Thursday, September 19, 2024
Breaking News

जूडो कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया

रायबरेलीः जन सामना संवाददाता। मार्शल आर्ट अकेडमी में महारानी लक्ष्मीबाई (स्त्री शक्ति दिवस) के जन्म जयंती के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रायबरेली द्वारा बालिका वर्ग जूडो कराटे प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।
अभाविप रायबरेली द्वारा छात्राओं को आत्म- रक्षार्थ बनाने का मिशन शाहसी के माध्यम से चल रहा है इसी अभियान को गति देने के लिए अभाविप ने कार्यक्रम का आयोजन कराया।
अभाविप रायबरेली विभाग के विभाग संगठन मंत्री आकाश कुशवाहा ने बताया कि इस प्रकार के प्रतियोगिताओं का आयोजन अभाविप समय – समय पर करता रहता है एवं छात्राओं को एक दिशा देने का काम करता है। इसी क्रम में कहा कि जिस प्रकार रानी लक्ष्मीबाई ने आजादी का बिगुल बजाया था। उसी प्रकार से आज के समय में छात्राओं को समाज में बड़ा नकारात्मक लोगों को खत्म करना है।
कार्यक्रम में एकेडमी के संचालक आशीष जायसवाल ने अभाविप के इस कार्यक्रम का स्वागत किया।

Read More »

गोपाल आश्रम में चल रही शिवमहापुराण कथा का भक्तों ने किया रसपान

फिरोजाबाद। गोपाल आश्रम में चल रही शिवमहापुराण कथा में आचार्य शिवदास राघवाचार्य ने संसार की उत्पत्ति किस प्रकार हुई उसका मनमोहक वर्णन किया।
उन्होने कहा कि भगवान शिव ने अंत और आरंभ के बारे में पता करने का कार्य दिया था। लेकिन विष्णु भगवान तपस्या में लग गए। ब्रहमा जी अपनी ऊर्जा और समय का व्यर्थ करने में लगे रहे। ब्रहमा जी और केतकी ने भगवान भोलेनाथ से झूठ बोला। झूठ बोलने पर भोलेनाथ ने क्रोधित होकर ब्रहमा जी और केतकी पुष्प को शार्प दे दिया। उन्होंने कहा कि ब्रहमा जी की किसी भी जगह पूजा नहीं होगी और ना ही कोई मंदिर होगा। वही केतकी पुष्प पूजा में वर्जित रहेगा। ब्रहमा जी ने भगवान भोलेनाथ से क्षमा मांगी। उन्होंने कहा कि पुष्कर में मात्र एक सरोवर में आपका मंदिर होगा तथा केतकी के पुष्पों के इत्र के बिना मेरी पूजा पूर्ण नहीं होगी। विष्णु जी की तपस्या से नीर की उत्पत्ति हुई।

Read More »

ऑपरेशन जाग्रति कार्यक्रम में महिलाओं को बताए उनके अधिकार

फिरोजाबाद। शांती रोड स्थित एस.एन.एम. मैरिज होम में थाना रामगढ़ पुलिस द्वारा ऑपरेशन जाग्रति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं और बेटियो को उनके अधिकारों का सदुपयोग करने के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने महिलाओं और बेटियों को जागरूकत करते हुए कहा कि महिलाओं का दुरूपयोग करते हुए उनके द्वारा झूठी एफआईआर लिखा दी जाती है, जबकि महिलाओं को इसके बारे में पता भी नही होता है। उन्होंने कहा कि महिलाऐं किसी की कठपुतली न बनकर अपना विवेक इस्तेमाल करें। अगर किसी भी की परेशानी है, तो महिला पुलिस अधिकारी से संवाद कर समस्या का निस्तारण कराएं और दूसरो को जागरूक करें।

Read More »

आठ दिवसीय सिद्ध चक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ आज से होगा प्रारम्भ

फिरोजाबाद। श्री दिगंबर जैन मंदिर राजा के ताल पर सिद्ध चक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ 19 से 28 नवम्बर तक आयोजित होने जा रहा है। जिसमें जनपद के जैन बंधु एवं विभिन्न धर्म के अनुयायी जैन मंदिर राजा का ताल पर पधारेगे। जिसकी घटयात्रा 19 नवम्बर को प्रातः 9.30 बजे जैन मन्दिर राजा का ताल से प्रारंभ होकर सदर बाजार होते हुए ऑचिड ग्रीन चौराहे तक जायेगी। पुनः वापिस होकर जैन मन्दिर राजा का ताल पर पहुंचेगी। घटयात्रा में जैन समाज के महिला बुजुर्ग बच्चों शामिल होंगे।

Read More »

चुनावों में झूठा प्रचार कर घरेलू गैस के दामों को कम करने का वादा कर रही भाजपा: कांग्रेस जिलाध्यक्ष

फिरोजाबाद। विभिन्न राज्यों में हो रहे चुनाव में भाजपा घरेलू सिलेंडरों के दामों को कम करने का प्रचार कर रही है जबकि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार होने के बाबजूद घरेलू सिलेंडरों के दामों को कम नहीं किया गया। इससे भाजपा के दोहरे चरित्र का पता चलता है। उक्त विचार कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने अपने घर संसार कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्यप्रदेश और मिजोरम में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। इन चुनावों में बीजेपी द्वारा फिर से अपने झूठे जुमलो का पिटारा खोलते हुए राजस्थान में घरेलू गैस 450 रु प्रति सिलेंडर और छत्तीसगढ़ में 500 रु प्रति सिलेंडर देने का वादा किया गया है। वार्ता के दौरान पीसीसी सदस्य मनोज भटेले, पीसीसी सदस्य कुसुम सिंह, जिला उपाध्यक्ष कमलेश जैन, यतेंद्र कुमार सिंह, रामकुमार रावत, ललित शर्मा, विकास शर्मा, सलमान, नीरज, आकांक्षा, रमन बघेल आदि मौजूद रहे।

Read More »

नगर में चल रहे अवैध कट्टीखानों को बंद कराने की मांग

फिरोजाबाद। शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चल रहे अवैध कट्टीखानों को बंद कराने की मांग को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसपी सिटी व सीओ सिटी के नाम संबोधित एक ज्ञापन थाना प्रभाारी रसूलपुर को सौंपा है। शनिवार को राष्ट्रीय युवा वाहिनी गौ प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदूवादी पंडित हृदेश शर्मा के नेतृृत्व में समस्त पदाधिकारियों ने एसएसपी आशीष तिवारी, एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा व सीओ सिटी कमलेश कुमार के नाम संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारी रसूलपुर को सौंपा है। जिसमें थाना रसूलपुर, थाना रामगढ़, थाना दक्षिण क्षेत्र में चल रहे अवैध कट्टीखानों को बंद करवाने की मांग की है।

Read More »

कांग्रेस ने की राया अग्निकांड के मृतकों के लिए 50 लाख मुआवजे की मांग की

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा के जिला अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा एडवोकेट आतिशबाजी विस्फोट की घटना में मृतकों के परिजनों से मिले सरकार के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को मृतकों के परिजनों के लिए 50 लाख की सहायता, नौकरी और घर अभिलंब देने चाहिए। दीपावली के दिन राया की आतिशबाजी बाजार में हुए विस्फोट में एक एक करके लोग काल के गालल में समा रहे हैं। कांग्रेस जिला अध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने कहा है कि सरकार को शर्म आनी चाहिए सरकार के विभाग की वजह से इतना बड़ी वारदात हुई इसके बावजूद भी आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। सरकार के नुमाइंदे मृतकों के घर तक नहीं पहुंचे हैं। न ही कोई सांत्वना ही देने आये हैं।

Read More »

वृन्दावन गोवर्धन के बाद अब बरसाना में भी बनने लगे जाम के हालात

मथुरा। अब बरसाना में भी जाम के हालात बनने लगे हैं। वीक एण्ड पर बरसाना पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। मथुरा के बरसाना धाम में देश विदेश से दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं के लिए कई कई घण्टे जाम में फंसना नासूर बनता नजर आ रहा है। न कोई पुलिस प्रशासन की ठोस व्यवस्था ही नजर आती है और नगर पंचायत ठेकेदारों की ही पार्किंग व्यवस्था सही है। नगर पंचायत के पार्किंग के ठेके के बाद भी गाडियां लगातार कस्बा के अन्दर व मन्दिर के रास्ते में बड़ी संख्या में खड़ी व जाम लगाती नजर आती हैं। श्रद्धालुओं के अलावा स्थानीय लोग भी अब आए दिन लगने वाले जाम से कराहने लगे हैं। वीकेंड पर हालत सबसे ज्यादा खराब होती है, जब श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन करने उमड़ती है।

Read More »

लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार लोगों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगीः जिलाधिकारी

हाथरस। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाण्डेय के साथ तहसील सादाबाद में जनसुनवाई करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का निस्तारण मौका मुआयना कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्णढंग से करने के निर्देश दिए।
सादाबाद तहसील सभागार में जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाण्डेय, उप जिलाधिकारी सादाबाद तथा जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ तहसील समाधान दिवस में जनसमस्याओं की सुनवाई कर निस्तारण की कार्यवाही को अंजाम दिया। उन्होने समाधान दिवस पंजिका का अवलोकन किया। संपूर्ण समाधान दिवस में आयुक्त महोदय ने शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनकर मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जाये, शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाये। इसके साथ ही उन्होंने ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में समय से आकर जन समस्याएं सुनें तथा उनका निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराना सुनिश्चित करें जिससे कि उन शिकायतों की पुनरावृत्ति न हो।

Read More »

कर्मचारियों ने ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने के आदेश का जताया विरोध

रायबरेली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा रायबरेली ने कर्मचारियों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने के आदेश का विरोध किया है। साथ ही इस आदेश के खिलाफ शिक्षकों ने रोष भी प्रकट किया है। संघ के जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने शनिवार को नगर क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विधालय चक अहमदपुर नजूल में आयोजित संगठन की बैठक में महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद के आदेश को निरस्त करने की मांग की है। उन्होंने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि जो शिक्षक निर्णय लेंगे वही सर्वमान्य होगा और वही संगठन का निर्णय होगा। बैठक में उपस्थित समस्त शिक्षकों ने एक स्वर में ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने पर विरोध जताया।

Read More »