Wednesday, July 3, 2024
Breaking News

सीओ ने भाकियू अराजनैतिक गुट को आश्वासन देकर खुलवाया चक्का जाम

बिंदकी/फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट ने अपनी मांगों को लेकर तहसील परिसर में बैठक किया। इसके बाद तहसील के सामने बांदा-कानपुर मार्ग में बैठकर चक्का जाम कर दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे और नाराज लोगों को समझाते हुए आश्वासन देकर चक्का जाम को खुलवाया। इस दौरान करीब 20 मिनट तक यातायात प्रभावित रहा। गुरुवार को नगर के तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट की बैठक हुई। बैठक में पूर्व में दी गई समस्याओं को हल न करने पर नाराजगी व्यक्त की गई और कहा गया कि पुलिस और प्रशासन के लोग केवल आश्वासन देते रहते हैं, समस्याओ को निस्तारित नहीं किया जाता। बैठक के उपरांत यूनियन के लोग तहसील गेट के सामने सबसे व्यस्ततम प्रमुख मार्ग बाँदा- कानपुर मार्ग के बीचोबीच बैठकर चक्का को जाम करके आवागमन को बाधित कर दिया। जानकारी होने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी सुशील कुमार दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने यूनियन के लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगो को शीघ्र ही निस्तारित करवाया जाएगा। आश्वासन मिलने के बाद लगभग 20 मिनट के मार्ग को अवरोधित करने के पश्चात जाम को खोला गया।

Read More »

दहेज के लिए कार खरीदने जा रहे पिता पुत्र की सड़क हादसे में मौत, एक घायल

फिरोजाबाद/टूंडला। बेटी के दहेज के लिए कार खरीदने जा रहे पिता पुत्र को ट्रक चालक ने रौंद दिया। हादसे में पिता पुत्र की मौत हो गई, जबकि एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। गुस्साए परिजनों ने ट्रैक्टर खड़े कर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस परिजनों को मनाने में जुटी है। थाना रजावली क्षेत्र के गांव मिलिक निवासी 65 वर्षीय चंद्रपाल पुत्र रामचंद्र रेलवे से रिटायर्ड थे। उनका 25 वर्षीय बेटा बबलू रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर था, जबकि छोटा बेटा राजकुमार खेती करता है। चंद्रपाल की बेटी दानदेवी की शादी चार मार्च को होनी है। पिता पुत्र शादी की तैयारियों में जुटे थे। गुरुवार सुबह साढ़े छह बजे पिता दोनों पुत्रों के साथ पल्सर बाइक पर सवार होकर बेटी के दहेज के लिए कार खरीदने शिकोहाबाद जा रहे थे। अभी वह जालिमपुर गांव के समीप पहुंचे ही थे कि तभी फिरोजाबाद की ओर से आ रहे बालू से भरे ट्रक ने उनकी बाइक को रौंद दिया।

Read More »

सर्वेश्वर नाथ मंदिर मे श्याम सखा परिवार द्वारा मनाया गया बसंतोत्सव

शिकोहाबाद। नगर के बड़ा वाजार फूलापुरिया गली स्थित सर्वेश्वर नाथ मंदिर मे श्याम सखा परिवार द्वारा बसंत पंचमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रातः आठ बजे से बाबा खाटू श्याम का परिवार के सदस्यों द्वारा मंत्रोंच्चारण के साथ पंचामृत दूध, दही, शहद, घी, बूरा व गंगाजल से अभिषेक किया गया। उसके बाद बाबा खाटू श्याम का बसंती पुष्पों से श्रंगार किया गया। श्रंगार के बाद बाबा की आरती की गयी और पंचामृत अभिषेक का प्रसाद सभी भक्तो मे वितरित किया गया। शाम सात बजे से बाबा का कीर्तन प्रारम्भ हुआ। परिवार के सदस्यों द्वार बाबा की ज्योति प्रज्जवलित की गयी। उसके बाद बाबा का कीर्तन प्रारम्भ हुआ। मैनपुरी से पधारे भजन गयकों ने अपने भजनो से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। खाटू श्याम से आई भजन गयिका श्रुति शर्मा ने अपने भजनो से बाबा को रिझाते हुये, सभी श्याम प्रेमियों को नाचने पर मजबूर कर दिया। मंदिर प्रांगण हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा के जयकारों से गुंजायमान हो रहा था।

Read More »

योग्यता, क्षमता और दक्षता वाले युवाओं को मिलेगी नौकरीः जयवीर

शिकोहाबाद। पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार सभी परीक्षाएं नकलविहीन और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराएगी। जो युवा अपनी योग्यता, क्षमता और दक्षता के साथ परीक्षाओं में बैठेगा उसको पारदर्शिता के साथ नौकरी मिलेगी। अगर कोई युवा बैक डोर से परीक्षा में बैठने का प्रयास करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। किसान आंदोलन पर कहा कि सरकार के तीन मंत्री किसान नेताओं से वार्ता कर रहे हैं, जल्द ही सकारात्मक हल निकल जायेगा। पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह मैनपुरी रोड स्थित गोल्डन हीरो के शोरूम पर एक बाइक की लॉंचिक करने आए थे। यहां पर उन्होंने बाइक की लॉंचिंग की और फिर मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सवालों का बेवाकी से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि 17 और 18 को पुलिस भर्ती परीक्षा है।

Read More »

सेठ एमआर जयपुरिया में मनाई गई बसंत पंचमी

शिकोहाबाद। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में बसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मां सरस्वती का पूजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्..तिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्या एकता शर्मा ने बताया कि बसंत पंचमी का त्योहार ज्ञान की देवी सरस्वती को समर्पित है। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार सरस्वती देवी कला, बुद्धि और ज्ञान के निरंतर प्रवाह का प्रतीक है। इस पर्व को बच्चे ही नहीं, बल्कि स्कूलों, दफ्तरों, संगीत और साहित्य की साधना करने वाले साधक भी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। माना जाता है इस दिन वीणावादिनी हंस पर विराजमान माता सरस्वती मनुष्य के जीवन में छाई अज्ञानता को मिटाकर उन्हें ज्ञान और बुद्धि का उपहार देकर उनका कल्याण करती है। इस मौके पर शिक्षकों समेत सभी बच्चों ने मां सरस्वती के सामने पुष्प अर्पित कर उनकी वंदना की।

Read More »

महापौर ने एक करोड़ 64 लाख के निर्माण कार्यो का किया शुभारम्भ

फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा शहर में एन कैंप योजना के अंतर्गत विकास कार्य कराएं जा रहे है। इसी क्रम में गुरूवार को महापौर ने नगर विधायक संग लगभग एक करोड़ 64 लाख रू. के निर्माण कार्यो का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया। महापौर कामिनी राठौर ने वार्ड नं. 21 एवं 22 की नालियों की जल निकासी के निस्तारण हेतु सदर विधायक मनीष असीजा, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार के साथ संयुक्त प्रयासों से आसफाबाद बिजलीघर के पास सर्विस रोड के जल भराव की समस्या के स्थाई समाधान हेतु 15 वें वित्त आयोग के अंतर्गत सम्बेल निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया। यह निर्माण कार्य लगभग 53 लाख रू. की धनराशि से कराया जायेगा। इसके बाद एन-कैप योजना के अंतर्गत लगभग 111.19 लाख रु. की धनराशि से वार्ड नं. 17 मायापुरी में आरसीसी नाली, हॉटमिक्स से सड़क निर्माण व्हाइट पट्टी एवं ट्री गार्ड के साथ वृक्षारोपण व सत्य नगर की पुलिया से दखल की पुलिया तक दोनों और पैरावॉल का निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारम्भ किया। महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री व नगर विकास मंत्री की प्रेरणा से शहर की समस्त कच्ची गलियों एवं रास्तों का निर्माण कर आवागमन की सुविधा को सुगम बनाना मेरी प्राथमिकता है।

Read More »

जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के जीवन में आये सकारात्मक परिवर्तन पर करे संवादः ब्रज बहादुर

फिरोजाबाद। भाजपा कार्यालय पर लाभार्थी संपर्क अभियान कार्यशाला का आयोजन जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह व महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार की संयुक्त अध्यक्षता में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी ब्रज बहादुर ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से भेंट कर उनके जीवन में आये सकारात्मक परिवर्तन पर संवाद करें। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार की जनहित योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुँचाने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में प्रचार प्रसार करें और लाभार्थियों से सम्पर्क कर जनसमर्थन के लिए आग्रह करें। जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह व महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार ने लाभार्थी सम्पर्क अभियान के उद्देश्यों को लेकर कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से हम और हमारे कार्यकर्ताओं द्वारा व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया जाएगा।

Read More »

एस.एच.जे. मॉडर्न स्कूल में मनाई गई बसंत पंचमी

फिरोजाबाद। एस.एच.जे. मॉडर्न स्कूल में बसंत पंचमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के डायरेक्टर ओमप्रकाश शर्मा ने मॉ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने विद्यार्थियों को विद्या की देवी की आराधना करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि माँ सरस्वती की पूजा करने से विज्ञान, कला, विद्या, वाणी, बुद्धि, संगीत की प्राप्ति होती है। माँ सरस्वती के प्राकट्य दिवस पर बच्चों ने माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना की। इसके बाद सीनियर वर्ग की छात्राओं ने माँ शारदे सरस्वती वंदना पर नृत्य कर कार्यक्रम का आगाज किया। प्राइमरी के विद्यार्थियों द्वारा बसंत पंचमी के महत्व एंव माँ सरस्वती की वीणा, कमल इत्यादि को शो एंड टेल द्वारा दर्शाया गया।

Read More »

फिरोजाबाद आफ नर्सिंग स्कूल में आयोजित हुई रंगोली प्रतियोगिता

फिरोजाबाद। बसंत पंचमी के अवसर पर फिरोजाबाद स्कूल आफ नर्सिंग मे रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें नर्सिंग स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ फिरोजाबाद स्कूल आफ नर्सिंग के प्रबंधक डॉ. सुरेश चंद्र दक्ष व डायरेक्टर डॉ. यशवर्धन दक्ष ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद स्कूल प्रांगण में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें नर्सिग स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगोली के माध्यम मां सरस्वती की कलाकृति बनाकर बंसोत्सव मनाया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार मां सरस्वती की कलाकृति को बनाकर जी.एन.एम द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने प्राप्त किया। द्वितीय पुरस्कार पुलवामा हमले की कला..ति को बनाकर बी.एस.सी. चतुर्थ सेमेस्टर ने प्राप्त किया। तृतीय पुरस्कार मां सरस्वती के यंत्र वीणा को बनाकर ए.एन.एम. प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया।

Read More »

क्रिकेट खेल प्रतियोगिता का किया आयोजन

ऊंचाहार, रायबरेली। स्वच्छ भावना के साथ होने वाले आयोजन हमारी एकता को मजबूती देते हैं और भेदभाव मिटाने में भी सहायक है। यह विचार भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल ने क्षेत्र के नन्दौरा गांव में आयोजित क्रिकेट खेल प्रतियोगिता के उद्घाटन पर बोल रहे थे। भाजपा नेता ने कहा कि गांवों में ऐसी खेल स्पर्धा हमारी संस्कृति का हिस्सा रहे है। आधुनिकता के दौर में खेलों की विधा बदली है, किंतु खेलों के ऐसे आयोजन आज भी हमारी एकता का कारक बने हुए हैं। उद्घाटन मैच गदागंज और भुवालपुर के मध्य हुआ। जिसमें भुवालपुर ने 67 रनों से जीत दर्ज की। पहले बैटिंग करते हुए भुवालपुर की टीम ने 12 ओवरों में 156 रन बनाए। जवाब में उतरी गदागंज की टीम 89 रन पर आल आउट हो गई। भावालपुर की ओर से राजा ने सर्वाधिक 37 रन और कपिल ने 33 रन अपनी टीम के लिए जोड़े। कपिल ने तीन विकेट भी लिए।

Read More »