Saturday, July 6, 2024
Breaking News

वृंदावन में ई रिक्शा के लिये भी जारी होगा आधार कार्ड

श्याम बिहारी भार्गव : मथुरा। वृंदावन में ई रिक्शा के सामने वाले ग्लास पर एक क्यूआर कोड चिपका दिखेगा, ध्यान रहे यह पैसे के लेनदेन के लिए नहीं है। यह ई रिक्शा का आधार कार्ड है जिसमें ई रिक्शा और उसके चालक से जुड़ी प्रत्येक जानकारी दर्ज है। धार्मिक नगरी वृंदावन की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रशासन द्वारा आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। नए सिस्टम के तहत अब नगर में चलने वाले प्रत्येक ई रिक्शा को क्यूआर कोड दिया जाएगा। इसके माध्यम से अब वृंदावन में ई रिक्शा का संचालन होगा। मंगलवार को सिस्टम का शुभारम्भ एसपी शैलेश कुमार पांडे ने फीता काटकर एवं ई रिक्शाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विदित रहे कि नगर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ साथ ई रिक्शा चालक समिति लंबे समय से प्रयास किया जा रहे थे। प्रशासन के सहयोग से ई रिक्शा समिति द्वारा दिल्ली की एक डिजिटल कंपनी के साथ एक ऐसा क्यू आर कोड तैयार कराया गया है, जिसमें ई रिक्शा से जुड़े उसके दस्तावेज ड्राइविंग लाइसेंस आधार कार्ड रूट नंबर आदि सभी जानकारियां फीड होंगी। वहीं ई रिक्शा की संख्या को नियंत्रित करने के लिए तीन रूट निर्धारित किए गए हैं।

Read More »

‘श्री अन्न’ पर जारी किया गया विशेष आवरण

वाराणसी। भारतीय डाक विभाग एवं प्रयाग फिलाटेलिक सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में वाराणसी एवं प्रयागराज परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने ‘श्री अन्न’ (मिलेट्स) पर 12 दिसंबर को एक विशेष आवरण व विरूपण का विमोचन किया। प्रधान डाकघर, वाराणसी में आयोजित इस कार्यक्रम में इस विशेष आवरण पर अंतर्राष्ट्रीय श्री अन्न वर्ष पर जारी डाक टिकट लगाकर इसका विरूपण किया गया। वाराणसी पूर्वी मंडल के प्रवर डाक अधीक्षक रामनिवास कुमार, वाराणसी पश्चिमी मंडल के डाक अधीक्षक विनय कुमार, सीनियर पोस्टमास्टर पीसी तिवारी, प्रयाग फिलाटेलिक सोसाइटी के अध्यक्ष प्रमोद कुमार बंसल और सचिव राहुल गांगुली भी उपस्थित रहे।
पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने विशेष आवरण जारी करते हुए कहा कि मिलेट्स सदियों से हमारे भोजन का पारंपरिक हिस्सा रहे हैं। मिलेट्स फसलों के क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में प्रथम स्थान है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भी इसकी विशिष्टता के मद्देनजर वर्ष 2023 को ‘अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष’ घोषित किया है।

Read More »

जेंडर आधारित हिंसा के विरुद्ध चलाया जन जागरूकता अभियान

चन्दौली। नौगढ़ ग्राम्या संस्थान द्वारा क्रिया नई दिल्ली के सहयोग से जेंडर आधारित हिंसा के विरुद्ध 16 दिवसीय अभियान के समापन अवसर पर ‘ब्लॉक स्तरीय संवाद’ का आयोजन नौगढ़ ब्लॉक सभागर, जनपद चन्दौली में किया गया।
संस्था द्वारा जेंडर आधारित हिंसा के विरुद्ध आवाज उठाने, महिलाओं/ लड़कियों के साथ होने वाली हिंसा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘असमानता से समानता, सबकी गिनती एक समान’ थीम पर संचालित 16 दिवसीय अभियान के तहत 25 नवम्बर 2023 से विभिन्न गतिविधियों जैसे- साइकिल रैली, कैंडल मार्च, पंचायत स्तरीय गोष्ठी, दीवार लेखन इत्यादि का संचालन चंदौली जनपद के नौगढ़ एवं चकिया ब्लॉक में किया गया। ब्लॉक स्तरीय आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य अभियान के दौरान संचालित गतिविधियों के तहत प्राप्त अनुभवों एवं संस्थागत हस्तक्षेपों के बारे में विभिन्न हितभागियों के साथ अनुभव आदान-प्रदान करना था।
संस्था प्रमुख द्वारा कार्यक्रम में सहभागिता कर रहे अतिथियोँ एवं प्रतिभागियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। साथ ही 16 दिवसीय अभियान के बारे में संक्षेप में जानकारी दी।
कार्यक्रम की शुरुआत लड़कियों के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुति द्वारा किया गया।

Read More »

50 प्रतिशत डिस्काउंट पर कराया जायेगा ‘कानपुर दर्शन’

कानपुर नगर। जिला पर्यटन विकास एवं प्रोत्साहन समिति की ‘कानपुर दर्शन’ पर बैठक मंडलायुक्त सभागार में आयुक्त अमित गुप्ता की अध्यक्षता में माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं सामाजिक क्लब एवं संगठनों के पदाधिकारियों के साथ आयोजित हुई।
मंडल आयुक्त अमित गुप्ता ने कहा कानपुर एक ऐतिहासिक पौराणिक और संस्कृतिक स्थल के रूप में पर्यटन की दृष्टि से असीम संभावनाएं रखता है और किसी भी शहर में पर्यटन को प्रोत्साहित करने में सर्वप्रथम शहर के निवासियों और छात्र-छात्राओं को शहर के दर्शनीय एवं पर्यटक की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों पर भ्रमण करना आवश्यक है।
उन्होंने पर्यटन प्रोत्साहन की योजना को वहां पर उपस्थित प्रधानाचार्य एवं क्लब एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी के समक्ष रखा जिस पर समस्त स्कूलों के प्रधानाचार्ययों ने अत्यंत रुचि दिखाते हुए सर्वप्रथम विद्यालयों के शिक्षकों हेतु भ्रमण करने को कहा इसके पश्चात अपने विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को भी भ्रमण करने को प्रेरित करें। मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने कहा आपकी रुचि को देखते हुए हर दर्शनीय स्थल पर जहां टिकट दर निर्धारित है वहां पर 50 प्रतिशत डिस्काउंट कराया जाएगा और कानपुर दर्शन यात्रा के साथ गाइड की सुविधा और आने वाले समय में ऑडियो विजुअल व्यवस्था भी कराई जाएगी जिससे पर्यटकों में स्थलों की जानकारी प्राप्त हो और पर्यटन यात्रा को और आकर्षक बनाया जा सके।

Read More »

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के अंतर्गत 180 जोड़ो का हुआ विवाह

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की नर्सरी परिसर सिविल लाइन में सोमवार को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 180 जोड़ों को धार्मिक रीति-रिवाज के साथ विवाह सम्पन्न कराया गया। जिसमें 151 जोड़ो को हिंदू रीति रिवाज के साथ विवाह सम्पन्न कराया गया। वहीं 29 मुस्लिम जोड़ो का निकाह कराया।
सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में एक तरफ शहनाई की गूंज सुनाई दी। वहीं दूसरी ओर वेदमंत्रों के उच्चारण की ध्वनि गूंजती दिखी। जिसमें आचार्यो द्वारा वेंदमंत्रों के साथ 151 जोड़ो का हिंदू रीति रिवाज के साथ विवाह सम्पन्न कराया। वर-वधुओं ने सात फेरे एक दूसरे के साथ जीवन भर साथ निभाने का वादा किया। सामूहिक विवाह समारोह में विकास खण्ड एका के 21, विकास खण्ड मदनपुर 17, विकास खण्ड अरॉव के 18, विकास खण्ड टूंडला के 3, विकास खण्ड जसराना के 11, विकास खण्ड हाथवंत के 11, विकास खण्ड नारखी के 28, विकास खण्ड फिरोजाबाद के 9, विकास खण्ड शिकोहाबाद के 12, नगर निगम फिरोजाबाद के 34, नगर पंचायत मक्खनुपर के 7, नगर पंचायत एका के 9 जोड़ो शामिल हुए।

Read More »

पुलिस ने अवैध असलाह बनाने की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। नगला सिंघी पुलिस ने अवैध असलाह बनाने की फैक्ट्री भंडाफोर करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने पकड़े गये आरोपियों से असलाह बनाने के सामान के साथ भारी मात्रा में अवैध असलाह बरामद किये है।
एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी चुनाव 2024 को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन में चलाए जा रहे है विशेष अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी टूंडला के निर्देशन में थाना नगला सिंघी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध असलाह बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। अवैध असलाह बनाने की फैक्ट्री थाना क्षेत्र के गांव घुरकुआ के बीहड़ में संचालित हो रही। फैक्ट्री पर रविवार देर रात्रि को पुलिस ने घेराबंदी कर धरपकड़ की। जहां पुलिस ने चार अभियुक्तों के साथ ही भारी मात्रा में बने अधबने असलाह, अवैध कारतूस व बनाने के उपकरण बरामद किए है। अवैध असलाहों का उपयोग आगामी चुनाव में हो सकता था।

Read More »

महिला शक्ति ने बरेली में आयोजित जायंट्स कन्वेंशन में जीते 14 अवार्ड

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। जायंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति की पदाधिकारियों ने बरेली में आयोजित जायंट्स कन्वेंशन में सेवा कार्यों के लिए सर्वाधिक 14 पुरस्कार से नवाजा गया।
संस्था की अध्यक्षा पूनम गुप्ता ने बताया कि सभी 84 ग्रुप में से सेवा कार्यो के लिए सर्वाधिक 14 अवार्ड से जीते है। सौम्या चौहान को बेस्ट कॉर्डिनेटर का अवार्ड मिला। प्रशासनिक निर्देशिका प्राची अग्रवाल को आउटस्टेंडिंग प्रसाशनिक निदेशिका और राखी बंसल को एक्सीलेंट वित्त निदेशिका का अवार्ड मिला। महिला शक्ति ग्रुप को बेस्ट ग्रुप, आउटस्टेंडिंग आई कैम्प, आउटस्टेंडिंग मोनुमेंटल, आउट स्टेंडिंग सर्विस प्रोजेक्ट ऑफ द ईयर, एक्सीलेंट पेप्रोसी इरेडिकेशन, एक्सीलेंट दिव्यांग सर्विस, एक्सीलेंट टी वी एररेडिक्शन, बेस्ट जायंट्स ग्रुप, जायंट्स सेवा सप्ताह, बेस्ट ब्लड डोनेशन, 50 ग्रोथ अवार्ड मिले।

Read More »

तेजवंत को प्रांत उपाध्यक्ष व रजत जैन तीसरी बार मिली प्रदेश सहमंत्री की जिम्मेदारी

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद परिषद का 69 वॉ और राष्ट्रीय अधिवेशन 7 से 10 दिसंबर तक दिल्ली में आयोजित हुआ था। जिसमें फिरोजाबाद के कार्यकर्ताओं की घोषणाएं एवं नई जिम्मेदारी सौंपी गई।
राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ देश के गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजशरण शाही, राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क शुक्ल ने किया। राष्ट्रीय अधिवेशन में ब्रज प्रांत का प्रांत अधिवेशन हुआ। जिसमें ब्रज प्रांत के प्रांत अध्यक्ष डॉ मनु प्रताप सिंह ने ब्रज प्रांत की नवीन कार्यकारणी की घोषणा की। जिसमें फिरोजाबाद के कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारी एवं दायित्व दिए गए। तेजवत को ब्रजप्रांत का प्रांत उपाध्यक्ष एवं रजत जैन को ब्रज प्रांत का लगातार तीसरी बार प्रदेश सहमंत्री घोषित किया गया।

Read More »

मुरादाबाद में फिरोजाबाद की छात्राएं दिखाएंगी अपनी प्रतिभा

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान, प्रयागराज के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा विभाग मुरादाबाद के तत्वाधान में 51 वीं जवाहरलाल नेहरु बाल विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का राज्य स्तरीय आयोजन पारकर इंटर कॉलेज, मुरादाबाद में 12 से 15 दिसम्बर को आयोजित किया जाएगा।
जनपद के नोडल अधिकारी अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि जनपद स्तर पर चयनित प्रतिभागियों ने आगरा मंडल स्तरीय प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया था। जिसमें एम.डी. जैन इंटर कॉलेज सिरसागंज की छात्रा वर्षा ने सीनियर वर्ग में स्वास्थ्य उपविषय में प्रथम स्थान, कृषक इंटर कॉलेज पचोखरा की छात्रा मोनिका शर्मा ने सीनियर वर्ग में जीवन पर्यावरण हेतु जीवन शैली पर प्रथम स्थान एवं एम.डी. जैन इंटर कॉलेज सिरसागंज के प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन ने अध्यापक संवर्ग में जीवन पर्यावरण हेतु जीवन शैली पर प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

Read More »

सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। दयाल महिला पीजी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में उत्तर प्रदेश की संस्कृति में लोक उत्सव और मानव मूल्य विषय पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का विधिवत समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ।
कार्यक्रम का आगाज दाऊ दयाल शिक्षण संस्थान की छात्राओं द्वारा राधा-कृष्ण के नृत्य पर मनमोहक प्रस्तुती देकर किया। संगोष्ठी के अंतिम दिन तकनीकी सत्र में मंचासीन अतिथियों में प्रोफेसर डॉ अनुपमा चतुर्वेदी ने उत्तर प्रदेश की संस्कृति पर विस्तृत से चर्चा की। डॉ नीलम सिंह ने अपना शोध पत्र वाचन कर उत्तर प्रदेश की संस्कृति से जनमानस को रूबरू कराया। संस्था की प्राचार्या ने कहा कि उत्तर प्रदेश की पावन धरा भगवान राम और कृष्ण की जन्मस्थली है। यहां की मिट्टी के कण-कण में हमारी संस्कृति का वास है। यहां के रीति-रिवाज परंपराओं, संगीत एवं कला के माध्यम से वैश्विक स्तर पर हिंदुस्तान ने अपना परचम लहराया है।प्रो सुनीता रानी घोष हिन्दी विभाग, आगरा कॉलेज आगरा ने कहा कि वैदिक काल से ही उत्तर प्रदेश की संस्कृति में संगीत, नृत्य, वास्तुकला एवं स्थापत्य कला आदि के माध्यम से भारतीय समाज में सत्यम, शिवम, सुंदरम की स्थापना की जाती रही है।

Read More »