Sunday, September 22, 2024
Breaking News

सफाई कर्मचारियों के वेतन विसंगतियों के लिए धरना प्रदर्शन का आवाहन किया

कानपुर, जन सामना ब्यूरो। आज कानपुर नगर निगम जोन-2 के क्रमशः वार्ड 95, 63, 68 में समान काम का समान वेतन पर अपने सफाई कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुये अजीत बाघमार ने वेतन विसंगतियों के बारे में अवगत कर 16 सितम्बर 2018, दिन रविवार, समय दोपहर 1 बजे नानाराव पार्क, डा० बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा पहुंच कर धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का आवाहन किया।

Read More »

टुकनिया पुरवा के व्यायाम शाला में एक चिन्तन बैठक की गई

कानपुर, जन सामना ब्यूरो। डॉक्टर अम्बेडकर सामाजिक क्रान्ति मंच (संगठन) के माध्यम से टुकनिया पुरवा के व्यायाम शाला में एक चिन्तन बैठक की गई। जिसमे प्रमुख रुप से हरि शंकर सेन, शेखर भारतीय, राजेश भारतीय, सुरेश बक्शी, रवि त्रेहन, वीरेन्द्र बक्शी, अजय बक्शी, चमन खन्ना, आशीष, किशोर, बोनी, वीरु, अजीत खोटे, सतीश जी एवं विनय सेन मौजूद थे।

Read More »

शोक सभा में अंसार सभा सरंक्षक को दी श्रद्धांजलि

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। कस्बे के मोहल्ला कटरा स्थित अल्फला पब्लिक स्कूल में आज शोक सभा आयोजित कर मोमिन अंसार सभा के संरक्षक मोहम्मद असलम के निधन पर अंसार सभा द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई सदस्यों ने दुख जताते हुए कहां कि स्वर्गीय असलम अंसारी मोमिन अंसार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद अकरम अंसारी के पिता थे। वह मौलवीगंज जनहित व्यापार मंडल के संस्थापक सदस्य होने के साथ-साथ ऑल इंडिया मोमिन अंसार सभा के संरक्षक का काम भी बखूबी अंजाम देते थे। उन्होंने हिंदू मुस्लिम एकता के लिए भी तमाम काम किए शोक सभा में मुख्य रुप से नगर अध्यक्ष नौशाद अहमद सालिम मकसूद असलम अंसारी जावेद नजीम व सफी अंसारी आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

Read More »

थाने में बैठक कर ग्रामीणों को दी जानकारियां

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। स्थानीय थाना प्रांगण में आज अपराहन प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार बिंद की अध्यक्षता में बैठक कर ग्रामीणों को एस-टेन की जानकारियां दी गई। जिसमें हल्का क्षेत्र नंबर 3 के रतनपुर बरौली भदरस शिवराढ़ी आदि गांवों के सदस्यों ने शिरकत की बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी निर्देशों से ग्रामीणों को परिचित कराया गया ।हल्का नंबर 3 के प्रभारी दरोगा प्रेमचंद यादव ने सदस्यों को बताया कि छोटे-मोटे झगड़े और विवादों को सुलाह समझौता के तहत मौके पर ही सुलझाना है ।तथा निर्दोष ग्रामीणों को उत्पीड़ित कार्यवाही से बचाना है। गोकशी तस्करी आदि समाज विरोधी मामलों की जानकारियां गुप्त रूप से संबंधित अधिकारी को उपलब्ध करानी है। इस मौके पर वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रयाग नारायण बाजपेई, दरोगा पवन कुमार, संतोष कुमार आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Read More »

पुल निर्माण इनकार से ग्रामीणों में रोष

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। बीते दिनों स्कूल पढ़ने जा रहे ग्राम कोहरा निवासी कक्षा 8 के छात्र निखिल सिंह परमार 13 वर्ष की नदी पार करते समय डूबने से मौत हो गई थी। आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने पहुंचे तहसीलदार ने नदी पर पुल बनवाने का अतिशीघ्र आश्वासन दिया था। जिस की नापजोख भी करा दी गई थी। कोई कार्यवाही होते ना देख नाराज ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी विभाग से संपर्क कर पुल निर्माण की जानकारी मांगी जहां उनसे शासनादेश के अनुसार यदि 5 किलोमीटर के दायरे में कोई पुल निर्माणाधीन है। तो पुल नहीं बनेगा यह कहते हुए पुल बनाने से इंकार कर दिया गया। जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो उठे ग्राम कोहरा निवासी बार एसोसिएशन घाटमपुर के महामंत्री एडवोकेट शिव सिंह परमार ने बताया कि कोहरा गांव सहित दर्जनभर गांव के बच्चे मजबूरी में नदी पार कर सजेती पढ़ने जाते हैं। जिससे बारिश के महीने में अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं और कई बच्चों की जानें भी जा चुकी है। इसके बावजूद शासन-प्रशासन चेता नहीं है। 5 किलोमीटर के दायरे में कोई पुल निर्माणाधीन नहीं है। फिर भी पीडब्ल्यूडी विभाग बहानेबाजी कर के ग्रामीणों को उकसाने का प्रयास कर रहा है। जिससे ग्रामीणों में गुस्सा व्याप्त है ।अगर जल्दी शासन प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो ग्रामीण अभियान चलाकर धरना प्रदर्शन व भूख हड़ताल करने के लिए मजबूर होंगे।

Read More »

’मानवता का वस्त्र बैंक’ के अंतर्गत मिलिट्री कैंप जूही मलिन बस्ती में वस्त्र वितरित किए गए

कानपुर, जन सामना ब्यूरो। मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण आर्गेनाइजेशन के द्वारा संचालित मानवता का वस्त्र बैंक के अंतर्गत आज मिलिट्री कैंप जूही मलिन बस्ती वार्ड 06 कानपुर नगर में वस्त्र वितरित किए गए।
’मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण आर्गेनाइजेशन’ के द्वारा संचालित ’मानवता का वस्त्र बैंक’ के अंतर्गत साउथ समस्त में संचालित ’मानवता के स्ट्रीट स्कूल’ में पढ़ने वाले बच्चों को कपड़े वितरित किए गए क्योंकि कई बार ऐसा महसूस हुआ बच्चों के पास कपड़े एक या दो जोड़ी होने की वजह से कपड़े गंदे हो न धूल जाने की वजह से बच्चे बच्चे पढ़ने नहीं आ पाते जिस कारण उनकी पढ़ाई छूटती है। इसलिए आज बच्चों को पर्याप्त संख्या में कपड़े वितरित किए गए। तदोपरांत उस बस्ती के लोगों (महिलाओं व पुरुषों) को भी वस्त्र वितरित किए गए।
वस्त्र वितरण करने की व्यवस्था मानवता के वस्त्र बैंक अध्यक्ष प्रतीक खन्ना जी के नेतृत्व में किया गया उनकेे साथ तपन अग्निहोत्री, विनोद वर्मा, सुरेश सिंह, पवन पाल, अनीता यादव, हरभजन सिंह भाटी, निर्भय सिंह, राज सिंह, तरुण आदि लोग उपस्थित थे।

Read More »

भ्रष्टाचार के विरोध में 10 सितंबर को डीएम को दिया जाएगा ज्ञापन

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के तत्वाधान में वीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में शास्त्री नगर सेंट्रल पार्क में बैठक आयोजित किया गया। जानकारी देते हुए वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री किसान का एवं सर्वहित बीमा योजना में हुए भ्रष्टाचार के विरोध में राष्ट्रीय विकलांग पार्टी की बैठक शास्त्री नगर सेंट्रल पार्क में संपन्न हुई जिसमे गरीब किसानों की मृत्यु के बाद 5 लाख रुपय देने का सावधान है। गरीब किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए वित्त विभाग के स्टेनो हरगोविंद द्वारा ₹1लाख मांगे जाने का खुलासा एक स्टिंग ऑपरेशन द्वारा हुआ। वीरेंद्र कुमार ने बताया कि वित्त विभाग के दोषी अधिकारीयों और कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर 10 सितंबर को जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा ज्ञापन में भ्रष्टाचार लिफ्ट लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करा कर जैन भेजने व पीड़ित किसानों के हर का रुका हुआ मौजा जल्द दिलाने की मांग की जाएगी उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के अनुरोध पर इस रास्ता चार कास्टिंग ऑपरेशन एक न्यूज चैनल द्वारा किया गया मुख्य रूप से उपस्थित वीरेंद्र कुमार, अल्पना कुमारी, अरविंद सिंह, राहुल कुमार, अशोक वर्मा, संतोष शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Read More »

डांस कानपुर डांस के पहले ऑडिशन युवाओं ने दिखाया जोश

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। रजत श्री फाउण्डेशन के तत्वाधान में अध्यक्ष अरविंद सिंह की अध्यक्षता में डांस कानपुर डांस हुनर ही विनर सीजन 2 का पहला ऑडिशन करा रही है। जानकारी देते हुए अरविंद सिंह ने बताया कि प्रतिभागियों ने बड़े ही जोश के साथ हिस्सा लिया व उनका अभूतपूर्व सहयोग रहा। प्रतियोगिता का पहला ऑडिशन जिसमें 164 प्रतिभागियों ने अपना हुनर दिखाया। जिसमें से सोलो डांस प्रतिभागी जूनियर 55 और सीनियर 75 ड्यूट डांस प्रतिभागी 21 व 16 ग्रुप डांस में अपना हुनर दिखाया। जिसमें से सोलो जूनियर 15 सोलो सीनियर 15 ड्यूट डांस 5 एवं ग्रुप डांस 5 चुने गए चुने गए। 40 प्रतिभागियों को 21 अक्टूबर प्री फिनाले में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। प्रतिभागियों के जोश को देखकर सभी आए हुए गणमान्य अतिथि अचभ्भित रह गए। सैकड़ों की भीड़ ने तालियां बजा कर उनका उत्साह वर्धन किया। सुप्रसिद्ध कोरियोग्राफर कृष्णा सिंह, दिवाकर पाठक, सौभ्या गुप्ता व अमित गुप्ता ने जज के रूप में अहम भूमिका निभाई। एंकर रीटा वर्मा एवं लक्ष्य निगम ने दर्शकों के बीच में अपना रंग जमाया। व दर्शकों को आनंदित किया। महामंत्री दीप्ती सिंह ने बताया कि इस बार प्रतिभागियों में बहुत जोश है। वे बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। सुबह से ही बहुत भीड़ देखने को मिली इसकी वजह से 3 नवंबर को होने वाले ग्रांड फिनाले में जजमेंट के लिए आ रही। सुप्रसिद्ध कोरियोग्राफर सरोज खान, रवीना टंडन, तुषार कपूर, प्रिया सिंह को देखने के लिए प्रतिभागियों में अपना ही एक अलग जोश है। डांस खानपुर डांस हुनर ही विनर प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सभी अकादमी एवं स्कूलों को कोटि कोटि आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम संयोजक मनीष वर्मा ने बताया कि अरविंद सिंह, दीप्ती सिंह, प्रकाश शुक्ला, भावना अदलखा, प्रीति सिंह, नेहा जयसवाल, विनोद सिंह, अतुल सिंह, ख्वाहिश सेंगर, करिश्मा तोमर, अनुष्का सिंह, का विशेष सहयोग रहा। मुख्य अतिथि राजेंद्र कुमार छाबड़ा, अंबर मिश्रा ने प्रतिभागियों के हौसले को बढ़ाया।

Read More »

उ० प्र० श्रमजीवी पत्रकार संघ देगा श्रीकांत जोशी पत्रकार सम्मान

कानपुर, जन सामना ब्यूरो। उ० प्र० श्रमजीवी पत्रकार संघ की कानपुर इकाई की महत्वपूर्ण बैठक संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सारांश कनौजिया के राजीव नगर, विनायकपुर स्थित निवास पर हुई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संस्था के द्वारा कानपुर के पत्रकारों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रत्येक वर्ष पुरस्कृत किया जायेगा।
संस्था द्वारा तय किया गया की यह पुरस्कार विभिन्न पत्र पत्रिकाओं व न्यूज एजेंसी के मार्गदर्शक रहे श्रीकांत जोशी के नाम पर दिया जाएगा। इसकी शुरुआत वर्ष 2019 से होगी। फिलहाल यह पुरस्कार 4 श्रेणियों प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, महिला पत्रकार, फोटोग्राफर या वीडियोग्रफर में दिया जायेगा। इसके लिए आवेदन श्रीकांत जोशी के जन्मदिवस 21 दिसम्बर तक किये जा सकते हैं। पुरस्कारों का वितरण 8 जनवरी 2019 को श्रीकांत जोशी के निधन के दिन किया जायेगा। कानपुर का कोई भी पत्रकार किसी भी अन्य पत्रकार के नाम का प्रस्ताव कर सकता है।

Read More »

पूर्व सांसद समाजसेवी बाबू दर्शन सिंह के शांति हवन में उमड़े हजारो लोग

सपा नेता रामगोपाल यादव, सांसद तेजप्रताप यादव व कई विधायक, एमएलसी, पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री रहे मौजूद
सैफई, जन सामना ब्यूरो। केंद्रीय समाज सेवा समिति के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद स्व० बाबू दर्शन सिंह यादव के शांति हवन में हजारों लोगों ने हवन में आहुति देकर श्रद्धांजलि दी। दर्शन सिंह यादव का 30 अगस्त को निधन हो गया था।
शान्ति हवन को केंद्रीय समाज सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह आर्य, सत्यवीर सिंह शास्त्री, अभिलाष सिंह शास्त्री, मचल स्वरूप शास्त्री, चरण स्वरूप शास्त्री, श्याम सिंह शास्त्री, प्रमोद कुमार यादव, आदि व मथुरा वृंदावन से आयुर्वेद आचार्य गणों द्वारा सम्पन्न कराया गया।
इस मौके पर तमाम राजनीतिक दलों के नेता, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक व आसपास के जिलो के हजारों कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर समाजसेवी दर्शन सिंह को दी श्रद्धांजलि दी। शांति हवन व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन आर० के० पी० शिक्षा निकेतन गुरु संदीपन आश्रम पर किया गया था। जहां पर एक बड़ी पंडाल का बनवाई गई थी और समाज सेवा समिति के आचार्य गणों के लिए दो जगह बैठने के स्थान बनाया गया था और 3 शांति यज्ञ बनाए गए थे जहां पर बड़ी भीड़ होने के कारण अलग अलग आहुति दी गयी।

Read More »