं। कावड़ यात्रियों द्वारा जिस आस्था के साथ महादेव पर जल चढ़ाया जाता है, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। कांग्रेस पार्टी सभी कावड़ यात्रियों की सफल यात्रा के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती है। कावड़ यात्रियों का स्वागत करवाने वालों में नगर अध्यक्ष शिकोहाबाद मुकेश गौड़, पीसीसी सदस्य क्षेत्रपाल सिंह यादव, पीसीसी सदस्य चंद्रकांत यादव, व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शमीम कुरैशी पार्षद, जुल्फिकार अली शानू, रामशंकर राजोरिया, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष यश दुबे, तेजपाल शंखवार, विजय चतुर्वेदी, सोनू गॉड, अभिषेक, तेज सिंह बघेल, सुबोध शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।